कांग्रेस के बागी नेताओं के साथ मुलाकात करने में जुटे सिद्धू, मिलेंगे डेरा प्रमुख के समधी जस्सी को.. पढ़ें पूरी खबर

 

कांग्रेस के बागी नेताओं के साथ मुलाकात करने में जुटे सिद्धू, मिलेंगे डेरा प्रमुख के समधी जस्सी को.. पढ़ें पूरी खबर

बठिंडाः कांग्रेस में लगातार बागी तेवर दिखाने वाले पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अब पार्टी से बागी नेताओं के साथ मुलाकातें कर रहे हैं। जिसके तहत उन्होंने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के समधी और कांग्रेस पार्टी के अलग होकर आजाद चुनाव लड़ने वाले हरमिंदर सिंह जस्सी के साथ जल्द ही मुलाकात करेंगे।

जिक्रयोग्य है कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान हुई पार्टी की हार का ठीकरा तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर फोड़ते हुए उनसे पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान पद से त्यागपत्र ले लिया था। जिसके बाद सिद्धू लगातार सक्रिय हैं और लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू समेत कई पार्टी नेताओं के निशाने पर हैं। जिसके बाद सिद्धू असंतुष्ट नेताओं के साथ समानांतर बैठकें करके पार्टी की मुश्किल बढ़ा रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू पिछले दिनों अनुशासनहीनता के नोटिस का उत्तर न देने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से भी मुलाकात की है। अब वह कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले हरमंदर सिंह जस्सी से मिलने जा रहे हैं। उनकी इस बैठक का प्रबंध पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के विरोधी रहे व बठिंडा देहाती से चुनाव लड़ने वाले हरबिंदर लाडी ने किया है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी का क्या रुख रहेगा, यह तो समय बताएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *