Category: NATIONAL

  • संसद में बजट से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने संबोधित, गरीबी हटाओ अब सिर्फ नारा नहीं, भारत में आ रही मैन्युफेक्चरिंग कंपनियां

     संसद में बजट से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने संबोधित, गरीबी हटाओ अब सिर्फ नारा नहीं, भारत में आ रही मैन्युफेक्चरिंग कंपनियां

     

    नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आज कहा कि सरकार देश के छोटे किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुर्मू ने संसद के संयुक्त अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार 11 करोड़ छोटे किसानों को सशक्त करने में जुटी हुई है। पीएम किसान योजना के तहत छोटे किसानों को अब तक 2.25 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। इनमें तीन करोड़ महिला लाभार्थी हैं जिन्हें 54 हजार करोड़ रुपये की मदद दी गई है।
    उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक मदद के लिए किसान क्रेडिट कार्ड का कवरेज बढाया गया है। इसका लाभ पशुपालकों और मत्स्यपालकों को भी दिया गया है। किसानों के लिए किसान उत्पादक संगठन कर भी गठन किया गया है। इसके साथ ही फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी बढाया गया है।

    राष्ट्रपति मुर्म ने कहा कि मेड इन इंडिया अभियान और आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता का लाभ देश को मिलना शुरु हो चुका है। आज भारत में मैन्युफेक्चरिंग की अपनी कैपेसिटी भी बढ़ रही है और दुनिया भर से भी मैन्युफेक्चरिंग कंपनियां भारत आ रही हैं। सरकार की नई पहल के परिणामस्वरूप हमारा रक्षा निर्यात छह गुना हो गया है। मुझे गर्व है कि हमारी सेना में आज INS विक्रांत के रूप में पहला स्वदेशी एयरक्राफ़्ट कैरियर भी शामिल हुआ है।

    उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन राशन कार्ड के जरिए गरीबों को कहीं भी राशन मिल पा रहा है। डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर को क्रांतिकारी बताते हुए मुर्मू ने कहा कि इससे लोगों तक पूरी रकम सीधे तौर पर पहुंच रही है। गरीबों को इस तरीके से लाभ देकर ही भारत करोड़ों लोगों को कोरोना काल में गरीबी रेखा के नीचे जाने से बचा पाया है। आज मतदाता चाहता है कि शॉर्ट कट वाली योजनाओं से बचा जाए। गरीबी हटाओ अब केवल नारा नहीं रह गया है बल्कि उसके खात्मे के लिए प्रयास हो रहे हैं। गरीबी का एक बड़ा कारण बीमारी होती है। इस संकट से दूर करने के लिए आयुष्मान भारत जैसी योजना शुरू की गई है। इस स्कीम से देश के 25 करोड़ परिवारों को लाभ मिल रहा है।

  • जम्मू-कश्मीर में हुई भारी बर्फबारी से जीवन हुआ प्रभावित, हिमस्खलन की दी चेतावनी

    जम्मू-कश्मीर में हुई भारी बर्फबारी से जीवन हुआ प्रभावित, हिमस्खलन की दी चेतावनी

     

     

    श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न इलाकों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की और लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी। वहीं कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है। जिस पर अगले 24 घंटों में डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में समुद्र तल से 2,500 मीटर ऊपर उच्च खतरे का स्तर हिमस्खलन होने की संभावना है। उन्होंने चेतावनी दी, अगले 24 घंटों में बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, कुपवाड़ा, कुलगाम और रामबन जिलों में 1,500 से 2,500 मीटर से ऊपर मध्यम खतरे के स्तर का हिमस्खलन होने की संभावना है।

    अगले 24 घंटों में अनंतनाग जिले में 1,500 मीटर से ऊपर हिमस्खलन होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने को कहा गया है।

  • पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में बड़ा ब्लास्ट , 50 से ज्यादा लोग घायल होने की आशंका

    पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में बड़ा ब्लास्ट , 50 से ज्यादा लोग घायल होने की आशंका

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर शहर की एक मस्जिद में सोमवार अपराह्न विस्फोट होने से कम से कम 50 लोग घायल हो गए। समाचार पत्र डॉन ने बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह धमाका पेशावर के पुलिस लाइन्स क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुआ। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    डॉन ने आसिम के हवाले से कहा कि क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां सिर्फ एंबुलेंस प्रवेश कर सकती हैं। टीवी रिपोर्टों के अनुसार यह विस्फोट करीब एक बजकर 40 मिनट पर हुआ, जब ज़ुहर की नमाज़ अदा की जा रही थी। गौरतलब है कि पेशावर में पिछले साल भी इसी तरह की घटना हुई थी जब कोचा रिसालदार क्षेत्र की शिया मस्जिद में आत्मघाती हमले में 56 लोगों की जान गयी थी।

     

     

  • अग्निकांड: आग ने देखते ही देखते 19 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया , जल कर हुई खाक

     अग्निकांड: आग ने देखते ही देखते 19 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया , जल कर हुई खाक

     

     

    धनबाद: धनबाद के कुमारधुबी बाजार में सोमवार को अहले सुबह लगी भीषण आग में एक साथ 19 दुकानें जलकर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड की तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस अग्निकांड में दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। बीते शनिवार को धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में लगी आग में डॉक्टर दंपति सहित पांच लोगों की जान चली गई थी। दो दिनों के अंतराल में आग लगने से यह दूसरा बड़ा हादसा सामने आया है।

    कुमारधुबी बाजार की कुछ दुकानों में सोमवार सुबह आग लगने की खबर फैली तो स्थानीय लोगों ने पहले खुद इसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने देखते-देखते 19 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद इसपर काबू पाया जा सका।

    आग लगने से कपड़े की चार दुकानें, दो पूजा भंडार और 13 फल एवं सब्जी की दुकानें जलकर राख में तब्दील हो गईं। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। दुकानदारों में से कुछ का कहना है कि इसके पीछे किन्हीं असामाजिक तत्वों की शरारत हो सकती है।

    उधर धनबाद के हाजरा क्लिनिक एंड हॉस्पिटल में बीते शनिवार को आग लगने से पांच लोगों की मौत की घटना को लेकर जिला पुलिस और प्रशासन ने जांच टीम गठित की है। फॉरेसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। आईएमए की धनबाद इकाई ने इस हादसे की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। मृतक डॉक्टर दंपति की पुत्री ने भी इस अग्निकांड को किसी साजिश का हिस्सा बताया है।

  • एक ही परिवार के 3 लोगों ने उठाया आत्महत्या का कदम,फंदे से लटकते मिले तीनों के शव..

     एक ही परिवार के 3 लोगों ने उठाया आत्महत्या का कदम,फंदे से लटकते मिले तीनों के शव…

    नासिक : महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के नासिक में एक घर में एक ही परिवार के तीन लोगों ने मौत को गले लगा लिया है। पिता और दो बेटों ने अलग-अलग कमरों में फांसी लगाकर सुसाइड किया है। घटना रविवार के दिन की बताई जा रही। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। इलाके के लोग खबर सुनकर काफी हैरान हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार के तीन लोगों ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या की है। मृतकों की पहचान दीपक शिरोडे (पिता, उम्र 55 वर्ष), प्रसाद शिरोडे (बड़ा बेटा, उम्र 25 वर्ष), राकेश शिरोडे (छोटा बेटा, उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है। दीपक शिरोडे की अशोक नगर इलाके में फल की एक दुकान थी। घटना के वक्त पत्नी और सबसे छोटा बेटा मंदिर गए थे। घर लौटने पर उन्होंने तीनों को फंदे से लटका पाया।

    दीपक शिरोडे के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खबराब थी। उन्होंने कर्ज भी ले रखा था। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें बताया गया है कि उन्होंने आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सतपुर थाना के पुलिस अधिकारी सतीश घोटेकर ने कहा है कि पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है।

    मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में कहा गया है कि वे एक साहूकार के उत्पीड़न से बचने के लिए यह कदम उठा रहे हैं। साहूकार से उन्होंने पैसे उधार लिए थे। 29 जनवरी की दोपहर 12 बजे जब दीपक शिरोडे की पत्नी मंदिर से वापस लौटी और दरवाजा खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने आस-पड़ोस से मदद मांगी। दरवाजा तोड़कर जब लोग घर के अंदर गए तो वहां तीनों को फांसी के फंदे पर लटका पाया।

  • सुरक्षाबलों को  मिली बड़ी कामयाबी; लश्कर के 4 आंतकी गिरफ्तार,अवंतीपोरा में अंतिकयो के ठिकाने को किया गया नष्ट

     सुरक्षाबलों को  मिली बड़ी कामयाबी; लश्कर के 4 आंतकी गिरफ्तार,अवंतीपोरा में अंतिकयो के ठिकाने को किया गया नष्ट

     

     

    श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के चार आतंकियों को गिरफ्तार करने के बाद एक आतंकवादी ठिकाने को नष्ट कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने ट्विटर पेज पर कहा, पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ अवंतीपोरा के हफू नगेनपोरा जंगलों में आतंकवादी ठिकाने को नष्ट कर दिया। आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े 4 आतंकवादी गिरफ्तार किए गए।

    पुलिस ने कहा कि कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा, मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलाई कैबिनेट की मीटिंग, बजट से पहले अहम मुद्दों पर चर्चा

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलाई कैबिनेट की मीटिंग, बजट से पहले अहम मुद्दों पर चर्चा

     

     

    बजट 2023 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है. इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज पर चर्चा होनी है.

    यूनियन बजट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है. बजट 1 फरवरी को पेश किया जाना है. 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी सरकार का पूर्ण बजट होगा. इस साल की यह पहली कैबिनेट मीटिंग है, जो 10 बजे शुरू हुआ है और शाम तक समाप्त होगी.

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज का रिव्यू करेंगे. बताया जा रहा है कि बजट को लेकर भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यहां चर्चा करेंगी. वहीं कुछ मंत्रालयों में कथित रूप से कामकाज थोड़ा धीमा रहा है, जिसपर पीएम मोदी खासतौर पर सुझाव दे सकते हैं.

    मोदी कैबिनेट में बदलाव की भी हवा चल रही है. इस बीच पीएम द्वारा बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग बेहद खास है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले मोदी कैबिनेट में बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है. कहा जा रहा है कि कई मंत्रालयों में बदलाव की उम्मीद है.

     

    पीएम मोदी मंत्रियों को दे सकते हैं खास निर्देश

    बताया जा रहा है कि पीएम मोदी बजट सत्र को लेकर सभी मंत्रियों को विशेष निर्देश दे सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि चूंकि यह मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा, इसलिए प्रधानमंत्री चाहेंगे कि बजट पेश होने के बाद सभी मंत्री इसके लोक कल्याणकारी पहलुओं को जनता तक पहुंचाने के लिए काम करें. रिपोर्ट के मुताबिक भारत को जी-20 की अध्यक्षता से जुड़े कार्यक्रमों पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है. देशभर में 50 से ज्यादा जगहों पर जी-20 से जुड़े करीब 200 कार्यक्रम होने हैं.

    मोदी कैबिनेट में बदलाव की उम्मीद

    इन कार्यक्रमों में जी20 देशों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक समेत 14 अंतरराष्ट्रीय संगठन भी हिस्सा लेंगे, इसलिए भारत सरकार इन कार्यक्रमों को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार इन कार्यक्रमों में अधिकतम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है. मोदी कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार की खबरों के बीच मंत्रियों के अपने-अपने मंत्रालयों के कामकाज को लेकर प्रेजेंटेशन देने की भी उम्मीद है. सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि 29 जनवरी को होने वाली इस बैठक के कुछ दिनों बाद ही कैबिनेट में फेरबदल की कवायद शुरू हो सकती है.

  • अभी हवा में ही था विमान  यात्री ने लैंडिंग से ठीक पहले आपातकालीन एक्जिट गेट कवर खोलने की कोशिश , मचा हड़कंप; मामला दर्ज

    अभी हवा में ही था विमान  यात्री ने लैंडिंग से ठीक पहले आपातकालीन एक्जिट गेट कवर खोलने की कोशिश , मचा हड़कंप; मामला दर्ज

     

    नई दिल्ली : नागपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में एक यात्री ने कथित तौर पर लैंडिंग से ठीक पहले आपातकालीन एक्जिट गेट कवर खोलने की कोशिश की, जिसके बाद फ्लाइट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि जिस वक्त यात्री ने यह हरकत की विमान हवा में था और लैंडिंग के लिए तैयार हो रहा था। जानकारी के मुताबिक घटना मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के उतरने से ठीक पहले इंडिगो की उड़ान 6ई-5274 में हुई है। बताया जा रहा है कि एक यात्री विमान में इमरजेंसी एग्जिट का कवर हटाने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। यात्री जिस वक्त इमरजेंसी एग्जिट का कवर हटाने की कोशिश कर रहा था, उस वक्त फ्लाइट हवा में थी और लैंडिंग की तैयारी कर रही थी।

    एयरलाइन्स ने अपने एक बयान में कहा कि फ्लाइट में मौजूद क्रू मेंबर ने तुरंत एक्शन लेते हुए कैप्टन को यात्री के कारनामे की जानकारी दी। इसके साथ ही क्रू मेंमर ने आरोपी यात्री को भी चेतावनी दी। इंडिगो की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक फ्लाइट के सुरक्षित परिचालन को लेकर आरोपी यात्री के व्यवहार को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया गया।

    इंडिगो ने बताया कि उन्होंने आरोपी यात्री के खिलाफ लैंडिंग की तैयारी कर रहे फ्लाइट की इमरजेंसी एग्जिट के साथ छेड़खानी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी है। वहीं मामले में आगे की जांच की जा रही है।

  • महिला कांस्टेबल पहले मारी कार से टक्कर, फिर गोलियों से भूना, खुद भी की आत्महत्या..

     महिला कांस्टेबल पहले मारी कार से टक्कर, फिर गोलियों से भूना, खुद भी की आत्महत्या..

     

    फिरोजपुर : फिरोजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पुलिसकर्मी गुरसेवक सिंह ने महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की गोलियां मार कर हत्या कर दी और उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। पुलिसकर्मी ने ऐसा क्यों किया अभी तब इसका कोई भी सही कारण सामने नहीं आ पाया है। फिलहाल पुलिस द्वारा हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    प्रथम जानकारी के अनुसार गत मध्यरात्रि को लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर ड्यूटी खत्म करके फिरोजपुर छावनी से एक्टिवा पर पुलिस लाइन की ओर जा रही थी तो बाबा शेरशाह वली चौक फिरोजपुर छावनी के पास पुलिसकर्मी गुरसेवक सिंह स्विफ्ट कार पर आया और उसने कांस्टेबल अमनदीप की स्कूटी में टक्कर मारी और जब वह गिर गई तो गुरसेवक ने अपने सरकारी वैपन के साथ उसे करीब 5 गोलियां मारी, जिससे अमनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई।

    उसके बाद आगे जाकर कांस्टेबल गुरसेवक सिंह ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। गुरसेवक ने अमनदीप कौर को गोली क्यों मारी और खुद आत्महत्या क्यों की, यह बात अभी तक रहस्य बनी हुई है जिसे लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

  • राखी सावंत की मां जया सावंत का हुआ निधन, ट्यूमर के चलते टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में थीं भर्ती

    राखी सावंत की मां जया सावंत का हुआ निधन, ट्यूमर के चलते टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में थीं भर्ती

     

    मुंबई  : राखी सावंत की मां जया सावंत का निधन हो गया है। वह मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती थीं। राखी की मां को ब्रेन ट्यूमर था। राखी के पति आदिल खान ने जया सावंत के निधन की खबर को कन्फर्म किया है। जया सावंत की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। पिछले कुछ समय से राखी सोशल मीडिया पर मां के हेल्थ को लेकर लगातार अपडेट साझा कर रही थीं। पपराजी से बात करते हुए कई बार वह फूट-फूटकर रो पड़ी थीं।

    राखी के फैन्स लगातार उनकी मां के लिए दुआएं मांग रहे थे। उन्होंने अस्पताल से अपनी मां का वीडियो शेयर करते हुए फैन्स से गुजारिश की थी सभी दुआ करें कि उनकी मां जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। राखी के लिए यह सदमे की तरह है। ईटाइम्स से बात करते हुए राखी ने बताया कि उनकी मां का निधन हो गया है। राखी ने कहा, ‘मां अब नहीं रहीं।’ उन्होंने बताया कि उनकी मां का मल्टी ऑर्गन फेल हो गया। वह गंभीर स्थिति में थी। कैंसर उनके किडनी और फेफड़ों तक में फैल गया था। अपनी बात कहते-कहते राखी रोने लग गईं।

    राखी की मां पिछले 3 साल से कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने इससे लंबी लड़ाई लड़ी। बीच में उनकी स्थिति में सुधार भी आया था। राखी पहले यह भी बता चुकी हैं मां के इलाज के लिए सलमान खान ने उनकी मदद की थी। सलमान बीच-बीच में उनकी मां की हेल्थ को लेकर अपडेट लिया करते थे।