विधानसभा चुनाव के पहले दौर में BJP में शामिल हुए WWE के द ग्रेट खली, दिल्ली पार्टी दफ्तर में ली सदस्यता
रेसलर खली (Wrestler The Great Khali) आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. खली ने दिल्ली स्थित बीजेपी दफ्तर में पार्टी की सदस्यता हासिल की. खली हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं. उनका असली नाम दलीप सिंह राणा (Dalip Singh Rana) है. बीजेपी (BJP) ज्वाइन करने के बाद खली ने पीएम मोदी की तारीफ की.द ग्रेट खली ने कहा कि बीजेपी ज्वाइन करके उनको अच्छा लग रहा है. वह बोले कि शायद ही कोई ऐसा देश बचा होगा जहां मैंने रेसलिंग नहीं की हो. पैसे कमाने होते तो अमेरिका में ही रहता. लेकिन मैं भारत आया क्योंकि देश के प्रति मेरे अंदर प्यार है.
खली ने आगे कहा, देखा है कि मोदी के रूप में देश को सही प्रधानमंत्री मिला है. मुझे लगा क्यों ना देश में रहकर, साथ जुड़कर देश को आगे ले जाने में योगदान दूं. उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी और बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित हैं.बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में खली ने बीजेपी को ज्वाइन किया.









Leave a Reply