Category: NATIONAL

  • अंतरिक्ष में भारत ने एक बार फिर भरी ऊँची उड़ान, ISRO ने लॉन्च किया सबसे छोटा रॉकेट ‘SSLV-D2’

    अंतरिक्ष में भारत ने एक बार फिर भरी ऊँची उड़ान, ISRO ने लॉन्च किया सबसे छोटा रॉकेट ‘SSLV-D2’

     

     

    श्रीहरिकोटा : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज यानी शुक्रवार को सुबह 9.18 बजे अपने लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV-D2) के दूसरे संस्करण को लॉन्च कर दिया है। छोटे सैटेलाइटों को अंतरिक्ष में छोड़ने के लिए बनाए गए इस सबसे छोटे रॉकेट की लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हुई। यह SSLV का सेकेंड एडिशन है।

    करीब 15 मिनट के उड़ान के दौरान यह रॉकेट तीन उपग्रहों को अंतरिक्ष में छोड़ेगा जिसमें इसरो का EOS-07, अमेरिका स्थित फर्म Antaris का Janus-1 और चेन्नई स्थिति एक स्पेस स्टार्टअप का AzaadiSAT-2 सैटेलाइट शामिल हैं। इसरो के मुताबिक, इसके जरिए धरती की निचली कक्षा में 500 किलोग्राम के सैटेलाइट को निचली कक्षा में छोड़ा जा सकता है।

    इस रॉकेट की पहली टेस्टिंग उड़ान पिछले साल 9 अगस्त को विफल साबित हुई थी।रॉकेट के प्रेक्षेपित करते समय वेलोसिटी को लेकर दिक्कतें आई थी। इसरो की ओर से की जांच के बाद पता चला है कि दूसरे चरण के अलगाव के दौरान रॉकेट में कंपन आ गई थी जिसकी वजह से प्रयोग सफल नहीं हो पाया।

    SSLV-D2 की अहम बातें –
    – इस रॉकेट को तीन सॉलिड पर्पल्सन और एक वेलोसिटी टर्मिनल मॉड्यूल के साथ कॉन्फिगर किया गया है।
    – SSLV की कुल लंबाई 34 मीटर है। इसमें दो मीटर व्यास वाला व्हीलकल है जिसका लेफ्ट ऑफ द्रव्यमान 120 टन है।
    – बुधवार को इसरो की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया था कि इसकी लॉन्चिंग 10 फरवरी को 9.18 मिनट पर होगी।
    – यह रॉकेट अपने साथ EOS-07, अमेरिका स्थित फर्म Antaris का Janus-1 और AzaadiSAT-2 सैटेलाइट लेकर गया।
    – यह रॉकेट सैटेलाइटों को पृथ्वी से 450 किमी दूरी पर धरती की निचली कक्षा में स्थापित करेगा।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में आज यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का किया उद्घाटन

  • भारत के इस जगह पर मिला 59 लाख टन लीथियम का भंडार, सस्ती EV के खुलेंगे रास्ते

    भारत के इस जगह पर मिला 59 लाख टन लीथियम का भंडार, सस्ती EV के खुलेंगे रास्ते

     

    जम्मू : इलेक्ट्रिक व्हीकल की चर्चाओं के बीच बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार को देश में पहली बार 59 लाख टन लिथियम रिजर्व मिला है। यह जानकारी जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट से मिली है। खास बात है कि लिथियम नॉन फेरस मेटल है और EV बैटरी में शामिल होने वाली जरूरी चीजों में से एक है।

    जानकारी के लिए बता दें कि खनन मंत्रालय को रियासी जिले के सलाल-हैमाना इलाके में करीब 59 लाख टन का लीथियम का भंडार मिला है। गुरुवार को हुई 62वीं सेंट्रल जियोलॉजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड (सीजीपीबी) की बैठक के दौरान 15 अन्य संसाधनों वाली भूवैज्ञानिक रिपोर्ट और 35 भूवैज्ञानिक ज्ञापनों के साथ यह रिपोर्ट संबंधित राज्य सरकारों को सौंप दी गई है। खास बात है कि लिथियम नॉन फेरस मेटल है और EV बैटरी में शामिल होने वाली जरूरी चीजों में से एक है।

    खनन मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि ‘जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को पहली बार जम्मू और कश्मीर में रियासी जिले के सलाल-हैमाना में 59 लाख टन लिथियम इन्फर्ड रिसोर्सेज (G3) मिले हैं।’ सरकार ने जानकारी दी है कि लिथियम और गोल्ड समेत 51 मिनरल ब्लॉक संबंधित राज्य सरकारों को सौंप दिए गए हैं।

    मंत्रालय के अनुसार, ‘इन 51 मिनरल ब्लॉक्स में से 5 ब्लॉक्स गोल्ड और अन्य पोटाश, मोलिब्डेनम, बेस मेटल्स आदि से जुड़े हैं, जो जम्मू और कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना में फैले हुए हैं।’ इनके अलावा 7897 मिलियन टन के कोयला और लिगनाइट की 17 रिपोर्ट्स को कोयला मंत्रालय को दिया गया है।

    जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने रणनीतिक और अहम खनिजों पर 115 प्रोजेक्ट्स तैयार किए हैं। वहीं, 16 प्रोजेक्ट्स फर्टिलाइजर मिनरल्स के लिए तैयार किए गए हैं। GSI की शुरुआत साल 1851 में रेलवे की मदद के लिए जमा कोयला खोजने के लिए हुई थी। हालांकि, 200 सालों से ज्यादा की यात्रा के दौरान GSI जियो साइंस के मामले में अहम भूमिका निभा रहा है। साथ ही जियो साइंटिफिक ऑर्गेनाइजेशन होने का दर्ज भी प्राप्त कर चुका है।

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में पढ़ा पिछले वर्ष का पुराना बजट, पीछे में बैठे मंत्री ने टोका- विपक्ष के हंगामे पर कार्यवाही स्थगित

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में पढ़ा पिछले वर्ष का पुराना बजट, पीछे में बैठे मंत्री ने टोका- विपक्ष के हंगामे पर कार्यवाही स्थगित

     

     

    जयपुर : राजस्थान विधानसभा में सरकार का बजट पेश होने से पहले ही विपक्ष ने भारी हंगामा किया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अपने तीसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने के दौरान विपक्ष ने भाषण शुरू होने के साथ ही हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने बजट लीक किया है और मुख्यमंत्री ने बजट की पुरानी लाइनें पढ़ीं हैं।

    वहीं इधर भारी हंगामे के बाद विपक्षी सदस्य सदन के वेल में आ गए और विपक्ष के हंगामे को देखते हुए स्पीकर सीपी जोशी ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी है। बताया जा रहा है कि राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान पहली बार सदन की कार्यवाही स्थगित की गई है।

    बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने तीसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर रहे हैं।. इस दौरान सीएम गहलोत ने विधानसभा में पुराना बजट पढ़ दिया। हालांकि साथी मंत्री महेश जोशी ने उन्हें बीचे में ही रोक दिया इसके चलते सदन में भारी हंगामा होने लगा। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

  • दिल्ली के शकूरपुर में चर्च की  इमारत भरभराकर ढही, 3 घायल, NDRF मौके पर पहुँच संभाली कमान…

    दिल्ली के शकूरपुर में चर्च की  इमारत भरभराकर ढही, 3 घायल, NDRF मौके पर पहुँच संभाली कमान…

    दिल्ली के शकूरपुर में चर्च की  इमारत भरभराकर ढही, 3 घायल, NDRF मौके पर पहुँच संभाली कमान…

     

    एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि उत्तर पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर जी ब्लॉक में एक चर्च की इमारत गिरी है. हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं

     

    दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि इमारत के शीर्ष तल पर मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके कारण इमारत ढह गई. जिसका उपयोग आवासीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है.

    दिल्ली के शकूरपुर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां निर्माणाधीन चर्च की ढाई मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई. हादसे के वक्त इमारत में चार लोग फंस गए. हादसे की सूचना पर फौरन राहत बचाव दल और एंबुलेंस मौके पहुंची. एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि उत्तर पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर जी ब्लॉक में एक चर्च की इमारत गिरी है. हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि इमारत के शीर्ष तल पर मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके कारण इमारत ढह गई. जिसका उपयोग आवासीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है.

     

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष को राज्यसभा में कुछ ऐसे दिया जवाब;कहा, उनके पास कीचड़ था मेरे पास गुलाल जिसके जो भी पास था, उसने दिया उछाल..

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष को राज्यसभा में कुछ ऐसे दिया जवाब;कहा, उनके पास कीचड़ था मेरे पास गुलाल जिसके जो भी पास था, उसने दिया उछाल..

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष को राज्यसभा में कुछ ऐसे दिया जवाब;कहा, उनके पास कीचड़ था मेरे पास गुलाल जिसके जो भी पास था, उसने दिया उछाल..

     

    नई दिल्ली -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। अपने संबोधन के दाैरान पीएम मोदी ने कहा कि, कुछ लोगों का व्यवहार निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि कीचड़ उसके पास था, मेरे पास गुलाल, जिसके जो भी पास था, उसने दिया उछाल।

    मोदी ने कहा कि जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही खिलेगा. हमारी सफलता में आपके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मोदी का भाषण शुरू होने से पहले ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। मोदी ने विपक्ष की नारेबाजी के बीच बोलना शुरू किया। प्रधानमंत्री ने कहा- सदन में जो भी बात होती है, उसे देश गंभीरता से सुनता है और गंभीरता से लेता है। लेकिन ये भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने महत्वपूर्ण सदन में कुछ लोगों की वाणी न सिर्फ सदन को, बल्कि देश को निराश करने वाली है।

  • रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने  की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात

    रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने  की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात

     

    नई दिल्ली -रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस बारे में रूस में भारत के दूतावास ने ये जानकारी दी है। बता दें कि अजीत डोभाल मास्को में अफगानिस्तान पर बहुपक्षीय सुरक्षा को लेकर हुई बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं।

    गुरुवार को एनएसए अजीत डोभाल ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। रूस में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को लागू करने की दिशा में काम जारी रखने पर भी सहमति बनी।

    गौरतलब है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बुधवार को अपने दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रूस पहुंचे हैं। इस मुलाकात पर दुंनिया भर के देशों की नजर बनी हुई है। क्योंकि लम्बे समय से रूस-यूक्रेन युद्ध चल रहा है। ऐसे में ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

  • राज्यसभा में जवाब देंगे प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा की तरह उच्च सदन में भी निशाने पर रहेगा विपक्ष?

    राज्यसभा में जवाब देंगे प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा की तरह उच्च सदन में भी निशाने पर रहेगा विपक्ष?

     

    PM Modi to reply in Rajya Sabha : पीएम मोदी ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि उनके पास करोड़ों भारतीयों का ‘सुरक्षा कवच’ है जिसे विपक्ष के झूठे आरोप भेद नहीं सकते। साथ ही उन्होंने 2014 के बाद देश की तरक्की एवं उपलब्धियां गिनाईं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया भारत को एक अवसर के रूप में देख रही है और 2030 का दशक भारत का होने जा रहा है।

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देंगे। उच्च सदन में पीएम का यह संबोधन दिन के करीब दो बजे होगा। बुधवार को पीएम ने लोकसभा में जवाब दिया। अपने जवाब में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि उनके पास करोड़ों भारतीयों का ‘सुरक्षा कवच’ है जिसे विपक्ष के झूठे आरोप भेद नहीं सकते। साथ ही उन्होंने 2014 के बाद देश की तरक्की एवं उपलब्धियां गिनाईं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया भारत को एक अवसर के रूप में देख रही है और 2030 का दशक भारत का होने जा रहा है।
    बुधवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा पर जवाब प्रधानमंत्री कल दो बजे देंगे। राज्यसभा में बुधवार को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पूरी हो गई। बता दें कि बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया।
  • दर्दनाक हादसा: आयल फैक्ट्री में टैंकर की सफाई के लिए उतरे 7 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत…

     दर्दनाक हादसा: आयल फैक्ट्री में टैंकर की सफाई के लिए उतरे 7 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत…

     

     

    अमरावती : आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में गुरुवार को एक तेल कारखाने में टैंकर की सफाई के दौरान दम घुटने से सात कर्मचारियों की मौत हो गई। यह घटना जिले के पेद्दापुरम मंडल के जी रागमपेटा में अंबाती सुब्बन्ना तेल कारखाने के परिसर में हुई। 24 फीट गहरे तेल टैंकर को साफ करने के लिए मजदूर एक-एक कर उसमें घुसे और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मृतकों में से पांच अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के पडेरू के थे, जबकि दो अन्य उसी मंडल के पुलीमेरू गांव के थे।

    मृतकों की पहचान वेचांगी कृष्णा, वेचांगी नरसिम्हम, वेचांगी सागर, कोराथाडु बंजी बाबू, र्की रामा राव, प्रसाद और कट्टामुरी जगदीश के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने आवश्यक सावधानी नहीं बरती जिसके कारण यह हादसा हुआ।

    जिला पुलिस अधीक्षक एम. रवींद्रनाथ बाबू और कलेक्टर कृतिका शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि तेल फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि वह सरकार से मुआवजे की मांग करेगी। स्थानीय विधायक और पूर्व गृह मंत्री चिन्नाराजप्पा ने भी तेल कारखाने का दौरा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि टैंकर की सफाई के लिए अनुभवहीन कर्मचारियों को लगाया गया था।

  • तुर्की और सीरिया में भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हजार के पार पहुंची …

    तुर्की और सीरिया में भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हजार के पार पहुंची …

     

     

    अंकारा/दमिश्क : तुर्की और सीरिया में सोमवार को आये विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,383 हो गयी है। यहां काम कर रहे बचाव दलों और प्रशासन ने यह जानकारी दी।

    तुर्की की समाचार एजेन्सी ने अनादोलु ने गुरुवार को आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण का हवाला देते हुए बताया कि विनाशकारी भूकंप के कारण तुर्की में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 12,391 तक पहुंच गई है।

    इसी तरह सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सीरिया में कम से कम 1 हजार 262 लोग मारे गए और 2,285 लोग सरकारी कब्जे वाले क्षेत्रों में घायल हुए। मीडिया रिपोर्टों में बचावकर्मियों का हवाला देते हुए कहा गया है कि सीरिया में विपक्ष के कब्जे वाले क्षेत्र में कम से कम 1,730 लोग मारे गए और 2,850 से अधिक घायल हुए।

    सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 4:17 बजे तुर्की के दक्षिणी प्रांत कहारनमारस में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, इसके कुछ मिनट बाद देश के दक्षिणी प्रांत गजियांटेप में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया और दोपहर 1:24 बजे 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था।

    इस बीच बुधवार को एक 82 सदस्यीय चीनी बचाव दल चार्टर्ड विमान एयर चाइना पर 8,000 किमी से अधिक की उड़ान भरने के बाद स्थानीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे तुर्की के अदाना हवाई अड्डे पर पहुंचा।