अन्ना हजारे ने CM केजरीवाल पर गिराया ‘लेटर बम’ कहा सत्ता के नशे में डूब गए आप, कथनी और करनी में है फर्क
Anna Hazare slams Arvind Kejriwal on Delhi Excise Policy: चिट्ठी में उन्होंने यह भी लिखा- महाराष्ट्र के जैसी नीति की उम्मीद की थी, पर आपने वैसा नहीं किया। ऐसा लगता है कि लोग पैसे के लिए ताकत और ताकत के लिए पैसे के कुचक्र में फंस जाएंगे।
- शराब नीति से जुड़ी खबरें पढ़कर होता है दुख- अन्ना
- चिट्ठी में याद दिलाईं CM की किताब की बड़ी बड़ी बातें
- कहा- सीएम बनने के बाद आप आदर्श विचार भूल गए
दिल्ली में शराब नीति के मसले पर मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को समाज सुधारक और भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने खूब कोसा है। दो टूक कहा है कि केजरीवाल सत्ता के नशे में डूब गए हैं। यह बात अन्ना ने मंगलवार (30 अगस्त, 2022) को एक खत के जरिए दिल्ली सीएम तक पहुंचाई।चिट्ठी में उन्होंने यह भी लिखा- महाराष्ट्र के जैसी नीति की उम्मीद की थी, पर आपने वैसा नहीं किया। ऐसा लगता है कि लोग पैसे के लिए ताकत और ताकत के लिए पैसे के कुचक्र में फंस जाएंगे। यह चीज करना आपकी पार्टी पर तो बिल्कुल भी नहीं जचता है जो कि एक जन आंदोलन से उभरकर आई हो।
बकौल अन्ना, ‘सियासत में कदम रखने से पहले आपने ‘स्वराज’ किताब लिखी, जिसकी प्रस्तावना मुझसे लिखवाई। आपने किताब में ग्रामसभा और शराब नीति का जिक्र किया। आपने जो कुछ भी लिखा था वह आपको याद दिलाना चाहता हूं। आपने किताब में काफी आदर्श बातें लिखी थी, और मुझे आपसे काफी उम्मीदें थीं। पर लगता है कि आप राजनीति में आने और सीएम बनने के बाद वे सब भूल गए। आपने जो नई आबकारी नीति बनाई, वह शराब की लत की आदत को बढ़ावा देती है। इस नीति से राज्य के कोने-कोने में शराब की दुकानें खुल रही हैं। नतीजतन, यह भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे सकता है जो जनता के पक्ष में नहीं है।”








Leave a Reply