Category: NATIONAL

  • भारत जोड़ो यात्राः राहुल गांधी ने बोला आप सरकार पर बड़ा हमला, मुख्यमंत्री मान को दी यह नसीहत

    You are currently viewing भारत जोड़ो यात्राः राहुल गांधी ने बोला आप सरकार पर बड़ा हमला, मुख्यमंत्री मान को दी यह नसीहत

    Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi said a big attack on AAP government, gave this advice to Chief Minister Mann

    भारत जोड़ो यात्राः राहुल गांधी ने बोला आप सरकार पर बड़ा हमला, मुख्यमंत्री मान को दी यह नसीहत

     

     

    होशियरापुर : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान होशियारपुर में पहले दिन राहुल गांधी ने पंजाब की आप सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान सीएम भवंत मान को नसीहत देते हुए कहा कि राहुल ने कहा कि वह दिल्ली के दबाव में न आएं। अरविंद केजरीवाल का रिमोट कंट्रोल न बनें। उन्होंने कहा कि पंजाब को पंजाब से ही चलाया जाना चाहिए, इसे दिल्ली से चलाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। राहुल ने कहा कि सीएम होने के नाते आपको स्वतंत्र होकर पंजाब के फैसले लेने चाहिएं, न कि किसी के हाथ का रिमोर्ट कंट्रोल बनकर। राहुल ने कहा कि पंजाब पर दिल्ली के अधिकारियों की हकुमत बिल्कुल नहीं चलनी चाहिए। पंजाब के मसलों को पंजाबियों को ही हल करना चाहिए।

    वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए जवाब देने में देर नहीं लगाई। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जिसका शासन दिल्ली से चलता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम की कुर्सी से हटाकर और चन्नी को सीएम बनाने बनाया था। वहीं आप नेताओं का कहना है कि ऐसा बयान राहुल गांधी को शोभा नहीं देता।

    इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा सांसद वरुण गांधी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे वरुण गांधी को गले लगा सकते हैं, लेकिन उनकी विचारधारा के खिलाफ हैं। राहुल बोले कि वे आरएसएस के दफ्तर नहीं जा सकते हैं। इसके लिए उनकी गर्दन काटनी होगी। राहुल बोले- मेरे परिवार की एक विचारधारा है। वरुण ने दूसरी विचारधारा चुनी। मैं उस विचारधारा को अपना नहीं सकता।

  • फाजिल्का में जमीनी विवाद के चलते युवक की पीट-पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing फाजिल्का में जमीनी विवाद के चलते युवक की पीट-पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Youth beaten to death due to land dispute in Fazilka, police engaged in investigation

    फाजिल्का में जमीनी विवाद के चलते युवक की पीट-पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

     

    फाजिल्काः जिले के अंतर्गत आते गांव लक्खे में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने युवक की बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हत्यारोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देती मृतक युवक की बहन वीना ने कहा कि उनके गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति मक्खन सिंह से जमीन खरीदी थी और सारे पैसे देकर जमीन की रजिस्ट्री करा दी थी, लेकिन उक्त व्यक्ति ने अब भी जमीन पर काम नहीं करने दिया। मृतक युवक की बहन ने कहा कि जमीन पर उनका अधिकार है लेकिन उक्त लोगों ने ऐसा क्यों किया उसके बारे में कोई अंदाजा नहीं। इससे पहले भी वह युवक को 4-5 बार पीट चुका था।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फाजिल्का के डीएसपी सुबेग सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि उनका जमीन विवाद चल रहा था, जिसके चलते थाने में मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है, लेकिन अब इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इस बारे में फिलहाल कोई दावा नहीं किया जा सकता।

  • आठ आतंकवादी गिरफ्तार; आतंकवाद निरोधक विभाग को मिली बड़ी कामयाबी

    आठ आतंकवादी गिरफ्तार; आतंकवाद निरोधक विभाग को मिली बड़ी कामयाबी

     

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में अलग-अलग तलाशी अभियान के दौरान आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने यह जानकारी दी।

    सीटीडी ने एक बयान में कहा कि सीटीडी सक्रिय रूप से एक सुरक्षित पंजाब के अपने लक्ष्य का पीछा कर रहा है और विभाग आतंकवादियों तथा देश विरोधी तत्वों को सलाखों के पीछे भेजने के अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
    पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच के लिए आरोपियों को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

    सरकारी अधिकारियों के मुताबिक पुलिस के प्रांतीय आतंकवाद-रोधी विभाग किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए देश भर में खुफिया-आधारित अभियान चला रहे हैं।

  • जानें किस जगह हुई  गोलीबारी में छह माह के बच्चे समेत 6 लोगों की मौत…

    जानें किस जगह हुई  गोलीबारी में छह माह के बच्चे समेत 6 लोगों की मौत…

     

    लॉस एंजेलिस : अमेरिका के मध्य कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने केंद्रीय कैलिफोर्निया स्थित केएफएसएन-टीवी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि तुलारे काउंटी के गोशेन में गोलीबारी के शिकार लोगों में 17 वर्षीय एक मां और छह महीने का एक बच्चा है।

    टुलारे काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई एक विज्ञप्ति में कहा कि गोशेन में हार्वेस्ट रोड के 6800 ब्लॉक में स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह 3:30 बजे के बाद गोली चलने की आवाज सुनने पर डेप्युटीज को घर पर बुलाया। एजेंसी के मुताबिक गोलीबारी की जांच की जा रही है।

    केएफएसएन-टीवी की रिपोर्ट में कहा गया है कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद डेप्युटर्स ने दो को सड़क पर और तीसरे को घर के दरवाजे पर मृत देखा। कुल छह मृतक मिले। पांच की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों का मानना है कि इस घटना में कम से कम दो संदिग्ध शामिल हैं।

  • आर्धिक तंगी की मार झेल रहे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने की  PM Modi को मिलने की पेशकश , कहा;हम टेबल पर बैठें और कश्मीर जैसे मुद्दों को करें हल

    आर्धिक तंगी की मार झेल रहे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने की  PM Modi को मिलने की पेशकश , कहा;हम टेबल पर बैठें और कश्मीर जैसे मुद्दों को करें हल

     

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बदतर होती जा रही है। महंगाई इतनी बढ़ गई कि आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। वहीं इस आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भारत को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के साथ हुए तीन युद्धों का जिक्र किया और कहा कि हमने अपना सबक सीख लिया है।

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय नेतृत्व को सभी लंबित मुद्दों को हल करने की पेशकश की है क्योंकि पाकिस्तान भारत के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरा संदेश है कि आइए हम टेबल पर बैठें और कश्मीर जैसे ज्वलंत मुद्दों को हल करने के लिए गंभीर और ईमानदार बातचीत करें।

    शहबाज शरीफ ने कहा कि भारत और पाकिस्तान पड़ोसी हैं और उन्हें एक दूसरे के साथ रहना है। यह हमारे ऊपर है कि हम शांति से रहें और प्रगति करें या एक-दूसरे से झगड़ा करें, और समय के साथ संसाधनों को बर्बाद करें। भारत के साथ हमारे तीन युद्ध हुए हैं और इसने लोगों के लिए और अधिक दुख, गरीबी और बेरोजगारी ही आई है। हमने अपना सबक सीख लिया है और हम शांति से रहना चाहते हैं, बशर्ते हम अपनी वास्तविक समस्याओं को हल करने में सक्षम हों।

  • कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी का उनके पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

    कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी का उनके पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

     

     

     

    जालंधर : जालंधर से कांग्रेसी सांसद संतोख सिंह चौधरी आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव धालीवाल कादियां में काला संघियां रोड स्थित श्मशान घाट में किया गया। बेटे विक्रमजीत चौधरी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान राहुल गांधी सहित कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    इससे पहले जालंधर शहर के फुटबॉल चौक से उनकी अंतिम यात्रा रवाना हुई जो काला संघिया रोड पर पड़ते पैतृक गांव धालीवाल कादियां में पहुंची। अंतिन दर्शन करने के बाद उनका संस्कार किया गया।

    अंतिम संस्कार दौरान राहुल गांधी रस्मों में शामिल हुए। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग अपने परिवार के साथ मौजूद हैं। इसके अलावा पूर्व सी.एम. चन्नी, प्रताप बाजवा, अलका लांबा, मोहम्मद सदीक, गुरजीत औजला सहित कई अन्य कांग्रेसी विधायक व उनके समर्थक उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

    बता दें कि पिछले कल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान संतोख सिंह चौधरी का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था।

  • जालंधर के शक्ति पीठ श्री देवीतलाब मंदिर में नतमस्तक हुए राहुल गांधी….

    जालंधर के शक्ति पीठ श्री देवीतलाब मंदिर में नतमस्तक हुए राहुल गांधी….

    जालंधर के शक्ति पीठ श्री देवीतलाब मंदिर में नतमस्तक हुए राहुल गांधी….

     

    जालंधर : राहुल गांधी की भारत जोड़ो जो कि आज 15 जनवरी को शहर के महानगर में पहुंची, उसी को लेकर आज नार्थ हल्का में स्थित शक्ति पीठ श्री देवीतलाब मंदिर में नतमस्तक हुए। इस मौके पर जालन्धर पुलिस कमिश्नर डॉ भूपति के साथ एसीपी नार्थ दमनवीर सिंह पुलिस सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सख्त इंतजाम किया हुआ है सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को देखने के लिए नार्थ हल्का के विधायक जूनियर अवतार हेनरी व जिला प्रधान राजिंदर बेरी,राजेश विज,गौरव शर्मा नोनी,ब्लॉक प्रधान दीपक शर्मा मोना उपस्थित रहे

  • सुनाम में हुआ भयानक हादसा, लोहड़ी कार्यक्रम से लौट रहे परिवार के 5 सदस्यों की हादसे में मौत

    You are currently viewing सुनाम में हुआ भयानक हादसा, लोहड़ी कार्यक्रम से लौट रहे परिवार के 5 सदस्यों की हादसे में मौत

    Terrible accident in Sunam, 5 family members returning from Lohri program died in accident

    सुनाम में हुआ भयानक हादसा, लोहड़ी कार्यक्रम से लौट रहे परिवार के 5 सदस्यों की हादसे में मौत

     

     

    सुनामः संगरूर जिले के अंतर्गत आते सुनाम के गांव खडियाला कोठे आला सिंह वाला में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब गांव के एक परिवार के 5 सदस्यों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार लोहड़ी कार्यक्रम से लौट रहे था कि रास्ते में उनकी कार पुलिया से टकराकर पलट गई, जिसमें 5 लोगों की मौत गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को पटियाला के एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

    इस संबंधी जानकारी देते समाज सेवी हरपाल सिंह खड़ियाल ने बताया कि गाड़ी नहर की पुलिया से टकराकर पलट गई। इस हादसे में जसप्रीत सिंह, परमजीत कौर, जपजोत, वीरपाल, चरणजीत कौर की मौत हो गई जबकि सिमरजीत कौर गंभीर रूप से जख्मी हुई है। लोगों ने तुरंत घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    वहीं घटना की जानकारी देते मौके पर पहुंचे छाजली के थाना प्रमुख मनप्रीत सिंह ने बताया कि सभी पांचों मृतकों का स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शवों को वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

  • जल्द ही बैंक से पैसे निकालने के लिए होगा फेस आईडी का इस्तेमाल, आंखें भी होंगी स्कैन

    नई दिल्ली : बैंकों में जमा आपका पैसा अब और भी सेफ होगा। अभी तक बैंक से पैसे निकालने के लिए सिर्फ आपके हस्ताक्षर की जरूरत होती थी, लेकिन जल्द ही आपको अपने चेहरे और आंखों की रेटिना को स्कैन कराना होगा यानी सरकार बैंक ट्रांजेक्शन के लिए फेस आईडी और आईरिश स्कैनिंग की प्लानिंग कर रही है, हालांकि फेस आईडी की जरूरत सभी तरह के ट्रांजेक्शन के लिए नहीं, बल्कि कुछ खास मामलों में होगी। सरकार का मानना है कि इससे टैक्स चोरी में कमी आएगी।

    रिपोर्ट के मुताबिक कुछ बड़े प्राइवेट और सरकारी बैंकों ने फेस आईडी और आईरिश स्कैनिंग शुरू कर दी है। एक बैंक कर्मचारी ने नाम न बताने की छर्त पर बताया कि ट्रांजेक्शन से पहले फेस आईडी वेरिफिकेशन का आदेश अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन बैंकों ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह का वेरिफिकेशन अनिवार्य नहीं है और इसका इस्तेमाल उस स्थिति में किया जाएगा जब खाताधारक के पास सरकारी पहचान पत्र, स्थायी खाता संख्या (पैन कार्ड) नहीं होगा, हालांकि फेस आईडी के इस तरह के इस्तेमाल को लेकर प्राइवेसी पर सवाल खड़े होंगे, क्योंकि भारत में फेस आईडी, साइबर सिक्योरिटी, प्राइवेसी को लेकर कोई कानून नहीं है। उम्मीद है कि इस साल प्राइवेसी कानून को हरी झंडी मिल जाएगी।

    कहा जा रहा है कि फेस आईडी और आईरिश आईडी का इस्तेमाल उन मामलों में किया जाएगा जब किसी खाताधारक ने एक साल में 20 लाख से अधिक की निकासी और जमा की है। फेस आईडी के अलावा खाताधारक को पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड भी देना होगा।

    बता दें कि दिसंबर में भारत के वित्त मंत्रालय ने बैंकों से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के एक पत्र पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा, जिसमें सुझाव दिया गया था कि वेरिफिकेशन फेस आईडी और आईरिस स्कैनिंग के माध्यम से किया जाना चाहिए, खासकर जहां किसी व्यक्ति का फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन फेल होता है। सरकार या किसी बैंक की ओर से इस रिपोर्ट पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

  • यूथ वेलफेयर सोसाइटी अटारी बाजार ने किया डीएमए के उपप्रधान संदीप वर्मा को सम्मानित

    यूथ वेलफेयर सोसाइटी अटारी बाजार ने किया डीएमए के उपप्रधान संदीप वर्मा को सम्मानित

    जालन्धर : यूथ वेलफेयर सोसाइटी अटारी बाजार की तरफ से डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के उपप्रधान बनने पर संदीप वर्मा को हार्दिक बधाई दी ।इस मौके पर सुखविंदर सिंह बग्गा, आशु बाहरी व रोहित बाहरी की तरफ से उन्हें चुनरी देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के उपप्रधान संदीप वर्मा ने समहू सदस्यों का धन्यवाद किया । इस मौके पर सुखविंदर सिंह बग्गा , आशु बाहरी व रोहित बाहरी ने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन पत्रकारों के हक के लिए बहुत उत्तम कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि डीएमए समाजिक सेवाओं में भी हमेशा ही अपना योगदान देती रही है। उन्होंने कहा कि सज डिजिटल मीडिया का युग है। ऐसे में डिजिटल मीडिया के माध्यम से लोगों को बहुत ही बहुमूल्य जानकारी, जरूरी खबरें उन के फोन पर उपलब्ध हो रही है। इस के पीछे पत्रकारों की बहुत मेहनत है। सर्दी गर्मी बारिश धुंध की परवाह किये बगैर पत्रकार लोगो तक खबरें पहुंचा रहे है। उन्होंने कहा कि आज का समाज वास्तव में एक डिजिटल समाज है। लोग डिजिटल मीडिया का उपयोग करने का आनंद लेते हैं और इसके कई तत्त्वों को अपने दैनिक जीवन में शामिल करते हैं। हमारे जीवन के लगभग हर पहलू में डिजिटल मीडिया का उपयोग किया गया है इस मौके पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के उपप्रधान संदीप वर्मा ने कहा कि यूथ वेलफेयर सोसायटी अटारी बाजार के सभी सदस्यों को अगर आप को किसी भी तरफ से दिक्कत आ रही हो तो समहु डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की टीम का पूर्ण सहयोग होगा । इस मौके ओर सनी हांडा, सौरव मिडा, नितिन कोहली,मुनीश, धर्मपाल, राजेश, ईश्वर, मुकेश उपस्थित थे