पटियाला जेल में बंद अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

You are currently viewing पटियाला जेल में बंद अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Hearing of Akali leader Bikram Majithia lodged in Patiala Jail in Supreme Court today

पटियाला जेल में बंद अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

 

चंडीगढ़ः अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। मजीठिया ने सुप्रीम कोर्ट से मोहाली में दर्ज नशा केस को रद्ध करने की मांग की है। इस समय मजीठिया पटियाला केंद्रीय जेल में बंद हैं। मजीठिया को अभी तक जमानत नहीं मिली है। बिक्रम मजीठिया का आरोप है कि चुनाव कारण उन्हें फंसाने के लिए यह मामला दर्ज किया गया था। जिसमें मजीठिया ने नवजोत सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और गृह मंत्री सुखजिंदर रंधावा के बयान केस में साथ लगाए हैं।

जिक्रयोग्य है कि जब बिक्रम मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज हुआ तो पहले उन्होंने अग्रिम जमानत मांगी। मोहाली कोर्ट के बाद उनकी अर्जी को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी रद्ध कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव लड़ने तक जरूर उन्हें राहत दी। इसके बाद मजीठिया ने 24 फरवरी को मोहाली कोर्ट में सरेंडर किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने रेगुलर जमानत मांगी लेकिन केस में लगी धाराओं की वजह से लोअर कोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *