Tag: वीडियो हुआ वायरल

  • आम आदमी पार्टी की महिला विधायक को पति ने मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल, देखें वायरल वीडियो

    You are currently viewing आम आदमी पार्टी की महिला विधायक को पति ने मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल, देखें वायरल वीडियो

    Husband slaps woman MLA of Aam Aadmi Party, video goes viral, watch viral video

    आम आदमी पार्टी की महिला विधायक को पति ने मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल, देखें वायरल वीडियो

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में जहां आए दिन महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं में बढ़ौतरी हो रही है, वहीं अब आम आदमी पार्टी की विधायक भी इस हिंसा की शिकार हो गई है। जिसके तहत तलवंडी साबो से आप की विधायक प्रोफेसर बलजिंदर कौर को उनके पति सुखराज बल ने थप्पड़ मारा। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। वहीं बताया जा रहा है कि यह घटना जुलाई माह में घटित परन्तु वीडियो अब वायरल हुई है। हालांकि विधायक बलजिंदर कौर और उनके पति सुखराज बल ने इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।

    सूत्रों के मुताबिक, पति से विवाद के बाद बलजिंदर ससुराल छोड़ मायके रहने चली गई हैं। वीडियो में बलजिंदर और उनके पति सुखराज को बहस करते देखा जा सकता है। वीडियो में सुखराज अचानक विधायक पत्नी को थप्पड़ मारते हैं। बलजिंदर और सुखराज के पास कुछ लोग खड़े हैं, जो रोकने की कोशिश करते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सुखराज को वहां से हटाने के लिए कुछ लोग धक्का तक देते हैं।

    वहीं इस मामले में पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा कि विधायक का घरेलू हिंसा का शिकार होना दुखद है। अभी तक यह मामला उनके घर की चारदीवारी में था। अब इसका वीडियो पब्लिक प्लेटफार्म पर आ गया है। इसलिए आयोग इसका नोटिस लेकर कार्रवाई करेगा। बता दें कि बलजिंदर कौर तलवंडी साबो से लगातार दूसरी बार विधायक चुनी गई हैं।

  • मेट्रो स्टेशन पर ग्रिल में फंसी मासूम को CISF के जवान ने बचाया, वीडियो हुआ वायरल

    मेट्रो स्टेशन पर ग्रिल में फंसी मासूम को CISF के जवान ने बचाया, वीडियो हुआ वायरल

    8 Year Old Girl Trapped In Grill At Metro Station: खबर मिलते ही सीआईएसएफ का जवान मौके पर पहुंचा और बच्ची को ग्रिल से निकालने का काम शुरू किया.

    मेट्रो स्टेशन पर ग्रिल में फंसी मासूम को CISF के जवान ने बचाया, वीडियो हुआ वायरल
    • निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर ग्रिल में फंसी बच्ची
    • खेलते-खेलते ग्रिल तक पहुंच गई थी बच्ची
    • लोगों ने आवाज सुनकर सीआईएसएफ को दी खबर

    नई दिल्ली: देश की राजधानी में मेट्रो स्टेशन (Metro Station) पर ग्रिल में फंसी मासूम बच्ची को CISF स्टाफ ने रेस्क्यू कर लिया है. वो जमीन से करीब 25 फीट ऊपर ग्रिल में फंस गई थी. मासूम को बचाने वाले सीआईएसएफ जवान की हर तरफ तारीफ हो रही है.

    जमीन से 25 फीट ऊपर फंसी बच्ची

    बता दें कि ये घटना दिल्ली (Delhi) के निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन की है. 27 फरवरी को शाम 6 बजे CISF की QRT को जानकारी मिली कि 8 साल की मासूम बच्ची खेलते-खेलते जमीन से करीब 25 फीट ऊपर ग्रिल तक पहुंच गई और उसमें फंस गई.

    सीआईएसएफ जवान ने मासूम को किया रेस्क्यू

    फिर आनन-फानन में CISF की QRT में तैनात नायक ने ग्रिल तक पहुंचकर बच्ची को रेस्क्यू किया. बताया जा रहा है कि बच्ची इसी मेट्रो स्टेशन के नीचे रहती है और खेलते-खेलते ऊपर तक पहुंच गई. जब बच्ची की आवाज लोगों ने सुनी तो उसको रेस्क्यू किया गया