Category: NATIONAL

  • आम आदमी पार्टी के संगठन महासचिव संदीप पाठक ने किया ऐलान,मध्यप्रदेश में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

    आम आदमी पार्टी के संगठन महासचिव संदीप पाठक ने किया ऐलान,मध्यप्रदेश में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

     

     

    भोपाल : मध्य प्रदेश में चुनावी साल की हलचल शुरू हो चुकी है। दोनों प्रमुख पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के अलावा अन्य दल भी सक्रिय हो चुके हैं। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी भी ने भी अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।

    राज्यसभा सांसद सांसद व राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक शनिवार को भोपाल प्रवास पर हैं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेने से पहले उन्होंने ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश चुनाव में सभी 230 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

    संदीप पाठक ने बताया कि पार्टी मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होने कहा कि हमारी पार्टी का आधार हमारे मुद्दे हैं, जो जनता से जुड़े हुए हैं।

    आम आदमी पार्टी प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, शिक्षा, गुड गवर्नेंस, भ्रष्टाचार खत्म करना, महंगाई कम करना, रोजगार के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। संदीप पाठक ने कहा कि अब तक यहां के लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था और जनता ने इन्हें बदल बदलकर मौका दिया, लेकिन अब सभी इनसे त्रस्त हो चुके हैं।

  • लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में मॉरिशयस से आए युवक की मौत

    You are currently viewing लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में मॉरिशयस से आए युवक की मौत

    Tragic road accident in Ludhiana, a young man from Mauritius died in a car and bike collision

    लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में मॉरिशयस से आए युवक की मौत

     

    लुधियानाः लुधियाना में शुक्रावार सुबह उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार कार और बाइक सवारों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और क्रेन की मदद से वाहनों को साइड पर करवाया। मृतक युवक की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा गांव लोहारा और घायल युवक सिमरन के रूप में हुई है।

    बता दें कि जगजीत 3 महीने पहले ही मॉरिशयस से वापस आया था। जगजीत सिह के माता-पिता नहीं है। यहां वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था और मॉरिशयस से आने के बाद शहर में कहीं काम करने लग पड़ा था। वह अपने दोस्त के साथ लंच करने के बाद वापिस काम पर लौट रहा था तो उस समय रास्ते में भयानक हादसा हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में कार और बाइक के परख्च्चे तक उड़ गए। कार चालक युवकों को कुचलने के बाद कुछ दूरी पर खड़े ट्राले से टकरा गया। कार चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उसकी जान बच गई। उसे लोगों की मदद से डीएमसी भेजा गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • लुधियाना की स्पिनिंग मिल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 100 गाड़ियां

    You are currently viewing लुधियाना की स्पिनिंग मिल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 100 गाड़ियां

    Fierce fire broke out in Ludhiana’s Spinning Mill, 100 fire brigade vehicles reached the spot

    लुधियाना की स्पिनिंग मिल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 100 गाड़ियां

     

    लुधियानाः लुधियाना में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां जंडियाली बुड्डेवाल रोड पर स्थित स्पिनिंग मिल में भीषण आग गई। बताया जा रहा है कि आग ने इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 100 गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पहुंच गई। गनीमत रही कि इस आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    मिली जानकारी के अनुसार, जंडियाली बुड्डेवाल रोड पर स्थित स्पिनिंग मिल में आज सुबह भीषण आग गई। मिल में लगी आग की लपटें राहगीरों ने देखी इस पर उन्होंने मिल के मालिक को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मिल के मालिक ने पुलिस को बताया कि इस आगजनी में उनका लाखों रूपए का माल जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारण आस-पास के फैक्ट्री और मिल वालों में भी दहशत का माहौल देखने को मिला है। राहगीरों ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें कई किलोमीटर दूरी से दिख रही थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया है।

  • एयर इंडिया की अबू धाबी-कालीकट फ्लाइट में लगी आग, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, 184 यात्री थे सवार

    एयर इंडिया की अबू धाबी-कालीकट फ्लाइट में लगी आग, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, 184 यात्री थे सवार

     

    अबू धाबी : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी से केरल के कालीकट एयरपोर्ट आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट X348 के इंजन में तकनीकी खराबी आई, जिसके बाद विमान के लेफ्ट इंजन में आग की लपटें उठने लगीं।

    इस दौरान फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट की अबू धाबी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। बता दें कि विमान में 184 यात्री सवार थे। प्लेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

  • सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया, पांच किग्रा हेरोइन बरामद

    सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया, पांच किग्रा हेरोइन बरामद

     

    अमृतसर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के अमृतसर सेक्टर की अग्रिम सीमा चौकी रीअर कक्कड़ में शुक्रवार को एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। ड्रोन के साथ पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

    बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि तड़के लगभग ढाई बजे सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में रीअर कक्कड़ क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक ड्रोन को मार गिराया। उन्होंने बताया कि सुबह तड़के क्षेत्र की तलाशी के दौरान सीमा पर लगी कंटीली बाड़ और ज़ीरो लाइन के बीच गिरा ड्रोन बरामद हुआ। जवानों ने ड्रोन के साथ बंधी पांच किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की है।

  • श्रीनगर में स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा की गई छापेमारी…

    श्रीनगर में स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा की गई छापेमारी…

     

     

    श्रीनगर : स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने टेरर फंडिंग मामले में शुक्रवार को श्रीनगर में कई जगहों पर छापेमारी की। अपनी जांच के दौरान जांच एजेंसी ने अब तक कश्मीर घाटी में एक दर्जन से अधिक संपत्तियों को कुर्क किया है, जो कथित तौर पर आतंकी फंडिंग से बनाई गई थीं या जहां से देश विरोधी विध्वंसक गतिविधियों का समन्वय किया जा रहा था।

    इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में पिछले छह महीनों के दौरान प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी संगठन से संबंधित संपत्तियों को भी जांच एजेंसियों द्वारा कुर्क किया गया है।

    अधिकारियों के अनुसार, यह आतंक के उस पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट करने के प्रशासन के प्रयास का हिस्सा है जहां से आतंकवादी और उनके हमदर्द अपने अस्तित्व को सुनिश्चित करते हैं और विध्वंसक गतिविधियों का समन्वय करते हैं।

  • तालिबान के नाम से NIA को आया ई-मेल; लिखा आतंकी हमला होने वाला है…

     तालिबान के नाम से NIA को आया ई-मेल; लिखा आतंकी हमला होने वाला है…

     

     

    मुंबई : मुंबई में आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट है कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी को एक ई-मेल मिला है। जिसमें मुंबई के कई इलाकों को दहलाने की धमकी दी गई है। सूत्रों में बताया की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ईमेल आईडी पर ये मेल आया, जिसके बाद देश के अलग अलग शहरों को अलर्ट किया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दे दी है।

    ईमेल करने वाले ने ख़ुद को तालिबानी बताया और दावा किया कि तालिबान संघटन के प्रमुख नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के आदेश कर यह होने वाला है। इस ईमेल के बाद दूसरी एजेंसियों के साथ साथ मुंबई पुलिस भी जांच में जुटी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से मुंबई पुलिस को दिए गए इनपुट के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। मुंबई पुलिस ने तमाम सार्वजनिक स्थानों, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर जांच के साथ सुरक्षा कड़ी कर दी है।

  • फेसबुक अलर्ट ने युवक की जान बचाई,फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा हेडक्वार्टर में जैसे ही उसका वीडियो दिखाई दिया, टीम ने यूपी पुलिस को किया अलर्ट 

     

    गाजियाबाद -गाजियाबाद में एक फेसबुक अलर्ट ने युवक की जान बचा ली। यहां अभय शुक्ला नाम का युवक इंस्टाग्राम लाइव में सुसाइड करने की तैयारी कर रहा था। अमेरिका के कैलिफोर्निया में फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा हेडक्वार्टर में जैसे ही उसका वीडियो दिखाई दिया, टीम ने यूपी पुलिस को अलर्ट भेजा। मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर पुलिस ने युवक को बचा लिया। पूरे मामले में खास बात यह है कि अलर्ट भेजने से लेकर पुलिस के पहुंचने में महज 13 मिनट का समय लगा। करीब 6 घंटे तक युवक की काउंसिलिंग की गई और जब परिवार आ गया, युवक को उनके पास सुपुर्द किया गया।

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेटा कंपनी से पिछले साल मार्च में यह करार किया था कि फेसबुक या इंस्टाग्राम पर किसी व्यक्ति की आत्महत्या संबंधित पोस्ट दिखे, तो तुरंत पुलिस को अलर्ट किया जाए। अभय शुक्ला ने सुसाइड करने के लिए कमरे के सीलिंग फैन में फंदा लगाया था, इसे देखने के बाद मेटा ने पुलिस को अलर्ट भेजा था। मंगलवार रात 9.57 बजे अभय शुक्ला इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी का फंदा बनाने लगा। वीडियो देखकर इंस्टाग्राम – फेसबुक के हेडक्वार्टर ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर को ईमेल अलर्ट भेजा। इस ईमेल में अभय का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था। पुलिस ने तुरंत नंबर को सर्विलांस पर लिया, तो लोकेशन गाजियाबाद की निकली। सोशल मीडिया सेंटर ने यह अलर्ट गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट को ट्रांसफर किया। वहां से विजयनगर थाना पुलिस को मैसेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने अभय को फांसी लगाने से पहले ही बचा लिया। अमेरिका से गाजियाबाद तक मैसेज के बाद पुलिस पहुंचने तक के प्रोसेस में महज 13 मिनट ही लगे। इसी वजह से युवक की जान बच पाई। अभय शुक्ला (23) कन्नौज का रहने वाला है। अभी वह गाजियाबाद के विजयनगर एस ब्लॉक में रहता है। वह गुरुग्राम की कैशिफाई कंपनी में जॉब करता था, जो पुराने मोबाइल सेल-परचेज का काम करती है। अभय डीलरों से पुराने फोन लेकर कंपनी को देता था। कंपनी फोन ठीक करके मार्केट में अच्छे रेट पर बेच देती थी। अभय को हर मोबाइल पर 20 प्रतिशत कमीशन मिलता था।अभय को इसमें फायदा हुआ, तो कुछ महीने जॉब छोड़कर वह निजी तौर पर यह काम करने लगा, लेकिन कुछ समय बाद अभय को काम में नुकसान होने लगा। इसकी भरपाई के लिए उसने अपनी मां से 90 हजार रुपए उधार लिए। मां ने यह रकम अभय की बहन की शादी के लिए रखी हुई थी। जब यह रकम भी डूब गई तो अभय निराश हो गया और आत्महत्या करने पहुंच गया।

  • अयोध्या पहुंची शिलाओं का राम भक्तों ने फूलों से किया भव्य स्वागत

     अयोध्या पहुंची शिलाओं का राम भक्तों ने फूलों से किया भव्य स्वागत

     

    अयोध्या : भगवान राम के भक्तों के लिए खुशखबरी है। 373 किलोमीटर और 7 दिन का सफर तय करने के बाद के बाद दो विशाल शालिग्राम शिलाएं अयोध्या पहुंच गई हैं। इसी 6 करोड़ साल पुराने शालिग्राम पत्थर से भगवान राम और सीता की मूर्ति बनेगी, जो राम दरबार में स्थापित होगी। जैसे ही शालिग्राम शिला अयोध्या पहुंची श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र, निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित अन्य भाजपा नेताओं ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

    आज सुबह रामसेवक पुरम में 51 वैदिक ब्राह्मणों ने शालिग्राम शिलाओं का पूजन कराया। इसके बाद नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि और जानकी मंदिर के महंत तपेश्वर दास ने चंपत राय को शालिग्राम शिलाएं सौंप दी। रामनगरी पहुंची शिलाओं को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ नाचते भक्तों की भीड़ व जय श्रीराम के उद्घोष के बीच शालिग्राम शिलाएं रामसेवक पुरम कार्यशाला पहुंचीं, जहां अयोध्या तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, सृष्टि महंत देवेंद्र दास ने शिलाओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

  • बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही  मां की कार पर अचानक गिरा ट्रक, दोनों की दर्दनाक मौत

    बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही  मां की कार पर अचानक गिरा ट्रक, दोनों की दर्दनाक मौत

     

     

    हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. दोनों मां-बेटी सुबह सात बजकर 25 मिनट पर घर से निकले थे. इसके 10 मिनट बाद ही यह हादसा हो गय

    बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी मां, अचानक कार पर गिरा ट्रक, दोनों की दर्दनाक मौत
    बेंगलुरु में बुधवार को एक भयानक सड़क हादसा हो गया. इसमें मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों एक कार में सवार थीं. महिला अपनी बेटी को कार से स्कूल छोड़ने जा रही थी. इसी दौरान सीमेंट मिक्सर ट्रक उनकी कार पर गिर गई. कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना कग्गलीपुरा मेन रोड पर घटीकार में सवार में महिला 47 साल और उसकी बेटी 15 साल की थी. महिला गायत्री कुमार पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी. वहीं उसकी बेटी समता कुमार दसवीं क्लास में पढ़ती थी. इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि घटना बुधवार को कागलीपुरा-बन्नेरघट्टा रोड पर ब्यालमारा डोड्डी के पास सुबह 7.35 बजे घटी, जब महिला अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी.

    मोड़ पर पहुंचने के दौरान ट्रक ने खोया नियंत्रण

    पुलिस के मुताबिक, कार और सीमेंट-मिक्सर ट्रक एक-दूसरे के अगल-बगल में बसवनपुरा की तरफ जा रहे थे. मोड़ पर पहुंचने के दौरान ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक लगाया और वाहन से नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद ट्रक, कार पर गिर गया. इस दौरान कार में सवाल मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया.

    गायत्री के पति सुनील कुमार ने बन्नेरघट्टा पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई. इसमें कहा गया कि उन्हें ब्लूलिंक सॉफ्टवेयर से एक इमरजेंसी अलर्ट मिला. स्टूडेंट काउंसलर और एनिमल एक्टिविस्ट कुमार ने कहा कि दोनों सुबह करीब 7.25 बजे घर से निकले थे.

    कार के उड़ गए परखच्चे, मौके पर ही दोनों की मौत

    पुलिस के मुताबिक, गायत्री के पति सुनिल कुमार घटनास्थल पर सुबह 8 बजे पहुंचे. इस दौरान उन्होंने देखा कि कार पर एक ट्रक गिरा हुआ है. उसके नीचे उनकी पत्नी और बेटी दबी हुई थी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी. इस एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है. इस दुर्घटना के बाद वहां के लोग रोड के कंडीशन को लेकर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि हेवी व्हीकल को कैसे यहां मूव कराया गया. इससे पहले भी 10 जनवरी को इसी तरह का हादसा हुआ था.