पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में बड़ा ब्लास्ट , 50 से ज्यादा लोग घायल होने की आशंका

पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में बड़ा ब्लास्ट , 50 से ज्यादा लोग घायल होने की आशंका

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर शहर की एक मस्जिद में सोमवार अपराह्न विस्फोट होने से कम से कम 50 लोग घायल हो गए। समाचार पत्र डॉन ने बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह धमाका पेशावर के पुलिस लाइन्स क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुआ। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉन ने आसिम के हवाले से कहा कि क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां सिर्फ एंबुलेंस प्रवेश कर सकती हैं। टीवी रिपोर्टों के अनुसार यह विस्फोट करीब एक बजकर 40 मिनट पर हुआ, जब ज़ुहर की नमाज़ अदा की जा रही थी। गौरतलब है कि पेशावर में पिछले साल भी इसी तरह की घटना हुई थी जब कोचा रिसालदार क्षेत्र की शिया मस्जिद में आत्मघाती हमले में 56 लोगों की जान गयी थी।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *