केजरीवाल ने बुलाई पंजाब के अफसरों की बैठक, 300 यूनिट फ्री बिजली पर आ सकता है कोई फैसला, विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना
चंडीगढ़ः पंजाब में लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने के वायदे के बाद सत्ता में भगवंत मान के नेतृत्व में आई आम आदमी पार्टी की सरकार की पंजाब में बिजली के मुद्दे को लेकर खूब किरकिरी हो रही है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यंमत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्य सचिव, ऊर्जा सचिव और पावरकाम के अध्यक्ष के बैठक करके फ्री बिजली देने के बारे में चर्चा की।
मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को 3:00 बजे निशुल्क बिजली को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की होने वाली बैठक में 300 यूनिट फ्री बिजली के संबंध में कोई फैसला आ सकता है।
वहीं कांग्रेस के पंजाब प्रधान सहित वरिष्ठ नेताओं ने अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के अधिकारियों के साथ बैठक करने पर तंज कसा है और कहा कि दिल्ली में हुई पंजाब के अधिकारियों के साथ बैठक में न तो मुख्यमंत्री शामिल थे और न ही कोई बड़ा नेता शामिल रहा। राजा वड़िंग ने मान सरकार पर निशाना साधते मुख्यमंत्री मान से जवाब भी मांगा है कि दिल्ली में हुई बैठक में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा भी मौजूद थे परन्तु पंजाब के मुख्यमंत्री सहित कोई बड़ा नेता इस बैठक में शामिल नहीं था।
जिक्रोयग्य है कि सोमवार को दिल्ली में हुई बैठक में पंजाब के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, ऊर्जा सचिव दिलीप कुमार और पीएसपीसीएल चेयरमैन बलदेव सिंह सरन के साथ प्रदेश में निशुल्क बिजली देने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। उनके साथ दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा इस बैठक में मौजूद रहे।








Leave a Reply