पंजाब में अब आप विधायकों की लगेगी ‘क्लास, चंडीगढ़ में 3 दिन का ट्रेनिंग कैंप, मास्टर देंगे विधायकों को खास ट्रेनिंग

You are currently viewing पंजाब में अब आप विधायकों की लगेगी ‘क्लास, चंडीगढ़ में 3 दिन का ट्रेनिंग कैंप, मास्टर देंगे विधायकों को खास ट्रेनिंग

AAP MLAs will now have ‘class’ in Punjab, 3 days training camp in Chandigarh, Master will give special training to MLAs

पंजाब में अब आप विधायकों की लगेगी ‘क्लास, चंडीगढ़ में 3 दिन का ट्रेनिंग कैंप, मास्टर देंगे विधायकों को खास ट्रेनिंग

 

चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों को खास ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए 31 मई से 2 जून तक चंडीगढ़ में ट्रेनिंग कैंप लगाया जाएगा। जहां विधायकों को रोजाना 8 घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी। विधायकों को ट्रेनिंग देने दिल्ली से संसदीय खोज एवं प्रशिक्षण संस्थान के विशेषज्ञ चंडीगढ़ आएंगे। इसके साथ ही पंजाब के पूर्व विधायक भी नए विधायकों को ट्रेनिंग देंगे। इस दौरान विधायकों को सदन की कार्यवाही व मर्यादा के बारे में अवगत करवाया जाएगा। बता दें कि आम आदमी पार्टी के अधिकतर विधायक नए हैं जिनके सदन के कार्यो के बारे में अवगत करवाना जरूरी है। इसी के चलते आम आदमी पार्टी द्वारा विधायकों की क्लास लगाने का फैसला किया गया है।

जानकारी अनुसार, जून में पंजाब सरकार का पहला बजट सेशन होगा। इससे पहले आम आदमी पार्टी विरोधियों को जवाब देने की रणनीति बना रही है। पंजाब विधानसभा में कांग्रेस से विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कुछ दिन पहले 18 विधायकों से चंडीगढ़ में मीटिंग की थी। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस शैडो कैबिनेट बनाएगी। जो सरकार और मंत्रियों के कामकाज पर नजर रखेगी। कांग्रेस में कई पूर्व मंत्री भी चुनाव जीतकर आए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *