Tag: मामला दर्ज

  • भारतीय क्रिकेट पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने से किया मना तो 8 लोगों ने हमला कर कार के शीशे तोड़े, मामला दर्ज

    You are currently viewing भारतीय क्रिकेट पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने से किया मना तो 8 लोगों ने हमला कर कार के शीशे तोड़े, मामला दर्ज

    Indian cricketer Prithvi Shaw refused to take selfie, then 8 people attacked and broke the glasses of the car, case registered

    भारतीय क्रिकेट पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने से किया मना तो 8 लोगों ने हमला कर कार के शीशे तोड़े, मामला दर्ज

     

     

    मुंबईः भारतीय क्रिकेटर टीम के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ द्वारा एक फैन को नाराज करना काफी महंगा पड़ गया। दरअसल, पृथ्वी शॉ के साथ एक फैन की बदतमीजी का मामला सामने आया है। मुंबई के ओशिवारा में भारतीय टीम के एक क्रिकेट खिलाड़ी के साथ सेल्फी लेने को लेकर हुए विवाद के बाद कथित जबरन वसूली और गैरकानूनी रूप से एकत्र होने के आरोप में 8 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पृथ्वी शॉ के जिस दोस्त की कार पर हमला हुआ था, वो बिजनेसमैन बताया जा रहा है और मामला सेल्फी लेने को लेकर हुए विवाद का है। पता चला है कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार पृथ्वी शॉ​ पिछले ​दिनों अपने दोस्त के साथ कही गए हुए थे। इसी दौरान उनके पास कुछ लोग आए और पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगे। खबर है कि पृथ्वी शॉ ने सेल्फी दे भी दी, इसके बाद भी वे और ज्यादा तस्वीरें लेने के लिए कहने लगे। इसके बाद उनको होटल से बाहर निकाल दिया गया। इससे लोग भड़क गए और पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर हमला कर दिया।

    बताया जा रहा है कि ये घटना उस वक्त हुई, जब दोस्त पृथ्वी शॉ को छोड़कर वापस जा रहा था। इसी दौरान बीच में ही कार को रोककर उसमें तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। अच्छी बात ये रही कि पृथ्वी शॉ खुद उस दौरान कार में मौजूद नहीं थे। आरोप तो ये भी है कि आरोपियों ने पृथ्वी शॉ के दोस्त से कुछ रुपयों की भी मांग की गई, जिसे दोस्त ने नहीं माना। अब ओशिवारा पुलिस स्टेशन में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • जालंधर में ड्राईवर ने चढ़ा दी एएसआई पर कार, इलाज के दौरान मौत, मामला दर्ज

    You are currently viewing जालंधर में ड्राईवर ने चढ़ा दी एएसआई पर कार, इलाज के दौरान मौत, मामला दर्ज

    In Jalandhar, the driver rammed the car on the ASI, died during treatment, case registered

    जालंधर में ड्राईवर ने चढ़ा दी एएसआई पर कार, इलाज के दौरान मौत, मामला दर्ज

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते वेरका मिल्क प्लांट के नजदीक बीते दिन पुलिस द्वारा लगाए गए एक नाके के दौरान नाके पर तैनात एक एएसआई जब कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कार को तेजगति से भगाते हुए एएसआई को टक्कर मारकर घायल कर दिया। नाके पर तैनात साथी कर्मचारियों द्वारा घायल एएसआई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हादसे में मारे गए एएसआई की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है।

    घटना की जानकारी देते मृतक मुलाजिम के साथ ड्यूटी पर तैनात एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि 5 नवंबर को जब पीएम ने आना था तो वह एएसआई संजीव के साथ वेरका मिल्क प्लांट नजदीक नाके पर तैनात थे। जब उन्होंने एक गाड़ी को हाथ देकर रोकने का प्रयास किया तो उसने रेस दबा दी और एएसआई संजीव को रौंद कर फरार हो गया। संजीव को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जिनकी कुछ समय बाद मौत हो गई। सूचना मिलते ही एडीसीपी ट्रैफिक कंवलप्रीत सिंह चाहल भी मौके पर पहुंच गए थे। रविवार को एएसआई का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। वहीं फरार कार चालक हरियाणा का बताया जा रहा है।

  • फर्जी वीजा पर जर्मनी जा रहा जालंधर का युवक अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार, मामला दर्ज

    You are currently viewing फर्जी वीजा पर जर्मनी जा रहा जालंधर का युवक अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार, मामला दर्ज

    Jalandhar youth going to Germany on fake visa arrested from Amritsar airport, case registered

    फर्जी वीजा पर जर्मनी जा रहा जालंधर का युवक अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार, मामला दर्ज

     

     अमृतसरः अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने फर्जी वीजा के साथ जर्मनी जा रहे जालंधर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। अमृतसर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान नकोदर के रहने वाले प्रभजोत सिंह के रूप में हुई है। जिसके बाद एयरपोर्ट पुलिस ने प्रभजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    बता दें कि इमिग्रेशन अधिकारी रंगैल सिंह ने आरोपी को पकड़ कार्रवाई शुरू की। रंगैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी अमृतसर से जर्मनी जाने की तैयारी में था। फ्लाइट पकड़ने से पहले जब उसके डॉक्यूमेंट चेक किए गए तो पासपोर्ट पर लगा हुआ वीजा फेक पाया गया। फिलहाल आरोपी से पता लगाया जा रहा है कि उसके पासपोर्ट पर यह फेक वीजा कहां से लगा, ताकि फेक वीजा तैयार करने वाले गिरोह तक पहुंचा जा सके।

  • दर्दनाक सडक हादसा, 2 महिलाओं सहित एक मासूम की मौके पर ही मौत, मामला दर्ज

    You are currently viewing दर्दनाक सडक हादसा, 2 महिलाओं सहित एक मासूम की मौके पर ही मौत, मामला दर्ज

    Traumatic road accident, one innocent including 2 women died on the spot, case registered

    दर्दनाक सडक हादसा, 2 महिलाओं सहित एक मासूम की मौके पर ही मौत, मामला दर्ज

     

    खरड़ः खरड़ के अधीन आते लांडरां-सरहिंद रोड पर गांव झंजेड़ी के पास उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जब अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मजात चौकी की पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

    मिली जानकारी अनुसार, लांडरां-सरहिंद रोड पर गांव झंजेड़ी के नजदीक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 2 महिलाओं सहित 1 बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को सरकारी मेडिकल कॉलेज सेक्टर-32 में भिजवा दिया है। घटना संबंधी जानकारी देते हुए मजात पुलिस चौकी के इंचार्ज एसआई कमल तनेजा ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि हादसा करीब रात 12 बजे के आसपास हुआ है। साथ ही उनके परिजनों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • कपूरथला में प्लंबर ने किया महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर अमेरिका में रह रहे पति को भेजी, मामला दर्ज

    You are currently viewing कपूरथला में प्लंबर ने किया महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर अमेरिका में रह रहे पति को भेजी, मामला दर्ज

    A plumber raped a woman in Kapurthala, made a pornographic video and sent it to her husband living in America, case registered

    कपूरथला में प्लंबर ने किया महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर अमेरिका में रह रहे पति को भेजी, मामला दर्ज

     

    कपूरथलाः कपूरथला में एक प्लंबर द्वारा महिला से दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त प्लबंर ने महिला की अश्लील वीडियो को उसके विदेश में रह रहे पति को भी भेज दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने प्लंबर की शिकयात थाना भुलत्थ पुलिस के पास की। पुलिस ने आरोपी प्लंबर के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति अमेरिका में रहता है। वह अपने बेटे और सास के साथ रहती है। कुछ महीने पहले घर में पानी की टंकी खराब होने पर उसने प्लंबर सदीक मोहम्मद को बुलाया, जिसने टंकी ठीक कर उसका फोन नंबर भी ले लिया और वह उससे संपर्क में रहने लगा। इस बीच वह उसके घर भी आने-जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके बेटे के जन्मदिन पर भी वह घर आया था। इसके कुछ दिन बाद ही जब वह घर में अकेली थी तो वह आया और उसके साथ जबरन रेप किया। इस बीच आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ कई दिन दुष्कर्म करता रहा।

    एक दिन जब महिला ने संबंध बनाने से इंकार किया तो उसने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। साथ ही विदेश में नौकरी कर रहे उसके पति को भी वीडियो भेज दी। वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी बलविंदर सिंह ने कि महिला की शिकायत के बाद आरोपी सदीक मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • अमृतसर में पत्नी और ससुराल पक्ष से तंग आकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर की आत्महत्या, मामला दर्ज

    You are currently viewing अमृतसर में पत्नी और ससुराल पक्ष से तंग आकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर की आत्महत्या, मामला दर्ज

    अमृतसर में पत्नी और ससुराल पक्ष से तंग आकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर की आत्महत्या, मामला दर्ज

     

    अमृतसरः महानगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाजार कसेरियां में रहने वाले एक युवक ने पत्नी से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिवार ने उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन यहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता देसराज की शिकायत पर मृतक की पत्नी कीर्ति, ससुर रवि कुमार और किरण के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए मृतक के पिता देसराज ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे संजीव कुमार की उम्र 35 साल थी। संजीव कुमार लारेंस रोड पर स्थित गहनों के शोरूम में नौकरी करता था। तकरीबन एक साल पहले उसकी शादी राम नगर गुरु नानकपुरा निवासी कीर्ति के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही उसकी पत्नी कीर्ति के साथ अनबन शुरू हो गई। कुछ महीने पहले ही बहू बेटे से झगड़ा कर अपने मायके चली गई थी। बहू ने मां-बाप के कहने पर बेटे से तालाक लेने के लिए उसे कोर्ट जाने की धमकी भी दी थी। इसी बात से संजीव काफी परेशान रहने लगा था।

    मृतक के पिता देसराज ने बताया कि संजीव ने पत्नी कीर्ति को मनाने की काफी कोशिश की। लेकिन वे अपने परिवार के दबाव में थी। ससुराल पक्ष ने भी संजीव को तंग परेशान करना शुरू कर दिया। बीते दिनों वह बाजार केसरियां में बेटे से मिलने गया तो उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उसकी हालत खराब हो चुकी थी, उसने उसे पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • महानगर में ऑटो में हैरोइन पीते 4 युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

    You are currently viewing महानगर में ऑटो में हैरोइन पीते 4 युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

    4 youth arrested for drinking heroin in auto in metropolis, case registered

    महानगर में ऑटो में हैरोइन पीते 4 युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते गांव लखनपाल में थाना सदर की पुलिस ने सरहाली नहर पुली के पास ऑटो में बैठकर हौरोइन पी रहे 4 युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरापियों की पहचान हरिंदर कुमार पुत्र ज्ञान चंद वासी नंगल खेड़ा कपूरथला, सुखविंदर राम पुत्र वीर चंद वासी सरहाला रनुआन नवांशहर, अमृत पाल पुत्र सुरजीत कुमार वासी नंगल खेड़ा कपूरथला व हरप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव बहुआ एसबीएस नगर बहराम के रूप में हुई है। जो सरहाली को जाती पुली नजदीक बैठ हेरोइन पी रहे थे।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर अजायब सिंह औजला ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान गांव लखनपाल से सरहाली की सड़क पर जा रही थी। तभी पुली के नजदीक एक ऑटो खड़ा दिखाई दिया। इसके नजदीक जाकर देखा तो उसमें चार युवक बैठ हेरोइन का नशा कर रहे थे। पुलिस पार्टी ने युवकों के कब्जे से हैरोइन पीने के लिए प्रयोग किए जाने वाला सामन भी बरामद कर लिया है। और उनका ऑटो भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाप थाना सदर में एनडीपीसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

    वहीं, इंस्पेक्टर अजायब सिंह ने बताया कि वह चारों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह हेरोइन वह किस व्यक्ति से लेकर आए थे और कितने रुपये में लिया जिससे और जानकारी प्राप्त कर ऐसे तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • अब तरनतारन में 50 रुपए के लिए युवक की ईटें मारकर बेरहमी से हत्या, मामला दर्ज

    You are currently viewing अब तरनतारन में 50 रुपए के लिए युवक की ईटें मारकर बेरहमी से हत्या, मामला दर्ज

    Now in Tarn Taran, a young man was brutally murdered by bricks for 50 rupees, case registered

    अब तरनतारन में 50 रुपए के लिए युवक की ईटें मारकर बेरहमी से हत्या, मामला दर्ज

     

     

    तरनतारनः थाना भिखिविंड के अधीन आते गांव कलसिंयां में 50 रुपए के लेन-देन को लेकर एक नौजवान की ईंट मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरसाहिब सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश में छापामारी कर रही है।

    पुलिस को दी शिकायत में मृतक गुरसाहिब सिंह के परिवार ने बताया कि गुरसाहिब सिंह जिन मजदूरों के साथ काम पर जाता था उनके साथ मजदूरी के 50 रुपए को लेकर विवाद हो गया। जिस दौरान कुछ लोगों ने गुरसाहिब सिंह को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर जसवंत सिंह भट्टी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम लिए पट्टी सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक गुरसाहिब सिंह के परिवार के बयानों

    मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवार ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाए हैं। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने गांव के ही कुलदीप सिंह व 4 अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।