Category: POLITICAL

  • कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी पार्टी, सभी पदों से दिया इस्तीफा

    You are currently viewing कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी पार्टी, सभी पदों से दिया इस्तीफा

    Big blow to Congress, Ghulam Nabi Azad left the party, resigned from all posts

    कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी पार्टी, सभी पदों से दिया इस्तीफा

     

    नई दिल्लीः कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। पिछले कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे आजाद ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। आजाद ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने सोनिया गांधी को पांच पेज की लंबी चिट्ठी लिखी है। आजाद ने चिट्ठी में लिखा कि मैंने भारी मन से कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में इस बात का उल्लेख किया है कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए।

    बता दें कि गुलाम नबी आजाद की गिनती पार्टी के बेहद सीनियर नेताओं में होती थी और वे गांधी परिवार के बेहद करीबी नेताओं में एक माने जाते थे। लेकिन 2019 के बाद से पार्टी के अंदर बदलाव की आवाज उठने लगी और फिर जी-23 ग्रुप का उभार हुआ। इसमें वो नेता शामिल थे जो पार्टी में आमूलचूल परिवर्तन की मांग उठा रहे थे। इन नेताओं में गुलाम नबी आजाद भी बेहद मुखर थे। इससे गांधी परिवार से उनकी दूरी बढ़ती जा रही थी।

    गुलाम नबी आजाद की नाराजगी तब सामने आई थी जब उन्होंने चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के कुछ घंटों बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया था। सोनिया गांधी यह चाहती थीं कि कांग्रेस गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़े। इसलिए आजाद को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन कुछ घंटे के बाद ही आजाद ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

  • ब्रेकिंग न्यूजः पूर्व मंत्री कोहाड़ के भतीजे निर्मल सिंह कोहाड़ ने खुद को मारी गोली, मौत, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः पूर्व मंत्री कोहाड़ के भतीजे निर्मल सिंह कोहाड़ ने खुद को मारी गोली, मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Breaking news: Nirmal Singh Kohar, nephew of former minister Kohar, shot himself, died, police engaged in investigation

    ब्रेकिंग न्यूजः पूर्व मंत्री कोहाड़ के भतीजे निर्मल सिंह कोहाड़ ने खुद को मारी गोली, मौत, जांच में जुटी पुलिस

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते शाहकोट को-आप्रेटिव बैंक के मैनेजर निर्मल सिंह कोहाड़ (54) ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि निर्मल सिंह कोहाड़ पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़ के भतीजे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल नकोदर में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू करदी है।

    मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 9 बजे निर्मल सिंह कोहाड़ ने अपने घर में ही घरेवू विवाद के चलते लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर निर्मल सिंह कोहाड़ का उनके परिवार के एक सदस्य से झगड़ा हो गया था जिसके बाद मैनेजर ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय डी.एस.पी गुरप्रीत सिंह गिल और पुलिस प्रमुख इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने जांच शुरू की।

    मामले की जानकारी देते डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक निर्मल सिंह कोहाड़ के शव को कब्जे में ले लिया गया है। सिविल अस्पताल नकोदर में पोस्टमार्टम किया जाएगा। निर्मल सिंह कोहाड़ की आत्महत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

  • पंजाब कैबिनेट की अगली बैठक 25 अगस्त को, सीएम मान की अध्यक्षता में होगी बैठक, लिए जा सकते हैं कुछ अहम फैसले… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing पंजाब कैबिनेट की अगली बैठक 25 अगस्त को, सीएम मान की अध्यक्षता में होगी बैठक, लिए जा सकते हैं कुछ अहम फैसले… पढ़ें पूरी खबर

    Next meeting of Punjab cabinet on August 25, meeting will be held under the chairmanship of CM Mann, some important decisions can be taken… read full news

    पंजाब कैबिनेट की अगली बैठक 25 अगस्त को, सीएम मान की अध्यक्षता में होगी बैठक, लिए जा सकते हैं कुछ अहम फैसले… पढ़ें पूरी खबर

     

    चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 25 अगस्त हो सीएम मान की अध्यक्षता में होने जा रही है। जिसमें कुछ अहम फैसले भी किये जा सकते हैं। बैठक पंजाब सचिवालय में सुबह करीब 11 बजे शुरू होगी। बैठक के दौरान पंजाब सरकार द्वारा कई अहम मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ कई अहम फैसले भी लिये जा सकते हैं।

     

  • मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की रेड से भड़के पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले-मनीष सिसोदिया स्वतंत्र भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री

    You are currently viewing मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की रेड से भड़के पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले-मनीष सिसोदिया स्वतंत्र भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री

    Punjab CM Bhagwant Mann enraged by CBI raid at Manish Sisodia’s house said – Manish Sisodia best education minister of independent India

    मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की रेड से भड़के पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले-मनीष सिसोदिया स्वतंत्र भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री

     

    चंडीगढ़ः दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर समेत 21 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। मनीष सिसोदिया ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी साथ ही उन्होंने कहा है कि हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जो अच्छा करता है उसे परेशान करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का ट्वीट सामने आया है। मान ने कहा ‘ ”मनीष सोसिदया आजाद भारत के सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री है। आज यूएस के सबसे बड़े अखबार में एनवाईटी ने पहले पन्ने पर उनकी फोटो छापी और आज ही मोदी जी ने उनके घर सीबीआई की रेड करवाई है। भारत इस तरह कैसे प्रगति करेगा?

    बता दें कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शुक्रवार को सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर छापेमारी की। पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी सिसोदिया के घर पर सीबीआई की छापेमारी के बाद केंद्र पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में लाई गई दिल्ली आबकारी नीति बनाने और उसके क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से जांच कराने की सिफारिश की थी।

    गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया के घर दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी को लेकर रेड पड़ी है। पॉलिसी को लेकर सीबीआई ने केस दर्ज किया है। वहीं, चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार ने जांच रिपोर्ट में कहा कि नई पॉलिसी के जरिए शराब लाइसेंसधारियों को फायदा पहुंचाया गया। हालांकि अब इस पॉलिसी को दिल्ली की आप सरकार ने वापस ले लिया है।

  • गाजीपुर में बाहुबली मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई, ईडी ने लखनऊ, गाजीपुर सहित 11 ठिकानों पर की छापेमारी

    You are currently viewing गाजीपुर में बाहुबली मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई, ईडी ने लखनऊ, गाजीपुर सहित 11 ठिकानों पर की छापेमारी

    Big action on Bahubali Mukhtar Ansari in Ghazipur, ED raids 11 places including Lucknow, Ghazipur

    गाजीपुर में बाहुबली मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई, ईडी ने लखनऊ, गाजीपुर सहित 11 ठिकानों पर की छापेमारी

     

     

    नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय ने बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों के 11 ठिकानों पर दिल्ली, लखनऊ और गाजीपुर सहित कई शहरों में छापेमारी की। ईडी के अफसरों ने दिल्ली, लखनऊ, गाजीपुर और मऊ के अलावा मुख्तार के मुहम्मदाबाद स्थित उसके घर पर भी छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने विक्रम अग्रहरी, गणेश मिश्रा और खान बस सर्विस के मालिक के यहां भी छापे की कार्रवाई जारी है।

    बता दें कि बाहुबली मुख्तार अंसारी के परिवार पर ईडी का शिकंजा लगातार कसता ही जा रहा था और आज ईडी ने छापे की कार्रवाई की है। मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और छोटे बेटे उमर अंसारी से ईडी ने इसी साल मई महीने में पूछताछ की थी। प्रयागराज स्थित ईडी के दफ्तर में मुख्तार के दोनों बेटों से कई घंटे ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की गई।

    गौरतलब है कि ईडी ने मार्च 2021 में मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था। अंसारी के खिलाफ 2020 में जाली दस्तावेज तैयार कर सरकारी जमीन पर कब्जे का मुकदमा दर्ज है। इतना ही नहीं उनके खिलाफ लखनऊ में धोखाधड़ी कर संपत्ति अर्जित करने, धोखाधड़ी कर विधायक निधि निकालने का मुकदमा दर्ज है। इन्हीं तीनों मुकदमों को आधार बनाकर मुख्तार अंसारी के खिलाफ ईडी ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया है।

    जिक्रयोग्य है कि इसी महीने गाजीपुर जिला प्रशासन ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी के नाम करोड़ों की संपत्ति कुर्क की थी। मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा के नाम करीब 2.25 करोड़ रुपये मूल्य की प्रॉपर्टी है जिसे कुर्क कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक इन संपत्तियों को आपराधिक गतिविधियों से कमाए गए पैसे से खरीदा गया था। वहीं, एसपी का कहना था कि अंसारी और उसके गिरोह के सदस्यों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी।

  • राहुल गांधी ने किया प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला, ट्वीट कर कहा- प्रेगनेंट महिला से रेप और बच्ची की हत्या करने वाले अमृत महोत्सव के दौरान रिहा हो गए… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing राहुल गांधी ने किया प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला, ट्वीट कर कहा- प्रेगनेंट महिला से रेप और बच्ची की हत्या करने वाले अमृत महोत्सव के दौरान रिहा हो गए… पढ़ें पूरी खबर

    Rahul Gandhi made a big attack on the Prime Minister, those who raped the pregnant woman and killed the girl were released during the Amrit Mahotsav… read full news

    राहुल गांधी ने किया प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला, ट्वीट कर कहा- प्रेगनेंट महिला से रेप और बच्ची की हत्या करने वाले अमृत महोत्सव के दौरान रिहा हो गए… पढ़ें पूरी खबर

     

    नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से बड़ा हमला किया है। राहुल गांधी ने एक बार फिर ट्वीट करके कहा, ‘5 महीने की गर्भवती महिला से बलात्कार और उनकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के दौरान रिहा किया गया। नारी शक्ति की झूठी बातें करने वाले देश की महिलाओं को क्या संदेश दे रहे हैं? पीएम मोदी, पूरा देश आपकी कथनी और करनी में अंतर देख रहा है।’

    जानकारी अनुसार 15 अगस्त के मौके पर प्रधानमंत्री ने लाल किये प र दिए अपने भाषण के दौरान नारी सम्मान की बात कही थी। पीएम ने लोगों से रोजमर्रा की जिंदगी में ‘महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलने’ का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि भारत के सपनों को पूरा करने के लिए नारी शक्ति का गौरव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने लोगों से नारी शक्ति का समर्थन करने का भी अनुरोध किया था। पीएम ने कहा था कि किसी न किसी कारण हमारे अंदर आई विकृति के चलते हमारे बोलचाल, व्यवहार और शब्दों में हम नारी का अपमान करते हैं। क्या हम स्वभाव से, संस्कार से, रोजमर्रा की जिंदगी में नारी को अपमानित करने वाली हर बात से मुक्ति का संकल्प ले सकते हैं।

    बता दें कि मुंबई में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने 11 दोषियों को बिल्कीस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने के जुर्म में 21 जनवरी 2008 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में बंबई उच्च न्यायालय ने उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखा था। इन दोषियों ने 15 साल से अधिक कैद की सजा काट ली थी, जिसके बाद उनमें से एक दोषी ने समय से पहले रिहाई के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

  • विधायक शीतल अंगुराल को जान से मारने की धमकी, विधायक बोले मैं डरने वाला नहीं, कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताया

    You are currently viewing विधायक शीतल अंगुराल को जान से मारने की धमकी, विधायक बोले मैं डरने वाला नहीं, कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताया

    Threatening to kill MLA Sheetal Angural, MLA said I am not afraid, the caller told himself of Lawrence Bishnoi gang

    विधायक शीतल अंगुराल को जान से मारने की धमकी, विधायक बोले मैं डरने वाला नहीं, कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताया

     

    चंडीगढ़: पंजाब मे पिछले कई दिनों से लगातार कई नामी व्यक्तिय़ों को कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर वसूली के लिए धमकियां दी जा रही हैं, वहीं, महानगर में भी कई व्यापारियों को ऐसी फोन काल आ चुकी हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को उस वक्त सामने आया, जब आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल को एक व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। वहीं इसकी सूचना मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते विधायक ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताया। शीतल ने यह भी खुलासा किया है कि उन्हें यह धमकी कई बार मिली है। धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि वह खालिस्तान का समर्थक है। पंजाब में जालंधर पश्चिम से आप विधायक शीतल अंगुराल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शीतल अंगुराल के मुताबिक, धमकी देने वाले कभी खुद को खालिस्तानी समर्थक तो कभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य। मामला सामने आने के बाद विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी है और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि डीसीपी जसकिरणजीत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। आप विधायक ने आरोप लगाया कि उनके राजनीतिक विरोधियों ने उन्हें धमकी दिलवाई है।

  • नवजोत सिद्धू को मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की मानहानि केस की याचिका, ‘थानेदार की पेंट गीली’ करने वाले पर दिया था बयान

    Navjot Sidhu got relief, court dismissed the defamation case petition, had given a statement on the person who wet the paint of the police station

    नवजोत सिद्धू को मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की मानहानि केस की याचिका, ‘थानेदार की पेंट गीली’ करने वाले पर दिया था बयान

     

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू को कोर्ट ने मानहानि मामले में बड़ी राहत दी है। दरअसल, चंडीगढ़ कोर्ट में डीएसपी दिलशेर चंदेल ने जो सिद्धू के खिलाफ पटीशन दर्ज करवाई थी उसे खारिज कर दिया गया है। बता दें कि डीएसपी चेंदल ने नवजोत सिद्धू पर ‘थानेदार की पेंट गीली करने’ वाले बयान पर कोर्ट में मानहानि की पटीशन दर्ज करवाई थी। हालांकि इसके बाद वह इस मामले में पेश नहीं हुए। नवजोत सिद्धू ने विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस वालों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। सिद्धू इस वक्त पटियाला जेल में बंद हैं। जहां वह रोडरेज केस में एक साल की कैद काट रहे हैं।

    गौरतलब है कि नवजोत सिद्धू अक्सर अपने बड़बोलेपन के लिए चर्चा में रहते हैं। मार्च महीने में हुए विस चुनाव से पहले प्रचार के दौरान सिद्धू सुल्तानपुर लोधी पहुंचे थे। यहां उन्होंने नवतेज चीमा की ओर इशारा करते हुए कहा था कि वह “थानेदार की पैंट गीली करा सकते हैं।”इस बयान पर कुछ पुलिस अधिकारियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

    सिद्धू के इस बयान पर चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी दिलशेर चंदेल ने आपत्ति जताई थी। चंदेल ने कहा कि सिद्धू के बयान से पुलिस फोर्स का मनोबल कमजोर हुआ है। जिस वक्त यह बात कही गई, वहां सुरक्षा के लिए कई पुलिसकर्मी थे। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। सिद्धू की बातों से भीड़ हंसती रही और वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों को भी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।

  • पठानकोट में अवैध खनन के आरोप में कांग्रेसी पार्षद गिरफ्तार, ममून से पार्षद हैं अमित कुमार

    You are currently viewing पठानकोट में अवैध खनन के आरोप में कांग्रेसी पार्षद गिरफ्तार, ममून से पार्षद हैं अमित कुमार

    Congress councilor arrested for illegal mining in Pathankot, Amit Kumar is a councilor from Mamoon

    पठानकोट में अवैध खनन के आरोप में कांग्रेसी पार्षद गिरफ्तार, ममून से पार्षद हैं अमित कुमार

     

     

    पठानकोटः पठानकोट के ममून कैंट से अवैध खनन के आरोप में फरार चल रहे कांग्रेसी पार्षद अमित कुमार को बमियाल पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस कई दिनों से अमित शर्मा की तलाश में जुटी हुई थी। जानकारी अनुसार आरोपी अमित शर्मा मित्तू पर पहले भी अवैध माइनिंग को लेकर पर्चे दर्ज हैं। अवैध माइनिंग में गिरफ्तार किए गए कांग्रेसी पार्षद को अदालत में पेश करके अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।

    जिक्रयोग्य है कि अमित कुमार नगर निगम के अधीन आते वार्ड मामून से पार्षद हैं, और सुजानपुर के विधायक नरेश पुरी का करीबी बताया जा रहा है। आरोपी अमित कुमार पर करीब चार महीने पहले भी अवैध खनन का सुजानपुर में मामला दर्ज हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद विधायक नरेश पुरी ने पार्टी समर्थकों के साथ थाना सुजानपुर के बाहर धरना देकर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। सात अगस्त को पुलिस चौकी बमियाल को सूचना मिली थी कि गांव सरोटा के निकट कुछ लोग उज दरिया किनारे अवैध खनन कर रहे हैं। इसके बाद माइनिंग विभाग के जूनियर इंजीनियर सुखदीप सिंह एवं पुलिस पार्टी ने रात 8:45 बजे गांव सरोटा में उक्त स्थान पर दबिश दी। इस दौरान उन्होंने देखा कि यहां धड़ल्ले से अवैध माइनिंग का कारोबार चल रहा है।

    पुलिस पार्टी एवं खनन टीम को आता देख अवैध खनन में लगे लोग मौके से भाग निकले। वहीं जांच के बाद पुलिस ने जूनियर इंजीनियर सुखदीप सिंह की शिकायत के आधार पर जयशंकर स्टोन क्रेशर के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी की पहचान शुरू की थी। इसके बाद बमियाल पुलिस ने 15 अगस्त रात को अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

  • लाल किले से ये तस्वीरें सामने आते ही उठने लगे ये सवाल..

    लाल किले से ये तस्वीरें सामने आते ही उठने लगे ये सवाल..

    क्या इस बार लाल किले पर बुलेटप्रूफ बॉक्स में खड़े होकर भाषण देंगे पीएम मोदी? इस तस्वीर से उठे सवाल

     

    75th Independence Day: लोगों से सीधे जुड़ने के लिए पीएम मोदी ने साल 2014 में शपथ लेने के बाद कभी भी बुलेट प्रूफ बॉक्स में भाषण नहीं दिया. पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सभी प्रधानमंत्री बुलेट प्रूफ बॉक्स में ही भाषण देते थे. यह एक परंपरा बन गई थी.

     

    Independence Day 2022: क्या इस बार लाल किले पर बुलेटप्रूफ बॉक्स में खड़े होकर भाषण देंगे पीएम मोदी? इस तस्वीर से उठे सवाल

    देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिले 75 साल होने जा रहे हैं. इस बार भी पीएम नरेंद्र मोदी लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे. तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं. पीएम नरेंद्र मोदी हर बार बिना किसी बुलेट प्रूफ बॉक्स के भाषण देते हैं. स्पीच देने के बाद वह प्रोटोकॉल तोड़कर बच्चों से भी मुलाकात करते हैं.

    क्या इस बार बदलेगी परंपरा?

    नरेंद्र मोदी से पहले प्रधानमंत्री अकसर बुलेट प्रूफ बॉक्स में ही भाषण दिया करते थे. लेकिन पीएम बनने के बाद पीएम मोदी ने बिना किसी सुरक्षा चक्र के भाषण देने की परंपरा शुरू की. लेकिन क्या इस बार कुछ अलग देखने को मिलेगा? क्या पीएम मोदी बुलेट प्रूफ बॉक्स में खड़े होकर देश को संबोधित करेंगे? एक तस्वीर सामने आने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई की ओर से आज एक तस्वीर जारी की गई है, जिसमें कर्मचारी लालकिले की प्राचीर पर बुलेट प्रूफ बॉक्स लगा रहे हैं. इसलिए ये अटकलें लग रही हैं कि क्या पीएम मोदी इस बार भाषण बुलेट प्रूफ बॉक्स में देंगे.

    लोगों से सीधे जुड़ने के लिए पीएम मोदी ने साल 2014 में शपथ लेने के बाद कभी भी बुलेट प्रूफ बॉक्स में भाषण नहीं दिया. पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सभी प्रधानमंत्री बुलेट प्रूफ बॉक्स में ही भाषण देते थे. यह एक परंपरा बन गई थी. 1985 में सबसे पहले पूर्व पीएम राजीव गांधी ने बुलेट प्रूफ बॉक्स में खड़े होकर स्पीच दी थी. साल 1990 में तत्कालीन पीएम वीपी सिंह ने हाफ बॉक्स का विकल्प चुना. लेकिन पीवी नरसिम्हा राव के लिए फिर फुल बॉक्स का विकल्प चुना.

    इस बार ऐसी हैं सुरक्षा की तैयारियां

    75वें स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए 15 अगस्त पर लालकिले की सुरक्षा 10000 पुलिस जवानों के हाथों में होगी. दिल्ली पुलिस का कहना है कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.