Category: POLITICAL

  • आप सरकार की पंजाब में फ्री बिजली गारंटी योजना शुरू, 20 लाख पंजाबियों के घर आया जीरो बिल

    You are currently viewing आप सरकार की पंजाब में फ्री बिजली गारंटी योजना शुरू, 20 लाख पंजाबियों के घर आया जीरो बिल

    AAP government’s free electricity guarantee, zero bill came to the homes of 20 lakh Punjabis

    आप सरकार की पंजाब में फ्री बिजली गारंटी योजना शुरू, 20 लाख पंजाबियों के घर आया जीरो बिल

     

    चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाबियों से किये वायदों को पूरा करना शूरू कर दिया है। जिसके तहत 1 जलाई से करीब 20 लाख लोगों के घरों में जीरो बिजली बिल आया है। बता दें कि आप सरकार ने पहले घोषणा की थी कि वह एक जुलाई से हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देगी। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रमुख चुनावी वादों में से एक था 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना प्रमुध वादा था।

    पंजाब में सरकार बनने के सरकार ने 1 जुलाई से अपने इस फैसले को लागू कर दिया। वहीं अब खबर आ रही है कि लोगों के घर जीरो बिजली बिल पहुंचने शुरू हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक 20 लाख परिवारों के घर जीरो बिल पहुंच चुके हैं। इतना ही नहीं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के हल्के में भी लोगों के घर जीरो बिल पहुंचे हैं।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में लगभग 10 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग 80 फीसदी उपभोक्ताओं ने जुलाई माह में 300 यूनिट से कम खर्च किया है और इसलिए इस महीने उन्हें कोई बिजली बिल नहीं चुकाना होगा। चूंकि पंजाब में दो महीने का बिजली बिल एक साथ लिया जाता है, इस महीने जनरेट हो रहे बिजली बिल में जून और जुलाई के महीने का बिजली बिल शामिल होगा।

  • अब पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला विजिलेंस की रडार पर, ब्यूरो ने करीबियों को भेजा समन

    You are currently viewing अब पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला विजिलेंस की रडार पर, ब्यूरो ने करीबियों को भेजा समन

    Now on the radar of former minister Vijayinder Singla Vigilance, the bureau sent summons to the close ones

    अब पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला विजिलेंस की रडार पर, ब्यूरो ने करीबियों को भेजा समन

     

     चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में चल रही है। वहीं, पिछली सरकार में हुए कार्यों की लगातार जांच की जा रही है। इसके चलते अब पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला विजिलेंस के रडार पर आ गए हैं। जिसके तहत विजयइंदर सिंगला पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते अलॉट हुए 5 करोड़ से ज्यादा कीमत के टेंडरों की जांच शुरू हो गई है। इसे लेकर मंत्री के करीबियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। विजिलेंस को शक है कि इन टेंडरों में कोई गड़बड़ी हुई है। हालांकि इस बारे में अभी विजिलेंस ब्यूरो या पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    जानकारी अनुसार, हाई-प्रोफाइल केस होने के कारण इस बात का खुलासा नहीं किया जा रहा है लेकिन विजिलेंस के कुछ अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को जांच के लिए बुलाया गया है। उनका कहना है कि अभी जांच की जा रही है और इस बारे में अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। बता दें कि गत दिवस एक ठेकेदार ने विजिलेंस टीम को एक चैट सौंपी थी। इस चैट में फंड के लिए पैसे जुटाने की बात कही गई है। इसके आधार पर उस समय जारी हुए टेंडरों की भी जांच की जा रही है।

    गौरतलब है कि पंजाब में 2 पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और भारत भूषण आशु टेंडर घोटाले मामले में जेल में बंद हैं। वहीं संगत सिंह गिलजियां जमानत पर चल रहे हैं। बीते दिन पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ भी शिकायत पहुंची हुई हैं वहीं अब विजीलेंस की रडार पर विजय इंदर सिंगला आ गए हैं।

  • आम आदमी पार्टी की महिला विधायक को पति ने मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल, देखें वायरल वीडियो

    You are currently viewing आम आदमी पार्टी की महिला विधायक को पति ने मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल, देखें वायरल वीडियो

    Husband slaps woman MLA of Aam Aadmi Party, video goes viral, watch viral video

    आम आदमी पार्टी की महिला विधायक को पति ने मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल, देखें वायरल वीडियो

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में जहां आए दिन महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं में बढ़ौतरी हो रही है, वहीं अब आम आदमी पार्टी की विधायक भी इस हिंसा की शिकार हो गई है। जिसके तहत तलवंडी साबो से आप की विधायक प्रोफेसर बलजिंदर कौर को उनके पति सुखराज बल ने थप्पड़ मारा। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। वहीं बताया जा रहा है कि यह घटना जुलाई माह में घटित परन्तु वीडियो अब वायरल हुई है। हालांकि विधायक बलजिंदर कौर और उनके पति सुखराज बल ने इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।

    सूत्रों के मुताबिक, पति से विवाद के बाद बलजिंदर ससुराल छोड़ मायके रहने चली गई हैं। वीडियो में बलजिंदर और उनके पति सुखराज को बहस करते देखा जा सकता है। वीडियो में सुखराज अचानक विधायक पत्नी को थप्पड़ मारते हैं। बलजिंदर और सुखराज के पास कुछ लोग खड़े हैं, जो रोकने की कोशिश करते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सुखराज को वहां से हटाने के लिए कुछ लोग धक्का तक देते हैं।

    वहीं इस मामले में पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा कि विधायक का घरेलू हिंसा का शिकार होना दुखद है। अभी तक यह मामला उनके घर की चारदीवारी में था। अब इसका वीडियो पब्लिक प्लेटफार्म पर आ गया है। इसलिए आयोग इसका नोटिस लेकर कार्रवाई करेगा। बता दें कि बलजिंदर कौर तलवंडी साबो से लगातार दूसरी बार विधायक चुनी गई हैं।

  • जालंधर में खुली समार्ट सिटी प्रोजैक्ट की पोल, डेढ़ साल पहले बनी रोड पर धंसी निगम की सीवर सक्शन मशीन

    You are currently viewing जालंधर में खुली समार्ट सिटी प्रोजैक्ट की पोल, डेढ़ साल पहले बनी रोड पर धंसी निगम की सीवर सक्शन मशीन

    Poll of smart city project opened in Jalandhar, sewer suction machine of Nigam on the road built one and a half years ago

    जालंधर में खुली समार्ट सिटी प्रोजैक्ट की पोल, डेढ़ साल पहले बनी रोड पर धंसी निगम की सीवर सक्शन मशीन

     

    जालंधरः करोड़ों रुपए खर्च करके शहर को समार्ट सिटी बनाने में लगे नगर निगम की उस वक्त पोल खुल गई जब करीब डेढ़ साल पहले बने रोड पर निगम की ही सीवर सक्शन मशीन धंस गई। जिसमें गाड़ी का ड्राईवर बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 68 के अंतर्गत पड़ते आदर्श नगर में सीवर साफ करने के लिए गाड़ी जा रही थी तो सड़क धंसने के कारण गाड़ी वहीं फंस गई।हालांकि गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

    उधर, सीवर सक्शन मशीन सड़क पर धंसने की सूचना जैसे ही क्षेत्र के विधायक रमन अरोड़ा को मिली तो उन्होंने बिना देरी किए जांच के आदेश दे दिए। वहीं मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता राजू मदान ने बताया कि यह सड़क आज से डेढ़ वर्ष पहले बनकर तैयार हुई थी, लेकिन सड़क बनाते समय ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों ने धांधली की उसका नतीजा सड़क धंसने शुरू हो गया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों रुपये खर्च करके नगर निगम जालंधर में बनाई गई सड़कों की गुणवत्ता की पोल उनकी गाड़ी ने ही खोल दी है। शहर के पॉश इलाके आदर्श नगर में सीवरेज साफ करने गई निगम की सीवर सक्शन मशीन वहीं सड़क पर धंस गई। मशीन का पिछला एक टायर पूरी तरह से सड़क में धंसने बाद मशीन टेड़ी हो गई।

    नगर निगम के कर्मचारी ने सारे घटनाक्रम की जानकारी अपने अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने सड़क में धंसी मशीन को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन भेजी। जेसीबी मशीन की मदद से भारी भरकम सीवर सक्शन मशीन को निकाल कर निगम के यार्ड में भेजा गया।

  • सुखबीर सिंह बादल की बढ़ी मुश्किलें, एसआईटी ने अब बहबलकलां गोलीकांड मामले में भेजा सम्मन

    You are currently viewing सुखबीर सिंह बादल की बढ़ी मुश्किलें, एसआईटी ने अब बहबलकलां गोलीकांड मामले में भेजा सम्मन

    Sukhbir Singh Badal’s troubles increased, SIT now sent summons in Behbalkalan shooting case

    सुखबीर सिंह बादल की बढ़ी मुश्किलें, एसआईटी ने अब बहबलकलां गोलीकांड मामले में भेजा सम्मन

     

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, कोटकपूरा गोलीकांड के बाद बहबलकलां गोलीकांड मामले में एक और समन जारी किया गया है। यह समन आईजी नौनिहाल सिंह के नेतृत्व वाली एसआईटी की ओर से भेजा गया है जिसके चलते सुखबीर सिंह बादल को 6 सितम्बर को एसआईटी के सामने पेश होना होगा। इस बीच एसआईटी यह जानना चाहती है कि बहबलकलां में फायरिंग के ऑर्डर किसने दिए थे?। इससे पहले सुखबीर को कोटकपूरा गोलीकांड में भी तलब किया जा चुका है।

    बता दें कि कोटकपूरा गोलीकांड मामले में भी सुखबीर बादल को दोबारा समन भेजे गए हैं जिसके चलते सुखबीर बादल को 14 सितंबर को एसआईटी के आगे पेश होना होगा। जिक्रयोग्य है कि गत 30 अगस्त को भी सुखबीर बादल को एके यादव की एसआईटी के सामने पेश होने के लिए समन भेजे गए थे परंतु सुखबीर बादल ने यह कहते हुए पेश होने से मना कर दिया था उन्हें कोई समन नहीं मिले हैं तो एसआईटी के सामने पेश होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। इसी बीच एसआईटी द्वारा सुखबीर बादल को समन न मिलने को लेकर जवाब भी दिया गया और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में 14 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया।

    एसआईटी द्वारा यह जांच की जा रही है कि कोटकपूरा गोलीकांड हुआ तब गोली चलाने के आदेश किसने दिए थे। इस मामले को लेकर सुखबीर बादल से पूछताछ की जाएगी क्योंकि उस समय सुखबीर बादल की सरकार थी। दूसरी तरफ सुखबीर बादल का कहना है कि जब यह गोलीकांड हुआ तब वह यहां पर नहीं थे।

  • अन्ना हजारे ने CM केजरीवाल पर गिराया ‘लेटर बम’ कहा सत्ता के नशे में डूब गए आप, कथनी और करनी में है फर्क

    अन्ना हजारे ने CM केजरीवाल पर गिराया ‘लेटर बम’ कहा सत्ता के नशे में डूब गए आप, कथनी और करनी में है फर्क

    Anna Hazare slams Arvind Kejriwal on Delhi Excise Policy: चिट्ठी में उन्होंने यह भी लिखा- महाराष्ट्र के जैसी नीति की उम्मीद की थी, पर आपने वैसा नहीं किया। ऐसा लगता है कि लोग पैसे के लिए ताकत और ताकत के लिए पैसे के कुचक्र में फंस जाएंगे।

    arvind kejriwal, aap, anna hazare, delhi

    एक्टिविस्ट अन्ना हजारे।
    • शराब नीति से जुड़ी खबरें पढ़कर होता है दुख- अन्ना
    • चिट्ठी में याद दिलाईं CM की किताब की बड़ी बड़ी बातें
    • कहा- सीएम बनने के बाद आप आदर्श विचार भूल गए

     दिल्ली में शराब नीति के मसले पर मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को समाज सुधारक और भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने खूब कोसा है। दो टूक कहा है कि केजरीवाल सत्ता के नशे में डूब गए हैं। यह बात अन्ना ने मंगलवार (30 अगस्त, 2022) को एक खत के जरिए दिल्ली सीएम तक पहुंचाई।चिट्ठी में उन्होंने यह भी लिखा- महाराष्ट्र के जैसी नीति की उम्मीद की थी, पर आपने वैसा नहीं किया। ऐसा लगता है कि लोग पैसे के लिए ताकत और ताकत के लिए पैसे के कुचक्र में फंस जाएंगे। यह चीज करना आपकी पार्टी पर तो बिल्कुल भी नहीं जचता है जो कि एक जन आंदोलन से उभरकर आई हो।

    बकौल अन्ना, ‘सियासत में कदम रखने से पहले आपने ‘स्वराज’ किताब लिखी, जिसकी प्रस्तावना मुझसे लिखवाई। आपने किताब में ग्रामसभा और शराब नीति का जिक्र किया। आपने जो कुछ भी लिखा था वह आपको याद दिलाना चाहता हूं। आपने किताब में काफी आदर्श बातें लिखी थी, और मुझे आपसे काफी उम्मीदें थीं। पर लगता है कि आप राजनीति में आने और सीएम बनने के बाद वे सब भूल गए। आपने जो नई आबकारी नीति बनाई, वह शराब की लत की आदत को बढ़ावा देती है। इस नीति से राज्य के कोने-कोने में शराब की दुकानें खुल रही हैं। नतीजतन, यह भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे सकता है जो जनता के पक्ष में नहीं है।”

  • आप के मंत्री ने की कपूरथला के बीडीपीओ दफ्तर में रेड, बीडीपीओ सहित कई अफसर मिले गैर हाजिर मिले

    You are currently viewing आप के मंत्री ने की कपूरथला के बीडीपीओ दफ्तर में रेड, बीडीपीओ सहित कई अफसर मिले गैर हाजिर मिले

    AAP minister raided BDPO office, many officers including BDPO found absent

    आप के मंत्री ने की कपूरथला के बीडीपीओ दफ्तर में रेड, बीडीपीओ सहित कई अफसर मिले गैर हाजिर मिले

     

    कपूरथलाः सोमवार देर शाम पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा कपूरथला के बीडीपीओ दफतर में अचानक रेड की गई, इस दौरान बीडीपीओ दफ्तर में कई अधिकारी गैर हाजिर मिले। मंत्री ने इस दौरान दफ्तर में उपस्थित स्टाफ के बारे में जानकारी हासिल की और गैर हाजिर पाए गए अधिकारियों कर्मचारियों के नाम नोट किये गए। बताया जा रहा है कि बीडीपीओ दफतर बारे मंत्री धालीवाल को फेसबुक पर शिकायत मिली थी। वहीं मंत्री की इस रेड को उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लाइव किया गया।

    जानकारी अनुसार मंत्री कुलदीप धालीवाल बीडीपीओ के ऑफिस पहुंचे। वहां पंचायत सेक्रेटरी संदीप सिंह मिले। पंचायत अफसर वहां मौजूद नहीं थे। इसके बाद मंत्री दूसरे कर्मचारियों से मिले। वहां एक क्लर्क भी गैरहाजिर मिला। मंत्री को कहा गया कि पंचायत अफसर की डीडीपीओ ऑफिस में ड्यूटी है। बीडीपीओ की तारीख है। वह कोर्ट में गए हैं।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि उन्हें फेसबुक और ट्विटर पर कई बार शिकायत मिली थी। जिसके बाद वह कपूरथला जिले के पंचायत ऑफिस और बीडीपीओ ऑफिस गए। वहां जाकर पता चला कि लोगों की शिकायत बिल्कुल सही है। वहां कोई भी काम नहीं कर रहा। अफसर भी वहां ड्यूटी पर हाजिर नहीं थे। उनके नाम नोट कर कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं।

  • पूर्व कांग्रेसी मंत्री आशु से जुड़े टैंडर घोटाले की दो अहम फाइल गायब, विजिलेंस के मांगने के बाद हुआ खुलासा

    You are currently viewing पूर्व कांग्रेसी मंत्री आशु से जुड़े टैंडर घोटाले की दो अहम फाइल गायब, विजिलेंस के मांगने के बाद हुआ खुलासा

    Two important files of tender scam related to former Congress minister Ashu missing, revealed after asking for Vigilance

    पूर्व कांग्रेसी मंत्री आशु से जुड़े टैंडर घोटाले की दो अहम फाइल गायब, विजिलेंस के मांगने के बाद हुआ खुलासा

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशु के टेंडर घोटाले मामले में जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, टेंडर घोटाले से जुड़ी अब 2 अहम फाइलें गायब हो गई हैं। इनमें से एक फाइल वो है जिसमें राकेश सिंगला को सेंट्रल विजिलेंस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है और दूसरी उसे टेंडर अलॉटमेंट कमेटी का चेयरमैन बनाने की है।

    जानकारी अनुसार, उक्त दोनों फाइलें फूड एवं सिविल सप्लाई विभाग से गायब हो चुकी हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब विजिलेंस ने विभाग से इन दोनों फाइलों की मांग की। करीब एक हफ्ता हो गया लेकिन फाइलों का अता पता नहीं है। अब विभाग के सभी कर्मचारियों से इस बात के सर्टिफिकेट लिए जा रहे हैं कि फाइलें नहीं मिल सकतीं। इसके बाद पुलिस द्वारा केस दर्ज किया जाएगा।

    गौरतलब है कि राकेश सिंगला भी करोड़ों के टेंडर घोटाले का आरोपी है। हालांकि वह घोटाले की जांच का पता चलते ही विदेश भाग गया। आम आदमी पार्टी सरकार ने कुछ दिन पहले ही सिंगला को डिप्टी डायरेक्टर के पद से बर्खास्त कर दिया। सिंगला ने सेवा में रहते कनाडा की नागरिकता ले ली थी।वहीं अगर आशु की बात की जाए तो ईडी उन पर मनी लांड्रिंग का भी केस दर्ज कर सकती है। ई.डी. ने विजिलेंस से भी उनके केस की सारी फाइलें मांगी हैं। इतना ही नहीं उनके ट्रांसपोर्टेशन घोटाले की भी सारी डिटेल मांगी है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब के अलग-अलग मुद्दों पर की चर्चा

    You are currently viewing प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब के अलग-अलग मुद्दों पर की चर्चा

    Captain Amarinder Singh met Prime Minister Narendra Modi, discussed on different issues of Punjab

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब के अलग-अलग मुद्दों पर की चर्चा

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बेटे रणइंदर सिंह भी मौजूद थे। कैप्टन ने ट्विट करके जानकारी देते हुए बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी से उन्होंने मुलाकात की और पंजाब से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर विचार विमर्श किया। कैप्टन ने कहा कि मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य और देश की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया, यह हम दोनों के लिए हमेशा प्रमुख विषय रहा है और आगे भी रहेगा।

    बता दें कि, कैप्टन अमरिंदर सिंह हाल ही में विदेश से इलाज करवाकर लौटे हैं। इसके बाद वह कुछ दिनों तक पंजाब के सियासी मैदान से दूर रहे। हालांकि अब फिर उन्होंने अपनी गतिविधि बढ़ा दी है। देश में 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में कैप्टन की पंजाब में भूमिका अहम हो सकती है। यह मुलाकात ऐसे वक्त भी हो रही है, जब भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की बात हो रही है।

    जिक्रयोग्य है कि कैप्टन को कांग्रेस ने पंजाब चुनाव से साढ़े 3 महीने पहले सीएम की कुर्सी से हटा दिया। वह कांग्रेस छोड़ भाजपा के साथ आ गए। हालांकि वह कोई कमाल नहीं दिखा सके। 117 में से भाजपा सिर्फ 2 सीटें जीती। वहीं कैप्टन अपने ही गढ़ पटियाला से हार गए। अब लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा फिर कैप्टन पर दांव खेलेगी या नहीं, इसको लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं।

  • लुधियाना में शिकायतकर्ता से भिड़े आशू समर्थक, पूर्व मंत्री की पोल खोलने वाले शख्स को सरेआम धमकी, जमकर हुआ हंगामा

    You are currently viewing लुधियाना में शिकायतकर्ता से भिड़े आशू समर्थक, पूर्व मंत्री की पोल खोलने वाले शख्स को सरेआम धमकी, जमकर हुआ हंगामा

    Ashu supporters clashed with the complainant in Ludhiana, openly threatened the person who exposed the former minister, there was a ruckus

    लुधियाना में शिकायतकर्ता से भिड़े आशू समर्थक, पूर्व मंत्री की पोल खोलने वाले शख्स को सरेआम धमकी, जमकर हुआ हंगामा

     

    लुधियानाः महानगर में वीरवार दोपहर को विजिलेंस दफ्तर के बाहर उस वक्त हंगामा हो गया, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पूर्व मंत्री आशु की पोल खोलने अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टैंडर घोटाले का शिकायतकर्त्ता गुरप्रीत सिंह और पार्षद सन्नी भल्ला आपस में भिड़ गए। जिसके बाद मामला काफी बढ़ गया और पुलिस ने आकर बीच-बीचव कर मामले को शांत करवाया।

    जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता गुरप्रीत का आरोप है कि पार्षद सन्नी भल्ला ने उसे सरेआम धमकी दी है। उनका कहना है कि सन्नी ने गुरप्रीत को कहा कि “असी देख लवांगे” जबकि सन्नी भल्ला ने इन आरोपों को नकारा है। उनका कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया है। वहीं बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष विजिलेंस ऑफिस के बाहर आमने-सामने हो गए है। बता दें कि सन्नी भल्ला भारत भूषण आशु का खासमखास हैं।

    बता दें कि पंजाब में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हुए ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू का विजिलेंस को 4 दिन का रिमांड मिला है। इस बीच आज विजिलेंस दफ्तर के बाहर ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह और पूर्व मंत्री आशू के समर्थकों में आपसी झड़प हो गई। छोटे ठेकेदारों ने कहा कि वह डरने वाले नहीं है। आशू के खास लोग उन्हें धमकियां दे रहे है। शहर में धारा 144 लागू है तो कैसे कांग्रेसी तंबू लगाकर सरकारी अदारे में बैठे हैं। वह प्रशासन से मांग करते हैं कि कांग्रेसियों का तंबू उखड़वाया जाए। वहीं आशू समर्थक सन्नी भल्ला ने इन सभी आरोपों को नकारा।