महानगर में ऑटो में हैरोइन पीते 4 युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज
जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते गांव लखनपाल में थाना सदर की पुलिस ने सरहाली नहर पुली के पास ऑटो में बैठकर हौरोइन पी रहे 4 युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरापियों की पहचान हरिंदर कुमार पुत्र ज्ञान चंद वासी नंगल खेड़ा कपूरथला, सुखविंदर राम पुत्र वीर चंद वासी सरहाला रनुआन नवांशहर, अमृत पाल पुत्र सुरजीत कुमार वासी नंगल खेड़ा कपूरथला व हरप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव बहुआ एसबीएस नगर बहराम के रूप में हुई है। जो सरहाली को जाती पुली नजदीक बैठ हेरोइन पी रहे थे।
मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर अजायब सिंह औजला ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान गांव लखनपाल से सरहाली की सड़क पर जा रही थी। तभी पुली के नजदीक एक ऑटो खड़ा दिखाई दिया। इसके नजदीक जाकर देखा तो उसमें चार युवक बैठ हेरोइन का नशा कर रहे थे। पुलिस पार्टी ने युवकों के कब्जे से हैरोइन पीने के लिए प्रयोग किए जाने वाला सामन भी बरामद कर लिया है। और उनका ऑटो भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाप थाना सदर में एनडीपीसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
वहीं, इंस्पेक्टर अजायब सिंह ने बताया कि वह चारों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह हेरोइन वह किस व्यक्ति से लेकर आए थे और कितने रुपये में लिया जिससे और जानकारी प्राप्त कर ऐसे तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा।








Leave a Reply