आम आदमी पार्टी की महिला विधायक को पति ने मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल, देखें वायरल वीडियो
चंडीगढ़ः पंजाब में जहां आए दिन महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं में बढ़ौतरी हो रही है, वहीं अब आम आदमी पार्टी की विधायक भी इस हिंसा की शिकार हो गई है। जिसके तहत तलवंडी साबो से आप की विधायक प्रोफेसर बलजिंदर कौर को उनके पति सुखराज बल ने थप्पड़ मारा। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। वहीं बताया जा रहा है कि यह घटना जुलाई माह में घटित परन्तु वीडियो अब वायरल हुई है। हालांकि विधायक बलजिंदर कौर और उनके पति सुखराज बल ने इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।
सूत्रों के मुताबिक, पति से विवाद के बाद बलजिंदर ससुराल छोड़ मायके रहने चली गई हैं। वीडियो में बलजिंदर और उनके पति सुखराज को बहस करते देखा जा सकता है। वीडियो में सुखराज अचानक विधायक पत्नी को थप्पड़ मारते हैं। बलजिंदर और सुखराज के पास कुछ लोग खड़े हैं, जो रोकने की कोशिश करते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सुखराज को वहां से हटाने के लिए कुछ लोग धक्का तक देते हैं।
वहीं इस मामले में पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा कि विधायक का घरेलू हिंसा का शिकार होना दुखद है। अभी तक यह मामला उनके घर की चारदीवारी में था। अब इसका वीडियो पब्लिक प्लेटफार्म पर आ गया है। इसलिए आयोग इसका नोटिस लेकर कार्रवाई करेगा। बता दें कि बलजिंदर कौर तलवंडी साबो से लगातार दूसरी बार विधायक चुनी गई हैं।








Leave a Reply