दर्दनाक हादसा: आयल फैक्ट्री में टैंकर की सफाई के लिए उतरे 7 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत…

 दर्दनाक हादसा: आयल फैक्ट्री में टैंकर की सफाई के लिए उतरे 7 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत…

 

 

अमरावती : आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में गुरुवार को एक तेल कारखाने में टैंकर की सफाई के दौरान दम घुटने से सात कर्मचारियों की मौत हो गई। यह घटना जिले के पेद्दापुरम मंडल के जी रागमपेटा में अंबाती सुब्बन्ना तेल कारखाने के परिसर में हुई। 24 फीट गहरे तेल टैंकर को साफ करने के लिए मजदूर एक-एक कर उसमें घुसे और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मृतकों में से पांच अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के पडेरू के थे, जबकि दो अन्य उसी मंडल के पुलीमेरू गांव के थे।

मृतकों की पहचान वेचांगी कृष्णा, वेचांगी नरसिम्हम, वेचांगी सागर, कोराथाडु बंजी बाबू, र्की रामा राव, प्रसाद और कट्टामुरी जगदीश के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने आवश्यक सावधानी नहीं बरती जिसके कारण यह हादसा हुआ।

जिला पुलिस अधीक्षक एम. रवींद्रनाथ बाबू और कलेक्टर कृतिका शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि तेल फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि वह सरकार से मुआवजे की मांग करेगी। स्थानीय विधायक और पूर्व गृह मंत्री चिन्नाराजप्पा ने भी तेल कारखाने का दौरा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि टैंकर की सफाई के लिए अनुभवहीन कर्मचारियों को लगाया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *