Category: POLITICAL

  • फरीदकोट में कांग्रेस पर जमकर बरसे राजनाथ सिंह, बोले-शराब माफियाओं का पक्ष ले रही है पार्टी, AAP पर भी साधा निशाना

    फरीदकोट में कांग्रेस पर जमकर बरसे राजनाथ सिंह, बोले-शराब माफियाओं का पक्ष ले रही है पार्टी, AAP पर भी साधा निशाना

     

    आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव (punjab assembly election 2022) से पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने मंगलवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा. राजनाथ सिंह ने कहा कि आप (AAP) पार्टी ने दिल्ली की हर गली में शराब की दुकानें खोली हैं और पंजाब को नशे से मुक्त करने का वादा किया है? बीजेपी (BJP) राज्य से ड्रग्स और आतंक को खत्म करने के लिए काम करेगी. हमारी सरकार बनने के एक साल बाद आप यहां का परिणाम खुद देखेंगे. वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई है. पार्टी के लोग एक दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं. यदि मुख्यमंत्री के हाथ में नियंत्रण नहीं है तो वह पंजाब के लिए क्या विकास करेंगे? उनके एक सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के बजाय शराब माफियाओं का पक्ष ले रही है.

    उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी फिर भी वे लोगों के साथ न्याय नहीं कर सके. पंजाब में किसानों ने देश को भोजन उपलब्ध कराने का काम किया है, वे लंबे समय से दुखी हैं. बीजेपी जनता और किसानों को न्याय देगी.

    गांव बसा नहीं लुटेरे सक्रिय हो गए-राजनाथ सिंह

    राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री के बारे में विचार करता हूं तो मुझे लगता है की ऐसे मुख्यमंत्री हैं कि जिनका नियंत्रण अपनी ही सरकार पर नहीं है. कांग्रेस के मुख्यमंत्री की हालत वैसी है जैसे बिना सैनिकों वाला कोई सेनापति हो. ऐसा लगता है जैसा इनको किसी का समर्थन प्राप्त नहीं है. कांग्रेस आपस में ही लड़ रही है. गांव बसा नहीं लुटेरे सक्रिय हो गए हैं. यह हालत है कांग्रेस की.

    बता दें कि सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल पर जमकर हमला बोला था. केजरीवाल ने कहा था कि इन्होंने पंजाब में पिछले 70 साल में कुछ नहीं किया. केजरीवाल ने आगे कहा कहा था कि AAP एकमात्र ईमानदार पार्टी है और हम (पंजाब में) एक ईमानदार सरकार बनाएंगे. बता दें कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को एक चरण में मतदान होना है.

  • कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर कही बड़ी बात, दिल्ली से चल रहे थे कैप्टन तो हमने बदल दिया CM, पंजाब से चलने वाले चन्नी को चुनो’:प्रियंका गांधी

    कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर कही बड़ी बात, दिल्ली से चल रहे थे कैप्टन तो हमने बदल दिया CM, पंजाब से चलने वाले चन्नी को चुनो’:प्रियंका गांधी

     

    कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने आज पंजाब (Punjab) में चुनावी जनसभा  संबोधित करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) की सरकार के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए जनता को राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की वजह बताई है.

     

    नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने आज पंजाब (Punjab) में चुनावी जनसभा  संबोधित करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) की सरकार के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए जनता को राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की वजह बताई है. प्रियंका गांधी ने वर्तमान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) की तारीफ करते हुए बीजेपी (BJP) के साथ-साथ आम आदमी पार्टी (AAP) पर भी तीखा हमला बोला.

    कैप्टन सरकार दिल्ली से चल रही थी: प्रियंका

    कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब से न चलकर दिल्ली से चल रहे थे, इसलिए पार्टी ने उन्हें बदल डाला. प्रियंका इशारा था कि कैप्टन केंद्र सरकार यानी बीजेपी (BJP) के इशारों पर चल रहे हैं. प्रियंका ने कहा कि पंजाब की सरकार चलाने के लिए पार्टी ने गरीब परिवार से चरणजीत सिंह चन्नी को मुखिया चुना. हम चाहते हैं कि पंजाब की सरकार पंजाब से चलनी चाहिए. आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो वह दिल्ली से चलेगी. चन्नी सरकार पंजाब से चलेगी.

    प्रियंका गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत अपने पंजाब से संबंधों से की.कहा कि उन्हें पंजाब की पावन धरती पर आकर खुशी हो रही है.उनकी शादी पंजाबी परिवार में हुई है. पंजाबियत की उन्हें समझ है. पंजाबियों की खुद्दारी की समझ है. किसानों के आंदोलन में पंजाबियों की खुद्दारी दिखी. पंजाबी झुके नहीं. प्रियंका गांधी ने करीब 11 मिनट का भाषण दिया.

    गौरतलब है कि पंजाब चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी का यह पहला दौरा है. राहुल गांधी इससे पहले 2 बार पंजाब आ चुके हैं. पहली बार में वह अमृतसर गए और फिर जालंधर से वर्चुअल रैली की. इसके बाद लुधियाना आकर चरणजीत चन्नी को CM चेहरा घोषित किया.

     

  • अमृतसर में आप पार्टी के रोड शो के दौरान CM कैंडिडेट भगवंत मान पर पथराव, सिर में चोट आई

    अमृतसर में आप पार्टी के रोड शो के दौरान CM कैंडिडेट भगवंत मान पर पथराव, सिर में चोट आई

    पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के CM कैंडिडेट भगवंत मान के काफिले पर रोड शो के दौरान पथराव किया गया है। इस पथराव में भगवंत मान के सिर में चोट आई है और उन्हें अस्पताल लेकर गए हैं, जहां उनकी मरहमपट्टी की जा रही है।

    काफिले पर पथराव अमृतसर के अटारी एरिया में किया गया, जहां भगवंत मान अपनी पार्टी के स्थानीय प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो निकाल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भगवंत मान गाड़ी की सनरूफ खोलकर खड़े हुए थे और लोगों का अभिवादन कर रहे थे, इसी दौरान किसी ने उन्हें पथराव कर दिया। एक पत्थर मान के सिर में जाकर लगा, जिससे वह घायल हो गए।

     

  • विधानसभा चुनाव के पहले दौर में BJP में शामिल हुए WWE के द ग्रेट खली, दिल्ली पार्टी दफ्तर में ली सदस्यता

    विधानसभा चुनाव के पहले दौर में BJP में शामिल हुए WWE के द ग्रेट खली, दिल्ली पार्टी दफ्तर में ली सदस्यता

     

    विधानसभा चुनाव के बीच BJP में शामिल हुए WWE के द ग्रेट खली, दिल्ली पार्टी दफ्तर में ली सदस्यता
    द ग्रेट खली बीजेपी में हुए शामिल

    रेसलर खली (Wrestler The Great Khali) आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. खली ने दिल्ली स्थित बीजेपी दफ्तर में पार्टी की सदस्यता हासिल की. खली हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं. उनका असली नाम दलीप सिंह राणा (Dalip Singh Rana) है. बीजेपी (BJP) ज्वाइन करने के बाद खली ने पीएम मोदी की तारीफ की.द ग्रेट खली ने कहा कि बीजेपी ज्वाइन करके उनको अच्छा लग रहा है. वह बोले कि शायद ही कोई ऐसा देश बचा होगा जहां मैंने रेसलिंग नहीं की हो. पैसे कमाने होते तो अमेरिका में ही रहता. लेकिन मैं भारत आया क्योंकि देश के प्रति मेरे अंदर प्यार है.

    खली ने आगे कहा,  देखा है कि मोदी के रूप में देश को सही प्रधानमंत्री मिला है. मुझे लगा क्यों ना देश में रहकर, साथ जुड़कर देश को आगे ले जाने में योगदान दूं. उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी और बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित हैं.बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में खली ने बीजेपी को ज्वाइन किया.

     

  • सिद्धू को CM फेस नहीं बनाने पर छलका पत्नी नवतोज कौर का दर्द, बोलीं- राहुल गांधी दी गई गलत जानकारी  

    सिद्धू को CM फेस नहीं बनाने पर छलका पत्नी नवतोज कौर का दर्द, बोलीं- राहुल गांधी दी गई गलत जानकारी

     

    Punjab Election: सिद्धू को CM फेस नहीं बनाने पर छलका पत्नी नवतोज कौर का दर्द, बोलीं- गलत जानकारी पर चले गए राहुल गांधी
    नवजोत कौर सिद्धू

    पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) में कांग्रेस पार्टी का विवाद फिर सामने आने लगा है. चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को पार्टी का ‘गरीब आदमी’ कहकर सीएम का उम्मीदवार बनाया. लेकिन अब पार्टी के भीतर ही चन्नी का विरोध होने लगा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की पत्नी नवजोत कौर ने राहुल गांधी के फैसले को गलत ठहराया है. साथ ही उन्होंने सीएम चन्नी पर भी हमला बोला है. नवजोत कौर ने पंजाब विधानसभा चुनाव में नवजोत सिद्धू को सीएम उम्मीदवार का सबसे बेहतर विकल्प बताया है.

    नवजोत कौर ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की गरीब पृष्ठभूमि की छवि को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी को चन्नी की गरीबी पर गुमराह किया गया है. नवजोत कौर ने कहा कि इस तथ्य से परे कि क्रिकेटर से राजनीति में आए सिद्धू उनके पति हैं. वह छह महीने में ही पंजाब में बदलाव लाने के लिए बेहतर विकल्प होते. जब उनसे पूछा गया कि क्या सिद्धू बेहतर विकल्प होते? तो नवजोत कौर ने कहा, ‘हां, इसके बावजूद कि वह मेरे पति हैं.’ नवजोत कौर ने कहा कि ‘मेरा मानना है कि आपकी विशेषता, आपकी योग्यता, आपकी शिक्षा, आपका कार्य, आपकी ईमानदारी वो बिंदु हैं, जिनपर विचार किया जाना चाहिए और योग्यता देखनी चाहिए, अन्यथा राज्य कभी समृद्ध नहीं हो सकता है.

     

  • सिद्धू को CM फेस ना बनाने से नाराज है, पत्नी नवजोत कौर, कहा- शिक्षा और ईमानदारी को दी जानी चाहिए तवज्जो

    सिद्धू को CM फेस ना बनाने से नाराज है, पत्नी नवजोत कौर, कहा- शिक्षा और ईमानदारी को दी जानी चाहिए तवज्जो

     

    पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की पत्नी और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu) ने चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को सीएम उम्मीदवार बनाए जाने के कांग्रेस आलाकमान के फैसले को गलत बताया.

    विधानसभा चुनाव से पंजाब (Punjab Assembly Election 2022) में सियासी उठापटक जारी है. राज्य में कांग्रेस (Congress) द्वारा चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को सीएम उम्मीदवार बनाए जाने से पार्टी के कई नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है. अटकलें थी कि सीएम चन्नी और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) में से किसी एक को कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेगा और हुआ भी ऐसी ही. कांग्रेस ने मौजूदा मुख्यमंत्री चन्नी को सीएम उम्मीदवार बनाया है. हालांकि पार्टी नेतृत्व के इस फैसले से कई नेता नाखुश नजर आ रहे हैं.

    सिद्धू की पत्नी और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu) आलाकमान के इस फैसले से खुश नहीं है. कांग्रेस नेता नवजोत कौर से जब पूछा गया कि “क्या राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर निर्णय लेने के लिए गुमराह किया गया है”, तो उन्होंने कहा, ‘हां… किसी को इतने हाई पोस्ट पर चुनने के लिए शिक्षा, काम और ईमानदारी को तवज्जो दी जानी चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘नवजोत सिद्धू सीएम पद के लिए सही ऑप्शन होते.’ गौरतलब है कि अपने पति को सीएम उम्मीदवार ना बनाए जाने से नाराज नवजोत कौर ने सोमवार को कोई चुनावी प्रचार नहीं किया.

    नवजोत कौर ने सोमवार को नहीं किया चुनाव प्रचार

    उनके कार्यालय ने उन्हें सोमवार सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए चार चुनावी अभियानों का कार्यक्रम भेजा था. हालांकि, नवजोत कौर ने अज्ञात कारणों से उन कार्यक्रमों को रद्द कर दिया. इसके बारे में पूछे जाने पर उनके टूर कॉर्डिनेटर गिरीश ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों से कौर ने चुनावी अभियानों में हिस्सा नहीं लिया, हालांकि मंगलवार से वो फिर से चुनाव प्रचार करेंगी. मालूम हो कि न सिर्फ नवजोत कौर बल्कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) भी चन्नी को कांग्रेस सीएम उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज हैं.

    जाखड़ ने किया सक्रिय चुनावी राजनीति छोड़ने का ऐलान

    दरअसल, सीएम फेस के ऐलान के तुरंत बाद जाखड़ ने एकाएक कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए सक्रिय चुनावी राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया. जाखड़ ने यह घोषणा तब की जब राहुल गांधी ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी से चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया. जाखड़ ने कहा, ‘हमारी पार्टी में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो सीएम बनने में सक्षम हैं.’ उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि दिल्ली में बैठे सलाहकारों ने पार्टी नेतृत्व ने कहा था कि पंजाब के लिए एक सिख चेहरा ही सीएम पद के लिए लाभकारी होगा

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना के मतदाताओं को फतेह रैली के माध्यम से किया संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना के मतदाताओं को फतेह रैली के माध्यम से किया संबोधित

    कांग्रेस ने सिखों का नरसंहार किया, हमने नरसंहार के दोषियों को सज़ा दिलाई, फतेह रैली में बोले पीएम मोदी

     

    कांग्रेस ने सिखों का नरसंहार किया, हमने नरसंहार के दोषियों को सज़ा दिलाई, फतेह रैली में बोले पीएम मोदी
    PM नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना के मतदाताओं को फतेह रैली के माध्यम से संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा, ”देश की रक्षा को सबसे ऊपर रखना, देश को सबसे ऊपर रखना, यही पंजाब की पहचान रही है. NDA की ये परंपरा रही है वो राष्ट्रभक्तों के साथ हमेशा खड़ी रहती है, उनके सम्मान की हर पल रक्षा करती है.”

    उन्होंने कहा, कुछ लोग हमेशा सिख परंपरा के विरोध में नजर आएंगे, भाजपा हमेशा सिख परंपरा के साथ खड़ी रही. कुछ लोगों के लिए पंजाब सिर्फ सत्ता का साधन रहा है, हमारे लिए गुरु परंपरा का, पंजाबियों की सेवा और सत्कार का माध्यम है. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ”कांग्रेस ने सिखों का नरसंहार किया, हमने नरसंहार के दोषियों को सज़ा दिलाई. कांग्रेस करतारपुर को भी भारत में ना रख सकी, हमने करतारपुर की राहदारी खोल दी.”

    पीएम मोदी ने फतेह रैली में कहा, पंजाब के लिए ये चुनाव क्या सिर्फ एक नई सरकार बनाने के लिए है? ये चुनाव क्या एक नया मुख्यमंत्री बनाने भर के लिए है? ये चुनाव क्या नए एमएलए, नए मिनिस्टर चुनने के लिए है? जी नहीं, ये पंजाब में विकास की गति तेज करने और पंजाब को अनिश्चितता की स्थिति से बाहर निकालने के लिए चुनाव है.

    पीएम ने आगे कहा, भाजपा अपने साथियों के साथ पंजाब के लिए विकास और विश्वास का नया और पुख्ता रोडमैप लेकर आई है. पंजाब के लिए एनडीए ने अपने 11 संकल्प सामने रखे हैं. ये 11 संकल्प हर उस पंजाबी के हैं, जो पंजाब और पंजाबियत की बात करते है.

    पीएम मोदी ने बताए NDA के संकल्प

    पीएम मोदी ने कहा, NDA का संकल्प है कि आतंकवाद पीड़ितों की सहायता के लिए आयोग का गठन करेंगे। हमारा संकल्प है कि पंजाब में हर गरीब को पक्का घर देंगे. हमने संकल्प लिया है सीमा इलाकों का विकास करने के लिए Border Area Development Authority का गठन किया जाएगा. हमने संकल्प लिया है कि पंजाब के विकास के लिए अगले 5 साल में केवल इंफ्रास्ट्रक्चर पर 1 लाख करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे.

     

     

  • राज्यसभा में बरसे पीएम मोदी; कांग्रेस न होती तो इमरजेंसी का कलंक न होता, सिखों का नरसंहार न होता, लोकतंत्र परिवारवाद से मुक्त होता 

    राज्यसभा में बरसे पीएम मोदी; कांग्रेस न होती तो इमरजेंसी का कलंक न होता, सिखों का नरसंहार न होता, लोकतंत्र परिवारवाद से मुक्त होता

     

     

    कांग्रेस न होती तो इमरजेंसी का कलंक न होता, सिखों का नरसंहार न होता, लोकतंत्र परिवारवाद से मुक्त होता: राज्यसभा में बरसे पीएम मोदी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

    संसद में बजट सत्र (Budget Session 2022) के 7वें दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने राज्यसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने अपने शब्दों से कांग्रेस (Congress) पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने राज्यसभा में कहा, अगर महात्मा गांधी के इच्छानुसार कांग्रेस न होती तो इमरजेंसी का कलंक न होता, सिखों का नरसंहार न होता, लोकतंत्र परिवारवाद से मुक्त होता. लोकतंत्र और बहस भारत में सदियों से चल रहा है और कांग्रेस की परेशानी यह है कि परिवारवाद के आगे उन्होंने कुछ सोचा ही नहीं.

    पीएम मोदी ने कहा, भारत के लोकतंत्र को सबसे ज्यादा खतरा परिवारवादी पार्टिंयों से है. इसमें सबसे पहली कैजुअल्टी टेलेंट की होती है. उन्होंने कहा कि संसद में कहा गया कि कांग्रेस न होती तो क्या होता, इसका जवाब मैं देता हूं. महात्मा गांधी की ही यह इच्छा थी. अगर उनकी इच्छा के अनुसार अगर कांग्रेस न होती तो आज लोकतंत्र परिवारवाद से मुक्त होता. पंजाब सालों तक आतंकवाद की आग में नहीं जलता, कश्मीरी पंडितों को कश्मीर नहीं छोड़ना पड़ता. कांग्रेस नहीं होती तो बेटियों को तंदूर में फेंकने की घटना नहीं होती.

    राज्यसभा में जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यूपीए काल से महंगाई की तुलना करें तो पता चलेगा महंगाई क्या होती है. उन्होंने कहा कि यूपीए काल में महंगाई दहाई अंक में थी. अगर अमेरिका की तुलना करें तो भारत में महंगाई कम ही है. हम महंगाई को रोकने की हर संभव कोशिश कर रह रहे हैं.

  • पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई चूक, चलती गाड़ी में फेंका झंडा; चेहरे पर लगा

    पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई चूक, चलती गाड़ी में फेंका झंडा; चेहरे पर लगा

    Rahul Gandhi Security Lapse: राहुल गांधी लुधियाना गए हुए हैं. वहां उनको काले झंडे भी दिखाए गए. पुलिस ने झंडा फेंकने वाले को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है.

    लुधियाना: पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक (Rahul Gandhi Security Lapse) हो गई है. एक शख्स ने राहुल गांधी की चलती कार में झंडा फेंका जो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के चेहरे पर जा लगा. बता दें कि कल (रविवार को) लुधियाना में राहुल गांधी ने सीएम चेहरे के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के नाम का ऐलान किया था.

    किसने राहुल गांधी की गाड़ी में फेंका झंडा?

    बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की चलती कार में झंडा फेंकने वाला शख्स यूथ कांग्रेस का नेता नदीम खान है. पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया है. उसके खिलाफ ये कहकर कार्रवाई नहीं की गई है कि उसकी राहुल गांधी को नुकसान पहुंचाने की मंशा नहीं थी.

    कैसे हुई राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक?

    अब सवाल उठता है कि क्या राहुल गांधी का काफिला निकलने से पहले ट्रैफिक को क्लियर नहीं करवाया गया था. राहुल गांधी की सुरक्षा में ये चूक कैसे हो गई?

    पुलिस की सुरक्षा ढीली रही

    गौरतलब है कि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है. लुधियाना, पंजाब का वो इलाका है जहां पहले से अलर्ट जारी है. इसके बावजूद वीआईपी काफिले के गुजरने के दौरान पुलिस की