Category: NATIONAL

  • लोकतंत्र की जननी है भारत, भारतीय लोगों की रग-रग में बसा है लोकतंत्र: मोदी

     लोकतंत्र की जननी है भारत, भारतीय लोगों की रग-रग में बसा है लोकतंत्र: मोदी

     

    नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और लोकतंत्र हमारी रगों में बसा है तथा हमारी संस्कृति में है।

    मोदी ने रेडियो पर प्रसारित होने वाले अपने मासिक मन की बात कार्यक्रम में कहा कि हम भारतीयों को इस बात का गर्व है कि हमारा देश लोकतंत्र की जननी (मदर ऑफ डेमोक्रेसी) भी है। उन्होंने यह बात ऐसे समय कही है, जबकि पश्चिम की कुछ संस्थाएं भारत के बारे में हाल के समय में कुछ ऐसी रिपोर्ट जारी की हैं, जो भारत की छवि के अनुकूल नहीं हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा, “लोकतंत्र हमारी रगों में है, हमारी संस्कृति में है, सदियों से यह हमारे कामकाज का भी एक अभिन्न अंग रहा है और स्वभाव से हम एक लोकतांत्रिक समाज हैं।”

    मोदी ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने बौद्ध भिक्षु संघ की तुलना भारतीय संसद से की थी। उन्होंने इसे एक ऐसी संस्था बताया था, जहां संकल्प, प्रस्ताव, गण संख्या और मतदान तथा मतों की गिनती के कई नियम थे। बाबा साहेब का मानना था कि भगवान बुद्ध को इसकी प्रेरणा उस समय की राजनीतिक व्यवस्थाओं से मिली होगी।

    प्रधानमंत्री ने इसी संदर्भ में तमिलनाडु के उतिरमेरुर गांव उल्लेख किया, जहां 1100-1200 साल पहले का एक शिलालेख है, जो एक लघु संविधान की तरह है। उन्होंने कहा कि यह शिलालेख दुनियाभर को अचंभित करता है। इसमें विस्तार से बताया गया है कि ग्राम सभा का संचालन कैसे होना चाहिए और उसके सदस्यों के चयन की प्रक्रिया क्या हो।

    मोदी ने कहा कि हमारे देश के इतिहास में लोकतांत्रिक मूल्यों का एक और उदाहरण 12 वीं शताब्दी के भगवान बसवेश्वर का अनुभव मंडप है,जहां मुक्त चर्चा और परिचर्चा को प्रोत्साहन दिया जाता था।

    मोदी ने कहा, “आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह मैग्नाकार्टा से पहले का उदाहरण है।”

  • जानिए ; किस जगह स्वास्थ्य मंत्री पर ASI ने कर दी फायरिंग, सीने में लगी गोली; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    जानिए ; किस जगह स्वास्थ्य मंत्री पर ASI ने कर दी फायरिंग, सीने में लगी गोली; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्ली: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास के साथ बड़ी वारदात हुई है। उन्हें असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) ने गोली मार दी है। गोली नव किशोर दास के सीने में लगी है। रविवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में गांधी चौक पर पुलिस की वर्दी में मौजूद एएसआई ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से मंत्री पर फायरिंग कर दी।

    घटना जिले के ब्रजराजनगर कस्बे में गोलीबारी की ये घटना उस समय हुई जब रविवार दोपहर मंत्री एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ब्रजराजनगर एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने कहा, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। मंत्री घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

    उन्होंने बताया कि एएसआई गोपाल कृष्ण दास को गांधी चौक पुलिस चौकी प्रभारी के पद पर तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि इस घटना के तुरंत बाद मंत्री को अस्पताल में भेज दिया गया। फायरिंग के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। एएसआई दास के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    सा माना जा रहा है कि नाबा दास पर ये हमला पूर्व नियोजित था क्योंकि मंत्री को कथित रूप से करीब से गोली मारी गई है। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि नाबा दास को पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी।

  • अपने दूसरे कार्यकाल के आखिरी पूर्ण बजट पेश करेगी मोदी सरकार; बजट में रोजगार, कृषि, गांव और कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस

    अपने दूसरे कार्यकाल के आखिरी पूर्ण बजट पेश करेगी मोदी सरकार; बजट में रोजगार, कृषि, गांव और कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस

     

    नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट संसद में पेश करने जा रही है। अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव से पहले यह मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा और इस लिहाज से यह कहा जा रहा है कि निर्मला सीतारमण के इस बजट में चुनावी झलक भी साफ-साफ दिखाई देगी।

    कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दल जिन मुद्दों के सहारे लगातार मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करती आ रही है या आने वाले दिनों में घेरने की कोशिश करेगी या लोक सभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश करेंगी, उन तमाम मुद्दों की काट इस बार के बजट में दिखाई पड़ सकती है। वैसे भी चुनावी राजनीति में अब तक अजेय रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह काम करने का राजनीतिक स्टाइल है कि वो अपने चुनाव में उतरने से पहले विपक्ष को मुद्दाविहीन बनाकर उसे अपने पिच पर उतरने को मजबूर कर देते हैं।

    इस लिहाज से यह माना जा रहा है कि मोदी सरकार के इस आखिरी पूर्ण बजट के पिटारे से सबके लिए कुछ न कुछ सौगातें निकलने वाली हैं। बजट को लेकर सरकार की तैयारियों और रिकॉर्ड को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि मोदी सरकार तमाम कल्याणकारी योजनाओं में कुल मिलाकर आवंटित राशि में बड़ी बढ़ोतरी कर सकती है।

    बेरोजगारी के मसले पर विपक्षी दलों की तरफ से लगातार राजनीतिक हमले का सामना कर रही मोदी सरकार अपने आगामी बजट में रोजगार के अवसरों और संख्या को बढ़ाने पर खासा ध्यान देने जा रही है। इसके लिए आधारभूत सरंचना के साथ ही छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए विशेष घोषणा की जा सकती है। शहरी के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी रोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर और ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के सबसे बड़े साधन मनरेगा योजना में आवंटित धनराशि को भी इस साल बढ़ाया जाएगा। खेती-किसानी के साथ ही कृषि और कृषि से जुड़े अन्य क्षेत्रों के लिए भी विशेष घोषणा करते हुए सरकार अपना खर्च बढ़ाएगी ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार में बढ़ोतरी के साथ ही लोगों की आय भी बढ़े क्योंकि इससे एक तरफ जहां मांग बढ़ेगी वहीं दूसरी तरफ मांग बढ़ने से अर्थव्यवस्था में तेजी भी आएगी। महंगाई से त्रस्त लोगों को राहत देने के लिए भी सरकार बजट में महत्वपूर्ण घोषणा कर सकती है।

    सरकार करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए आयकर की दरों में कमी की घोषणा के साथ ही जीएसटी के मोर्चे पर भी बड़ा ऐलान इस बार के बजट में कर सकती है। आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए सरकार मध्यम वर्ग, नौकरीपेशा आयकर दाता और सरकारी कर्मचारियों के साथ ही छोटे और मझोले स्तर के कारोबारियों को भी इस बार के बजट में अच्छी खबर दे सकती है। इसमें वोटरों को लुभाने के लिए लोकलुभावन योजनाओं और वादों की भरमार हो सकती है।

  • राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन के नाम को बदलकर दिया ये नया नाम,जानें क्या है बदला हुआ नाम…

    राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन के नाम को बदलकर दिया ये नया नाम,जानें क्या है बदला हुआ नाम…

     

    नई दिल्ली : राष्ट्रपति भवन में स्थित मुग़ल गार्डन का नाम बदल दिया गया है। मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, अब मुग़ल गार्डन को अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा। सरकार ने अमृत महोत्सव के तहत गार्डन का नाम बदला है। बता दें कि इस गार्डन में तरह-तरह के फूल होते हैं। राष्ट्रपति के उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने कहा, स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन के बगीचों को ‘अमृत उद्यान’ के रूप में एक सामान्य नाम दिया है।

    अमृत उद्यान का उद्घाटन 29 जनवरी रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा और 31 जनवरी से 26 मार्च तक दो महीने के लिए जनता के लिए खुला रहेगा। आमतौर पर, उद्यान एक महीने के लिए जनता के दर्शन के लिए खुला रहता है। फरवरी से मार्च जब फूल पूरी तरह खिल चुके होते हैं। नविका गुप्ता ने कहा कि दो महीने की खिड़की के अलावा जो जनता के देखने के लिए उपलब्ध कराई गई है, सरकार ने बगीचे को विशेष समूहों, जैसे कि किसानों और अलग-अलग विकलांगों द्वारा देखने के लिए खुला रखने की भी योजना बनाई है।

    उद्यान आम जनता के लिए सोमवार को छोड़कर हर दिन खुला रहेगा। साथ ही जानकारी यह भी मिल रही है कि यह उद्यान होली के

  • ब्रिटेन में विदेशी छात्रों के लिए नियमों में हो सकता है बदलाव , अब ज्यादा समय तक काम करने की मिल सकती है अनुमति

    ब्रिटेन में विदेशी छात्रों के लिए नियमों में हो सकता है बदलाव , अब ज्यादा समय तक काम करने की मिल सकती है अनुमति

     

    लंदन : ब्रिटेन में भारतीयों समेत अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में श्रम की कमी को पूरा करने के लिए लंबे समय तक काम करने और ज्यादातर पार्टटाइम जॉब करने की अनुमति दी जा सकती है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। वर्तमान में यूके में विदेशी छात्रों, जिनकी संख्या लगभग 6,80,000 है, को टर्म टाइम के दौरान सप्ताह में अधिकतम 20 घंटे काम करने की अनुमति है।

    द टाइम्स ने बताया कि इस सीमा को 30 घंटे तक बढ़ाने या अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए इसे पूरी तरह से हटाने के लिए सरकार के भीतर विचार-विमर्श शुरू हो गया है। पिछले साल देश में आए 1.1 मिलियन प्रवासियों में से 476,000 अंतर्राष्ट्रीय छात्र थे। इनमें से पिछले साल यूके आने वाले 33,240 आश्रितों सहित 161,000 छात्रों के साथ भारत छात्रों का सबसे बड़ा स्रोत बन गया।

    महामारी से पहले की तुलना में लगभग आधा मिलियन अधिक 1.3 मिलियन खाली पद हैं और प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के अनुसार व्यवसाय श्रमिकों की कमी का सामना कर रहे हैं। सरकारी सूत्रों ने द टाइम्स को बताया कि विदेशी छात्रों के काम के घंटों की सीमा को हटाना विचारों की एक श्रृंखला का हिस्सा था, जिस पर विचार किया जा रहा है। यह कहते हुए कि यह विचार एक प्रारंभिक अवस्था में है। लेकिन देश में आने वाले विदेशी छात्रों की संख्या को कम करने की गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन की योजनाओं से काम रुक सकता है।

    पिछले साल 504,000 के अनुमानित रिकॉर्ड तक बढ़ने वाली शुद्ध प्रवासन संख्या के साथ, ब्रेवरमैन ने संख्या को कम करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें अवधि को कम करना शामिल है, विदेशी छात्र अपने पाठ्यक्रम के बाद ब्रिटेन में रह सकते हैं। यूके में अनुमत आश्रितों की संख्या और निम्न-गुणवत्ता पाठ्यक्रमों में भाग लेने वाले विदेशी छात्रों को प्रतिबंधित करने पर भी विचार किया जा रहा है।

    हालांकि, शिक्षा विभाग के अनुसार, प्रतिबंध यूके के विश्वविद्यालयों को दिवालिया कर देंगे, जो पैसे के लिए विदेशी छात्रों पर निर्भर हैं। यूके स्थित न्यू वे कंसल्टेंसी के अनुसार, विदेशी छात्रों और उनके आश्रितों ने न केवल 10,000 पाउंड से 26,000 पाउंड की फीस के माध्यम से बल्कि छात्र के लिए प्रति वर्ष 400 पाउंड के एनएचएस अधिभार और एक आश्रित के लिए 600 पाउंड के माध्यम से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में योगदान दिया।

    साथ ही चेतावनी दी कि स्नातक कार्य वीजा पर अंकुश भारतीय छात्रों को ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों में स्थानांतरित करने के लिए मजबूर करेगा, जो अंतत: ब्रिटेन में छात्र बाजार के अंत की ओर ले जाएगा।

  • भरतपुर में एक चार्टर्ड विमान हुआ क्रैश, मौके पर बचाव कार्य जारी

    भरतपुर में एक चार्टर्ड विमान हुआ क्रैश, मौके पर बचाव कार्य जारी

     

    Bharatpur Plane Crash: राजस्थान के भरतपुर में एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, जिसके बाद मौके पर प्रशासन पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

    राजस्थान के भरतपुर में एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में चारों ओर मलबा बिखरा दिखाई दे रहा है वहीं जिला कलेक्टर ने बताया कि पुलिस और प्रशासन को मौके पर भेजा गया है, फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
    बताया जा रहा है कि उच्चैन थाना इलाके में पिंगोरा रेलवे स्टेशन के पास यह विमान हादसे का शिकार हुआ है ये एक चार्टर्ड प्लेन था। डीएम आलोक रंजन ने इस हादसे की पुष्टि की है प्लेन क्रैश की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है।
    बताया जा रहा है कि ये प्लेन तकनीकी खराबी के कारण हादसे का शिकार हुआ है। इस विमान ने उत्तर प्रदेश के आगरा से उड़ान भरी थी राजस्थान के उच्चैन क्षेत्र में क्रैश हो गया। भरतपुर पुलिस ने बताया कि विमान उच्चैन थाना क्षेत्र के खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, हालांकि, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे में जानमाल का कितना नुकसान हुआ है।

  • अस्पताल में भीषण आग लगने से डॉक्टर दंपति समेत 6 मरीजों की हुई मौत…

     अस्पताल में भीषण आग लगने से डॉक्टर दंपति समेत 6 मरीजों की हुई मौत…

     

    धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में हाजरा क्लीनिक अस्पताल में शुक्रवार देर रात आग लग गई। आग की चपेट में अस्पताल में भर्ती कुछ मरीज आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में अबतक अस्पताल के डॉक्टर विकास हाजरा और उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा समेत 6 मरीजों की मौत हो गई। घटना करीब रात 2 बजे की है। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल गाड़ियों को आग बुझाने और रेस्क्यू करने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग लगने के कई घंटो बाद आग पर काबू पाया जा सका।

    घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि डॉक्टर दंपति समेत 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है। सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची थीं। आग की वजहों के बारे में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि शार्ट सर्किट की वजह सामने आ रही है। मेडिकल ऑक्सीजन की वजह से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। मृतकों की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है।

  • BBC द्वारा जारी की गई डॉक्यूमेंट्री ‘अपमानजनक’, UK के सांसद ने बयान में कहा- PM मोदी ने गुजरात दंगों को रोका

    BBC द्वारा जारी की गई डॉक्यूमेंट्री ‘अपमानजनक’, UK के सांसद ने बयान में कहा- PM मोदी ने गुजरात दंगों को रोका

     

     

    लंदन : गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। अब इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर ब्रिटेन की संसद के सदस्य बॉब ब्लैकमैन ने बड़ा बयान दिया है। बॉब ब्लैकमैन ने BBC डॉक्यूमेंट्री की निंदा करते हुए इसको ‘अपमानजनक’ बताया है और कहा है कि इसको बनाना ‘कट्टरता’ है। उन्होंने दो टूक कहा कि डॉक्यूमेंट्री में गोधरा ट्रेन कांड में हिंदुओं को निशाना बनाने की और तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दंगों को रोकने की कोशिश की अनदेखी की गई है। बॉब ब्लैकमैन 25 जनवरी को कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार के 33 साल पूरे होने के मौके पर हाउस ऑफ कॉमन्स में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

    बॉब ब्लैकमैन ने कहा कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ का उल्लेख केवल नरेंद्र मोदी पर एक घृणास्पद कार्य के रूप में किया जा सकता है। आप इसे देखने से पहले अपने आपको शांत करने के लिए कुछ गोलियां लें। 2002 में गुजरात में हिंदू तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रेन में आग लग गई थी, लेकिन इस तथ्य को नजरअंदाज कर दिया कि ट्रेन की गाड़ी पर पेट्रोल डाला गया था और हिंदुओं की हत्या करने की कोशिश की गई।

    ब्रिटेन के सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कभी भी दंगों को बढ़ावा देने या प्रोत्साहित करने की कोशिश नहीं की। इसके साथ ही बॉब ब्लैकमैन ने कश्मीर में हिंदुओं के उत्पीड़न के बारे में भी बात की और उन्होंने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाना सही काम था। बॉब ब्लैकमैन ने भारत और कश्मीरी हिंदू समुदाय के लिए अपना समर्थन दोहराया और कहा कि कश्मीर में पहले जो विशेष नियम थे, उन्हें ब्रिटेन में कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • MP के मुरैना में एयरफोर्स के 2 लड़ाकू विमान टकराए, सुखोई 30 और मिराज 2000 के साथ अनहोनी,एक साथ गिरने पर जानकार भी हैरान

    MP के मुरैना में एयरफोर्स के 2 लड़ाकू विमान टकराए, सुखोई 30 और मिराज 2000 के साथ अनहोनी,एक साथ गिरने पर जानकार भी हैरान

     

     

    एक साथ दो लड़ाकू विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर जानकार भी हैरान हैं। बता दें कि अभ्यास के दौरान सुखोई 30 और मिराज 2000 मध्य प्रदेश के मुरैना में हादसे का शिकार हो गए।

     

    भारतीय वायुसेना के लिए शनिवार का दिन भारी साबित हुआ। मध्य प्रदेश के मुरैना में सुखोई 30 और मिराज 2000 दुर्घटनाग्रस्त हो गए। एक साथ साथ दो लड़ाकू विमानों के हादसे पर जानकार भी हैरान हैं। जानकारों का कहना है कि ब्लैक बॉक्स की बरामदगी के बाद ही पुख्ता वजह से बारे में जानकारी मिल सकेगी। एक साथ दो अलग अलग लड़ाकू विमानों में टेक्निकल खामी का होना समझ के परे हैं। हां एक बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि किसी खास ड्रिल को अंजाम देने के दौरान हादसा हो गया हो। इन सबके बीच हम दोनों विमानों की ताकत के बारे में बताएंगे जिससे दुश्मन थर थर कांपते हैं।

     मध्य प्रदेश के मुरैना में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया जिसमें एयरफोर्स के दो लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज 2000 दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है। सूचना मिलते ही मौके पर राहत बचाव दल पहुंच गया है और आगे की कार्रवाई में जुट गया है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था।

    बता दें कि इससे कुछ देर पहले ही यूपी के आगरा से उड़ान भरने वाला एक हेलीकॉप्टर राजस्थान के भरतपुर जिले के उच्छैन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही है कि रिहाइशी इलाके में ये प्लैन क्रैश नहीं हुआ। डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि भरतपुर में एक चार्टेड एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

    वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के भरतपुर जिले में शनिवार को एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन के क्रैश होने से उसमें आग लग गई। सूचना के बाद जिला प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है।

    बता दें कि ग्रामीणों ने जैसे ही धमाके की आवाज सुनी, तुरंत वे हेलीकॉप्टर के पास पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन हेलीकॉप्टर कुछ ही देर में जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर के अंदर दो लोगों के होने की संभावना जताई है।

    भरतपुर के जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि पुलिस और प्रशासन को मौके पर भेजा गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। विमान क्रैश होने का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।

    डिफेंस पीआरओ अमिताभ शर्मा ने इसकी पुष्टि की है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला है कि कौनसा विमान क्रैश हुआ है। वायुसेना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

  • सुरक्षा व्यवस्था के कारण से रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी के काफिले में घुसे कई लोग..

    सुरक्षा व्यवस्था के कारण से रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी के काफिले में घुसे कई लोग..

     

    रामबन – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल में रोक दिया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि यात्रा को घाटी जाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल रही है। राहुल गांधी यात्रा को छोड़कर खन्नाबल अनंतनाग को रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि राहुल की सुरक्षा घेरे में कई लोग घुस आए थे, जिसके बाद भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया गया। शुक्रवार को इस यात्रा में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला शामिल हुए थे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार सुबह 9 बजे शुरू हुई थी। यात्रा रामबन से अनंतनाग जानी थी, लेकिन इसे काजीगुंड में ही रोक दिया गया। जम्मू कश्मीर की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने ट्वीट में कहा कि प्रशासन भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा। सुरक्षा में चूक यूटी प्रशासन के अनुचित रवैये को दर्शाती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा पुख्ता नहीं की जा रही है।