कपूरथला में प्लंबर ने किया महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर अमेरिका में रह रहे पति को भेजी, मामला दर्ज

You are currently viewing कपूरथला में प्लंबर ने किया महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर अमेरिका में रह रहे पति को भेजी, मामला दर्ज

A plumber raped a woman in Kapurthala, made a pornographic video and sent it to her husband living in America, case registered

कपूरथला में प्लंबर ने किया महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर अमेरिका में रह रहे पति को भेजी, मामला दर्ज

 

कपूरथलाः कपूरथला में एक प्लंबर द्वारा महिला से दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त प्लबंर ने महिला की अश्लील वीडियो को उसके विदेश में रह रहे पति को भी भेज दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने प्लंबर की शिकयात थाना भुलत्थ पुलिस के पास की। पुलिस ने आरोपी प्लंबर के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति अमेरिका में रहता है। वह अपने बेटे और सास के साथ रहती है। कुछ महीने पहले घर में पानी की टंकी खराब होने पर उसने प्लंबर सदीक मोहम्मद को बुलाया, जिसने टंकी ठीक कर उसका फोन नंबर भी ले लिया और वह उससे संपर्क में रहने लगा। इस बीच वह उसके घर भी आने-जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके बेटे के जन्मदिन पर भी वह घर आया था। इसके कुछ दिन बाद ही जब वह घर में अकेली थी तो वह आया और उसके साथ जबरन रेप किया। इस बीच आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ कई दिन दुष्कर्म करता रहा।

एक दिन जब महिला ने संबंध बनाने से इंकार किया तो उसने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। साथ ही विदेश में नौकरी कर रहे उसके पति को भी वीडियो भेज दी। वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी बलविंदर सिंह ने कि महिला की शिकायत के बाद आरोपी सदीक मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *