पंजाब पुलिस ने शुरू की गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई, 14 राइफल्स और पिस्टल सहित 16 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने शुरू की गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई, 14 राइफल्स और पिस्टल सहित 16 गिरफ्तार


मुख्तमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक करते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के सदस्य (फाइल फोटो)

मुख्तमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक करते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के सदस्य (फाइल फोटो)

Anti-Gangster Task Force: गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार रात एक विशेष अभियान चलाया गया और अमृतसर जिले के पिंडी औलख गांव के पंजाबी गायक और गीतकार सोहल को हथियारों और गोला बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया.

चंडीगढ़. पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए राज्य भर में व्यापक स्तर पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में अमृतसर पुलिस ने हथियारों सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है इनमें चार नामी गैंगस्टर भी शामिल हैं. इन लोगों से पुलिस ने 7 राइफल्स और 7 पिस्टल बरामद किए हैं. जिन चार गैंगस्टरों को पुलिस ने काबू किया हे वे जेल से जमानत पर बाहर थें.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन लोगों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि ये लोग ब्यास के समीप एक ढाबे पर रुके हुए थे. जहां मौके पर पहुंच कर हथियार सहित इन लोगों का गिरफ्तार किया गया.

उधर बीते शुक्रवार को मोहाली पुलिस ने खरड़ कस्बे से कुख्यात गैंगस्टर जयपाल सिंह भुल्लर के साथी हरबीर सिंह सोहल को गिरफ्तार किया है. मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शील सोनी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार रात एक विशेष अभियान चलाया गया और अमृतसर जिले के पिंडी औलख गांव के पंजाबी गायक और गीतकार सोहल को हथियारों और गोला बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि उसका सहयोगी अमृतपाल सिंह फरार हो गया.

पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहगढ़ साहिब के हरबीर सोहल और अमृतपाल सिंह उर्फ ​​सट्टा खरड़ में छिपे हुए हैं. यह दोनों गैंगस्टर आस्ट्रेलिया स्थित अर्शदीप सिंह उर्फ ​​अरश डल्ला और गुरजंत सिंह के निर्देशों पर काम रहे थे. सोहल और अमृतपाल विदेश में स्थित अपने आकाओं की ओर से रंगदारी वसूल कर रहे थे. दोनों आरोपियों के खिलाफ खरड़ थाने में धारा 384 व 34 आईपीसी व 25 उपधारा 7,8 गोला बारूद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने इनसे दो .30-कैलिबर चीनी पिस्टल, तीन मैगजीन, 50 कारतूस के साथ चार 9-एमएम पिस्टल मैगजीन बरामद की है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *