पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दी कुमार विश्वास को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक
चंडीगढ़ः मशहूर कवि कुमार विश्वास को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। बता दें कि रोपड़ में दर्ज की गई एफआईआर पर सुनवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि चुनावों से पहले कुमार विश्वास ने आप सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देकर केजरीवाल की पोल खोलने का दावा किया था और उनपर काफी संगीन आरोप लगाए थे। इस बयान को लेकर रोपड़ में आप के एक समर्थक द्वारा कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी और उसी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर एफआईआर की गई थी। कुमार के खिलाफ रोपड़ में केस दर्ज हुआ है। कुमार पर आरोप है कि उन्होंने केजरीवाल के खालिस्तान से संबंध के गलत आरोप लगाए। एचसी के इस फैसले से आम आदमी पार्टी और पंजाब में सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार को बड़ा झटका लगा है।
जानकारी अनुसार, आम आदमी पार्टी के रूपनगर के एक नेता ने कुमार विश्वास नपर कथित तौर पर आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खालिस्तानी आतंकियों से संबंध होने को लेकर बयान देने का आरोप लगाया था। पुलिस को दी शिकायत में इस नेता ने कहा था कि कुमार विश्वास के इस बयान के कारण आम आदमी पार्टी के नेताओं की छवि प्रभावित हुई है और लोग खालिस्तान को लेकर उन पर ताने तक दे रहे हैं।
जिक्रयोग्य है कि इसी मामले में कांग्रेस नेता अलका लांबा पर भी केस दर्ज हुआ है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भी इंटरव्यू और सोशल मीडिया के जरिए केजरीवाल के संबंध में गलत आरोप लगाए। अलका लांबा जांच में शामिल होने रोपड़ भी आई थी। हालांकि पुलिस ने यह कहकर लौटा दिया कि केस की फाइल एचसी गई हुई है।








Leave a Reply