बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने नहीं दी राहत, बढ़ी न्यायिक हिरासत, अब सुनवाई 4 मई को
मोहालीः करोड़ों रुपये की ड्रग तस्करी से जुड़े मामले में पटियाला जेल में बंद अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं मंगलवार को ड्रग्स मामले के आरोपी अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की पटियाला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी करवाई गई। अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधी संदीप कुमार सिंगला की अदालत ने मजीठिया को कोई राहत न देते हुए इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 4 मई तक तारीख निश्चित की है।
उल्लेखनीय है कि मतदान संपन्न हो जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने 23 फरवरी को अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था और अब वह पटियाला जेल में बंद हैं। वहीं, राज्य में नई आप की सरकार आने के बाद अब इस मामले के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को बदल दिया गया था।








Leave a Reply