पिटबुल कुत्तों ने नाबालिग लड़के पर लगातार दूसरी बार किया हमला, हालत नाजुक, लगे 58 टांके

पिटबुल कुत्तों ने नाबालिग लड़के पर लगातार दूसरी बार किया हमला, हालत नाजुक, लगे 58 टांके

Pitbull Dogs: पीड़ित बच्चे के पिता अरुण ने कुत्ते के मालिक 26 साल के रंजीत और बिल्डिंग के मालिक अनिल कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रंजीत पहली मंजिल पर रहता है, जबकि अरुण का परिवार ग्राउंड फ्लोर पर रहता है।

Two pitbull dogs attacked minor boy for the second time in a row condition critical got 58 stitches
दो पिटबुल कुत्तों ने लड़के पर लगातार दूसरी बार किया हमला। (सांकेतिक फोटो)

Pitbull Dogs: देश में पिटबुल का आतंक जारी है। ताजा मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है, जहां दो पिटबुल कुत्तों ने स्कूल से घर लौटे सात साल के नाबालिग लड़के पर हमला कर दिया। पिटबुल कुत्तों के हमले से उसका चेहरा बुरी तरह खराब हो गया और उसे 58 टांके लगाने पड़े। पीड़ित की पहचान ए लिथिन के रूप में हुई है, जो कक्षा 2 का छात्र है। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक लड़के पर लगातार दूसरी बार दो पिटबुल कुत्तों ने हमला किया।

वहीं पीड़ित बच्चे के पिता अरुण ने कुत्ते के मालिक 26 साल के रंजीत और बिल्डिंग के मालिक अनिल कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रंजीत पहली मंजिल पर रहता है, जबकि अरुण का परिवार ग्राउंड फ्लोर पर रहता है। करीब सात महीने पहले इन्हीं पिटबुल कुत्तों ने लड़के और उसकी मां पर हमला किया था। बिल्डिंग के मालिक ने किरायेदार को चेतावनी दी थी कि जब बच्चे खेल रहे हों तो कुत्तों को न छोड़ें।

पिटबुल कुत्तों के हमले में घायल लड़के की हालत नाजुक

अरुण ने दुखद घटना के बारे में बताते हुए कहा कि कुत्तों के काटने से मेरे बेटे के चेहरे का दाहिना हिस्सा खराब हो गया है और उसे 58 टांके लगाने पड़े। वह दर्द सहन करने में असमर्थ है, और उसकी हालत गंभीर है। रंजीत ने हमसे शिकायत वापस लेने का अनुरोध किया और हमें आश्वासन दिया कि वह सभी मेडिकल खर्च उठाएगा, लेकिन मैंने उसका ऑफर ठुकरा दिया।

हमले के बाद रंजीत ने दोनों पिटबुल कुत्तों को छिपा दिया था। हमले में घायल लड़के की हालत नाजुक है। अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन से जुड़े एक अधिकारी और जांच में भी शामिल अधिकारी ने कहा कि बिल्डिंग का मालिक भी उतना ही जिम्मेदार है, क्योंकि उसने पिछली घटना के बाद कोई एहतियाती कदम नहीं उठाया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *