BREAKING NEWS: Navjot Singh Sidhu may again become the President of Punjab Congress: Sources
ब्रेकिंग न्यूजः नवजोत सिंह सिद्धू फिर बन सकते हैं पंजाब कांग्रेस के प्रधानः सूत्र
चंडीगढ़: विधानसभा चुनावों में हुई हार के बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद पंजाब में नए प्रधान को बनाए जाने को लेकर लगातार सियासी चर्चाएं जारी थीं और हालांकि पिछले कुछ दिनों से पंजाब कांग्रेस का नया प्रधान बनने की खबरें आग पकड़ रही हैं।
वहीं अब सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके तहत कांग्रेस हाईकमान एक बार फिर से नवजोत सिंह सिद्धू पर अपना विश्वास जता सकती है और उन्हें पंजाब कांग्रेस का प्रधानगी पद सौंप सकती है। बता दें कि हालांकि रवनीत बिट्टू सहित कई कांग्रेस नेताओं के नामों पर चर्चा हो रही है लेकिन फिलहाल सूत्रों के मुताबिक सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाएगी जिसकी घोषणा भी कुछ ही दिनों में हो जाएगी।








Leave a Reply