आप सरकार की पंजाब में फ्री बिजली गारंटी योजना शुरू, 20 लाख पंजाबियों के घर आया जीरो बिल
चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाबियों से किये वायदों को पूरा करना शूरू कर दिया है। जिसके तहत 1 जलाई से करीब 20 लाख लोगों के घरों में जीरो बिजली बिल आया है। बता दें कि आप सरकार ने पहले घोषणा की थी कि वह एक जुलाई से हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देगी। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रमुख चुनावी वादों में से एक था 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना प्रमुध वादा था।
पंजाब में सरकार बनने के सरकार ने 1 जुलाई से अपने इस फैसले को लागू कर दिया। वहीं अब खबर आ रही है कि लोगों के घर जीरो बिजली बिल पहुंचने शुरू हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक 20 लाख परिवारों के घर जीरो बिल पहुंच चुके हैं। इतना ही नहीं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के हल्के में भी लोगों के घर जीरो बिल पहुंचे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में लगभग 10 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग 80 फीसदी उपभोक्ताओं ने जुलाई माह में 300 यूनिट से कम खर्च किया है और इसलिए इस महीने उन्हें कोई बिजली बिल नहीं चुकाना होगा। चूंकि पंजाब में दो महीने का बिजली बिल एक साथ लिया जाता है, इस महीने जनरेट हो रहे बिजली बिल में जून और जुलाई के महीने का बिजली बिल शामिल होगा।








Leave a Reply