Category: NATIONAL

  • दुर्घटना; ट्रक से टकराई  ISRO के कर्मचारीयों की गाड़ी, पांच कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त…

     दुर्घटना; ट्रक से टकराई  ISRO के कर्मचारीयों की गाड़ी, पांच कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त…

     

     

    तिरुवनंतपुरम : यहां इसरो इकाई में कार्यरत पांच कर्मचारियों की सोमवार तड़के अलप्पुझा के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक यह घटना तब हुई, जब कर्मचारियों को ले जा रही कार (सभी की उम्र 24 से 30 साल के बीच थी) एक ट्रक से टकरा गई। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

    हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय लोगों, पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने कार को काटकर मृतकों को उनमें से निकाला। मृतक इसरो इकाई की कैंटीन में काम करते थे और एक मंदिर उत्सव में भाग लेने के लिए अलाप्पुझा (उनमें से एक का गृह नगर) जा रहे थे। अन्य चार राजधानी के थे। मृतकों की पहचान प्रसाद, मनु, अमल, सुमोद और शिजिन दास के रूप में हुई है।

    अधिकारियों ने बताया कि अलप्पुझा के पास अंबालापुझा में यह दुर्घटना उस समय हुई, जब एक कार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। अधिकारियों के मुताबिक ये पांचों लोग तिरुवनंतपुरम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भोजनालय में संविदा कर्मचारी थे। पुलिस ने कहा, ‘हादसा देर रात हुआ। कार में सवार पांचों लोग मारे गए। ट्रक का चालक और खलासी हिरासत में हैं।’

  • भारतीय नौसेना में शामिल हुई ‘सैंड शार्क’ वागीर, समंदर में बढ़ गई देश की ताकत,‘वागीर 24 महीने की अवधि में नौसेना में शामिल होने वाली तीसरी पनडुब्बी

     भारतीय नौसेना में शामिल हुई ‘सैंड शार्क’ वागीर, समंदर में बढ़ गई देश की ताकत,‘वागीर 24 महीने की अवधि में नौसेना में शामिल होने वाली तीसरी पनडुब्बी

     

    नई दिल्ली : आईएनएस वागीर को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया है। प्रोजेक्ट 75 के तहत कलवारी क्लास की यह पांचवी सबमरीन है, जिसे भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। मुंबई के नेवल डॉकयार्ड पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की मौजूदगी में आईएनएस वागीर को नौसेना में कमीशन किया गया। बता दें कि कलवारी श्रेणी की चार पनडुब्बियों को पहले ही भारतीय नौसेना में शामिल किया जा चुका है।

    नौसेना प्रमुख ने कहा, ‘वागीर 24 महीने की अवधि में नौसेना में शामिल होने वाली तीसरी पनडुब्बी है। ये कॉम्प्लेक्स के निर्माण में हमारे शिपयार्ड की विशेषज्ञता का भी एक शानदार प्रमाण है। मैं सबको उनकी कड़ी मेहनत और सराहनीय प्रयास के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’

    रक्षा मंत्रालय के अनुसार, वागीर भारत के समंदर हितों को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना की क्षमता को बढाएगी और यह सतह-रोधी युद्ध, पनडुब्बी-रोधी युद्ध, खुफिया जानकारी एकत्र करना, माइन बिछाने तथा निगरानी मिशन सहित विभिन्न मिशनों को पूरा करने में सक्षम है।

    वागीर को पहले 01 नवंबर 1973 को कमीशन किया गया था और भारत की सुरक्षा के लिए कई मिशनों का हिस्सा रहा। 07 जनवरी 2001 को इस पनडुब्बी को रिटायर कर दिया गया था। 12 नवंबर 20 को अपने नए अवतार में लॉन्च की गई ‘वागीर’ पनडुब्बी को अब तक की सभी स्वदेशी निर्मित पनडुब्बियों में सबसे कम निर्माण समय में पूरा होने का गौरव प्राप्त है। समंदर परीक्षणों की शुरुआत करते हुए इसने 22 फरवरी को अपनी पहली समुद्री यात्रा की और कमीशन से पहले यह व्यापक स्वीकृति जांच तथा सख्त व चुनौती वाले समंदर परीक्षणों की एक श्रृंखला से गुजरी। मैसर्स एमडीएल ने 20 दिसंबर 22 को इस पनडुब्बी को भारतीय नौसेना के सुपुर्द किया।

    रक्षा मंत्रालय ने बीते साल दिसंबर में बताया था, ‘पनडुब्बी निर्माण एक जटिल प्रक्रिया है क्योंकि कठिनाई तब बढ़ जाती है जब सभी उपकरणों को छोटा करने की आवश्यकता होती है और कड़े गुणवत्ता की आवश्यकताएं भी बनाए रखनी होती हैं । एक भारतीय यार्ड में इन पनडुब्बियों का निर्माण ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक और कदम है और इस क्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ाता है, एक उल्लेखनीय उपलब्धि यह है कि यह 24 महीने की अवधि में भारतीय नौसेना को दी गई तीसरी पनडुब्बी है।’

  • WFI की बैठक रद्द; खेल मंत्रालय की रोक के चलते 4 हफ्ते टली मीटिंग

     WFI की बैठक रद्द; खेल मंत्रालय की रोक के चलते 4 हफ्ते टली मीटिंग

    नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती महासंघ की आज अयोध्या में होने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) को रद्द कर दिया गया है। AGM बैठक आज सुबह 10 बजे अयोध्या में शुरू होनी थी। पहलवानों के धरने के बाद इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा था। खबरें ये भी थी कि बृजभूषण शरण सिंह भी इस बैठक में हिस्सा लेने वाले थे। हालांकि अब ऐसा नहीं होगा। खेल मंत्रालय ने शनिवार को रेसलिंग फेडरेशन की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। बैठक के रद्द होने के पीछे इसी को वजह माना जा रहा है।

    देश के कई बड़े पहलवान बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना करना बैठे थे। दो दिन के धरने के बाद शुक्रवार देर रात खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों से बात की थी। इस बैठक के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया था कि पहलवानों की शिकायतों की जांच के लिए एक समिति बनाई जाएगी। चार हफ्ते बाद ये समिति अपनी रिपोर्ट देगी। साथ ही साथ जांच चलने तक बृजभूषण शरण सिंह को भी फेडरेशन के कामों से अलग कर दिया गया था।

    खेल मंत्रालय ने शनिवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के सहायक सचिव विनोद तोमर को इस खेल निकाय के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया। मंत्रालय ने सिंह के उत्तर प्रदेश के गढ़ गोंडा में शुरू होने वाली ओपन चैंपियनशिप को भी रद्द कर दिया था। इसके बाद से इस बात पर संशय था कि एजीएम होगी या नहीं। इसी अहम बैठक के बाद बृजभूषण शरण सिंह मीडिया से बात करने वाले थे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बृजभूषण अब जांच खत्म होने तक मीडिया से बातचीत नहीं कर सकेंगे।

    खेल मंत्रालय भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाली निगरानी समिति के सदस्यों के नामों की रविवार को घोषणा करेगा। मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। शनिवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी और साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) के डीजी (निदेशक) संदीप प्रधान के बीच इस मामले पर हुई बैठक के बाद सूत्रों ने इसकी पुष्टि की।

    इससे पहले डब्ल्यूएफआई और विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहा गतिरोध फिलहाल कुछ समय के लिए खत्म हो गया क्योंकि सरकार से आश्वासन मिलने के बाद खिलाड़ियों ने शुक्रवार देर रात अपना धरना समाप्त कर दिया।

  • सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, पंजाब में बड़ी फिल्म सिटी स्थापित करेंगे

    सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, पंजाब में बड़ी फिल्म सिटी स्थापित करेंगे

     

    मुंबई :  मुंबई में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘हम पंजाब में एक बड़ी फिल्म सिटी स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। मैं मुंबई में फिल्म स्टूडियो से अनुरोध करूंगा कि वे पंजाब में भी अपने स्टूडियो स्थापित करें। मैं यहां पंजाबी सिनेमा इंडस्ट्री और बॉलीवुड को जोड़ने आया हूं।

  • पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा, अमरप्रीत सिंह केवल कृष्ण पीएस अरोड़ा जतिन बब्बर और योगेश कत्याल को सौंपी जिम्मेदारी

    पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा, अमरप्रीत सिंह केवल कृष्ण पीएस अरोड़ा जतिन बब्बर और योगेश कत्याल को सौंपी जिम्मेदारी

     

    पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा, अमरप्रीत सिंह केवल कृष्ण पीएस अरोड़ा जतिन बब्बर और योगेश कत्याल को सौंपी जिम्मेदारी

     

    पत्रकारों के हकों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होने वाली संस्था है डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, DMA की बदौलत पत्रकार सम्मान व निडरतापूर्वक कर रहे पत्रकारिता :- अमरप्रीत सिंह/संदीप वर्मा

     

    MBD WEB NEWS  जालंधर (वर्मा ) : डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) DMA की एक बैठक प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

    इस मौके महासचिव पत्रकार अजीत सिंह बुलंद , गुरप्रीत सिंह संधू,उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, धरमिंदर सोंधी, नरेंद्र गुप्ता, वरुण गुप्ता, सुनील कपूर ,मास्टर् मोहिंदर सिंह अनेजा, विक्की सूरी विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

    इस मौके प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन प्रदीप वर्मा और महा सचिव अजीत सिंह बुलंद ने पत्रकार अमरप्रीत सिंह को डीएमए की अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें सीनियर उप प्रधान नियुक्त किया। साथ ही केवल कृष्ण को डीएमए का कोऑर्डिनेटर, पीएस अरोड़ा को कल्चरल विंग का डिप्टी हेड, जतिन बब्बर और योगेश कत्याल को जॉइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र, आइडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर सौंपे।

    इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह और संदीप वर्मा ने कहा कि डीएमए के प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन प्रदीप वर्मा और अजीत सिंह बुलंद के नेतृत्व में डीएमए लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया कि जब जब भी किसी भी पत्रकार को कोई मुसीबत आई है इन के नेतृत्व में डीएमए ने एकजुटता से हरेक समस्या व मुसीबत को जड़ से उखाड़ा है।

    उन्होंने कहा कि डीएमए के साथ जुड़े लगभग 150 पत्रकारों ने हमेशा ही कंधे से कंधा मिलाकर हरेक पत्रकार का साथ दिया है यही वजह है डीएमए से जुड़े पत्रकार हिम्मत सम्मान व निडरतापूर्वक पत्रकारिता कर रहे है।

    उन्होंने कहा कि भविष्य में डीएमए के किसी भी पत्रकार को किसी ने नाजायज परेशान किया या दुर्व्यवहार किया तो ऐसे लोगो के खिलाफ बड़े स्तर पर मोर्चा लगाकर सबक सिखाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि पत्रकारों को चाहिए कि वह डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के साथ जुड़ कर पत्रकारों के हकों के लिए लड़ी जाने वाली हर तरह की लड़ाई में संस्था का साथ दें।

    उन्होंने कहा कि जल्द ही डीएमए का बड़े स्तर पर विस्तार किया जाएगा और कई पत्रकार डीएमए में शामिल करवाये जाएंगे।

  • दो बम धमाकों से दहला जम्मू ! नरवाल इलाके में दो वाहनों में हुए दो विस्फोट, कई लोग घायल…

     

    जम्मू : जम्मू में शनिवार को हुए दो विस्फोटों में छह लोग घायल हो गए। एडीजीपी (जम्मू जोन) मुकेश सिंह ने कहा कि जम्मू शहर के नरवाल इलाके में दो वाहनों में हुए दो विस्फोटों में छह लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा, घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। तलाशी के लिए इलाके को घेर लिया गया है। ये धमाके ऐसे समय में हुए हैं जब राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा जम्मू से गुजर रही है।

    जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर के वार्ड नंबर 7 में पहला धमाका करीब 11:00 बजे हुआ। इसके ठीक 15 से 20 मिनट बाद इसी इलाके में दूसरा धमाका हुआ। प्रारंभिक जांच में इन दोनों धमाकों में स्टिकी बम के इस्तेमाल होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी पक्के तौर पर धमाके की वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस घटनास्थल पर घेराबंदी कर जांच में जुटी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। ब्लास्ट के बाद जम्मू पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो वाहनों में विस्फोट की सूचना मिली थी, जिससे 6 लोगों के घायल होने की खबर है।

  • जानें किस जगह सड़क से फिसलकर खाई में गिरी बस, 5 लोगों की दर्दनाक हुई मौत…

     जानें किस जगह सड़क से फिसलकर खाई में गिरी बस, 5 लोगों की दर्दनाक हुई मौत…

     

     

    जम्मू : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार सुबह एक मिनीबस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि कठुआ के बिलावर इलाके के सिला गांव में एक मिनी बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया।

    मिनी बस खाई में गिर गई, इससे चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।

    पुलिस ने बताया, अस्पताल ले जाते समय एक घायल व्यक्ति की मौत हो गई। बस मोंडली से धनु परोल गांव जा रही थी।

  • दिल्ली सरकार और LG के बीच तकरार के बीच शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजने का मामला फिलहाल अटका

    दिल्ली सरकार और LG के बीच तकरार के बीच शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजने का मामला फिलहाल अटका

     

     

    नई दिल्ली : दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच टीचर्स की ट्रेनिंग का मामला दोनों के बीच उलझा है। और अभी दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच खींचतान का दौर भी खत्म नहीं हो रहा है। दिल्ली सरकार ने बहुत दिनों पहले से दिल्ली के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजने की तैयारी कर रखी है। लेकिन उसकी फाइल को उपराज्यपाल से अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली के शिक्षकों को ट्रेनिंग पर भेजने संबंधी फाइल दोबारा उपराज्यपाल को भेजी गई है।

    आपको बता दें कि दिल्ली सरकार दिल्ली के शिक्षकों को विदेशी तर्ज पर अच्छा प्रशिक्षण देना चाहती है। और इसके लिए दिल्ली सरकार ने दिल्ली के शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजने की तैयारी भी बहुत लंबे समय से कर रखी है। लेकिन पेच दिल्ली के उपराज्यपाल के पास अटका हुआ है। दिल्ली सरकार ने टीचर्स ट्रेनिंग संबंधी फाइल दोबारा उपराज्यपाल के पास भेजी है। दिल्ली सरकार का कहना है कि फाइल को तत्काल मंजूरी देनी चाहिए। दिल्ली सरकार ने कहा कि उपराज्यपाल दिल्ली के शिक्षकों के प्रशिक्षण में बाधा उत्पन्न ना करें। दिल्ली सरकार का यह भी कहना है कि दिल्ली के उपराज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट के आदेश मानने चाहिए। सारी फाइलें मंगाना तो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना होगी।

    दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने दिल्ली के शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजने का प्रस्ताव दोबारा उपराज्यपाल के पास भेजा है। इस ट्वीट में सिसौदिया द्वारा चिट्ठी के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं। दिल्ली सरकार के द्वारा यह भी कहा गया है कि गरीबों की शिक्षा में बाधा डालना उपराज्यपाल की सामंतवादी सोच को दर्शाता है।

  • फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के उज्बेकिस्तान किया गया डायवर्ट, 238 सवार थे लोग..

     फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के उज्बेकिस्तान किया गया डायवर्ट, 238 सवार थे लोग..

     

    नई दिल्ली : रूस से गोवा जा रही अज़ूर एयर की चार्टर्ड फ्लाइट में बम होने की सूचना दी गई है। गोवा हवाई अड्डे के डायरेक्टर को एक ईमेल के माध्यम से यह धमकी भेजी गई थी। सूचना मिलने के बाद इस फ्लाइट को उज्बेकिस्तान डायवर्ट कर दिया गया है। यह फ्लाइ टरूस के पर्म एयरपोर्ट से गोवा जा रही थी। बड़ी बात यह है कि इस विमान में 238 पैसेंजर और 7 क्रू मेंबर सवार हैं।

    बता दें कि प्लेन ने रूस के पेरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अजूर एयरलाइंस के प्लेन ने गोवा आने के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन बीच में ही उसे सुरक्षा संबंधित अलर्ट जारी कर दिया गया। जिसके बाद आनन-फानन में फ्लाइट को उज्बेकिस्तान के लिए डायवर्ट किया गया है।

    बता दें कि 11 दिनों में रूसी एयरलाइंस एजूर की फ्लाइट के साथ यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले 10 जनवरी को भी मॉस्को से गोवा जा रहे Azur एयरलाइंस के विमान की गुजरात के जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। दरअसल, विमान में बम होने की खबर गोवा के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ई-मेल के जरिए मिली थी। गोवा एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही विमान के पायलट से संपर्क किया और फ्लाइट को पास के एयरपोर्ट पर लैंड कराने के लिए कहा। एटीसी ने विमान के पायलट से जामनगर स्थित भारतीय वायु सेना के एयर बेस पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने के निर्देश दिए। इस एयरपोर्ट से बस एक ही पैसेंजर फ्लाइट का संचालन होता है और वह भी सुबह के समय।

  • प्रधानमंत्री मोदी द्वारा परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में पकड़ा गया फर्जी एनएसजी जवान, सेना और IB जांच में जुटी

    प्रधानमंत्री मोदी द्वारा परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में पकड़ा गया फर्जी एनएसजी जवान, सेना और IB जांच में जुटी

     

     

     

     

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनवरी को मुंबई में थे, यहां उन्होंने करीब 38,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किया था। जानकारी के मुताबिक एमएमआरडीए मैदान में आयोजित पीएम के कार्यक्रम में एक शख्स एनएसजी का फर्जी पहचान पत्र दिखाकर घुसने की कोशिश कर रहा था। हालांकि शक होने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है।

    बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी 35 वर्षीय रामेश्वर मिश्रा नवी मुंबई का रहने वाला है। वह भारतीय सेना की गार्ड्स रेजीमेंट का जवान होने का दावा कर रहा है। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है। वहीं सेना, आईबी, दिल्ली पुलिस और पीएम सुरक्षा अधिकारी जैसी कई एजेंसियां ​​संदिग्ध की जानकारी की जांच कर रही हैं कि वह वीवीआईपी सेक्शन में जाने की कोशिश क्यों कर रहा था।