लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में मॉरिशयस से आए युवक की मौत
लुधियानाः लुधियाना में शुक्रावार सुबह उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार कार और बाइक सवारों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और क्रेन की मदद से वाहनों को साइड पर करवाया। मृतक युवक की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा गांव लोहारा और घायल युवक सिमरन के रूप में हुई है।
बता दें कि जगजीत 3 महीने पहले ही मॉरिशयस से वापस आया था। जगजीत सिह के माता-पिता नहीं है। यहां वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था और मॉरिशयस से आने के बाद शहर में कहीं काम करने लग पड़ा था। वह अपने दोस्त के साथ लंच करने के बाद वापिस काम पर लौट रहा था तो उस समय रास्ते में भयानक हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में कार और बाइक के परख्च्चे तक उड़ गए। कार चालक युवकों को कुचलने के बाद कुछ दूरी पर खड़े ट्राले से टकरा गया। कार चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उसकी जान बच गई। उसे लोगों की मदद से डीएमसी भेजा गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।








Leave a Reply