Category: POLITICAL

  • कांग्रेस हाईकमान को बड़ा झटका, सीनियर नेता कपिल सिब्बल ने दिया पार्टी से इस्तीफा, थामा सपा का हाथ

    You are currently viewing कांग्रेस हाईकमान को बड़ा झटका, सीनियर नेता कपिल सिब्बल ने दिया पार्टी से इस्तीफा, थामा सपा का हाथ

    कांग्रेस हाईकमान को बड़ा झटका, सीनियर नेता कपिल सिब्बल ने दिया पार्टी से इस्तीफा, थामा सपा का हाथ

     

    नई दिल्लीः मुश्किलों के दौर से गुजर रही कांग्रेस पार्टी को उस वक्त एक और बड़ी झटका लगा जब कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और कपिल सिब्बल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ कपिल सिब्बल ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है जिसके बाद उन्होंने राज्यसभा केलिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा, ‘मैंने 16 मई को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।’

    उन्होंने कहा, ‘मैं समझता हूं कि जब एक निर्दलीय की आवाज उठेगी तो लोगों को ऐसा लगेगा कि वे किसी पार्टी से नहीं जुड़े हुए हैं। हम विपक्ष में रहकर गठबंधन बनाना चाहते हैं ताकि हम मोदी सरकार का विरोध करें।’ सिब्बल ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि 2024 में ऐसा माहौल बने कि मोदी सरकार की जो खामियां हैं, उसे जनता तक पहुंचाया जा सकें। मैं इसका प्रयास करूंगा।’

    इस मौके सिब्बल ने कहा, ‘मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के लिए नामांकन भरा है। मैं अखिलेश यादव का आभारी हूं कि उन्होंने मेरा समर्थन किया। मैं आजम खान के प्रति भी आभार प्रकट करता हूं।’ इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान भी सामने आया। उन्होंने बताया, ‘समाजवादी पार्टी की तरफ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल द्वारा राज्यसभा की सदस्यता के लिए नामांकन किया गया है। वे समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा जा रहे हैं। अभी पहला नामांकन हुआ है। राज्यसभा के लिए दो अन्य लोगों के नाम बहुत जल्द घोषित हो जाएंगे।’

  • नवजोत सिद्धू बने कैदी नं. 241383, जेल में मिली दो पगड़ी और एक कंबल… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing नवजोत सिद्धू बने कैदी नं. 241383, जेल में मिली दो पगड़ी और एक कंबल… पढ़ें पूरी खबर

    Navjot Sidhu became prisoner no. 241383, Two turbans and a blanket found in jail… read full news

    नवजोत सिद्धू बने कैदी नं. 241383, जेल में मिली दो पगड़ी और एक कंबल… पढ़ें पूरी खबर

     

    पटियालाः पटियाला में रोडरेज मामले में सजाजाफ्ता पूर्व कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के सिरेंडर के बाद उन्हें पटियाला जेल भेज दिया है। जहां उनको जेल के 10 नंबर वार्ड में रखा गया है। जहां उनको कैदी नं. 241383 अलाट किया गया है। बता दें कि सिद्धू के कट्टर प्रतिद्वंद्वी बिक्रम सिंह मजीठिया, जिन्होंने इस साल फरवरी में आत्मसमर्पण किया था, वह भी इसी जेल में बंद हैं। जिक्रयोग्य है उन्होंने कि नशीले पदार्थों की तस्करी के एक मामले में आत्मसमर्पण किया था।

    जानकारी अनुसार पटियाला जेल में नवजोत सिह सिद्धू को एक कुर्सी, मेज, दो पगड़ी, एक अलमारी, एक कंबल, एक बेड, तीन अंडरवियर और बनियान, दो टॉवल, एक मच्छरदानी, एक कॉपी पेन, एक शूज की जोड़ी, दो बेडशीट, चार कुर्ते पजामे और दो सिरहाने का कवर मिला है। सिद्धू में जेल को काम के बदले 30 से 90 रुपए प्रतिदिन मिलेंगे।

    सिद्धू के वार्ड से आधा किलोमीटर की दूरी पर बिक्रम जीत सिंह मजीठिया का वार्ड है। दरअसल, सिद्धू को रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था। सिद्धू ने कल शुक्रवार को पटियाला कोर्ट में सरेंडर कर दिया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को 34 साल पुराने रोडरेज मामले में सजा सुनाई है। सिद्धू से जिस व्यक्ति का झगड़ा हुआ था, उसकी मौत हो गई थी।

  • ब्रेकिंग न्यूजः सुप्रीम कोर्ट ने दिया नवजोत सिद्धू को झटका, राहत देने से किया इंकार

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः सुप्रीम कोर्ट ने दिया नवजोत सिद्धू को झटका, राहत देने से किया इंकार

    Breaking News: Supreme Court gives a blow to Navjot Sidhu, refuses to give relief

    ब्रेकिंग न्यूजः सुप्रीम कोर्ट ने दिया नवजोत सिद्धू को झटका, राहत देने से किया इंकार

     

    चंडीगढ़ः 34 साल पहले रोडरेड मामले में सजा पाए नवजोत सिंह सिद्धू को अब सुप्रीमकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें एक सप्ताह की राहत देने से इंकार कर दिया है। बता दें कि चीफ जस्टिस ने सिद्धू को राहत देने से इनकार कर दिया। सिद्धू को अब कोर्ट में सरेंडर करना होगा, नहीं तो पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी।

    जानकारी अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने क्यूरेटिव पिटीशन को तत्काल सुनने से इनकार कर दिया है। इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सेहत का हवाला देते हुए सरेंडर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करके एक सप्ताह का समय मांगा था। याचिका में उन्होंने कहा कि उनकी सेहत ठीक नहीं है इसिलए उन्हें सरेंडर करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाए।

    बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 1988 के ‘रोड रेज’ मामले में सिद्धू की सजा को एक साल के कठोर कारावास तक बढ़ा दिया। लगभग 34 साल पहले सड़क पर हुई हाथापाई की इस घटना में 65 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उस समय सिद्धू की उम्र लगभग 25 साल थी। शीर्ष अदालत ने सिद्धू को पहले इस मामले में केवल एक हजार रुपए का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था। इसके खिलाफ पीड़ित परिवार ने पुनर्विचार याचिका दायर की थी, जिसे शीर्ष अदालत ने स्वीकार कर लिया और आज सिद्धू को एक वर्ष की कठोर कैद की सजा सुनाई।

  • रोडरेज मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को 1 साल जेल की सजा, 1988 में क्या हुआ? जानिए पूरा मामला

    रोडरेज मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को 1 साल जेल की सजा, 1988 में क्या हुआ? जानिए पूरा मामला

     

    मामला दिसंबर 1988 में पटियाला निवासी गुरनाम सिंह की मौत से जुड़ा है, जब नवजोत सिंह सिद्धू और एक दोस्त ने रोड रेज की घटना में उस पर हमला किया था। कोर्ट ने मई 2018 में सिद्धू को मामले में 65 वर्षीय व्यक्ति को “जानबूझकर चोट पहुंचाने” के अपराध का दोषी ठहराया था, लेकिन 1,000 रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था।

    Navjot Singh Sidhu Sentenced: रोडरेज केस में नवजोत सिंह सिद्धू को 1 साल जेल की सजा, 1988 में क्या हुआ? जानिए पूरा मामला - India TV Hindi
    पंजाब में कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने 1 साल की सजा सुनाई है। 1988 के रोड रेज केस में सिद्धू को ये सजा सुनाई गई है। जस्टिस ए एम खानविलकर और जस्टिस एस के कौल की पीठ ने सिद्धू को दी गई सजा के मुद्दे पर पीड़ित परिवार द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका को स्वीकार कर लिया। हालांकि शीर्ष अदालत ने मई 2018 में सिद्धू को मामले में 65 वर्षीय व्यक्ति को “जानबूझकर चोट पहुंचाने” के अपराध का दोषी ठहराया था, लेकिन 1,000 रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने इस पर पुनर्विचार याचिका दायर की थी।

    कानून का सम्मान करता हूं- सिद्धू

    बता दें कि सिद्धू की सजा बढ़ाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सिद्धू को तुरंत कस्टडी में लिया जाएगा। सिद्धू के सामने अब क्यूरेटिव पिटीशन दायर करने का ऑप्शन है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सिद्धू ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में सिद्ध ने लिखा है, ”मैं कानून का सम्मान करता हूं।”

     

     

    1988 में क्या हुआ? जानिए पूरा मामला
    मामला दिसंबर 1988 में पटियाला निवासी गुरनाम सिंह की मौत से जुड़ा है, जब नवजोत सिंह सिद्धू और एक दोस्त ने रोड रेज की घटना में उस पर हमला किया था। 27 दिसंबर, 1988 को सिद्धू और रूपिंदर सिंह संधू ने कथित तौर पर पटियाला में शेरनवाला गेट क्रॉसिंग के पास सड़क के बीच में अपनी जिप्सी खड़ी की थी। जब 65 वर्षीय गुरनाम सिंह एक कार में मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने उन्हें एक तरफ हटने के लिए कहा। इसके बाद सिद्धू ने सिंह की पिटाई कर दी। उन्होंने कथित तौर पर भागने से पहले सिंह की कार की चाबियां भी फेंक दीं ताकि उन्हें मेडिकल हेल्प ना मिल सके।

    सितंबर 1999 में, सिद्धू को हत्या से बरी कर दिया गया था, लेकिन दिसंबर 2006 में, पंजाब और हरियाणा HC ने उन दोनों को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया। साथ ही दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। सिद्धू और संधू ने बाद में सुप्रीम कोर्ट में फैसले को चुनौती दी थी।

  • हरियाणा के झज्जर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे 18 मजदूरों को कुचला, तीन की मौत, 11 गंभीर घायल

    You are currently viewing हरियाणा के झज्जर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे 18 मजदूरों को कुचला, तीन की मौत, 11 गंभीर घायल

    Horrific road accident in Haryana’s Jhajjar, speeding truck crushed 18 laborers sleeping on the roadside, three killed, 11 seriously injured

    हरियाणा के झज्जर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे 18 मजदूरों को कुचला, तीन की मौत, 11 गंभीर घायल

     

    चंडीगढ़ः हरियाणा के झज्जर जिले में वीरवार सुबह उस वक्त बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब केएमपी पर रिपेयर करने के बाद साइड में सो रहे प्रवासी मजदूरों को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें से 10 घायलों का पीजीआई रोहतक में उपचार किया जा रहा है। जबकि एक घायल का इलाज बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल पहुंचाया। वहीं तीन मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अस्‍पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    जानकारी अनुसार, केएमपी पर आसौदा टोल प्लाजा के नजदीक वीरवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक सोते हुए कर्मचारियों पर चढ़ गया। बता दें कि मृतक और घायल सभी केएमपी पर मरम्‍मत करने का काम करते थे। देर रात तक काम करने के बाद थक कर सभी कर्मचारी सड़क किनारे सो गए। लेकिन इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

    हादसे की जगह पर मजदूरों का रखा सामान बिखर गया और बर्तन और बासी रोटियां भी सड़क पर बिखरी हुई नजर आई। इस मंजर को देख हर कोई आहत हो उठा। श्रमिकों को सड़क पर सोने की बेबसी और लाचारी है कि बार बार वो इस तरह के हादसे की भेंट चढ़ जाते हैं।

  • नवजोत सिंह सिद्धू की बढ़ीं मुश्किलें, 34 साल पुराने मामले में आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

    नवजोत सिंह सिद्धू की बढ़ीं मुश्किलें, 34 साल पुराने मामले में आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

    Navjot Singh Sidhu’s difficulties increased, Supreme Court to pronounce verdict in 34 year old case today

    नवजोत सिंह सिद्धू की बढ़ीं मुश्किलें, 34 साल पुराने मामले में आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट वीरवार को उन पर चल रहे रोडरेज मामले में पुनर्विचार याचिका पर फैसला सुनाएगा। यह फैसला जस्टिस एएम खानविलकर और संजय किशन कौल की बेंच सुनाएगी। इससे पहले अदालत ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ रोड रेज मामले में नोटिस का दायरा बढ़ाने की मांग वाली एक अर्जी पर आदेश सुरक्षित रख लिया था। बता दें कि यह मामला करीब 34 साल पुराना है। जब नवजोत सिद्धू और उनके दोस्त का पटियाला में पार्किंग को लेकर झगड़ा हो गया था। इसमें 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी।

    सिद्धू को इस मामले में हाईकोर्ट से सजा हुई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने गैर इरादतन हत्या के आरोप को खारिज कर दिया था। इसके बाद 2 साल पहले परिजनों ने रिव्यू पिटीशन दायर की थी। सिद्धू के वकीलों ने इस याचिका का विरोध किया। सिद्धू के खिलाफ रोडरेज का मामला साल 1988 का है। सिद्धू का पटियाला में पार्किंग को लेकर 65 साल के गुरनाम सिंह नामक बुजुर्ग व्यक्ति से झगड़ा हो गया। आरोप है कि उनके बीच हाथापाई भी हुई। जिसमें सिद्धू ने कथित तौर पर गुरनाम सिंह को मुक्का मार दिया था। बाद में गुरनाम सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू और उनके दोस्त रुपिंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया।

    इसके बाद मामला अदालत में पहुंचा। सुनवाई के दौरान सेशन कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को सबूतों का अभाव बताते हुए 1999 में बरी कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के इसी फैसले के खिलाफ अब मृतक के परिवार ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। उनकी मांग है कि हाईकोर्ट की तरह सिद्धू को सजा होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया। जिस पर आज फैसला आ सकता है।

  • पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ आज थाम लिया इस पार्टी का हाथ …

    You are currently viewing पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ आज इस पार्टी में हो सकते हैं शामिल, सूत्र

    Former Punjab Congress chief Sunil Jakhar may join this party today, sources

    पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ आज थाम लिया इस पार्टी का हाथ …

     

    चंडीगढ़ः कांग्रेस के सीनियर नेता सुनील जाखड़ के राजनीतिक सफर को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकरी अनुसार जाखड़ आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए बताया जा रहा है कि आज दोपहर 1:30 बजे दिल्ली भाजपा दफ्तर में जाखड़ भाजपा का दामन थाम लिया। जेपी नड्डा जाखड़ को पार्टी की सदस्यता दिलवाएंगे। बता दे कि सुनील जाखड़ कांग्रेस अनुशासन द्वारा की गई कार्यवाही से खफा थे। इसी के चलते बीते दिनों उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

    सूत्रों की मानें तो लंबे समय तक प्रदेश की राजनीति करने वाले जाखड़ अब राष्ट्रीय राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं। सुनील जाखड़ ने बीते शनिवार को ही पार्टी को गुड बाय कह दिया था। राहुल गांधी की ‘मंजूरी’ के बावजूद वह पंजाब के मुख्यमंत्री इसलिए नहीं बन पाए, क्योंकि वह हिंदू थे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने अंतिम समय पर यह कह कर स्थिति बदल दी कि अगर किसी हिंदू को मुख्यमंत्री बनाया गया तो पंजाब में आग लग जाएगी।

    जिक्रयोग्य है कि सुनील जाखड़ को कांग्रेस के दिग्गज हिंदू नेताओं में गिना जाता था, जो पंजाब में उसका दशकों से हिस्सा रहे हैं। उनके पिता बलराम जाखड़ भी कांग्रेस में थे और किसानों के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती थी। दरअसल, कैप्टन अमरिंदर सिंह को बीते साल जब कांग्रेस ने हटाया था को सुनील जाखड़ खुद को सीएम के तौर पर देख रहे थे, लेकिन उनके स्थान पर चरणजीत सिंह चन्नी को कमान दी गई थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि हिंदू होने के चलते उन्हें पंजाब का सीएम नहीं बनाया गया। इसे लेकर विवाद हो गया था और तब से ही वह कांग्रेस में अकेले पड़ गए थे।

  • पंजाब के सीएम भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अहम मुद्दों पर करेंगे बातचीत

    You are currently viewing पंजाब के सीएम भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अहम मुद्दों पर करेंगे बातचीत

    Punjab CM Bhagwant Mann to visit Delhi today, will talk to Union Home Minister Amit Shah on important issues

    पंजाब के सीएम भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अहम मुद्दों पर करेंगे बातचीत

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। उनकी तरफ से दोपहर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की जाएगी। सीएम बनने के बाद मान की शाह से यह पहली मुलाकात होगी। इस दौरान किसानों की मांगों को केंद्र सरकार आगे रखा जाएगा। मुख्यमंत्री मान तथा गृहमंत्री अमित शाह के मध्य होने वाली बैठक के दौरान राज्य के सुरक्षा मामलों पर भी चर्चा होगी। पंजाब की पाकिस्तान से लगती सीमा के निकट भारतीय क्षेत्र में लगी कंटीली तार के पार किसानों को खेती करने के लिए जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यह मामला भी मुख्यमंत्री द्वारा गृह मंत्री के ध्यान में लाया जाएगा और उन्हें इस मसले का समाधान करने के लिए कहा जाएगा।

    इस दौरान सबसे अहम मुद्दा बॉर्डर सिक्योरिटी का रहेगा। पंजाब का करीब 600 किमी हिस्सा पाकिस्तान बॉर्डर से सटा हुआ है। जहां से ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार पंजाब भेजे जा रहे हैं। इसे रोकने के लिए केंद्र और राज्य के बीच तालमेल को बढ़ाया जाएगा। पंजाब सीएम ने बुधवार को मोहाली में आंदोलन कर रहे किसान नेताओं से मुलाकात की थी। मीटिंग के बाद राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाब में बासमती पर एमएसपी के लिए गृह मंत्री शाह से चर्चा करेंगे। इसके अलावा किसान गेहूं की कम झाड़ के बदले 500 रुपए प्रति एकड़ बोनस मांग रहे हैं। इस पर भी मान शाह से चर्चा करेंगे।

  • पूर्व कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को कहा अलविदा, बोले अंबिका सोनी के बयान ने हिंदू-सिखों को बांटा

    You are currently viewing बड़ी खबरः पूर्व कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को कहा अलविदा, बोले अंबिका सोनी के बयान ने हिंदू-सिखों को बांटा

    Big news: Former Congress chief Sunil Jakhar said goodbye to Congress, said Ambika Soni’s statement divided Hindus and Sikhs

    राजनीति की बड़ी खबरः पूर्व कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को कहा अलविदा, बोले अंबिका सोनी के बयान ने हिंदू-सिखों को बांटा

     

    चंडीगढ़ः शनिवार को पंजाब कांग्रेस को उस वक्त एक बड़ा झटका लगा, जब पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। सुनील जाखड़ कांग्रेस के बड़े नेता हैं और उनका परिवार करीब 3 पीढ़ियों से कांग्रेस और पंजाब की सेवा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुनील जाखड़ टकसाली कांग्रेसी होने के बावजूद भी हाईकमान द्वारा लगातार की जा रही उनकी अपेक्षा से वह नाराज चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने फेसबुक पर लाइव होकर कांग्रेस को अलविदा कहा साथ ही उन्होंने कांग्रेसी नेता अंबिका सोनी पर बड़ा हमला बोलते कहा कि अंबिका सोनी के बयान ने हिंदू-सिखों को बांटा है।

    जानकारी अनुसार शनिवार को फेसबुक लाइव के दौरान जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व चापलूसों से घिरा हुआ है। इसकी वजह से कांग्रेस का नुकसान हो रहा है। उन्होंने सोनिया गांधी को कहा कि वह पूरे देश में राजनीति करें, लेकिन पंजाब को बख्श दें। जाखड़ ने कहा कि आतंकवाद के दौर में और 1984 में जब एके-47 भी पंजाब में धर्म और जात-पात का भेदभाव न कर सकी, उसे कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने चुनाव के वक्त कर दिया।

    इस मौके जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस का चिंतन शिविर सिर्फ एक फॉर्मेलिटी से ज्यादा नहीं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को वाकई चिंता होती तो कांग्रेस उत्तर प्रदेश में हार के लिए कमेटी बनाती। इसका कारण खोजती कि कैसे 403 में से 300 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार को 2 हजार वोट भी नहीं मिले।

    सुनील जाखड़ की तीसरी पीढ़ी कांग्रेस में है। इस बार उनके भतीजे संदीप जाखड़ कांग्रेस से विधायक बने हैं। जाखड़ को हाल ही में चुनाव के दौरान बयानबाजी पर नोटिस भेजा गया है। जाखड़ का कहना है कि नोटिस भेजने से पहले कांग्रेस हाईकमान को उनसे बात करनी चाहिए थी।

  • पंजाब में अब आप विधायकों की लगेगी ‘क्लास, चंडीगढ़ में 3 दिन का ट्रेनिंग कैंप, मास्टर देंगे विधायकों को खास ट्रेनिंग

    You are currently viewing पंजाब में अब आप विधायकों की लगेगी ‘क्लास, चंडीगढ़ में 3 दिन का ट्रेनिंग कैंप, मास्टर देंगे विधायकों को खास ट्रेनिंग

    AAP MLAs will now have ‘class’ in Punjab, 3 days training camp in Chandigarh, Master will give special training to MLAs

    पंजाब में अब आप विधायकों की लगेगी ‘क्लास, चंडीगढ़ में 3 दिन का ट्रेनिंग कैंप, मास्टर देंगे विधायकों को खास ट्रेनिंग

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों को खास ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए 31 मई से 2 जून तक चंडीगढ़ में ट्रेनिंग कैंप लगाया जाएगा। जहां विधायकों को रोजाना 8 घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी। विधायकों को ट्रेनिंग देने दिल्ली से संसदीय खोज एवं प्रशिक्षण संस्थान के विशेषज्ञ चंडीगढ़ आएंगे। इसके साथ ही पंजाब के पूर्व विधायक भी नए विधायकों को ट्रेनिंग देंगे। इस दौरान विधायकों को सदन की कार्यवाही व मर्यादा के बारे में अवगत करवाया जाएगा। बता दें कि आम आदमी पार्टी के अधिकतर विधायक नए हैं जिनके सदन के कार्यो के बारे में अवगत करवाना जरूरी है। इसी के चलते आम आदमी पार्टी द्वारा विधायकों की क्लास लगाने का फैसला किया गया है।

    जानकारी अनुसार, जून में पंजाब सरकार का पहला बजट सेशन होगा। इससे पहले आम आदमी पार्टी विरोधियों को जवाब देने की रणनीति बना रही है। पंजाब विधानसभा में कांग्रेस से विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कुछ दिन पहले 18 विधायकों से चंडीगढ़ में मीटिंग की थी। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस शैडो कैबिनेट बनाएगी। जो सरकार और मंत्रियों के कामकाज पर नजर रखेगी। कांग्रेस में कई पूर्व मंत्री भी चुनाव जीतकर आए हैं।