Category: NATIONAL

  • एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगने के बाद 2 को पकड़ा, एक पर 36 तो दूसरे पर 24 से ज्यादा केस

     एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगने के बाद 2 को पकड़ा, एक पर 36 तो दूसरे पर 24 से ज्यादा केस

     

     

     

    नोएडा : नोएडा में ताबड़तोड़ एनकाउंटर जारी है। बीती रात भी पुलिस ने 3 बदमाशों को एनकाउंटर में पकड़ा था और आज भी पुलिस ने दिन में ही 2 बदमाशों को एनकाउंटर में पकड़ा है। आज दोपहर एक के बाद एक दो पुलिस मुठभेड़ हुई। पहली थाना सेक्टर-113 में और दूसरी सेक्टर-63 में । सेक्टर-63 में 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया गया।

    एक मुठभेड़ में थाना सेक्टर-113 पुलिस मेट्रो के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सेक्टर-79 के जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। इसकी पहचान धर्मू पुत्र रमेश सिंह निवासी कल्याणपुरी दिल्ली हुई है। गोली लगने के बाद घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।एडीसीपी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के चलते शहर में अधिकांश स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। ऐसे में मेट्रो स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान ये संदिग्ध दिखा। इसे रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर ये भागने लगा साथ ही जान से मारने की नीयत ये इसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्यवाही की। बदमाश के पैर में गोली लगी और बाइक से गिर गया। इसके बाद इसे गिरफ्तार किया। इसके ऊपर दिल्ली एनसीआर में 36 से ज्यादा लूट और छिनैती के मामले दर्ज हैं।

    एडीसीपी ने बताया कि इसका एक साथी थाना सेक्टर-58 में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। ये 307 के मुकदमा भी दर्ज है। इसका आपराधिक रिकार्ड खंगला जा रहा है। जिस बाइक से ये यहां आया था वह भी चोरी की है। इसके पास से 03 मोबाइल, 01 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा व 01 जिंदा कारतूस, 1 मोटर साइकिल होंडा शाइन बरामद की गई।

    दूसरे मामले में थाना सेक्टर 63 पुलिस व गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ एफएनजी रोड अथॉरिटी के जंगल में हुई। इसकी पहचान युसुफ उर्फ जला भुना निवासी जली कोठी थाना सदर बाजार मेरठ हुई है। इसके ऊपर 24 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इसका आपराधिक रिकार्ड खंगला रही है।

  • पांच मंजिला इमारत गिरी, 30 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका,तीन शव मिले..

    पांच मंजिला इमारत गिरी, 30 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका,तीन शव मिले..

     

    लखनऊ : लखनऊ में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। 30 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना हजरतगंज के वजीर हसन रोड स्थित अलाया अपार्टमेंट में हुई है। मौके पर डीएम सूर्य पाल गंगवार समेत कई अफसर पहुंचे हैं। बचाव और राहत का कार्य चल रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआर को मौके पर बुलाया गया है।

    इस पर सीएम योगी ने भी संज्ञान लिया है। अफसरों को राहत बचाव के कई निर्देश दिए हैं। मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और नगर विकास मंत्री एके शर्मा भी पहुंचे हैं। ब्रजेश पाठक ने बताया कि हादसे का कारण पता किया जा रहा है। तीन शव मिल चुके हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ राहत कार्य में लगी हैं। यह भी बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में कुछ दिनों से बेसमेंट में कुछ काम चल रहा है। राहत के लिए जेसीबी को भी बुलाया गया है।

    बताया जाता है कि अपार्टमेंट में सात परिवार रहते थे। हादसे के कारण वहां खड़ी कई गाड़ियां भी चकनाचूर हो गई हैं। पुलिस के जवानों को अंदर से कुछ आवाजें भी सुनाई दी हैं। उस आवाज की तरफ जाने की कोशिश हो रही है। जिस स्थान पर अपार्टमेंट है वहां रास्ता भी संकरा है, इससे पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है। मौके पर कई एम्बुलेंस भी बुलाई गई है। अधिकारियों ने अस्पतालों और ब्लड बैंकों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

  • सरस्वती पूजा के लिए चंदा नहीं देने के कारण युवक की पीट-पीट कर हत्या

    सरस्वती पूजा के लिए चंदा नहीं देने के कारण युवक की पीट-पीट कर हत्या

     

     

    नवादा : बिहार के नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक ऑटो (टोटो) चालक की सरस्वती पूजा का चंदा नहीं देने के कारण पीट पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि विजयपुर गांव में सरस्वती पूजा के चंदा नहीं देने के कारण कुछ युवकों ने पीट-पीट कर एक टोटो चालक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के आशाबिगहा निवासी रवींद्र राजवंशी के रूप में की गयी है।

    मृतक के परिजनों के मुताबिक, रविंद्र मंगलवार को अपनी मां के देहांत के बाद परिजनों को लेकर नदी में स्नान के लिए गया था। वापस लौटने के दौरान सिरदला नरहट पथ पर विजयपुर गांव के समीप कुछ युवक सरस्वती पूजा का चंदा मांग रहे थे।

    रवींद्र के मना करने पर आरोप है कि युवकों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन फानन में स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

  • भूकंप के तेज झटकों से हिला दिल्ली-NCR, 5.8 मापी गई तीव्रता; डर से घरों के बाहर निकले लोग

    भूकंप के तेज झटकों से हिला दिल्ली-NCR, 5.8 मापी गई तीव्रता; डर से घरों के बाहर निकले लोग

     

     

    नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में दोपहर को 2 बजकर 30 मिनट पर मंगलवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। ये झटके काफी देर तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही, लोग सहम गए और घरों के बाहर दौड़ पड़े।

    भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है, इसका एपिसेंटर जमीन की सतह के 10 किलोमीटर अंदर था। 5.8 की तीव्रता वाले इस भूकंप के झटके तकरीबन 30 सेकंड तक नेपाल के अलावा भारत के कई शहरों में महसूस हुए। इस भूकंप के चलते राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के कई शहरों में कंपन हुआ। उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

    बता दें कि नए साल में दिल्ली में अब तक तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए नए साल की शुरुआत भूकंप के झटकों के साथ हुई थी।

  • गणतंत्र दिवस से पहले कर्त्तव्य पथ पर दिखाई दी भारत की ताकत, फुल ड्रेस रिहर्सल में झांकियों को देख उत्साहित…

    गणतंत्र दिवस से पहले कर्त्तव्य पथ पर दिखाई दी भारत की ताकत, फुल ड्रेस रिहर्सल में झांकियों को देख उत्साहित…

     

    नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस से पहले कर्त्तव्य पथ पर भारत की ताकत देखने को मिली है। कर्त्तव्य पथ पर हुई गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में कई राज्यों की झांकियों ने मन मोह लिया। साथ ही भारतीय सेना के दम खम को भी परेड के दौरान दिखाया गया। इस बार संस्कृति मंत्रालय की झांकी भी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हो रही है। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान संस्कृति मंत्रालय की झांकी में मां दुर्गा को उनके दस हाथों के साथ रौद्र रूप में दिखाया गया है। झांकी के साथ में ही महिलाओं को तलवार चलाते हुए देखा जा सकता है।

     जोशीमठ में जमीन धंसने की समस्या से परेशान उत्तराखंड ने इस बार अपनी झांकी में बाबा केदारनाथ को शामिल किया है. फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान केदारनाथ मंदिर की थीम के इर्द गिर्द झांकी को तैयार किया गया है. झांकी में दो बड़े हिरन भी सामने की ओर देखे जा सकते हैं. (फोटो साभार- राजेश भसीन)

    जोशीमठ में जमीन धंसने की समस्या से परेशान उत्तराखंड ने इस बार अपनी झांकी में बाबा केदारनाथ को शामिल किया है। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान केदारनाथ मंदिर की थीम के इर्द गिर्द झांकी को तैयार किया गया है। झांकी में दो बड़े हिरन भी सामने की ओर देखे जा सकते हैं।

     26 जनवरी, 2022 को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया था. उत्तर प्रदेश की झांकी का विषय 'एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम' था. इस बार उत्तर प्रदेश ने अपनी झांकी को श्री राम दरबार की तर्ज पर विकसित किया है. झांकी में सामने की ओर एक ऋषि को आशीर्वाद देने की मुद्रा में दिखाया गया है. (फोटो साभार- राजेश भसीन)

    26 जनवरी, 2022 को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया था। उत्तर प्रदेश की झांकी का विषय ‘एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम’ था। इस बार उत्तर प्रदेश ने अपनी झांकी को श्री राम दरबार की तर्ज पर विकसित किया है। झांकी में सामने की ओर एक ऋषि को आशीर्वाद देने की मुद्रा में दिखाया गया है।

     भगवान श्री कृष्ण के गीता उपदेश के लिए जाने वाले हरियाणा की थीम भी इस बार इसी तर्ज पर तैयार की गई है. फुल ड्रेस रिहर्सल में हरियाणा की झांकी में भगवान श्री कृष्ण को अर्जुन के साथ रथ पर दिखाया गया है. साथ ही झांकी में सामने की ओर महाविष्णु को दिखाया गया है. (फोटो साभार- राजेश भसीन)

    भगवान श्री कृष्ण के गीता उपदेश के लिए जाने वाले हरियाणा की थीम भी इस बार इसी तर्ज पर तैयार की गई है। फुल ड्रेस रिहर्सल में हरियाणा की झांकी में भगवान श्री कृष्ण को अर्जुन के साथ रथ पर दिखाया गया है। साथ ही झांकी में सामने की ओर महाविष्णु को दिखाया गया है।

     गुजरात की झांकी में इस बार राज्य के विकास को दर्शाया गया है. हरित ऊर्जा को दिखाने के लिए झांकी के दोनों छोर पर विंड मिल को लगाया गया है. राज्य की संस्कृति को दिखाने के लिए झांकी के किनारे चल रहे लोगों को पारम्परिक वेश भूषा में दिखाया गया है. (फोटो साभार- राजेश भसीन)

    गुजरात की झांकी में इस बार राज्य के विकास को दर्शाया गया है। हरित ऊर्जा को दिखाने के लिए झांकी के दोनों छोर पर विंड मिल को लगाया गया है। राज्य की संस्कृति को दिखाने के लिए झांकी के किनारे चल रहे लोगों को पारम्परिक वेश भूषा में दिखाया गया है।

     हर बार की तरह इस परेड में भी भारतीय सेना की विनाशकारी मिसाइल को झांकी के रूप में शामिल किया गया है. फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान भी भारतीय सेना की कई टुकड़ियों के साथ भारी भरकम मिसाइल को भी सेना की ओर से शामिल किया गया. (फोटो साभार- राजेश भसीन)

    हर बार की तरह इस परेड में भी भारतीय सेना की विनाशकारी मिसाइल को झांकी के रूप में शामिल किया गया है। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान भी भारतीय सेना की कई टुकड़ियों के साथ भारी भरकम मिसाइल को भी सेना की ओर से शामिल किया गया।

     परेड में सभी का मन मोह लेने वाली बुलेट की सवारी भी इस बार पूरे दम खम के साथ लोगों को रिझाने आ रही है. फुल ड्रेस रिहर्सल में 9 बुलेट पर दर्जनों जवान सवार होकर तिरंगे को थामे हुए हैं. इस करतब से जवान अपने बल और बैलेंस बनाने के लिए उच्च स्तर के फोकस को दर्शा रहे हैं. (फोटो साभार- राजेश भसीन)

    परेड में सभी का मन मोह लेने वाली बुलेट की सवारी भी इस बार पूरे दम खम के साथ लोगों को रिझाने आ रही है। फुल ड्रेस रिहर्सल में 9 बुलेट पर दर्जनों जवान सवार होकर तिरंगे को थामे हुए हैं। इस करतब से जवान अपने बल और बैलेंस बनाने के लिए उच्च स्तर के फोकस को दर्शा रहे हैं।

     भारतीय वायु सेना गणतंत्र दिवस 2023 परेड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी, जिसमें 50 से अधिक विमानों की टुकड़ी और 9 राफेल लड़ाकू विमानों का पहली बार प्रदर्शन शामिल है. इसके अलावा, कई अन्य लड़ाकू विमान भी शामिल हैं. सुखोई Su-30MKI, तेजस LCA सहित जेट और C-130J सुपर हरक्यूलिस जैसे कार्गो विमान भी अपनी उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करेंगे. लेकिन हर साल की तरह, आकर्षण का सितारा भारतीय वायुसेना की सारंग कलाबाजी हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम होगी, जिसे व्यापक रूप से विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टीमों में से एक माना जाता है. (फोटो साभार- राजेश भसीन)

    भारतीय वायु सेना गणतंत्र दिवस 2023 परेड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी, जिसमें 50 से अधिक विमानों की टुकड़ी और 9 राफेल लड़ाकू विमानों का पहली बार प्रदर्शन शामिल है। इसके अलावा, कई अन्य लड़ाकू विमान भी शामिल हैं। सुखोई Su-30MKI, तेजस LCA सहित जेट और C-130J सुपर हरक्यूलिस जैसे कार्गो विमान भी अपनी उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। लेकिन हर साल की तरह, आकर्षण का सितारा भारतीय वायुसेना की सारंग कलाबाजी हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम होगी, जिसे व्यापक रूप से विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टीमों में से एक माना जाता है।

     इस बार नौसेना कॉम्बैट रेडी, क्रेडिबल, कोहेसिव और फ्यूचर प्रूफ की थीम के साथ गणतंत्र दिवस में भाग लेने जा रही है. झांकी को आईएन की बहु-आयामी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है और साथ ही मिशन 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत प्रमुख स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित उपकरणों को भी उजागर किया गया है. झांकी का उद्देश्य आईएन में 'नारी शक्ति' को उजागर करना भी है. (फोटो साभार- राजेश भसीन)

    इस बार नौसेना कॉम्बैट रेडी, क्रेडिबल, कोहेसिव और फ्यूचर प्रूफ की थीम के साथ गणतंत्र दिवस में भाग लेने जा रही है। झांकी को आईएन की बहु-आयामी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है और साथ ही मिशन ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत प्रमुख स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित उपकरणों को भी उजागर किया गया है। झांकी का उद्देश्य आईएन में ‘नारी शक्ति’ को उजागर करना भी है।

  • धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

     धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

     

     

    छतरपुर : देश में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चाओं में कोई है तो वह है मध्यप्रदेश के गढ़ा के बागेश्वर धाम के शास्त्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। इन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है और यह धमकी भरा फोन इनके भाई लोकेश गर्ग के मोबाइल फोन पर दी गई है।

    धीरेंद्र शास्त्री के भाई लोकेश गर्ग द्वारा बमीठा थाने में दर्ज कराई गई एक शिकायत में कहा गया है कि उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसमें दूसरी तरफ से कहा गया कि बागेश्वर वाले धीरेंद्र शास्त्री से बात कराओ, जब इसका जवाब मैंने दिया कि धीरेंद्र शास्त्री से बात कराना संभव नहीं है तो दूसरी तरफ से व्यक्ति बोला कि उनकी तेरहवीं की तैयारी कर लेना, मैंने बोला क्यों और आप कौन बोल रहे हैं, मैं आपको नहीं जानता तो वह बोला मैं अमर सिंह बोल रहा हूं। धीरेंद्र कि तेरहवीं की तैयारी कर लेना और फोन काट दिया।

    बताया गया है कि लोकेश बागेश्वर धाम के शास्त्री धीरेंद्र के चचेरे भाई हैं। लोकेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। साइबर सेल को भी जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

    ज्ञात हो कि इन दिनों धीरेंद्र शास्त्री चर्चाओं में है और जगह-जगह उनकी राम कथाएं हो रही हैं, जिनमें वे लोगों के जीवन से जुड़ी बातों का खुलासा भी कर रहे हैं। इसके चलते उनके आयोजनों में बड़ी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं।

  • अमृतसर में पुलिस टीम और तस्कर के बीच फायरिंग, बड़ी मात्रा में हेरोइन हुई बरामद

    अमृतसर में पुलिस टीम और तस्कर के बीच फायरिंग, बड़ी मात्रा में हेरोइन हुई बरामद

     

    अमृतसर  के अंतर्गत आते गांव डब्बर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां तस्कर और पंजाब पुलिस की टीम के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग के दाैरान तस्कर की कार पलट गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 7 करोड़ की हेरोइन और अवैध हथियार बरामद हुआ है। आरोपी का नाम खानवाल निवासी सोनू मसीह है और वह सरपंच का बेटा है। तस्कर कुछ समय से NDPS के मामले में जेल में सजा काट रहा था। कुछ समय पहले ही वह जेल से पैरोल पर बाहर आया था। पैरोल खत्म होने के बाद वह वापस जेल नहीं गया। सूचना के बाद से ही STF आरोपी के पीछे लगी हुई थी।

  • पाकिस्तान से आये ड्रोन को BSF ने मार गिराया, 5 KG हेरोइन बरामद

    पाकिस्तान से आये ड्रोन को BSF ने मार गिराया, 5 KG हेरोइन बरामद

     

    चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ एक संयुक्त अभियान में पांच किलो हेरोइन से लदे एक अत्याधुनिक हेक्साकॉप्टर ड्रोन को मार गिराया। पुलिस महानिदेशक, पंजाब गौरव यादव ने कहा कि दो महीने से कम समय में बरामद किया गया यह छठा ड्रोन है।

    उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपये मूल्य का यह हाईब्रिड छह पंखों वाला ड्रोन अमेरिका और चीन में निर्मित पुर्जो के साथ तैयार किया गया था और लंबे समय तक चलने वाले बैटरी बैकअप और इन्फ्रारेड-आधारित नाइट विजन कैमरा और जीपीएस प्रणाली सहित हाई-टेक सुविधाओं से लैस था।

    यादव ने कहा कि भारत-पाक सीमा पर ड्रोन गतिविधि को देखने के बाद अमृतसर ग्रामीण जिले की पुलिस टीमों ने तुरंत बीएसएफ के साथ सटीक जानकारी साझा की और भारत-पाकिस्तान सीमा से सिर्फ दो किमी दूर एक क्षेत्र में संयुक्त रूप से सघन तलाशी अभियान चलाया।

    उन्होंने कहा कि ड्रोन को मार गिराने के लिए पुलिस टीमों ने एके-47 से कम से कम 12 बार फायरिंग की थी।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अमृतसर ग्रामीण, स्वपन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मौके से दो लोगों को राउंडअप किया है, जब वे भागने की कोशिश कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि ड्रोन के जरिए खेप भेजने वाले पाकिस्तानी तस्करों और उनके भारतीय सहयोगियों की पहचान का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है, जिन्हें हेरोइन की यह खेप प्राप्त करनी थी।

  • मुंबई में निर्माणाधीन रिहायशी इमारत का मलबा गिरने से बच्ची की मौत

    मुंबई में निर्माणाधीन रिहायशी इमारत का मलबा गिरने से बच्ची की मौत

     

     

    मुंबई : सोमवार तड़के एक निर्माणाधीन रिहायशी इमारत से प्लास्टर गिरने से सात साल की एक बच्ची की मौत हो गई। बीएमसी आपदा नियंत्रण के मुताबिक घटना रात करीब आठ बजे दक्षिण मुंबई में चंदनवाड़ी के पास। वी.पी. पटेल रोड थाना पुलिस के मुताबिक 24 मंजिला श्रीपति ज्वेल्स बिल्डिंग का मलबा कृशा पटेल नामक बच्ची पर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

    इमारत के 7वें तल पर पटेल परिवार रहता है, जहां 15वीं से 24वीं मंजिल तक निर्माण कार्य चल रहा है। बीएमसी अधिकारी ने कहा कि कृशा को पास के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार सुबह करीब 1.30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    वी.पी. रोड थाना पुलिस ने इसे लापरवाही का मामला मानते हुए बिल्डर राजेंद्र चतुवेर्दी और साइट सुपरवाइजर राघव परमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने एहतियात के तौर पर इमारत परिसर और आसपास की घेराबंदी कर दी है और आगे की जांच जारी है।

  • मौसम ने बदला अपना मिजाज; बारिश और ओलावृष्टि के बड़े आसार, 26 जनवरी को भी जमकर बरसेंगे बादल..

    मौसम ने बदला अपना मिजाज; बारिश और ओलावृष्टि के बड़े आसार, 26 जनवरी को भी जमकर बरसेंगे बादल..

     

     

    चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा में सोमवार से बारिश और ओलावृष्टि के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। 26 जनवरी को भी मेघ जमकर बरेंगे। इससे एक बार फिर से सर्दी का दौर लौटेगा। मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी। दोनों राज्यों में रात के समय अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

    पंजाब के अमृतसर का न्यूनतम तापमान रविवार को जहां 3 डिग्री सेल्सियस रहा तो हरियाणा के सोनीपत के जगदीशपुर में रात का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिन तक बारिश होगी।

    पंजाब में 23 जनवरी को कुछ स्थानों पर जबकि 24 और 25 जनवरी को पूरे पंजाब में तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है। 26 जनवरी को भी कई जगह बारिश होगी। हरियाणा में भी इन दिनों बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

    रविवार को पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम मापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि बठिंडा का 5.2, चंडीगढ़ का 7.3, फिरोजपुर का 4.9, जालंधर का 5.6, लुधियाना का 7.2, पठानकोट का 7.3 और पटियाला का 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह हरियाणा के अंबाला का 7.4, भिवानी का 7.9, गुड़गांव का 7.9, करनाल का 7.2, कुरुक्षेत्र का 6.2, नारनौल का 8.4 और सिरसा का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।