Category: NATIONAL

  • आईआईटी मंडी ने किया शोध; जल, थल पर चलने वाले घातक सैन्य वाहन और खुफिया ठिकाने दुश्मनों के रडार की नजर में नहीं आ सकेंगे

     

    मंडी : देश की सैन्य शक्ति को मजबूत करते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी तकनीक का आविष्कार किया है, जिससे जल, थल पर चलने वाले घातक सैन्य वाहन और खुफिया ठिकाने दुश्मनों के रडार की नजर में नहीं आ पाएंगे। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी मटीरियल तकनीक बनाई है, जिसकी परत चढ़ाने से वाहन या खुफिया ठिकाने अत्याधुनिक रडार को भी चकमा देने में सक्षम होंगे।

    यह मटीरियल रडार फ्रीक्वेंसी (सिग्नल) की बड़ी रेंज को एब्जॉर्व करने में सक्षम होगा, चाहे रडार के सिग्नल किसी भी दिशा से ऑब्जेक्ट को कवर करना चाहे। स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर डॉ. श्रीकांत रेड्डी, डॉ. अवनीश कुमार और डॉ. भूषण पाधी ने मिलकर यह खोज की है। इस शोध कार्य के निष्कर्ष आई लेटर्स ऑन इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कम्पैटिबिलिटी प्रैक्टिस एंड एप्लीकेशन नामक जर्नल में प्रकाशित किए गए हैं।

    आईआईटी मंडी के डॉ. जी श्रीकांत रेड्डी ने इस शोध के बारे में बताया कि शोधकर्ताओं ने ऐसा आर्टिफिशियल स्ट्रक्चर/मटीरियल तैयार कर लिया है, जो हमारे खुफिया सैन्य वाहनों और खुफिया ठिकानों को दुश्मनों के रडार की नजरों से बचा सकता है। इसका उपयोग खुफिया सैन्य वाहनों और खुफिया सैन्य ठिकानों की खिड़कियों या कांच के पैनलों को सुरक्षा कवच देने के लिए भी किया जा सकता है, जिनका रडार की नजर से बचना जरूरी है। इस टेक्नोलॉजी का विकास फ्रीक्वेंसी सेलेक्टिव सर्फेस (एफएसएस) के आधार पर किया है, जो रडार द्वारा उपयोग किए जाने वाली फ्रीक्वेंसी की बड़ी रेंज को एब्जाॅर्व करती है जिसके परिणामस्वरूप यह सर्फेस रडार को नहीं दिखता है।

    रडार का उपयोग सैन्य ही नहीं बल्कि यह सार्वजनिक क्षेत्रों में भी निगरानी और नेविगेशन के लिए किया जाता है। डाॅ. अवनीश ने बताया कि इससे विमानों, जल जहाजों, जमीन पर चलने वाले वाहनों और गुप्त ठिकानों में होने वाली गतिविधियों का पता चलता है। रडार की नजरों से बचना सैन्य सुरक्षा की अहम रणनीति है और रडार से बच कर निकलने की क्षमता हो तो दुश्मन के हथियारों का निशाना बनने का खतरा कम हो सकता है। रडार की नजरों से बचाने की तकनीक व्यावसायिक क्षेत्र की इमारतों से रेडियेशन का खतरा कम करने और उनकी सुरक्षा बढ़ाने में भी उपयोगी हो सकती है। उदाहरण के लिए रडार के लिए अदृश्य हो जाने की क्षमता का उपयोग निजी या खुफिया जगहों की जानकारी और गोपनीयता सुरक्षित रखने में भी किया जा सकता है।

    डाॅ. भूषण का कहना है कि इस डिजाइन में ऑप्टकली ट्रांसपरेंट आईटीओ-कोटेड पीईटी शीट का उपयोग किया गया है। इस पीईटी शीट पर एफएसएस पैटर्न बनाए जाते हैं। पीईटी शीट पर लेजर इन्ग्रेविंग टेक्नोलॉजी से एफएसएस पैटर्न बनाए गए और सिमेट्रिकल और ग्लॉसी होने के कारण यह एब्जाॅर्वर पोलराइजेशन इंसेंसिटव हो जाता है। यह सी, एक्स और क्यू बैंड में ईएम तरंगों की फ्रीक्वेंसी की बड़ी रेंज को एब्जाॅर्व कर लेता है। इस संबंध में विभिन्न परीक्षणों से यह तथ्य सामने आया है कि एफएसएस टेक्नोलॉजी फ्रीक्वेंसी की बड़ी रेंज में 90 प्रतिशत से अधिक रडार वेव्स एब्जाॅर्व करने में सक्षम है। शोधकर्ताओं की टीम ने इस डिजाइन के कई प्रायोगिक अध्ययन किए और प्राप्त परिणाम सैद्धांतिक विश्लेषण के अनुरूप पाए गए जो इसके प्रभावी होने की पुष्टि करते हैं।

  • 3 दिन की बच्ची को मां ने जिंदा दफनाया,जानें क्या थी वजह…

    3 दिन की बच्ची को मां ने जिंदा दफनाया,जानें क्या थी वजह…

     

    चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के साथ सटे नया गांव में एक मां ने अपनी तीन दिन पहले जन्मी बच्ची को जमीन में जिंदा दफना दिया जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को जमीन से निकाल कर पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल तो करवाया लेकिन उसे वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला डिप्रैशन का शिकार बताई जा रही है।

    आरोपी के पति राजकुमार ने बताया कि वह पेंटर का काम करता है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसके पहले से दो लड़के हैं। बड़ा लड़का 14 और छोटे की उम्र 5 साल है। उसकी पत्नी

    अनीता रानी ने शुक्रवार को एक लड़की को जन्म दिया। अनीता बच्ची के साथ घर पर थी। वहीं पति काम पर चला गया। राजकुमार ने बताया कि वह काम से घर लौटा तो उसे बच्ची नजर नहीं आई। उसने पत्नी अनीता से पूछा लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रही थी। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात की जानकारी दी।

    एस.एच.ओ. कुलवंत सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर आरोपी की निशानदेही पर बच्ची को पटियाला की राव नदी एरिया में गड्ढे से निकाला गया। उस समय बच्ची की नब्ज चल रही थी। तुरंत बच्ची को सैक्टर-16 स्थित अस्पताल ले जाया गया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने पी.जी.आई. रैफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया।

    राजकुमार ने पुलिस को बताया कि जब से यह लड़की पैदा हुई थी तब से ही उसकी पत्नी बार-बार बोलती थी कि यह लड़की उसने पैदा नहीं की है। यह लड़की किसी जादू टोना की वजह से उसके गर्भ में आई थी। तभी से उसकी मां उसे अपने बच्चे की नजर से नहीं देखती थी।

  • रोडवेज बसों का सफर होगा महंगा,जानें कितने पैसे  किलोमीटर की दर से हुई वृद्धि…

     रोडवेज बसों का सफर होगा महंगा,जानें कितने पैसे  किलोमीटर की दर से हुई वृद्धि…

     

     

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों में सफर करने पर यात्रियों की जेब और ढीली होने जा रही है। बसों का किराया 25 पैसे प्रतिकिलोमीटर की दर से बढ़ा दिया गया है तथा सोमवार रात से बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया गया है। इससे रोडवेज को सालाना 30 करोड़ रुपये का मुनाफा होगा।

    इस बारे में राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष एल. वेंकटेश्वर लू की ओर से सोमवार शाम को आदेश जारी कर दिया गया है। दरअसल, बीती 30 जनवरी को राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक हुई थी, जिसमें रोडवेज बसों और ऑटो के किराए संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। परिवहन निगम की ओर से साधारण बसों में 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे मंजूर कर लिया गया था। वहीं सोमवार को आदेश जारी कर बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया गया है। नया किराया लागू होने पर 25 पैसे प्रतिकिलोमीटर की दर से किराया बढ़ गया है। प्रति किलोमीटर दर पहले 1.05 पैसे थी, जबकि अब यह प्रति किलोमीटर बढ़कर 1.30 पैसे कर दी गई है। लखनऊ से सीतापुर, लखीमपुर, दिल्ली, गोरखपुर आदि शहरों के लिए सफर करने वाले पैसेंजरों को अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

    रोडवेज बसों में रोजाना 14 लाख यात्री सफर करते हैं। ऐसे में 25 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ने से रोडवेज की आय में प्रतिमाह करीब ढाई करोड़ रुपये की वृद्धि होगी। यह सालाना 30 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी। इससे अब बसों का मेंटेनेंस किया जा सकेगा तथा अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन भी समय पर मिल सकेगा।

    परिवहन निगम एमडी संजय कुमार ने किराया बढ़ाने के पीछे यह दलील दी है कि डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से बसों का संचालन मुश्किल हो रहा है। अब किराया बढ़ने से बसों का बेहतर मेंटेनेंस आसानी से हो सकेगा। यात्री सुविधाओं में वृद्धि की जा सकेगी तथा नई बसों की खरीदारी कर बेड़े को बढ़ाया जा सकेगा।

  • तुर्की में आज भी लगे भूकंप के झटके , मरने वालों की संख्या 4000 के पार; हर तरफ तबाही के बीच मदद करने पहुंच कई देश

    तुर्की में आज भी लगे भूकंप के झटके , मरने वालों की संख्या 4000 के पार; हर तरफ तबाही के बीच मदद करने पहुंच कई देश

     

    इस्तांबुल/दमिश्क : तुर्की में आज फिर से भूकंप के झटके लगे हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यह भूकंप सेंट्रल तुर्की में आया है जहां उसकी तीव्रता 5.6 रही। वहीं तुर्की-सीरिया में मंगलवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 4000 से अधिक हो गई है। हजारों लोग घायल हुए। दोनों देशों में भारी नुकसान हुआ। इसमें ईंधन पाइपलाइनों और तेल रिफाइनरियों में आग भी शामिल है। दोनों देशों की सीमा पर सोमवार तड़के रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। बचाव दल जैसे ही ढही इमारतों के मलबे के नीचे से फंसे लोगों को निकालने और प्रभावितों के लिए आश्रय की व्यवस्था करने में जुटा, वैसे ही एक और भूकंप का एक और झटका आया। इसकी तीव्रता 7.5 थी। इससे क्षेत्र को हिला दिया।

    Photos: Deadly quake strikes Turkey and Syria | CNN

    तुर्की के उप राष्ट्रपति फुआत ओकटे के अनुसार उनके देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,379 हो गई है, जबकि दो भूकंपों के बाद 14,483 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों भूकंपों के बाद 145 आफ्टरशॉक्स आए, इनमें से तीन की तीव्रता 6 से अधिक थी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में सरकार और विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में मरने वालों की संख्या 1,444 से ऊपर हो गई है।

    Death toll soars from an earthquake that has struck Turkey and Syria : NPR

    सोमवार तड़के तुर्की के गाजियांटेप के पास 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके काहिरा से बेरूत, बगदाद समेत पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में महसूस किए गए। इसने इटली को सुनामी की चेतावनी घोषित करने के लिए भी प्रेरित किया। 7.5 तीव्रता का नया झटका दोपहर करीब 1.30 बजे आया। प्रभावित क्षेत्रों की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। कुछ प्राचीन सांस्कृतिक स्थलों को भी नुकसान पहुंचा है। सार्वजनिक और निजी संपत्ति का व्यापक विनाश हुआ है।

    Early Photos From the Earthquake in Turkey and Syria - The Atlantic

    तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के सलाहकार इनूर सेविक ने आपदा को व्यापक और विनाशकारी करार देते हुए कहा कि जीवित बचे लोगों को खोजने की कोशिश में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। सेविक ने बीबीसी को बताया, जो लोग जो मलबे के नीचे फंसे हैं, उन्हें मौसम और खराब होने के पहले निकालना होगा। इन्हें बचाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, हमारे पास रडार है, बॉडी सेंसर हैं, लेकिन आप जानते हैं कि इतनी व्यापक तबाही है कि आप हर जगह नहीं पहुंच सकते।

    Turkey Earthquake Live Updates: Death toll in Turkey and Syria climbs to  3,800; search for survivors continue

    आरटी ने बताया कि भूकंप के झटके तुर्की के 10 प्रांतों कहारनमारस, गाजियांटेप, सान्लिउर्फा, दियारबाकिर, अदाना, अदियामन, मालट्या, उस्मानिया, हटे और किलिस और सीरिया के उत्तरी अलेप्पो, हमा, लताकिया और टार्टस में महसूस किए गए। दोनों देशों में भूकंप ने प्रमुख बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचाया। ऑनलाइन प्रसारित फुटेज के अनुसार तुर्की के किलिस प्रांत में प्राकृतिक गैस पाइपलाइनें फट गईं। इससे आग की लपटें उठने लगीं।

    Powerful earthquake kills at least 195 people in Turkey, Syria - The Hindu

    तेल और खनिज संसाधन मंत्रालय ने बताया कि सीरिया के सबसे बड़े बनियास शहर में एक रिफाइनरी की बिजली इकाई की चिमनी में दरार के कारण इसे कम से कम 48 घंटों के लिए बंद दिया गया। एहतियात के तौर पर ट्रेन सेवाएं भी बंद कर दी गईं। दुनिया भर के देशों के नेताओं ने तुर्की और सीरिया में बचाव प्रयासों में मदद के लिए सहयोग का संकल्प व्यक्त किया है। संयुक्त राष्ट्र संघ में एक मिनट का मौन रखा गया।

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने तुर्की और सीरियाई समकक्ष रेसेप तैयप एर्दोगन और बशर अल असद को शोक संदेश भेजा और कहा कि उनकी सरकार मदद के लिए तैयार है। आरटी ने बताया कि आपदा स्थलों पर सहायता के लिए दोनों देशों में रूसी बचाव दल भेजे गए हैं।

    Thousands Killed In Turkey, Syria Earthquake. Why Was It So Severe?

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक ट्वीट में कहा, तुर्की और सीरिया में भूकंप के कारण हुई जनहानि और तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैंने अपनी टीम को निर्देश दिया है कि वह तुर्की के साथ समन्वय कर हरसंभाव सहायता प्रदान करे।

    ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने एक बयान में कहा, मेरे विचार आज सुबह तुर्की और सीरिया के लोगों के साथ हैं, विशेष रूप से उन लोगों के साथ, जो भूकंप से फंसे लोगों को बचाने के लिए बहादुरी से काम कर रहे हैं। यूके किसी भी तरह से मदद करने के लिए तैयार है।

    फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने दोनों देशों में हुए नुकसान को भयानक बताया और कहा कि उनका देश आपातकालीन सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है, जबकि जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने कहा कि उनका देश मारे गए लोगों के रिश्तेदारों के साथ शोक मना रहा है और उन्हें बेशक मदद भेजेगा।

    White House 'profoundly concerned' by reports of earthquake in Turkey, Syria;  2,300 dead | The Hill

    भारत ने सोमवार को कहा कि वह संकट की इस घड़ी में तुर्की की मदद के लिए तैयार है। भूकंप पर चिंता और सदमा व्यक्त करते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के 140 करोड़ लोग तुर्की में भूकंप पीड़ितों के साथ हैं।

    राष्ट्रपति एर्दोगन के एक ट्वीट के जवाब में मोदी ने कहा, तुर्की में भूकंप के कारण जनहानि और संपत्ति के नुकसान से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारत वहां के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। वह इस त्रासदी से निपटने के लिए तुर्की को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

    Earthquakes in Turkey and Syria Kills At Least 2,600 People | Time

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के तुर्की में भूकंप से निपटने के लिए हर संभव सहायता देने के निर्देश के आलोक में प्रधान मंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने तत्काल राहत उपायों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की।

    इसमें कहा गया है कि विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड और आवश्यक उपकरणों के साथ 100 कर्मियों वाली एनडीआरएफ की दो टीमें खोज और बचाव कार्यों के लिए तुर्की जाने के लिए तैयार हैं।

    आवश्यक दवाओं के साथ प्रशिक्षित डॉक्टरों और पैरामेडिक्स के साथ मेडिकल टीमें भी तैयार की जा रही हैं। राहत सामग्री तुर्की सरकार के समन्वय से भेजी जाएगी। इजराइल ने कहा है कि वह तुर्की और सीरिया दोनों में खोज और बचाव और चिकित्सा दल भेजेगा।

    2023 Turkey–Syria earthquake - Wikipedia

    बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, यह वही है जो हम दुनिया भर में करते हैं और यही हम अपने आस-पास के क्षेत्रों में करते हैं। अजरबैजान, ग्रीस, सर्बिया और स्पेन जैसे अन्य देशों ने भी मदद की पेशकश की है।

  • जालंधऱ में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, कहा- सरकार की गलत नीतियों के कारण अडाणी ग्रुप ने देश को लूटा

    You are currently viewing जालंधऱ में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, कहा- सरकार की गलत नीतियों के कारण अडाणी ग्रुप ने देश को लूटा

    Congress strongly protested against the central government in Jalandhar, said- Adani group looted the country due to the wrong policies of the government

    जालंधऱ में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, कहा- सरकार की गलत नीतियों के कारण अडाणी ग्रुप ने देश को लूटा

     

     

    जालंधरः सोमवार को जालंधर में कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरन कांग्रेसी नेताओं ने स्टेट बैंक के बाहर धरना लगाकर केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ रोष जताया। वहीं धरने पर बैठे नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार की गल नीतियों के कारण अडाणी ग्रुप ने देश को लूटा है। एलआईसी और एसबीआई को इन्वेस्टमेंट के नाम पर डुबोकर रख दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जालंधर के सर्किट हाउस के सामने स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर कांग्रेस वर्करों ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमें सेंट्रल हलके के पूर्व विधायक एवं जालंधर शहरी कांग्रेस के प्रधान रजिंदर बेरी, शाहकोट से कांग्रेस के विधायक एवं जला कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, जालंधर वेस्ट हलके के पूर्व विधायक सुशील रिंकू, सहित कांग्रेस के सभी वर्कर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    इस मौके पर धरने पर बैठे नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के अपने करीबी चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने की नीति से पूरा देश, विशेषकर मध्यम वर्ग चिंतित है। मोदी सरकार ने अडाणी समूह मेंएलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों से बेहद जोखिम भरे लेन-देन और निवेश करवाए हैं। उन्होंने इन संस्थानों को डुबोकर रख दिया। अडाणी की वजह से एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारक और एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारकों पर प्रभाव पड़ा है।

  • ट्राली ने मारी आर्टिगा कार को टक्कर, तीन युवकों की मौत,जानें किस जगह दिल दहलाने वाला हादसा…

     ट्राली ने मारी आर्टिगा कार को टक्कर, तीन युवकों की मौत,जानें किस जगह दिल दहलाने वाला हादसा…

     

     

    जींद  : जींद में टेंडरी मोड नाका के निकट रविवार रात तूडे़ से भरे ट्राले तथा अर्टिगा गाड़ी के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्राले को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर फरार ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    गांव रामराये निवासी परमेंद्र, रवि के साथ गांव रामराये बस अड्डे पर ढाबा चलाते थे। बीती रात परमेंद्र, रवि तथा उनके होटल पर कारीगर विश्वकर्मा कालोनी निवासी मोनू तीनों अर्टिगा गाड़ी में सवार होकर शहर की तरफ आ रहे थे। जब वे टेंडरी मोड नाके के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे तूड़े से भरे ट्राले ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस ने फरार ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • तुर्की में आए भूकंप में 600 से ज्यादा लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने की मदद की पेशकश,तबाही के बीच मदद भेजेगा भारत, बचाव दल और मेडिकल टीमें…

    तुर्की में आए भूकंप में 600 से ज्यादा लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने की मदद की पेशकश,तबाही के बीच मदद भेजेगा भारत, बचाव दल और मेडिकल टीमें…

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तुर्की में आए भयंकर भूकंप में जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया और सहायता की पेशकश की। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन के एक ट्वीट के जवाब में मोदी ने कहा, तुर्की में भूकंप के कारण हुए जानमाल के नुकसान के कारण गहरा दुख है। पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारत इस दुख की घड़ी में तुर्की के साथ खड़ा है और हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है।

    अधिकारियों के अनुसार, दोनों देशों की सीमा के पास एक व्यापक क्षेत्र में आए भूकंप में तुर्की और सीरिया में 600 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूंकप की तीव्रता 7.8 मापी गई। भूकंप से मरने वाले लोगों की संख्या हर मिनट बढ़ रही है। एजेंसियों ने आशंका जताई है कि शाम तक मरने वाले लोगों की संख्या एक हजार के पार हो सकती है, क्योंकि बचावकर्मी अब भी प्रभावित इलाकों में मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। भूकंप के बाद अस्पताल लोगों से भर गए हैं। बेड्स कम पड़ गए हैं। लोग जमीन पर लेट गए हैं। कई लोग गोद में बच्चा लिए इलाज के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नज़र आए।

    तुर्की में भूकंप से भारी तबाही के बीच मदद भेजेगा भारत, बचाव दल और मेडिकल टीमें भी जाएंगी

    इस उच्चस्तरीय बैठक में कैबिनेट सचिव, गृह मंत्रालय, एनडीएमए, एनडीआरएफ, रक्षा, विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में बचाव दलों को तुर्की भेजने का निर्णय लिया गया है।

    प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया कि विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड और आवश्यक उपकरणों के साथ 100 कर्मियों वाली एनडीआरएफ की दो टीमें खोज और बचाव कार्यों के लिए भूकंप प्रभावित क्षेत्र में जाने के लिए तैयार हैं। यही नहीं आवश्यक दवाओं के साथ प्रशिक्षित डॉक्टरों के साथ मेडिकल टीमें भी तैयार की जा रही हैं।

    जानकारी के मुताबिक तुर्की गणराज्य की सरकार और अंकारा में भारतीय दूतावास और इस्तांबुल में महावाणिज्य दूतावास के कार्यालय के समन्वय से राहत सामग्री भेजी जाएगी।

    गौरतलब है कि दक्षिणपूर्वी तुर्की और सीरिया में सोमवार को तड़के 7.8 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे कई इमारतें ढह गईं। भूकंप संबंधी घटनाओं में 200 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है और सैकड़ों घायल हो गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

  • आम आदमी पार्टी के भारी विरोध के बाद चुनाव तीसरी बार टला,नही हो सका मेयर का चुनाव..

    आम आदमी पार्टी के भारी विरोध के बाद चुनाव तीसरी बार टला,नही हो सका मेयर का चुनाव..

     

     

    दिल्ली  नगर निगम के लिए मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव एक बार फिर टल गया। एमसीडी सदन में एक बार फिर सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे के चलते चुनाव को स्थगित कर दिया गया। बीजेपी पार्षद और आम आदमी पार्षद आमने सामने आकर नारेबाजी करने लगे और सदन में हंगामा खड़ा हो गया। पीठासीन अधिकारी द्वारा एमसीडी सदन में यह कहा गया कि एल्डरमैन यानि कि मनोनीत पार्षद, मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के लिए चुनाव कर सकते हैं यानि वोट डाल सकते हैं जिसका आप पार्षदों ने कड़ा विरोध किया। उसके बाद एमसीडी सदन में हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया।

    गौरतलब है कि दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित एमसीडी सदन में दिल्ली मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने सदन को संबोधित करते हुए कहा की मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) मेयर के लिए, डिप्टी मेयर के लिए और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के लिए भी चुनाव कर सकते हैं। सत्य शर्मा के इस संबोधन के बाद आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा शुरू हो गया और सदन को पीठासीन अधिकारी ने पहले 10 मिनट के लिए स्थगित किया। उसके बाद फिर आप पार्षद और बीजेपी पार्षद आमने सामने आकर हंगामा करने लगे। फिर सदन में दोबारा हंगामा बढ़ता देख सदन को अगली बैठक तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

  • सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, CJI चंद्रचूड़ ने दिलाई शपथ,जानिए कौन है जज 

     सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, CJI चंद्रचूड़ ने दिलाई शपथ,जानिए कौन है जज

     

    नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट और केंद्र के लगभग 2 महीने की खींचतान के बाद आखिरकार शनिवार को पांच जजों की नियुक्ति पर मोहर लग गई जिससे शीर्ष अदालत में कुल न्यायाधीशों की संख्या 32 हो गई है। उच्चतम न्यायालय के लिए स्वीकृत न्यायाधीशों की संख्या 34 है। सोमवार को क्रमश: राजस्थान, पटना और मणिपुर के उच्च न्यायालयों के तीन मुख्य न्यायाधीशों-न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति संजय करोल और पीवी संजय कुमार के साथ पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा ने शपथ ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) द्वारा इन्हें शपथ दिलाई गई। यह समारोह अदालत के नए भवन में सभागार में आयोजित हुआ।

    जस्टिस पंकज मिथल
    जस्टिस पंकज मिथल राजस्थान हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश थे। वैसे उनका मूल कैडर इलाहाबाद हाई कोर्ट का है । उनका ज्म 17 जून 1961 को हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने मेरठ कॉलेज से एलएलबी पूरी की। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में रजिस्टर होकर वकील के रूप में प्रैक्टिस करने लगे। वह जम्मू-कश्मीर के चीफ जस्टिस के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।7 जुलाई 2006 में उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट का जज बनाया गया था। 2008 में वह स्थायी जज बने।

    जस्टिस संजय करोल
    जस्टिस संजय करोल मूलतः हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट कैडर से हैं। वह पटना हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यरत थे। उनका जन्म 23 अगस्त 1961 को हुआ था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई शिमला में की और इसके बाद शिमला के ही गवर्नमेंट डिग्री कॉलेजे स्नातक पूरा किया। वह कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने हिमाचल विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री ली। इसके बाद वकील के रूप में प्रैक्टिस करने लगे। 2007 में उन्हें हिमाचल हाई कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत किया गया था। वह त्रुपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

    जस्टिस पीवी संजय कुमार
    जस्टिस पीवी संजय कुमार मणिपुर हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यरत थे। वह मूलतः तेलंगाना हाई कोर्ट कैडर के हैं। उन्होंने निजाम कॉलेज हैदराबाद से स्नातक पूर् किया था। इसके बाद 1988 में दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की। इसी साल उन्होंने बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन करवाया। वह तेलंगाना के अडिशनल जज के तौर पर 2008 में पदोन्नत किए गए थे। वह पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में भी सेवा दे चुके हैं।

    जस्टिस अहसानुद्दीन अमानतुल्लाह
    जस्टिस अमानतुल्लाह पटना हाई कोर्ट में सेवा देरहे थे। वह बिहार के ही रहने वाले हैं औऱ उन्होंने पटना लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की थी। इसके बाद वह पटना हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे। अक्टूबर 2021 में उन्हें कुछ समय के लिए तेलंगाना हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गाय ता। इसके बाद पिछले साल वह फिर से पटना हाई कोर्ट पहुंचे।

    जस्टिस मनोज मिश्रा
    जस्टिस मनोज मिश्रा इलाहाबाद हाई कोर्ट में जज के तौर पर कार्यरत थे। उन्होंने 1988 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटीस से कानून की डिग्री ली थी। इसके बाद हाई कोर्ट में वह प्रैक्टिस कर रहे थे। साल 2011 में उन्हें हाई कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत किया गया था।

  • खाटूश्याम के भक्तों जनों  के लिए खुशखबरी, आज 4 बजे खुलेंगे मंदिर के पट

    खाटूश्याम के भक्तों जनों  के लिए खुशखबरी, आज 4 बजे खुलेंगे मंदिर के पट

     

     

    आज से खुल रहे खाटू श्याम मंदिर के कपाट; नई व्यवस्थाएं 

    श्याम बाबा के मंदिर में भक्तों की लगातार बढ़ रही संख्या को ध्यान में रखते हुए मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने भक्तों को सुलभ और सुगम दर्शन करवाने के लिए मंदिर क्षेत्र में कई बदलाव किए हैं। मंदिर परिसर और बाहरी क्षेत्र में रास्तों का विस्तारीकरण किया है। मंदिर के अंदर सभामंडप को हटाकर कतारों की संख्या बढ़ाई है। अब भक्त 14 कतारों में आसानी से दर्शन कर सकेंगे। हर भक्त को दर्शन के लिए औसत 4 मिनट का समय मिलेगा।

    यहां होली से पहले हर साल फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से द्वादशी तक वार्षिक लक्खी मेले का आयोजन होता है। देश-विदेश से करीब 20 से 25 लाख भक्त बाबा का दर्शन करने के लिए यहां आते हैं। इसके अलावा हर महीने शुक्ल पक्ष की एकादशी व द्वादशी को मासिक मेले का आयोजन किया जाता है। इस साल बाबा का लक्खी मेला आगामी 22 फरवरी से शुरू होगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से माकूल बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

    पिछले साल हुए हादसे से सबक लेकर इस साल सीकर जिला प्रशासन अलर्ट है। पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएंगे। 85 दिन बाद मंदिर खुलने से पहले रविवार रात सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप (IPS Kunwar Rashtradeep) ने प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर समिति सदस्यों के साथ खाटू धाम का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 1100 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। आरएसी और पुलिस के जवान 2 पारियों में 12-12 घंटे ड्यूटी करेंगे। होमगार्ड की 8 घंटे की ड्यूटी के हिसाब से 3 पारी तय की है। मेले में भीड़ बढ़ने पर करीब 4000 पुलिकर्मी तैनात रहेंगे।

     

     

    देश के लाखों श्याम भक्तों का खाटूश्याम मंदिर खुलने का इंतजार खत्म होने वाला है। सोमवार यानि आज मंदिर के पट खुल जाएंगे। जानकारी के अनुसार मंदिर के पट लोगों के लिए 85 दिन बाद खुल रहे है। वहीं 22 फरवरी से बाबा खाटूश्याम जी का मेला शुरू होने जा रहा है जो 4 मार्च को समाप्त होगा। ऐसे में अब मेले तक रोज लाखों श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम मंदिर के मंदिर में दर्शन करेंगे।

    खाटू श्याम मंदिर का नवनिर्माण प्रशासन व मंदिर कमेटी की देख-रेख में 13 नवंबर, 2022 को शुरू किया गया था। जिस दौरान निर्माण कार्य खत्म होने के बाद कल मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खुल रहे है।

    खाटू कस्बे में इस बार 75 फीट के मेला ग्राउंड में लगे जिगजैग को 14 लंबी लाइन में बदला जा चुका है। पूरे ग्राउंड को टीनशेड से कवर किया गया है। पहले यहां केवल 4 लाइन थीं। ऐसे में अब 14 लाईन होने से श्रद्धालुओं का दबाव नहीं बढ़ेगा। दर्शनों के बाद श्रद्धालुओं की निकासी के लिए कानपुर वालों की धर्मशाला के पास 40 फीट चौड़ा नया रास्ता बनाया गया है। इसके अलावा खाटू कस्बे में कई आम रास्तों की चौड़ाई भी बढ़ाई गई है। जिससे यहां भीड़ का दबाव ज्यादा नहीं बढ़ सके।

    वहीं खाटू श्याम जी का लक्खी मेला शुरू होने से पहले ही खाटू कस्बे में करीब 1100 आरएसी, पुलिस और सिक्योरिटी गार्ड तैनात कर दिए गए हैं जिन्होंने आज रविवार से ही अपने पॉइंट्स पर ड्यूटी करना शुरू कर दिया है। इसमें आरएसी और पुलिस के जवानों की दो पारियों में 12-12 घंटे की ड्यूटी होगी।