Category: NATIONAL

  • चारधाम यात्रा इस वर्ष इस  तारीख से खुलेंगे गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट

    चारधाम यात्रा इस वर्ष इस  तारीख से खुलेंगे गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट

     

     

    देहरादून : चारधाम यात्रा 2023 का शंखनाद हो चुका है। चारोंधामों के कपाट खुलने की तिथियां घोषित हो रही हैं। गंगोत्री धाम के कपाट इस बार 22 अप्रैल को खुल रहे हैं। साथ ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी 22 अप्रैल को ही खुलेंगे। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने धामों के कपाट खुलने की तिथियों की आज घोषणा की। इस तरह इस बार 22 अप्रैल से चारोंधामों के दर्शन के लिए तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंच जाएंगे।

    गंगोत्री और यमुनोत्री धाम उत्तरकाशी जिले में स्थित हैं। गंगोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुल रहे हैं। गंगोत्री प्रमुख हिन्दू तीर्थस्थल है। गंगोत्री नगर से 19 किमी दूर गोमुख है, जो गंगोत्री हिमानी का अन्तिम छोर है और गंगा नदी का उद्गम स्थान है। गंगोत्री का गंगाजी मंदिर, समुद्र तल से 3042 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भागीरथी के दाहिने ओर का परिवेश अत्यंत आकर्षक एवं मनोहारी है। यह स्थान उत्तरकाशी से 100 किमी की दूरी पर स्थित है।

    गंगा मैया के मंदिर का निर्माण गोरखा कमांडर अमर सिंह थापा द्वारा 18 वी शताब्दी के शुरूआत में किया गया था। वर्तमान मंदिर का पुननिर्माण जयपुर के राजघराने द्वारा किया गया था। प्रत्येक वर्ष मई से अक्टूबर के महीनो के बीच पतित पावनी गंगा मैया के दर्शन करने के लिए लाखो श्रद्धालु तीर्थयात्री यहां आते हैं। इस साल 22 अप्रैल को गंगोत्री के कपाट खुल रहे हैं। यमुनोत्री की ही तरह गंगोत्री का पतित पावन मंदिर भी अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलता है और दीपावली के दिन मंदिर के कपाट बंद होते हैं।

    वही, बसंत पंचमी के मौके पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई थी। इस साल बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खोले जाएंगे। कपाट खुलने की तिथि का ऐलान नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार में राजपुरोहितों ने किया गया था।

  • अंबेडकर यूनिवर्सिटी में BBC डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया, द मोदी क्वेश्चन’  की स्क्रीनिंग रोकने के लिए काटी बिजली, DU में धारा 144 लागू

     अंबेडकर यूनिवर्सिटी में BBC डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया, द मोदी क्वेश्चन’  की स्क्रीनिंग रोकने के लिए काटी बिजली, DU में धारा 144 लागू

    नई दिल्ली : दिल्ली के विश्वविद्यालयों में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया, द मोदी क्वेश्चन’ से उपजा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। जामिया और जेएनयू के बाद अब शुक्रवार को अंबेडकर यूनिवर्सिटी में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिजली काट दी। उधर दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी कुछ छात्र संगठनों ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का ऐलान किया है। छात्रों का कहना है कि शुक्रवार शाम 4 बजे आर्ट्स डिपार्टमेंट के गेट नंबर 4 पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जानी है। हालांकि, दिल्ली विश्वविद्यालय का कहना है कि उन्होंने ऐसे किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं दी है।

    वहीं दिल्ली की अंबेडकर यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र छात्र शुक्रवार दोपहर यहां बीबीसी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया, द मोदी क्वेश्चन’ दिखाना चाहते थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी, बावजूद इसके छात्र स्क्रीनिंग की जिद पर अड़े रहे जिसके बाद विश्वविद्यालय ने बिजली का कनेक्शन काट दिया। कैंपस में बिजली काटने पर छात्रों ने अपने लैपटॉप पर ही डॉक्यूमेंट्री देखनी शुरू कर दी, छात्र लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी करते रहे।

    इस दौरान छात्रों के दो अलग-अलग गुटों में डॉक्यूमेंट्री दिखाने और स्क्रीनिंग रोकने को लेकर झड़प भी हुई। इसको देखते हुए विश्वविद्यालय में व्यापक इंतजाम किए गए और स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने धारा 144 भी लगा दी है। वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

    इससे पहले ऐसी ही घटनाएं जामिया मिलिया इस्लामिया और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हो चुकी हैं। यहां कुछ छात्र गुजरात पर बनी बीबीसी की यह डॉक्यूमेंट्री दिखाना चाहते थे, लेकिन यह स्क्रीनिंग रोकने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ कार्यालय की बिजली और इंटरनेट कनेक्शन काट दिया। विश्वविद्यालय ने छात्रों को कैंपस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित बीबीसी की डाक्यूमेंट्री ‘इंडिया, द मोदी क्वेश्चन’ की स्क्रीनिंग को रद्द करने को कहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से सख्त लहजे में कहा है कि स्क्रीनिंग करने वाले छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

    विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि कैंपस में ऐसी अनाधिकृत गतिविधियों से विश्वविद्यालय की शांति और सद्भाव भंग हो सकती है। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से कहा है कि इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के कार्यक्रम को तुरंत रद्द कर दें, ऐसा न करने पर विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा सकती है। हालांकि इस चेतावनी के बाद भी जब साथ अपनी जिद पर अड़े रहे तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने कक्ष की बिजली और इंटरनेट कनेक्शन काटने का निर्णय लिया।

    गौरतलब है कि इससे पहले भारत सरकार, बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को प्रधानमंत्री और देश के खिलाफ प्रोपेगेंडा बता चुका है। विदेश मंत्रालय इस संबंध में कह चुका है कि हम नहीं जानते कि डॉक्यूमेंट्री के पीछे क्या एजेंडा है, लेकिन यह निष्पक्ष नहीं है, यह दुष्प्रचार है।

  • खुलते ही शेयर बाजार गिरा धड़ाम, Sensex 650 अंक टूटा, Nifty 17750 के नीचे..

    खुलते ही शेयर बाजार गिरा धड़ाम, Sensex 650 अंक टूटा, Nifty 17750 के नीचे..

     

     

    मुंबई : वैश्विक बाजारों के उलट आज भारतीय शेयर बाजार ने लाल निशान में ट्रेड करना शुरू किया है। शुक्रवार को 30 शेयरों वाला BSE का Sensex 38.16 अंक टूटकर 60,166. 90 पर खुला। वहीं, NSE के निफ्टी 50 ने 14.75 अंकों की गिरावट के साथ 17,877.20 पर कारोबार की शुरुआत की है।

    बाजार में अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारती गिरावट नजर आ रही है। अदाणी ग्रुप के शेयर 16 प्रतिशत तक लुढ़क गए हैं। वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स के शेयरों में छह प्रतिशत की तेजी है।

    बताते चलें कि जैसे-जैसे बाजार का कारोबार आगे बढ़ रहा है दोनों प्रमुख सूचकांक तेजी से नीचे की ओर जा रहे हैं। बता दें कि बुधवार को सेंसेक्स 770 से ज्यादा अंक गिरकर 60,331 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 209 अंकों की गिरावट के साथ 18,000 के नीचे बंद हुआ था। शुक्रवार सुबह 9.35 तक सेंसेक्स 485 अंक (0.81 फीसदी) और निफ्टी करीब 125 (0.72 फीसदी) अंक टूटकर ट्रेड कर रहा है।

  • जोशीमठ को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा, 70 फीसदी लोग जी रहे सामान्य जीवन;पुष्कर सिंह धामी

    जोशीमठ को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा, 70 फीसदी लोग जी रहे सामान्य जीवन;पुष्कर सिंह धामी

     

     

    देहरादून : जोशीमठ को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। सीएम धामी ने कहा कि जोशीमठ को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में 70 फीसदी लोग सामान्य जीवन जी रहे हैं। जोशीमठ में जहां भी भू धंसाव की घटना हुई है, वहां राहत बचाव कार्य चलाये जा रहे हैं। उन इलाकों में भी स्थिति सामान्य बनी हुई है। उन्होंने कहा अभी हम चारधाम यात्रा की तैयारियों में लगे हुए हैं। सीएम धामी ने कहा जोशीमठ को लेकर जितना बताया और दिखाया जा रहा है, उतनी समस्या कहीं नहीं हैं।

    सीएम ने कहा उत्तराखंड में सब कुछ सामान्य है। सीएम धामी ने जोशीमठ के हालातों को लेकर बताया कि एनडीआरएफ एसडीआरएफ के लोग प्रभावितों की मदद के लिए तैनात हैं। साथ ही पुनर्वास कार्यों पर भी तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चार महीने बाद 2023 की चारधाम यात्रा प्रारम्भ होनी है। ऐसे समय में यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि पूरा जोशीमठ क्षेत्र ही असुरक्षित है। सीएम धामी ने कहा कि जोशीमठ को लेकर कई भ्रम फैलाए जा रहे हैं, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा जोशीमठ में 70 प्रतिशत दुकानें खुली हैं। सभी आवश्यक कामकाज सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ के हालातों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत करा चुके हैं। केंद्र भी लगातार यहां के हालातों पर नजर बनाए हुए है। आपको बता दें जोशीमठ में अभी तक 849 इमारतों में दरारें आयी हैं। अभी तक 250 परिवारों को वहां से सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। जोशीमठ में धामी सरकार तेजी से राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई है।

  • 70 से अधिक छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया, PU में 15 मिनट बाद रोकी गई BBC की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री,रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) सहित पुलिस टीमें की तैनात

    70 से अधिक छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया, PU में 15 मिनट बाद रोकी गई BBC की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री,रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) सहित पुलिस टीमें की तैनात

    नई दिल्ली : जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) से जुड़े जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) के चार छात्रों को हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रहे 70 से अधिक छात्रों को बुधवार शाम को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। बुधवार को जेएमआई के गेट के पास विश्वविद्यालय में कक्षाएं निलंबित कर दी गईं और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) सहित पुलिस टीमों को तैनात कर दिया गया।

    News, Breaking News, Latest News, News Headlines, Live News, Today News  CNN-News18

    उधर चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में NSUI ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी भारत में प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री का दोपहर के वक्त स्टूडेंट सेंटर पर प्रसारण कर दिया। इस दौरान लैपटॉप के साथ प्रोजेक्टर लगाकर स्क्रीन पर डॉक्यूमेंट्री प्ले की गई लेकिन 15 मिनट के अंदर ही पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसकी भनक लग गई और अथॉरिटीज ने मौके पर पहुंचकर प्रसारित की जा रही डॉक्यूमेंट्री को रुकवा दिया।

    BBC Documentary Screening at Jamia: Security Beefed Up Outside Gate No.7,  Several Students Detained | Key Points

    जामिया में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग शाम 6 बजे निर्धारित की गई थी। हालांकि, विश्वविद्यालय ने मंगलवार को कहा था कि एसएफआई द्वारा स्क्रीनिंग की घोषणा के बाद प्रशासन परिसर में किसी भी अनधिकृत सभा की अनुमति नहीं देगा। यह घटनाक्रम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में भारी ड्रामा के बाद आया, जब छात्रों ने आरोप लगाया कि विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री देखने के दौरान उन पर पत्थरों से हमला किया गया।

    BBS Documentary on Modi Live Updates: Jamia administration closes  university gates ahead of call for screening on BBC documentary on PM  Narendra Modi

    हालांकि, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी. ने पथराव की खबरों का खंडन किया। घटना के बारे में पूछे जाने पर डीसीपी ने कहा, ‘मैं दोहराता हूं, अभी तक हमारे पास ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं है। अगर हमें जेएनयू के किसी भी वर्ग से शिकायत मिलती है, तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    इस बीच, जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के कार्यालय में इंटरनेट सेवा और बिजली कनेक्शन मंगलवार शाम को लगभग तीन घंटे के लिए बंद कर दिया गया, क्योंकि कुछ छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री दिखाना चाहते थे। जेएनयू प्रशासन ने पहले छात्रों से डॉक्यूमेंट्री- ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ की स्क्रीनिंग रद्द करने के लिए कहा था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ी चेतावनी देते हुए छात्रों से कहा कि यदि कोई भी डॉक्यूमेंट्री देखता है तो विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

  • परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में PM मोदी ने छात्रों को दिया सफलता का गुरुमंत्र, इम्तिहानों में होंगे कारगर,अपने अनुभवों से छात्रों का बढ़ाया ज्ञान ..

    परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में PM मोदी ने छात्रों को दिया सफलता का गुरुमंत्र, इम्तिहानों में होंगे कारगर,अपने अनुभवों से छात्रों का बढ़ाया ज्ञान ..

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 27 जनवरी को तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के जरिए छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान कला उत्सव प्रतियोगिता में लगभग 80 विनर्स और देश भर के 102 छात्र और शिक्षक शामिल हैं।

    पीएम मोदी ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा मेरी भी परीक्षा है। बच्चे अपनी समस्या बताते हैं। अपनी व्यक्तिगत पीड़ा भी बताते हैं। मोदी ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है। मुझे जानकारी होती है कि युवा पीड़ी क्या चाहती है। युवाओं को सरकार से क्या उम्मीदें हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने अपने सिस्टम से कहा कि इन सभी सवालों को संभालकर रखें ताकि आने वाले 10-15 साल बाद इन पर एनालिसिस किया जा सके। क्योंकि पीढ़ी बदलती जाती है।

    पीएम मोदी ने कहा कि पैरेंट्स अपने बच्‍चों के बारे में बाहर जाकर बड़ी बड़ी बातें कर देते हैं, और फिर बच्‍चों से वैसी ही उम्‍मीद करते हैं। ऐसे में क्‍या हमें इन दवाबों से दबना चाहिए क्‍या? दिनभर जो कहा जाता है, उसी को सुनते रहेंगे या अपने अंदर झांकेंगे? क्रिकेट में स्‍टेडियम में लोग चौका, छक्‍का चिल्‍लाते रहते है, तो क्‍या खिलाड़ी पब्लिक की डिमांड पर चौके छक्‍के लगाता है? खिलाड़ी केवल गेंद पर ध्‍यान देता है।

    छात्र के सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बचपन में एक कथा सुनाते थे घड़े में पानी था। एक कौआ पानी पीना चाहता था। पानी पीने के लिए कौवे ने ककड़ उठाकर घड़े में डालें। इसे हम हार्डवर्क कहेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग होते हैं जो हार्डवर्क ही करते रहते हैं। कुछ लोग होते हैं जिनके जीवन में हार्डवर्क का नामो निशान नहीं होता है। कुछ लोग होते हैं जो मुश्किल से हार्डवर्क करते हैं और कुछ लोग मुश्किल से स्मार्ट वर्क करते हैं। कौवे ने सिखाया है कि कैसे हार्डवर्क को स्मार्टली करना है।

    छात्रों के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि लोग पहले भी चोरी या नकल करते थे लेकिन छुप छुपकर करते थे। लेकिन अब गर्व से कहते हैं कि सुपरवाइजर को बेवकूफ बना दिया। यह जो बदलाव आया है वह खतरनाक है। दूसरा अनुभव यह है जो स्कूल या ट्यूशन चलाते हैं अभिभावक। वह टीचर भी सोचते हैं कि मेरा छात्र आगे निकल जाए इसलिए नकल को बढ़ावा देते हैं। वहीं कुछ छात्र नकल करने के तरीके खोजने में बहुत क्रिएटिव होते हैं।

    पीएम मोदी ने आगे, “मुझे कभी कभी लगता है कि अगर चोरी करने वाले अपने टैलेंट को सीखने में लगाता तो अच्छा कर पाता। किसी को उसे गाइड करना चाहिए था। अब जिंदगी बहुत बदल चुकी है। आज आपको हर जगह परीक्षा देनी होती है। नकल से जिंदगी से नहीं बनती है हो सकता है कि नकल से परीक्षा में नंबर तो ले आए। एक-आधे एग्जाम में नकल से पास भी हो जाओ लेकिन आगे जाकर ऐसे छात्र जिंदगी में फंसे रहेंगे। जो छात्र कड़ी मेहनत करते हैं उनकी मेहनत उनकी जिंदगी में रंग लाएगी।”

    पीएम मोदी से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में एक छात्रा ने पूछा कि परीक्षा के दौरान पढ़ाई कहां से शुरू करें? वहीं एक अन्य छात्रा ने पूछा कि वह अपने कार्यों को कहां से शुरू करें। वह अपने सभी कार्यों को समय पर कैसे पूरा करें? जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि काम का ढेर क्यों हो जाता है क्योंकि समय पर आपने काम किया नहीं। काम करना शुरू करें। कागज पर एक सप्ताह नोट करें कि आप अपना समय किस चीज को कितना देते हैं। इससे आपको ध्यान में आएगा कि जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है उसी में आप सबसे ज्यादा ध्यान लगाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जो विषय आपको कम पसंद हैं उन्हें भी समय देना शुरू करें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा। आराम से अपने काम को बांटे। किस विषय को कितना टाइम देना है, उसको वर्गीकृत करें। इससे लाभ होगा।

  • बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मिली क्लीन चिट

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मिली क्लीन चिट

     

    नागपुर  : बागेश्वर धाम बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री को नागपुर पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। ये क्लीनचिट धीरेंद्र शास्त्री पर लगे अंधविश्वास फैलाने के आरोपों को लेकर है। धीरेंद्र शास्त्री का नागपुर में 5 से 11 जनवरी के बीच कार्यक्रम हुआ था जिसमें बाबा पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा था। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के उपाध्यक्ष श्याम मानव ने शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं जांच के बाद अब नागपुर पुलिस ने बाबा को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस का कहना है कि बाबा के ऊपर जो आरोप श्याम मानव की ओर से लगाए गए थे। वे पूरी तरह से निराधार हैं। हमने जांच में पाया कि बाबा ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे कि उनके ऊपर अंधविश्वास फैलाने जैसा आरोप साबित हो।

  • श्री श्री रविशंकर के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,  आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक सुरक्षित..

    श्री श्री रविशंकर के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,  आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक सुरक्षित..

     

    आर्ट ऑर लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर को ले जा रहे हेलीकॉप्टर की तमिलनाडु के ईरोड में आपात लैंडिंग कराई गई है. बताया जा रहा है कि ये आपात लैंडिंग खराब मौसम के कारण हुई है.

     

    आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर को लेकर जा रहे एक हेलीकॉप्टर को आज खराब मौसम के कारण आपात स्थिति में उतरना पड़ा. घटना तमिलनाडु के ईरोड की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कथित तौर पर बेंगलुरू से उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर आज सुबह कोहरे के कारण ईरोड के सत्यमंगलम में उतर गया. उन्होंने कहा कि बाद में हेलीकॉप्टर कुछ देर रुकने के बाद रवाना हो गया.

    स्थानीय पुलिस ने मीडिया को बताया कि श्री श्री रविशंकर और चार अन्य लोगों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के कारण आज सुबह इरोड के सत्यमंगलम में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. पुलिस ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. मौसम साफ होने के 50 मिनट बाद हेलीकॉप्टर ने फिर से उड़ान भरी.

     

    पायलट ने नेविगेट करने में कठिनाई की शिकायत की

    बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में सवार अन्य लोगों में उनके दो सहायक और पायलट थे. सूत्रों ने बताया कि खराब मौसम की वजह से पायलट ने नेविगेट करने में कठिनाई की शिकायत की थी. घटना की सूचना मिलने के बाद कदम्बुर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी.

  • अवैध रूप से तस्करी वाले सोना को पिघलाने वाले कारखाने का भंडाफोड़,36.9 किलोग्राम सोना बरामद

    अवैध रूप से तस्करी वाले सोना को पिघलाने वाले कारखाने का भंडाफोड़,36.9 किलोग्राम सोना बरामद

     

    नई दिल्ली : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को कहा कि उसने मुंबई में सोने की तस्करी के एक कारखाने का भंडाफोड़ किया है और 22 करोड़ रुपये की कीमत के 36.9 किलोग्राम सोना बरामद किया है।

    जानकारी के मुताबिक, एक शख्स को डीआरआई ने गिरफ्तार भी किया है। हालांकि, उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। अधिकारी ने कहा, सोने की तस्करी के नेटवर्क पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हमने 23 जनवरी को मुंबई में सोना पिघलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। हमने 36.9 किलोग्राम तस्करी का सोना बरामद किया है। अधिकारी ने कहा कि विदेशी नागरिकों सहित विभिन्न लोगों द्वारा सोने की भारत में तस्करी की जाती थी, कैप्सूल, यात्रा बैग, कपड़े की परतों के रूप में और विभिन्न प्रकार की मशीनों में भी छिपाकर सोने की तस्करी की जाती थी

  • मिस्त्र के राष्ट्रपति अल-सिसी को राष्ट्रपति भवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, पीएम मोदी से हुई मुलाकात

    मिस्त्र के राष्ट्रपति अल-सिसी को राष्ट्रपति भवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, पीएम मोदी से हुई मुलाकात

     

    नई दिल्ली : मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी आज राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उनका पूरे राजकीय सम्मान से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया। इस दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

    बता दें कि आज यानी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक होगी। भारत और मिस्र कृषि, साइबर सुरक्षा, रक्षा, व्यापार, पर्यटन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में एक दूसरे के सहयोगी हैं। इस दौरान अल-सिसी ने कहा कि मिस्र और भारत के बीच संबंधों की विशेषता संतुलन और स्थिरता रही है। हमने केवल रचनात्मक विकास देखा है। हम सभी बहुत सकारात्मक रूप से विकसित हो रहे हैं

    अल-सिसी ने कहा कि मैं इस महान दिन के लिए भारतीय राष्ट्र, सरकार और लोगों को अपनी बधाई दोहराता हूं। सम्मानित अतिथि बनना और गौरवशाली राष्ट्रीय दिवस में भाग लेना मेरे लिए एक महान सौभाग्य है। इससे पहले मंगलवार को उनके नई दिल्ली पहुंचने पर राज्य मंत्री (विदेश) राजकुमार रंजन सिंह ने उनकी अगवानी की। सिसी के भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और कहा, ‘राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का भारत में गर्मजोशी से स्वागत है। हमारे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आपकी भारत की ऐतिहासिक यात्रा सभी भारतीयों के लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है।’