पड़ोसी ने किया महिला पर जानलेवा हमला, तेजधार हथियार से रेता गला, भागकर बचाई 5 साल के बेटे ने जान

You are currently viewing अमृतसर में पड़ोसी ने किया महिला पर जानलेवा हमला, तेजधार हथियार से रेता गला, भागकर बचाई 5 साल के बेटे ने जान

In Amritsar, neighbor did a deadly attack on a woman, strangled her with a sharp weapon, escaped and saved her 5-year-old son’s life

 पड़ोसी ने किया महिला पर जानलेवा हमला, तेजधार हथियार से रेता गला, भागकर बचाई 5 साल के बेटे ने जान

 

अमृतसरः महानगर में लगातार अपराधों की संख्या बढ़ रही है। जिससे आए शहर के लोगों में सहम पाया जा रहा है। शुक्रवार को भी महानगर के अंतर्गत आते तरनतारन रोड स्थित बाबा दर्श सिंह कालोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी के घर जाकर एक महिला की तेजधार हथियार से गला रेत दिया। वहीं इस पूरे मामले के गवाह महिला के पांच साल के बेटे ने भागकर अपनी जान बचाई और मामले की जानकारी पड़ोसियों को दी। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला का पति डेयरी से दूध लेने के लिए गया हुआ था।

घटना की जानकारी देते तरनतारन रोड बाबा दर्शन सिंह कालोनी निवासी पीड़िता निर्मलजीत कौर के पति संदीप सिंह सोनू ने बताया कि रात वह दूध लेने के लिए डेयरी पर गया था। उसकी बेटी और 5 साल का बेटा घर पर अकेला था। बेटे ने जानकारी दी कि पड़ोस में रहने वाले फौजियों का बेटा कुलजीत सिंह घर आया था। उसके हाथ में मिठाई का डिब्बा था। पास का प्लॉट लेने के बाद मिठाई देने के बहाने पहले वह घर आया। पत्नी ने डिब्बा लेकर वापस भेज दिया, लेकिन चंद मिनटों के बाद वह दोबारा आया। अंदर आते ही उसने पत्नी निर्मलजीत का गला रेत दिया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पति के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। गला रेतने के बाद से ही आरोपी युवक फरार है। वहीं एसएचओ बताया कि महिला निर्मलजीत कौर को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है। पति संदीप सोनू के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *