Category: POLITICAL

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, ड्यूटी पर शहीद पुलिस कर्मियों के परिवार को देंगे 1 करोड़ रुपए

    You are currently viewing मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, ड्यूटी पर शहीद पुलिस कर्मियों के परिवार को देंगे 1 करोड़ रुपए

    मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, ड्यूटी पर शहीद पुलिस कर्मियों के परिवार को देंगे 1 करोड़ रुपए

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार चुनावों के दौरान लोगों से किए गए वादों पर अमल कर उनको पूरा कर रहा है। वहीं बीते बुधवार को भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बड़ा लान किया है। जिसके तहत अब पंजाब में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। इस दौरान सीएम ने पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक बैठक कर उन्हें संबोधित भी किया।

    जानकारी अनुसार इस बैठक में मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए वेणु प्रसाद, प्रमुख सचिव (गृह) अनुराग वर्मा और पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वीके भावरा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने सभी रैंकों के 23,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्हें गैंगस्टर, ड्रग्स, आतंकवाद, अवैध खनन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो रणनीति अपनाने की अपील की।

    बैठक के दौरान सीएम भगवंत मान ने सभी पुलिस अधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस के कामकाज में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। उन्होंने पुलिस को पूरे समर्पण और अखंडता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस बल से राज्य में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बिना किसी पक्षपात के कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

  • पंजाब में कोरोना केसों के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, पढ़ें पूरी खबर…

    You are currently viewing पंजाब में कोरोना केसों के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, पढ़ें पूरी खबर…

    In view of the increasing cases of corona cases in Punjab, the government has issued new guidelines, read the full news …

    पंजाब में कोरोना केसों के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, पढ़ें पूरी खबर…

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में कोरोना केसों के मामलों में अचानक वृद्धि को देखते हुए पंजाब सरकार ने वीरवार को एक आदेश जारी कर लोगों को फिर से मास्क पहनने की चेतावनी जारी की हैं। पंजाब सरकार द्दारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि जनतक जैसे कि बस, ट्रेन, एयरक्राफ्ट, टैक्सी समेत सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मास्क पहनना जरूरी है। इसके अलावा सिनेमा घरों, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंट स्टोर जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों और स्कूलों और दफ्तरों में भी मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

    बता दें कि बुधवार को चौबीस घंटे के दौरान पंजाब में कोरोना के 30 मरीज नए मामले सामने आए हैं जो कि चिंता का विषय बन रहे हैं। इन नए मामलों के आने के बाद कोरोना के एक्टिव केसों की गिनती 113 हो गई है। इनमें 4 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। वहीं अब 11 जिलों में कोरोना के केस मिले हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कोरोना की चौथी लहर की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए सरकार ने कोरोना की सैंपलिंग और टेस्टिंग भी बढ़ा दी है। बुधवार को 9812 सैंपल लेकर 9577 टेस्ट किए गए।

    पंजाब में कोरोना के तेजी से बढ़ते केसों को देखते हुए सरकार भी अलर्ट मोड पर है। सेहत मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने सिविल सर्जनों के साथ मीटिंग की। जिसके बाद उन्होंने कहा कि अभी चिंता की कोई बात नहीं है। फिर भी हमें एहतियात बरतनी जरूरी है। लोग मास्क पहनें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। हालांकि इस मीटिंग में यह भी चर्चा हुई कि अगर केस बढ़ने में तेजी हुई तो फिर सरकार सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाने को अनिवार्य कर सकती है।

  • पंजाब में प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन लेने की तैयारी में मान सरकार, 15 टीमें गठित

    You are currently viewing पंजाब में प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन लेने की तैयारी में मान सरकार, 15 टीमें गठित

    Mann government in preparation to take action on private schools in Punjab, 15 teams formed

    पंजाब में प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन लेने की तैयारी में मान सरकार, 15 टीमें गठित

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। पंजाब सरकार द्धारा राज्य के 720 प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए सरकार ने 15 टीमेों का गठन कर दिया हैं। जो जांच के बाद सीएम ऑफिस को रिपोर्ट सौंपेंगी। यह जांच प्राइवेट स्कूलों को फीस न बढ़ाने के आदेश का पालन न करने के मामले में करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान स्पष्ट शब्दों में कह चुके हैं कि कोई भी प्राइवेट स्कूल बच्चों के अभिवावकों पर पुस्तकों की खास दुकान से किताबें और वर्दी खरीदने के लिए दबाव नहीं डालेगा।

    मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को कड़े निर्देश दिए हैं कि अगर किसी स्कूल में कमी पाई गई तो सख्त एक्शन लिया जाए। कमी पाए जाने पर सरकार द्धारा स्कूलों की मान्यता भी रद्द की जा सकती है। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 अप्रैल को ऑर्डर दिया था कि पंजाब में कोई प्राइवेट स्कूल इस बार 1 रुपया भी फीस नहीं बढ़ाएगा। कोई भी प्राइवेट स्कूल बच्चों की किताबों और वर्दी किसी खास दुकान से खरीदने के लिए नहीं कहेगा। सरकार इसके लिए पॉलिसी बनाएगी। इसमें अभिभावकों, स्कूल प्रिंसिपल और उनके मालिकों से बैठकर की जाएगी। इसके बाद भी स्कूलों ने आदेश नहीं माने। इसकी सैकड़ों शिकायतें सीएम ऑफिस और शिक्षा मंत्री तक पहुंची हैं।

    मान सरकार प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ पूरी सख्ती की तैयारी में है। इसके लिए प्रति छात्र फीस, कैपिटल फंड, जनरल फंड, फिक्स्ड एसेट, करंट एसेट, कैश इन हैंड और बैंक डिपॉजिट समेत तमाम रिकॉर्ड की जांच होगी। जांच टीम देखेगी कि सीएम के आदेश के बाद किस-किस स्कूल ने ज्यादा फीस वसूली। इसके अलावा इन प्राइवेट स्कूलों की किताबें और यूनिफॉर्म किन-किन दुकानों पर उपलब्ध करवाई गई।

  • बेअंत सिंह की हत्या के दोषी राजोआना की रिहाई मामले को लेकर ट्वीट कर बोले कांग्रेसी सांसद मनीष तिवारी

    You are currently viewing बेअंत सिंह की हत्या के दोषी राजोआना की रिहाई मामले को लेकर ट्वीट कर बोले कांग्रेसी सांसद मनीष तिवारी

    Congress MP Manish Tewari said by tweeting about the release of Beant Singh’s murder convict Rajoana

    बेअंत सिंह की हत्या के दोषी राजोआना की रिहाई मामले को लेकर ट्वीट कर बोले कांग्रेसी सांसद मनीष तिवारी

     

    चंडीगढ़ः पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की रिहाई को लेकर पंजाब में सियासत तेज गई है। जिसे लेकर सुखबीर सिंह बादल व रवनीत बिटू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिटठी लिखी है। इस मामले में अब कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने राजोआना की रिहाई का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। मनीष तिवारी ने कहा कि एक आतंकवादी पीड़ित होने के नाते मैं अपने सहयोगी रवनीत बिट्टू की पीड़ा को समझता हूं, लेकिन एक वकील और पंजाब के सांसद के रूप में यह मेरा विचार है कि बलवंत सिंह राजोआना ने 26 साल जेल में सजा काटी है। उनकी मौत की सजा को उम्रकैद में बदला जाए। और उन्हें सीआरपीसी के तहत आदेश पारित करके रिहा कर दिया जाए।

    इससे पहले, बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिटठी लिखकर राजोआना को राहत न देने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि राजोआना को रिहाई दी गई तो पंजाब के भविष्य पर विनाशकारी असर पड़ सकता है। बिट्टू ने चिटठी में लिखा था कि एक मुख्यमंत्री के हत्यारे को क्षमादान देने का कोई भी फैसला बहुत ही गलत संदेश देगा। यह देश के दुश्मनों को हमारी मातृभूमि के खिलाफ भयावह साजिशों को अंजाम देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

    इससे पहले, बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिटठी लिखकर राजोआना को राहत न देने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि राजोआना को रिहाई दी गई तो पंजाब के भविष्य पर विनाशकारी असर पड़ सकता है। बिट्टू ने चिटठी में लिखा था कि एक मुख्यमंत्री के हत्यारे को क्षमादान देने का कोई भी फैसला बहुत ही गलत संदेश देगा। यह देश के दुश्मनों को हमारी मातृभूमि के खिलाफ भयावह साजिशों को अंजाम देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

    बता दें कि रवनीत बिट्टू की ये चिटठी शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के उस चिटठी के बाद
    आई थी, जिसमें बादल ने पीएम मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने और राजोआना की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया था। इसके बाद रवनीत सिंह बिटू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चिटठी दी जिसमें उन्होंने कहा कि सुखबीर के इरादों की जांच होनी चाहिए कि उनके राजोआना की रिहाई को लेकर क्या मनसूबे हैं।

  • कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिसः विपक्षी दलों ने किए यह ट्वीट

    You are currently viewing कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिसः विपक्षी दलों ने किए यह ट्वीट

    Punjab Police reached Kumar Vishwas’s house: Opposition parties made this tweet

    कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिसः विपक्षी दलों ने किए यह ट्वीट

     

     

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास के घर आज पंजाब पुलिस पहुंची है, इस बात की कुमार विश्वास ने खुद ट्वीट के जरिए दी। इस मामले को लेकर सियासी दलों ने आम आदमी पार्टी को धेरना शुरू कर दिया है। वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा ने राजनीतिक बदलाखोरी की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और पारंपरिक पार्टियों में क्या फर्क है। उन्होंने भगवंत मान से अपील की कि राजनीतिक बदले के लिए पंजाब पुलिस का इस्तेमाल न करें।

    जानकारी अनुसार, कुमार विश्वास ने इंटरनेट मीडिया पर पंजाब पुलिस की फोटो डालते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।’ हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस मामले के तहत उनके खिलाफ केस किया गया है।

    जानकारी अनुसार, कुमार विश्वास ने इंटरनेट मीडिया पर पंजाब पुलिस की फोटो डालते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।’ हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस मामले के तहत उनके खिलाफ केस किया गया है।

  • बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने नहीं दी राहत, बढ़ी न्यायिक हिरासत, अब सुनवाई 4 मई को

    You are currently viewing बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने नहीं दी राहत, बढ़ी न्यायिक हिरासत, अब सुनवाई 4 मई को

    Bikram Majithia’s difficulties increased, the court did not give relief, increased judicial custody, now hearing on May 4

    बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने नहीं दी राहत, बढ़ी न्यायिक हिरासत, अब सुनवाई 4 मई को

     

    मोहालीः करोड़ों रुपये की ड्रग तस्करी से जुड़े मामले में पटियाला जेल में बंद अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं मंगलवार को ड्रग्स मामले के आरोपी अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की पटियाला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी करवाई गई। अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधी संदीप कुमार सिंगला की अदालत ने मजीठिया को कोई राहत न देते हुए इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 4 मई तक तारीख निश्चित की है।

    उल्लेखनीय है कि मतदान संपन्न हो जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने 23 फरवरी को अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था और अब वह पटियाला जेल में बंद हैं। वहीं, राज्य में नई आप की सरकार आने के बाद अब इस मामले के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को बदल दिया गया था।

  • गोइंदवाल थर्मल प्लांट के दोनों यूनिट हुए बंद, पंजाब में बिजली की बढ़ती मांग के बाद बिजली संकट गहराया

    You are currently viewing गोइंदवाल थर्मल प्लांट के दोनों यूनिट हुए बंद, पंजाब में बिजली की बढ़ती मांग के बाद बिजली संकट गहराया

    Both the units of Goindwal Thermal Plant closed, power crisis deepens in Punjab after increasing demand for electricity

    गोइंदवाल थर्मल प्लांट के दोनों यूनिट हुए बंद, पंजाब में बिजली की बढ़ती मांग के बाद बिजली संकट गहराया

     

    पटियालाः पंजाब में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की खप्त भी बढ़ गई है परन्तु पावर काम के पास कोयले की कमी के कारण बिजली की मांग पूरी नहीं की जा रही है। जिसके बाद राज्य के कई इलाकों में अघोषित पावर कट लगाए गए, वहीं गोइंदवाल थर्मल प्लांट के दोनों यूनिट कोयले की कमी के चलते बंद हो गए हैं।

    इस संबंधी जानकारी देते पावरकाम अधिकारियों ने बताया कि रोपड़ में 11 और लहरा मोहब्बत प्लांट में 6.8 दिन का कोयला स्टाक उपलब्ध है। दूसरी ओर गोइंदवाल साहिब में कोयला उपलब्ध नहीं है। वहीं राजपुरा प्लांट में 21 दिन और तलवंडी साबो में साढ़े तीन दिन का कोयले का स्टाक है। पावरकाम के स्टेट सेक्टर के रोपड़ और लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांटों के कुल आठ यूनिटों में से सोमवार को पांच यूनिट चलाए गए। इनमें से रोपड़ के तीन यूनिटों से 523 मेगावाट और लहरा मोहब्बत के दो यूनिटों से 423 मेगावाट बिजली हासिल हुई। उधर, प्राइवेट सेक्टर के राजपुरा थर्मल प्लांट के दोनों यूनिट चले और पावरकाम को यहां से 1335 मेगावाट बिजली हासिल हुई।

    तलवंडी साबो के तीन में से दो यूनिटों से 1196 मेगावाट बिजली मिली जबकि गोइंदवाल साहिब के दोनों यूनिट कोयला स्टाक न होने के चलते पूरी तरह से बंद हैं। सोमवार को पावरकाम ने अपने हाइडल प्रोजेक्टों में से रणजीत सागर डैम की दो यूनिटों से 249 मेगावाट बिजली समेत विभिन्न हाइडल प्रोजेक्टों से कुल 542 मेगावाट बिजली हासिल की।

  • कांग्रेस के बागी नेताओं के साथ मुलाकात करने में जुटे सिद्धू, मिलेंगे डेरा प्रमुख के समधी जस्सी को.. पढ़ें पूरी खबर

     

    कांग्रेस के बागी नेताओं के साथ मुलाकात करने में जुटे सिद्धू, मिलेंगे डेरा प्रमुख के समधी जस्सी को.. पढ़ें पूरी खबर

    बठिंडाः कांग्रेस में लगातार बागी तेवर दिखाने वाले पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अब पार्टी से बागी नेताओं के साथ मुलाकातें कर रहे हैं। जिसके तहत उन्होंने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के समधी और कांग्रेस पार्टी के अलग होकर आजाद चुनाव लड़ने वाले हरमिंदर सिंह जस्सी के साथ जल्द ही मुलाकात करेंगे।

    जिक्रयोग्य है कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान हुई पार्टी की हार का ठीकरा तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर फोड़ते हुए उनसे पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान पद से त्यागपत्र ले लिया था। जिसके बाद सिद्धू लगातार सक्रिय हैं और लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू समेत कई पार्टी नेताओं के निशाने पर हैं। जिसके बाद सिद्धू असंतुष्ट नेताओं के साथ समानांतर बैठकें करके पार्टी की मुश्किल बढ़ा रहे हैं।

    बता दें कि इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू पिछले दिनों अनुशासनहीनता के नोटिस का उत्तर न देने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से भी मुलाकात की है। अब वह कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले हरमंदर सिंह जस्सी से मिलने जा रहे हैं। उनकी इस बैठक का प्रबंध पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के विरोधी रहे व बठिंडा देहाती से चुनाव लड़ने वाले हरबिंदर लाडी ने किया है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी का क्या रुख रहेगा, यह तो समय बताएगा।

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक और बड़ा ऐलान, पंजाब पर चढ़ा 3 लाख करोड़ कर्जा कहां खर्च हुआ, जांच कर रिकवरी करेंगे

    You are currently viewing मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक और बड़ा ऐलान, पंजाब पर चढ़ा 3 लाख करोड़ कर्जा कहां खर्च हुआ, जांच कर रिकवरी करेंगे

    मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक और बड़ा ऐलान, पंजाब पर चढ़ा 3 लाख करोड़ कर्जा कहां खर्च हुआ, जांच कर रिकवरी करेंगे

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा सत्ता संभालने के बाद सीएम भगवंत मान लोगों से किए गए वायदों को लगातार पूरा करने में जुटे गए हैं। जिसके तहत उन्होंने पंजाब के लोगों को 600 यूनिट फ्री बिजली का तोहफा दिया, वहीं अब पंजाब के सिर चढ़ा 3 लाख करोड़ के कर्ज के संबंध में भी बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार 3 लाख करोड़ कर्ज की जांच करवाएगी और यह पैसा कहां खर्च किया गया और कहां इस्तेमाल हुआ है इसकी जांच कर रिकवरी करवाई जाएगी।

    जिक्रयोग्य है कि सीएम भगवंत मान के ऐलान के बाद अब पंजाब की पिछली सरकारों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं क्योंकि पंजाब में पिछले करीब 70 साल से कांग्रेस और अकाली दल की अगुवाई वाली ही सरकारें रही हैं। सीएम मान ने कहा कि सब कहते हैं कि पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्जा है। कैसे गारंटी पूरी करेंगे। मान ने कहा कि पिछले कई सालों से न तो पंजाब में कोई अस्पताल बना और न ही कोई सरकारी स्कूल-कॉलेज। कोई नई सरकारी यूनिवर्सिटी भी नहीं बनी। जो पहले की बनी हैं, वह भी घाटे में चल रही हैं। सड़कें भी प्राइवेट कंपनियों ने बनाई हैं। फिर कर्जा कहां गया?

    यह कर्जा कुछ पहाड़ियों की जड़ों में पड़ा है। मुझे पता है कि कर्जा कहां-कहां है? इसकी हमें रिकवरी करनी है। यह पैसा लोगों का है। हम इसे यह कहकर नहीं छोड़ सकते कि जो हो गया, सो हो गया। मान ने कुछ दिन पहले पंजाब में हर घर को प्रति महीने 300 यूनिट बिजली फ्री की घोषणा की थी। इस दौरान कर्ज के खर्च का मुद्दा उठाया था।

  • नवजोत सिद्धू का आप सरकार पर बड़ा हमला, बोले, सरकार अपने वायदे से मुकरी, 601 यूनिट बिजली पर पूरा बिल सामान्य वर्ग से धोखा

    You are currently viewing नवजोत सिद्धू का आप सरकार पर बड़ा हमला, बोले, सरकार अपने वायदे से मुकरी, 601 यूनिट बिजली पर पूरा बिल सामान्य वर्ग से धोखा

    Navjot Sidhu’s big attack on the AAP government, said, the government reneged on its promise, the entire bill on 601 units of electricity was cheated by the general class

    नवजोत सिद्धू का आप सरकार पर बड़ा हमला, बोले, सरकार अपने वायदे से मुकरी, 601 यूनिट बिजली पर पूरा बिल सामान्य वर्ग से धोखा

     

    अमृतसरः बीते दिनों आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा की गई 600 यूनिट फ्री घोषणा के बाद लगातार विपक्ष हमलावर होता जा रहा है। वहीं पूर्व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने आप सरकार पर बड़ा हमला करते हुए सरकार की पंजाब के लोगों को दो माह में 600 यूनिट फ्री बिजली देने और सामान्य वर्ग को एक भी यूनिट ज्यादा आने पर पूरा बिल देना सामान्य वर्ग के साथ धोखा करार दिया है।

    इस मौके नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में दो माह में 600 यूनिट बिजली फ्री देने के मामले में आप सरकार पंजाब के लोगों के साथ छल कर रही है। अरविंद केजरीवाल छलिया और नटवरलाल हैं। उन्होंने लोगों के साथ धोखा किया है। सिद्धू ने सामान्य वर्ग का पक्ष लेते हुए कहा कि सामान्य वर्ग का खपतकार अगर 600 यूनिट के ऊपर एक भी यूनिट इस्तेमाल करेगा तो उसको 600 यूनिट का बिल भी भरना होगा।

    चुनावी वादों में केजरीवाल और उसकी पार्टी के नेताओं ने प्रचार के दौरान ऐसा कुछ नहीं कहा था। चुनावों में आम आदमी पार्टी ने हर वर्ग के लिए 600 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया था, अब आम आदमी पार्टी अपने वादे से मुकरते हुई यह एलान कर रही है कि सामान्य वर्ग अगर 600 यूनिट से ऊपर इस्तेमाल करेगा तो उसे 600 यूनिट का बिल भी अदा करना होगा। यह सरासर पंजाब के सामान्य वर्ग के साथ धोखा है।