Category: NATIONAL

  • संतों ने प्रयागराज में ‘धर्म सेंसर बोर्ड’ का किया गठन, देवी-देवताओं के अपमान वाली फिल्मों को नहीं होने देगा रिलीज

  •  गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी;भारतीय ध्वज संहिता का सख्ती से कराएं पालन राज्य व केंद्र शासित प्रदेश..

     गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी;भारतीय ध्वज संहिता का सख्ती से कराएं पालन राज्य व केंद्र शासित प्रदेश..

     

     

     

    नई दिल्ली : गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सहित भारत सरकार के मंत्रालयों से भारतीय ध्वज संहिता का सख्ती से पालन कराने का अनुरोध किया है। गृह मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि देश में विभिन्न आयोजनों पर जनता द्वारा कागज के बने राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं। ध्वज को कार्यक्रम के बाद न तोड़ा जाए और न ही जमीन पर फेंका जाए। यही नहीं केंद्र ने इसको लेकर राज्यों से जागरूकता अभियान चलाने को भी कहा है।

    गृह मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और इसलिए इसे सम्मान की स्थिति में रखा जाना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज के लिए सार्वभौमिक स्नेह और सम्मान और वफादारी है। मंत्रालय ने कहा फिर भी राष्ट्रीय ध्वज के प्रदर्शन पर लागू होने वाले कानूनों, प्रथाओं और परंपराओं के संबंध में लोगों के साथ-साथ सरकार के संगठनों/एजेंसियों के बीच अक्सर जागरूकता की कमी देखी जाती है।

    गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा कि महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों के अवसर पर जनता द्वारा कागज से बने राष्ट्रीय ध्वज को लहराया जा सकता है। राज्यों से ये भी सुनिश्चित करने कहा गया है कि महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों के अवसर पर जनता द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले कागज के बने झंडों को आयोजन के बाद न तो तोड़ा जाए और न ही जमीन पर फेंका जाए। ऐसे झंडों का निस्तारण, ध्वज की गरिमा के अनुरूप निजी तौर पर किया जाना चाहिए।

    गृह मंत्रालय ने ये भी कहा कि भारतीय ध्वज संहिता का सख्ती से पालन कराएं और इस संबंध में जन जागरूकता कार्यक्रम चलायें तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में विज्ञापनों के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी करें।

  • वीवीआईपी निमंत्रण कार्डों की संख्या की गई कटौती, सिर्फ 45000 लोगों को ही मिलेगा गणतंत्र दिवस परेड देखने को मौका

     

      वीवीआईपी निमंत्रण कार्डों की संख्या की गई कटौती, सिर्फ 45000 लोगों को ही मिलेगा गणतंत्र दिवस परेड देखने को मौका

     

     

    गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार दर्शकों की संख्या सरकार ने घटाने का फैसला किया है. कोरोना काल के बाद ऐसा दूसरी बार होगा जब समारोह में दर्शकों की संख्या कम होगी. इस बार मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी होंगे.

    सिर्फ 45000 लोगों को ही मिलेगा गणतंत्र दिवस परेड देखने को मौका

    सिर्फ 45000 लोगों को ही मिलेगा गणतंत्र दिवस परेड देखने को मौका, मिस्र के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

    गणतंत्र दिवस समारोह में बड़े बदलाव किए गए हैं. इस खास मौके पर केंद्र ने गेस्ट को कम करने का फैसला किया है. अब गणतंत्र दिवस समारोह में 45000 ही दर्शक पहुंच सकेंगे, जहां पहले कर्तव्य पथ पर हर साल एक लाख 25 हजार दर्शकों को आमंत्रित किया जाता था. सिर्फ कोरोना काल में 25 हजार दर्शक ही कर्तव्य पथ पहुंच सके थे. हाल के समय में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर चिंताएं बढ़ गई थी, लेकिन सरकार ने इस पर कोई सख्त नियम लागू नहीं किए.

    आपको बता दें कि 32,000 टिकट ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और 12,000 ई-निमंत्रण कार्ड जारी किए जाएंगे. हालांकि, कुछ फिजिकल टिकट भी जनता के लिए बेचे जाएंगे. इस बार वीवीआईपी निमंत्रण कार्डों की संख्या कम कर दी गई है. पहले यह 50,000 – 60,000 से अधिक हुआ करती थी और अब इसे घटाकर 12,000 कर दिया गया है. आम जनता के लिए संख्या में कोई कटौती नही की गई है.

    मिस्र के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

    मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं. मिस्र का 120 सदस्यीय दल पहली बार कर्तव्य पथ पर मार्च करेगा. बीटिंग द रिट्रीट समारोह के लिए, कुल सीटों का 10 प्रतिशत आम जनता के लिए आरक्षित किया गया है, जिनकी संख्या 1,250 है. इस साल 16 राज्यों और छह केंद्रीय मंत्रालयों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी. गणतंत्र दिवस समारोह का थीम इस बार जनभागीदारी का विषय है, जिसका अर्थ है अधिक लोगों की भागीदारी और सब कुछ उसी के अनुसार आयोजित किया गया है.

    सेंट्रल विस्टा के श्रमजीवियों का खास ध्यान

    इस समारोह में सेंट्रल विस्टा परियोजनाओं के श्रमजीवी और उनके परिवार के सदस्य, कर्तव्य पथ के रखरखाव कार्यकर्ता, दूध बूथ विक्रेता, सब्जी विक्रेता और छोटे किराना विक्रेता इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित व्यक्ति होंगे. उन्हें आगे की पंक्ति में दाहिने ओर बैठाया जाएगा. वहीं सरकार गणतंत्र दिवस परेड के लिए वैध टिकट या निमंत्रण पत्र रखने वाले दर्शकों को मेट्रो के स्टेशन से आसानी से परेड स्थल पर जाने का इंतजाम होगा. इस बार समारोह 23 जनवरी से स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन समारोह के साथ सैन्य टैटू और आदिवासी नृत्य के साथ शुरू होगा. यह दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दो दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा.

     

  • कुश्ती महासंघ के खिलाफ प्रदर्शन: कमेटी बनाने के सुझाव पर राजी नहीं पहलवान- अनुराग ठाकुर, आज फिर करेंगे मुलाकात

    कुश्ती महासंघ के खिलाफ प्रदर्शन: कमेटी बनाने के सुझाव पर राजी नहीं पहलवान- अनुराग ठाकुर, आज फिर करेंगे मुलाकात

     

     

    नई दिल्ली : देश के नामचीन पहलवान जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक समेत करीब 30 पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, खेल मंत्रालय ने पहलवानों को आरोपों की जांच और मांगों पर विचार के लिए कमेटी बनाने का सुझाव दिया है। इस पर पहलवान राजी नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ बृजभूषण शरण सिंह आज गोंडा में 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

    खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज फिर पहलवानों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले पहलवानों ने गुरुवार को अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और उनके साथ डिनर किया था। पहलवानों और खेल मंत्री के बीच ये बैठक 10 बजे से करीब पौने दो बजे तक चली।

    उधर, बृजभूषण शरण सिंह के इस्तीफे पर सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को फोन कर 24 घंटे के अंदर इस्तीफा देने का आदेश सुना दिया गया है। हालांकि, बृजभूषण शरण का कहना है कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा। मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं। बृजभूषण शरण ने 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

  • अगर ट्रेन से यात्रा करने वाले है आप; तो जरुर पढ़ ले ये खबर,कोहरे के चलते रेलवे ने 326 ट्रेनों को किया रद्द, 18 रीशेड्यूल

    नई दिल्ली : कोहरे के चलते शुक्रवार को भारतीय रेलवे ने 326 ट्रेनों को रद्द और 18 को रिशैड्यूल कर दिया। इसके साथ दिल्ली पहुंचने वाली 16 ट्रेनें लेट हैं। उत्तर भारत में शीतलहर में थोड़ी कमी आई है, लेकिन कोहरे की मार ट्रेनों पर जारी है। घने कोहरे की वजह से हर रोज कई ट्रेनें देरी से चल रही है। खराब मौसम और परिचालन संबंधी अन्य परेशानियों के चलते रेलवे को ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। सर्दी के मौसम में रेलगाड़ियों के रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्वोत्तर एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और गरीबरथ एक्सप्रेस सहित 326 ट्रेनों को शुक्रवार को रद्द कर दिया है।

    भारतीय रेलवे के अनुसार आज 280 गाडियों को पूरी तरह रद्द कर दिया है। 46 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। 18 ट्रेनों को आज रिशैड्यूल भी किया गया है। 13 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। रेलवे ने शुक्रवार को बताया कि कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 16 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इनमें बिहार से चलने वाली अधिकतर ट्रेनें हैं। बिहार के दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर और गया से चलने वाली ट्रेनें तय समय से एक घंटे से लेकर चार घंटे तक देरी से चल रही है।

    जो ट्रेन शुक्रवार को लेट हुई हैं, उनमें प्रमुख तौर पर दरभंगा क्लोन स्पेशल, गया महाबोधी एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस बरौनी क्लोन एक्सप्रेस,काशी वश्विनाथ एक्सप्रेस,कटहिार एक्सप्रेस, ब्रहमपुत्र मेल, वशिाखापट्टनम एक्सप्रेस, ग्वालयिर सुशासन एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, राजगीर श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, रक्सौल सदभावना एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर सप्तक्रांत िसुपरफास्ट एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, मानकिपुर सप्तक्रांत िएक्सप्रेस और तेलंगाना एक्सप्रेस है।

    इसके साथ ही मुख्य ट्रेनें जिनको रद्द किया गया है। उनमें पठानकोट, जोगिंदर नगर, धुरी- बठिंडा, फरुखनगर- दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली सराय रोहिल्ला, फरुखनगर, अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना, बनारस, बक्सर, हमसफर जयनगर- अमृतसर, कर्मभूमि सुपरफास्ट न्यू जलपाईगुरी, अमृतसर, आगरा, अजमेर, गरीबरथ बांद्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय रोहिल्ला, आनंद विहार टर्मिनल- भागलपुर, प्रताप एक्सप्रेस कोलकाता टर्मिनस, बीकानेर, पूर्वोत्तर एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल, कामाख्या, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस नई दिल्ली, जयनगर, लखनऊ डबल डेकर एसी आनंद विहार टर्मिनल- लखनऊ, झारखंड आनंद विहार टर्मिनल, हतिया और जनसाधारण एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल- दानापुर शामिल हैं।

  • अपनें बॉर्डर को केंद्रीय मंत्री ने कही दो टूक, जिसने भी हमारे बॉर्डर पर अतिक्रमण किया, उसे छोड़ेंगे नहीं

     अपनें बॉर्डर को केंद्रीय मंत्री ने कही दो टूक, जिसने भी हमारे बॉर्डर पर अतिक्रमण किया, उसे छोड़ेंगे नहीं

     

    नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने आज कहा कि हमारी सेना हर चीजों का सामना करने के लिए तैयार है। जिस किसी ने भी हमारे बॉर्डर पर अतिक्रमण किया, हमें आंख दिखाने की कोशिश की, उसे हमने छोड़ा नहीं है। आज हम जल थल नभ में बहुत मजबूत हैं और आज हम हर चीज खुद बना रहे हैं।

    बता दें कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच लंबे समय से सीमा पर तनातनी बनी हुई है। पिछले कल सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ था कि चीन माबजा जांगबो नदी पर नया बांध बना रहा है। यह बांध जिस जगह बन रहा है, उससे कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर भारत-नेपाल-चीन की सीमाएं मिलती हैं। इंटेलीजेंस रिसर्चर डेमियन साइमन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह तस्वीरें साझा की थीं।

    वहीं इसी के चलते केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने आज दो टूक संदेश दे दिया है कि हमारे बॉर्डर पर जिसने भी अतिक्रमण किया, हमें आंख दिखाने की कोशिश की, उसे हम छोड़ेंगे नहीं।

  • ट्रक ऑपरेटरों का पैदल मार्च निकाल एनएच किया जाम,जानें क्या है वजह…

     ट्रक ऑपरेटरों का पैदल मार्च निकाल एनएच किया जाम,जानें क्या है वजह…

     

     

    बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में एक माह से चल रहा सीमेंट प्लांट विवाद और गहरा गया है। मालभाड़े को लेकर ट्रक ऑपरेटर अब आर-पार की लड़ाई पर उतर आए हैं। सूबे में दो सीमेंट प्लांट बंद करने के विरोध में हजारों ट्रक ऑपरेटर आज पैदल मार्च निकाल रहे हैं।

    इसमें दाड़लाघाट और बरमाणा के करीब 5,000 ट्रक ऑपरेटर शामिल हुए हैं। बिलासपुर के नौणी से उपायुक्त कार्यालय तक 12 किलोमीटर का यह मार्च सुबह 11:30 बजे से शुरू हो गया है। इससे चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पर जाम लग गया है। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे से यातायात को घागस-जुखाला मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

  • जालंधर के रमन ज्वैलर में चोरों ने दिया चोरी वारदात को अंजाम , पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे हुई कैद…

    जालंधर के रमन ज्वैलर में चोरों ने दिया चोरी वारदात को अंजाम , पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे हुई कैद…

     

    MBD WEB NEWS: जालंधर ( सुमेश शर्मा ): महानगर के अंतर्गत पड़ते गढ़ा रोड़ स्थित रमन ज्वैलर की दुकान को चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए रमन ज्यूलर के मालिक नीरज कुमार ने बताया कि वह आज सुबह दुकान खोलने आए तो दुकान के पिछले हिस्से की दीवार टूटी हुई थी और सामान बिखड़ा पड़ा था।

     

     

    घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें 4 चोर देर रात वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे है। घटना की सूचना मिलने के बाद कमिश्नरेट कमिश्नर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

     

    पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • निर्धारित समय से पहले उड़ी फ्लाइट; अमृतसर एयरपोर्ट पर ही छूटे 35 यात्री- लोगों का हंगामा..

     निर्धारित समय से पहले उड़ी फ्लाइट; अमृतसर एयरपोर्ट पर ही छूटे 35 यात्री- लोगों का हंगामा..

     

     

    अमृतसर : आपने इन दिनों कोहरे की वजह से बहुत सी फ्लाइट्स लेट होने की खबरें देखी होंगी, लेकिन अमृतसर में बुधवार को एक अलग ही कारनामा देखने को मिला। हुआ यूं कि अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को स्कूट एयरलाइन का एक विमान अपने पूर्व निर्धारित समय से पांच घंटे पहले ही रवाना हो गया। इससे 35 यात्री एयरपोर्ट पर ही छूट गए। इसके बाद सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे 35 यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।

    प्रथम जानकारी के अनुसार स्कूट एयरलाइन का विमान सिंगापुर के लिए शाम 7:55 बजे अमृतसर से उड़ान भरता है। बुधवार शाम को 35 यात्री जब एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला कि विमान दोपहर करीब तीन बजे जा चुका है। इसके बाद इन यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया। सभी यात्री देर रात तक एयरपोर्ट पर बैठे परेशान होते रहे। यात्रियों का कहना है कि उन्हें कोई भी जानकारी नहीं दी गई। एयरलाइन ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

    वहीं इस बारे में स्कूट एयरलाइन के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने ई-मेल भेजकर सभी यात्रियों को विमान के रि-शेड्यूल होने के बारे में सूचित किया था। ऐसे में बहुत सारे यात्री तय समय पर एयरपोर्ट पहुंच गए थे। जो यात्री नहीं आए, उनके नाम की बार-बार घोषणा भी की जाती रही, लेकिन यात्रियों का कहना है कि उनको कोई ई-मेल नहीं मिला।

  • बड़ी कामयाबी: बब्बर खालसा के दो गुर्गे गिरफ्तार, पंजाब में प्रमुख हिंदू नेताओं को निशाना बनाने की फिराक में थे ..

    बड़ी कामयाबी: बब्बर खालसा के दो गुर्गे गिरफ्तार, पंजाब में प्रमुख हिंदू नेताओं को निशाना बनाने की फिराक में थे ..

     

     

     

    नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने दो कथित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के गुर्गो को गिरफ्तार किया है, जो प्रमुख हिंदू नेताओं पर हमले की योजना बना रहे थे।

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, युवराज और निशान के रूप में पहचाने गए दोनों को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद की गई। दोनों यूके स्थित खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और बीकेआई के शीर्ष नेता परमजीत पन्नू के संपर्क में थे।

    सूत्रों ने कहा, पूछताछ के दौरान, हमें पता चला है कि कुछ प्रमुख हिंदू नेता उनके रडार पर थे। वे लक्षित हत्याओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे और उन्होंने हिंदू नेताओं के परिसरों की रेकी की थी।

    सूत्रों ने कहा, “शिवसेना और बजरंग दल के नेता उनके रडार पर थे। दोनों कपूरथला निवासी अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत बल के संपर्क में थे, जो इस समय इंग्लैंड में है। फिलहाल दोनों पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनकी पूरी साजिश का पता लगाने के लिए हमें उनका कस्टोडियल रिमांड मिला है। हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि बीकेआई की असल योजना क्या थी।”

    स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने हाल ही में बीकेआई से जुड़े गैंगस्टर आवाज के खिलाफ मामला दर्ज किया था और पुलिस को इनपुट मिले थे कि खालिस्तानी संगठन गैंगस्टरों की मदद से हिंदू नेताओं पर हमले की योजना बना रहे हैं।