Category: POLITICAL

  • पंजाब के सीएम भगवंत मान का फरमान, बोले- 31 मई तक छोड़ें पंचायती जमीन से कब्जे वरना डाले जाएंगे पुराने खर्चे और पर्चे

    You are currently viewing पंजाब के सीएम भगवंत मान का फरमान, बोले- 31 मई तक छोड़ें पंचायती जमीन से कब्जे वरना डाले जाएंगे पुराने खर्चे और पर्चे

    Punjab CM Bhagwant Mann’s decree, said – leave the possession of Panchayati land till May 31 or else old expenses and pamphlets will be put

    पंजाब के सीएम भगवंत मान का फरमान, बोले- 31 मई तक छोड़ें पंचायती जमीन से कब्जे वरना डाले जाएंगे पुराने खर्चे और पर्चे

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी और पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे हटाने का चेतावनी भरा फरमान जारी किया है। मान ने 31 मई तक अवैध कब्जे छोड़ने को कहा है। मान ने ट्वीट  करते कहा है कि मैं उन लोगों से अपील करता हूं जिन्होंने सरकारी या पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है, चाहे वे राजनेता हों या अधिकारी या कोई प्रभावशाली लोग, अपना अवैध कब्जा छोड़ दें और 31 मई तक जमीनों को सरकार को सौंप दें, नहीं तो पुराने खर्च और नए पर्चे डाले जा सकते हैं

    गौरतलब है कि मान सरकार ने पंजाब में 31 मई तक 5 हजार एकड़ पंचायती जमीन खाली कराने का टारगेट रखा है। हालांकि अभी तक सरकार सिर्फ 300 एकड़ जमीन ही छुड़ा सकी है। पंचायती विकास मंत्री कुलदीप धालीवाल मोहाली, अमृतसर के अलावा कई जगहों पर जमीन खाली करा चुके हैं। हालांकि कुछ जगहों पर उन्हें किसान यूनियन का भी विरोध झेलना पड़ा। जिसके बाद सीएम मान ने यह सीधी चेतावनी जारी कर दी है।

    पंजाब में सत्ता मिलने के बाद मान सरकार ने पंचायती जमीनों पर अवैध कब्जों की जांच की। इसमें पता चला कि करीब 50 हजार एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे हैं। कब्जा करने वालों में नेता, रिटायर्ड अफसर और रसूखदार लोग शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन जमीनों का फायदा पंचायत को होना चाहिए। इसलिए इन्हें खाली करवाकर पंचायतों को सौंपा जाएगा। इसे वह आगे ठेके पर देकर खेती के जरिए कमाई कर सकेंगी।

  • जालंधर में कांग्रेस हाईकमान का बड़ा एक्शन, आप विधायक रमन अरोड़ा के करीबी युवा कांग्रेसी नेता को किया निलंबित

    You are currently viewing जालंधर में कांग्रेस हाईकमान का बड़ा एक्शन, आप विधायक रमन अरोड़ा के करीबी युवा कांग्रेसी नेता को किया निलंबित

    Big action of Congress high command in Jalandhar, suspended youth Congress leader close to AAP MLA Raman Arora

    जालंधर में कांग्रेस हाईकमान का बड़ा एक्शन, आप विधायक रमन अरोड़ा के करीबी युवा कांग्रेसी नेता को किया निलंबित

     

    जालंधरः यूथ कांग्रेस जालंधर सेंट्रल विधानसभा हल्का के प्रधान प्रवीण पहलवान को कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया है। पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रवीण पहलवान इससे पहले निर्दलीय रूप से कौंसलर का चुनाव लड़ चुके हैं। 2017 में जब कांग्रेस ने प्रवीण पहलवान को टिकट नहीं दिया तो उन्होंने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा था और कुछ वोट चुनाव हार गए थे।

    इसके बाद कांग्रेस के तत्कालीन विधायक राजिंदर बेरी ने प्रवीण पहलवान को मना लिया और फिर कांग्रेस में वापस ले आए थे। इस बार विधानसभा चुनाव में प्रवीण पहलवान ने कांग्रेस के राजिंदर बेरी के साथ चुनाव कैंपेन भी किया, लेकिन राजिंदर बेरी हर तरफ से चुनाव हार गए।

    यूथ नेता प्रवीण पहलवान पर आरोप है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के लिए काम किया और पार्टी को नुकसान पहुंचाया। वह चुनाव के बाद भी आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के साथ के साथ नजर आए और कई उद्घाटन कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। प्रवीण पहलवान पार्टी विरोधी गतिविधियों की जांच भी की गई है। प्रवीण के फेसबुक अकाउंट पर आप विधायक के साथ कई फोटो भी अपलोड हैं।

  • पंजाब में ड्रग्स माफिया और नशे के खिलाफ सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, कहा- बिना दबाव एक्शन ले पुलिस

    You are currently viewing पंजाब में ड्रग्स माफिया और नशे के खिलाफ सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, कहा- बिना दबाव एक्शन ले पुलिस

    CM Bhagwant Mann’s big announcement against drugs mafia and drug addiction in Punjab, said- Police should take action without pressure

    पंजाब में ड्रग्स माफिया और नशे के खिलाफ सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, कहा- बिना दबाव एक्शन ले पुलिस

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोमवार को राज्य के पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की। सीएम मान ने बिना किसी दबाव के नशे के हर दोषी पर सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। मान ने कहा कि पंजाब के नौजवान नशे के पीड़ित हैं, दोषी नहीं। उनकी सरकार पहले नशा बेचने वालों को पकड़ कर सप्लाई चेन तोड़ेगी। फिर नौजवानों का पुनर्वास भी कराएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा सपना नशा मुक्त पंजाब है।

    बता दें, पंजाब में पिछले एक हफ्ते में ड्रग ओवरडोज से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने पंजाब पुलिस के अफसर तलब किए। अब सीएम से मीटिंग के बाद पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स जल्द फील्ड में बड़े एक्शन में नजर आ सकती है। नशे की चेन रोकने के साथ-साथ राज्य सरकार नशा मुक्ति केंद्रों के ढांचे में ही सुधार कर रही है, ताकि नशा छोड़ने के इच्छुक लोग यहां आ सकें। राज्य में हर 10 किलोमीटर के दायरे में एक नशा मुक्ति केंद्र बनाया जाएगा। अभी पंजाब में 208 नशा मुक्ति केंद्र हैं। 16 सेंटर जेलों में चल रहे हैं। राज्य में वर्तमान में 2.5 लाख नशा करने वाले मरीज पंजीकृत है जबकि नशा मुक्ति केंद्रों पर 16.5 लाख मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं।

    सीएम मान के फैसले के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशा बेचने वालों को कोई संरक्षण नहीं होगा। उन्होंने लिखा – पंजाब के युवाओं को नशे से बाहर लाना सबसे ज़रूरी है। अब पंजाब में ईमानदार सरकार है। नशा बेचने वालों को कोई संरक्षण नहीं होगा। उन पर सख़्त एक्शन होगा। आम आदमी पार्टी पूरी शिद्दत से पंजाब के लोगों के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान करेगी।

  • हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद देर रात घर पहुंचे बग्गा, बोले- किसी से डरने वाले नहीं

    You are currently viewing हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद देर रात घर पहुंचे बग्गा, बोले- किसी से डरने वाले नहीं

    After the high voltage drama, Bagga reached home late at night, said – not afraid of anyone

    हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद देर रात घर पहुंचे बग्गा, बोले- किसी से डरने वाले नहीं

     

    नई दिल्लीः पंजाब पुलिस द्वारा शुक्रवार को दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिन भर चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद देर रात अपने घर पहुंच गए हैं। इससे पहले देर रात उन्हें 12.30 द्वारका अदालत की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट स्वयं सिद्धा त्रिपाठी के समक्ष पेश किया गया। मजिस्ट्रेट के सामने बग्गा की मेडिकल रिपोर्ट भी पेश की गई, जिसमें उनकी पीठ व हाथ में चोटें पाई गईं। बग्गा ने मजिस्ट्रेट से कहा कि वह अपने घर जाना चाहते हैं, जिसके बाद अदालत ने उन्हें पुलिस सुरक्षा में घर भेजा, यहां देर रात घर पहुंचने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

    इससे पहले दिल्ली पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेशी से पहले बग्गा को मेडिकल जांच के लिए दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था। बग्गा की पीठ और कंधे में चोट लगी है। जिसके बाद अदालत ने उन्हें घर छोड़ने के अलावा हरिनगर थाने के एसएचओ से सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए कहा। पंजाब पुलिस के वकीलों की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट स्वयं सिद्धा त्रिपाठी की सोसायटी के बाहर खड़ी थी, लेकिन उन्हें तजिंदर पाल बग्गा की पेशी व घर लौटने की भनक तक नहीं लगी। देर रात 1 बजे तक पंजाब पुलिस के वकील मजिस्ट्रेट की सोसायटी के बाहर खड़े रहे।

    पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने मोहाली में दर्ज एक मामले में बीजेपी की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को सुबह दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया। हालांकि, बग्गा को दिल्ली से मोहाली ले जा रहे पंजाब पुलिस की गाड़ियों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोक दिया गया और पंजाब पुलिस की गाड़ियों को कुरुक्षेत्र के पीपली पुलिस थाने ले जाया गया।

  • पंजाब सरकार ने किया 26,454 सरकारी नौकरियों का ऐलान, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

    You are currently viewing पंजाब सरकार ने किया 26,454 सरकारी नौकरियों का ऐलान, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

    Punjab government announced 26,454 government jobs, know from when you will be able to apply

    पंजाब सरकार ने किया 26,454 सरकारी नौकरियों का ऐलान, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

     

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार लगातार पंजाबवासियों से किए अपने वादे पूरे करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य में खाली पड़े 26,454 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। ‘आप’ द्वारा इस संबंधी इश्तिहार जारी कर 25 विभागों में नौकरियों के लिए आवेदन मांगने शुरू कर दिए हैं। जानकारी अनुसार, इन नौकरियों के आवेदन जमा करने के लिए पोर्टल 23 मई या उससे पहले खोल दिए जाएंगे। पंजाब में मान सरकार ने आज कार्यकाल के 50 दिन पूरे कर लिए हैं। 50 दिन पुरे होने पर सरकार ने नौजवानों को तोहफा दिया है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 26,000 से अधिक पदों पर भर्ती के फैसले को मंजूरी मिल गई थी। यह फैसला मान के राज्य में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद 25,000 रिक्त पदों को भरने के वादे के अनुरूप है। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में घर-घर राशन पहुंचाने की योजना, एक विधायक, एक पेंशन, मुक्तसर में कपास की फसल के खराब होने पर 41.89 करोड़ रुपए के मुआवजे के साथ ही छोटे ट्रांसपोर्टरों को भी राहत दी गई थी।

    सीएम ने कहा कि योग्य उम्मीदवारों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाएगी। कहा कि सिफारिशों या रिश्वत जैसी अनुचित प्रथाओं को कतई सहन नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 विभिन्न विभागों में 26,454 रिक्त पदों पर भर्ती भ्रष्टाचार मुक्त और निष्पक्ष तरीके से की जाएगी।

  • जालंधर में पटवारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर, काम करवाने आए लोगों निराश होकर लौटे

    You are currently viewing जालंधर में पटवारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर, काम करवाने आए लोगों निराश होकर लौटे

    Patwari in Jalandhar on strike for second day, people who came to get work returned disappointed

    जालंधर में पटवारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर, काम करवाने आए लोगों निराश होकर लौटे

     

    जालंधरः बीते दिनों मालेरकोटला में पटवारी यूनियन के अध्यक्ष दीदार सिंह पर भ्रष्टाचार के मामला दर्ज होने के खिलाफ राज्य भर में पटवारी यूनियन द्वारा की गई हड़ताल के चलते वीरवार को भी जालंधर में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहने के कारण तहसील कांप्लेक्स में अपना काम करवाने आए लोगों के हाथ निराशा लगी और उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। जिक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार के कदम से गुस्साए पटवारियों की ने 15 मई हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है।

    जानकारी अनुसार वीरवार को पटवारी यूनियन की हड़ताल के कारण महानगर की तहसील कांप्लेक्स में अपना काम करवाने आए लोगों मायूस होकर लौटते दिखे। इस संबंधी यूनियन के प्रधान राम प्रकाश बताते हैं कि बिना जांच के पटवारी पर मामला दर्ज करना गलत है। उन्होंने कहा कि अगर यूनियन की मांग पूरी न की गई तो संघर्ष तेज करने को विवश होंगे।

    बता दें कि मालेरकोटला में प्रतिनियुक्त पटवारी दीदार सिंह पर भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस ने पर्चा दर्ज किया था। इसके बाद से लेकर राज्य भर के पटवारियों में भारी रोष है। उनका दावा था कि बिना किसी जांच के यह कार्रवाई की गई है। इसके विरोध में जहां राज्य भर के पटवारी हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं दूसरी तरफ तहसील कांप्लेक्स में काम करवाने पहुंच रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • पंजाब में बढ़ते बिजली संकट के खिलाफ भाजपा नेताओं ने लगाया धरना, बोले- अपने वादों से मुकरी मान सरकार

    You are currently viewing पंजाब में बढ़ते बिजली संकट के खिलाफ भाजपा नेताओं ने लगाया धरना, बोले- अपने वादों से मुकरी मान सरकार

    BJP leaders staged a sit-in against the growing power crisis in Punjab, said – the government refused its promises

    पंजाब में बढ़ते बिजली संकट के खिलाफ भाजपा नेताओं ने लगाया धरना, बोले- अपने वादों से मुकरी मान सरकार

     

    जालंधरः वीरवार को महानगर में भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ अपने चुनावी वादों से मुकरने और 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के वादे से मुकरने के चलते डीसी ऑफिस के बाहर धरना प्रर्दशन शुरू कर दिया है। इस दौरान भाजपा के नेताओं ने अपने हाथों में तख्तियां पकड़ कर प्रदेश की भगवंत मान सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। वहीं, पंजाब में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

    पंजाब सरकार के खिलाफ लगाए धरने में भाजपा नेताओं ने संबोधित करते राज्य में फैली अराजकता और आए दिन चल रही गोलियां, लूटपाट से लेकर हत्याओं के मामले पर भी पंजाब सरकार को आडे हाथों लिया है। इस दौरान नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की आम आदमी सरकार अपने शुरुआती महीनों में ही पूरी तरह से पिछड़ गई है और हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चाहे मसला कानून व्यवस्था का हो या फिर लोगों से जुड़ा बिजली का मसला, सभी में आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार अपने वादों के अनुसार काम करने में पूरी तरह से असफल रही है।

    आम आदमी ने आम आदमी पार्टी को वोट डालकर सत्ता में पहुंचाया लेकिन इन्होंने सत्ता संभालने ही सबसे पहले आदमी की गिरेबान पर हाथ डाला, उसकी रोजी रोटी पर लात मारने की कोशिश की। प्रदेश सरकार ने शहरों से सारी रेहड़ियां-फड़ियां हटाने के हुक्म जारी किए। जो लोग जुगाड़ू वाहन बनाकर अपना रोजगार चला रहे थे उनके जुगाड़ू वाहनों को बंद करवा दिया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि बदलाव के चक्कर में आमजन ने आम आदमी पार्टी को वोट तो डाल दी लेकिन अब बुरी तरह से पछता रहे हैं।

  • मुश्किलों में घिरे नवजोत सिद्धू ने तोड़ी चुप्पी, ट्वीटर पर लिखा- अपने खिलाफ बातें बड़ी खामोशी से सुनता हूं, जवाब वक्त देगा

    You are currently viewing मुश्किलों में घिरे नवजोत सिद्धू ने तोड़ी चुप्पी, ट्वीटर पर लिखा- अपने खिलाफ बातें बड़ी खामोशी से सुनता हूं, जवाब वक्त देगा

    Navjot Sidhu, who was in trouble, broke his silence, wrote on Twitter – I listen very quietly against myself, time will give an answer

    मुश्किलों में घिरे नवजोत सिद्धू ने तोड़ी चुप्पी, ट्वीटर पर लिखा- अपने खिलाफ बातें बड़ी खामोशी से सुनता हूं, जवाब वक्त देगा

     

    अमृतसरः कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी की ओर से पार्टी से बर्खास्तगी की सिफारिश के बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसका उत्तर टि्वटर पर अपने शायराना अंदाज में दिया है। सिद्धू ने ट्विटर पर लिखा, “अपने खिलाफ बातें मैं अक्सर खामोशी से सुनता हूँ, जवाब देने का हक, मैंने वक्त को दे रखा है।”उनके इस ट्वीट में पंजाब प्रदेश ईकाई के खिलाफ बगावत दिख रही है।

    नवजोत सिंह सिद्धू ने इस ट्वीट के बाद स्पष्ट कर दिया है कि वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ चलने को तैयार नहीं है। वहीं बीते कुछ दिनों से वह कुछ समर्थकों के साथ प्रदेशभर में घूम रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिल भी रहे हैं। हरीश चौधरी ने दो दिन पहले हाईकमान को लिखे खत में कहा है, ‘हमने इस बात की सिफारिश की है कि नवजोत सिद्धू से सफाई मांगी जाए। उनसे पूछा जाए कि क्यों न उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए।’

    बता दें कि एक दिन पहले अमृतसर में नवजोत सिद्धू ने हरीश चौधरी की ओर से उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की संतुति पर पूछे गए प्रश्न पर चुप्पी साध ली थी। तब उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘गपोड़ शंख’ बताया था। सिद्धू ने कहा था कि पंजाब में रेत के दाम आसमान छू रहे हैं क्योंकि रेत खनन बंद हो गया है। अरविंद केजरीवाल ने रेत खनन से 20,000 करोड़ रुपये की रिकवरी की बात कही थी लेकिन अब लोगों को घर बनाने के लिए भी रेत नहीं मिल रहा है।

  • पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दी कुमार विश्वास को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    You are currently viewing पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दी कुमार विश्वास को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    Punjab-Haryana High Court gives big relief to Kumar Vishwas, ban on arrest

    पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दी कुमार विश्वास को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

     

     

    चंडीगढ़ः मशहूर कवि कुमार विश्वास को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। बता दें कि रोपड़ में दर्ज की गई एफआईआर पर सुनवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि चुनावों से पहले कुमार विश्वास ने आप सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देकर केजरीवाल की पोल खोलने का दावा किया था और उनपर काफी संगीन आरोप लगाए थे। इस बयान को लेकर रोपड़ में आप के एक समर्थक द्वारा कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी और उसी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर एफआईआर की गई थी। कुमार के खिलाफ रोपड़ में केस दर्ज हुआ है। कुमार पर आरोप है कि उन्होंने केजरीवाल के खालिस्तान से संबंध के गलत आरोप लगाए। एचसी के इस फैसले से आम आदमी पार्टी और पंजाब में सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार को बड़ा झटका लगा है।

    जानकारी अनुसार, आम आदमी पार्टी के रूपनगर के एक नेता ने कुमार विश्‍वास नपर कथित तौर पर आम आदमी पार्टी के कन्‍वीनर और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खालिस्‍तानी आतंकियों से संबंध होने को लेकर बयान देने का आरोप लगाया था। पुलिस को दी शिकायत में इस नेता ने कहा था कि कुमार विश्‍वास के इस बयान के कारण आम आदमी पार्टी के नेताओं की छवि प्रभावित हुई है और लोग खालिस्‍तान को लेकर उन पर ताने तक दे रहे हैं।

    जिक्रयोग्य है कि इसी मामले में कांग्रेस नेता अलका लांबा पर भी केस दर्ज हुआ है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भी इंटरव्यू और सोशल मीडिया के जरिए केजरीवाल के संबंध में गलत आरोप लगाए। अलका लांबा जांच में शामिल होने रोपड़ भी आई थी। हालांकि पुलिस ने यह कहकर लौटा दिया कि केस की फाइल एचसी गई हुई है।

  • पंजाब कैबिनेट की बैठक में पांच बड़े फैसले, भगवंत मान सरकार करेगी 26 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां

    You are currently viewing पंजाब कैबिनेट की बैठक में पांच बड़े फैसले, भगवंत मान सरकार करेगी 26 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां

    Five big decisions in Punjab cabinet meeting, Bhagwant Mann government will recruit more than 26 thousand posts

    पंजाब कैबिनेट की बैठक में पांच बड़े फैसले, भगवंत मान सरकार करेगी 26 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां

     

    चंडीगढ़ः सोमवार को पंजाब कैबिनेट की एक बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सिविल सचिवालय में हुई है। इस दौरान बैठक में कैबिनेट ने पांच बड़े फैसले लिए गए। जिसके तहत राज्‍य में 26454 पदों पर भर्तियां होगी, इसी के साथ एक विधायक एक पेंशन की घोषणा को मंजूरी दे दी गई। घर-घर राशन पहुंचाने की स्कीम को मंजूरी दी गई है।

    जानकारी अनुसार पंजाब सिविल सचिवालय में आज हुई बैठक में कैबिनेट ने पांच बड़े फैसलों पर मुहर लगाई। जिसके तहत कई विभागों की 26454 भर्तियों को मंजूरी, एक एमएलए, एक पेंशन को मंजूरी, घर-घर राशन पहुंचाने की स्कीम को मंजूरी, मुक्तसर जिले में नरमे की फसल के खराब होने पर 41.8 करोड़ रूपये मुआवज़े को मंजूरी, किसानों को 38.08 करोड़ रुपये और खेत मजदूरों को 3.81 करोड़ रुपये मिलेंगे। छोटे ट्रांसपोर्टरों के लिए फीस जमा करवाने के लिए 3 महीने का समय बढ़ाया, किश्तों में भी जमा कर सकते हैं।

    वहीं पंजाब सरकार अभी तक ज्यादातर विधायकों का इनकम टैक्स भर रही है। इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे थे कि कमाई विधायकों की है तो फिर इनकम टैक्स सरकार क्यूं भरे। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि पंजाब की वित्तीय स्थिति डांवाडोल हो चुकी है। सरकार एक महीने में ही 7 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पिछली सरकार ने मंत्रियों को इस दायरे से बाहर कर दिया था। मंत्री अपना आयकर खुद भरते थे।