राजा वड़िंग बने पंजाब कांग्रेस के प्रधान, प्रताप सिंह बाजवा बने नेता प्रतिपक्ष, आशु कार्यकारी अध्यक्ष
चंडीगढः पंजाब कांग्रेस में लगातार चल रही अंतर्कल्ह पर विराम लगता नजर आ रहा है। जिसके तहत कांग्रेस पार्टी ने शनिवार देर रात पंजाब कांग्रेस प्रधान के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसके तहत पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की कमान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को सौंपी गई है, वहीं प्रताप सिंह बाजवा को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इसी के साथ पार्टी ने भारत भूषण आशू को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मौके पर राजावडिंग ने पार्टी हाईकमान का आभार जताते कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरी मेहनत के साथ निभाएंगे।
जिक्रयोग्य है कि कुछ दिन पहले ही पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू से इस्तीफा ले लिया था जिसके बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के नामों पर विचार चल रहा था। वहीं डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को डिप्टी सीएलपी लीडर बनाया गया है। कांग्रेस हाईकमान के फैसले के बाद निवर्तमान प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने राजा वड़िंग को बधाई दी।
बता दें कि चुनाव में हार के बाद पिछले दिनों अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की प्रधान सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू से इस्तीफा मांग लिया था। इस्तीफे बाद सिद्धू कुछ ज्यादा ही सक्रिय हो गए थे। वह जहां-जहां भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले हुए, वहां-वहां गए। महंगाई को लेकर कांग्रेस के धरनों को लीड किया। उन्हें उम्मीद थी कि शायद उनका इस्तीफा मंजूर नहीं होगा, लेकिन अचानक सोनिया गांधी ने सिद्धू के इस्तीफे पर मंजूरी की मुहर लगा दी








Leave a Reply