Category: NATIONAL

  • अजब मामलाः प्रेमिका के भूत ने पहुंचाया कातिल प्रेमी को हवालात में… पढ़ें क्या है मामला

    You are currently viewing अजब मामलाः प्रेमिका के भूत ने पहुंचाया कातिल प्रेमी को हवालात में… पढ़ें क्या है मामला

    Strange case: The ghost of the girlfriend brought the murderer lover to the lockup… read what is the matter

    अजब मामलाः प्रेमिका के भूत ने पहुंचाया कातिल प्रेमी को हवालात में… पढ़ें क्या है मामला

     

     

    कोरबाः जी हां आने बिलुकल सही पढ़ा एक भूत ने अपने कातिल को जेल की सलाखों तक पहुंचा गया। जिसके बाद उक्त कातिल ने अपना अपराध को भी कबूल कर लिया है। ये अजब मामला छत्तीसगढ़ के अंतर्गत पड़ते कोरबा में सामने आया, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का कत्ल करने के बाद उसके शव को जंगल में दबा दिया। परन्तु कुछ ही समय बाद उक्त प्रेमी को अपनी प्रेमिका का भूत दिखने लगा जिसके बाद प्रेमी ने डरकर खुद पुलिस के पास जाकर अपना गुनाह कबूल किया बल्कि प्रेमिका के शव को भी बरामद करवाया। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार रिसदी नगर की रहने वाली 25 वर्षीय अंजू यादव को उसके प्रेमी गोपाल खड़िया ने मौत के घाट उतारा था और उसके शव को ढेलावाडीह के सागौन नर्सरी में गाड़ दिया था। वहीं 8 माह से लापता थी अंजू की पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपर्ट रामपुर चौकी में दर्ज थी। वहीं प्रेमिका की हत्या करने के बाद आराम से रह रहे आरोपी को जब प्रेमिका का भूत दिखने लगा तो उसने पुलिस के पास जाकर अपना गुनाह कबूल किया और कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में मृतका के कंकाल को जेसीबी की मदद से बरामद भी करवाया गया।

    जिक्रोयग्य है कि 8 माह पहले हुए इस हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी प्रेमी गोपाल के खिलाफ अंजू की हत्या करने और उसके शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान की सख्ती के बाद पीसीएस अधिकारियों ने वापस ली हड़ताल, लौट काम पर… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing मुख्यमंत्री भगवंत मान की सख्ती के बाद पीसीएस अधिकारियों ने वापस ली हड़ताल, लौट काम पर… पढ़ें पूरी खबर

    After the strictness of Chief Minister Bhagwant Mann, PCS officers called off the strike, returned to work… read full news

    मुख्यमंत्री भगवंत मान की सख्ती के बाद पीसीएस अधिकारियों ने वापस ली हड़ताल, लौट काम पर… पढ़ें पूरी खबर

     

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा हड़ताल पर गए पी.सी.एस. अफसरों को कड़ी चेतावनी के बाद अधिकारी हरकत में आ गए है। जिसके बाद सीएम मान की सख्ती के बाद एसडीएम खन्ना में प्रिंसिपल सचिव वेणु प्रसाद और पीसीएस अधिकारियों में मीटिंग हुई जिसमें सहमति बनी है और जिसके बाद वेणु प्रसाद ने हड़ताल वापिस लेने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पीसीएस अधिकारी काम पर लौटेंगे।

    इस संबंधी जानकारी देते प्रिंसिपल सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरोसा दिया है कि वह किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। जिसके बाद पीसीएस अधिकारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है और सामूहिक छुट्टी पर जाने का फैसला अधिकारियों ने वापिस ले लिया है। बता दें कि सी.एम. मान ने आज सुबह पी.सी.एस. अधिकारियों को अल्टीमेटम जारी किया था और सख्त आदेश जारी किए थे। वे दोपहर 2 बजे तक अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर लें नहीं तो उन पर सख्ती कार्रवाई होगी। उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसी के साथ उनका पिछला तजुर्बा भी जीरो कर दिया जाएगा।

    जिक्रयोग्य है कि आरटीए नरिंदर धालीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे जिस पर विजिलेंस ने कार्रवाई की थी और गत दिन नरिंदर धालीवाल को हिरासत में भेज दिया गया था। जिसके बाद पीसीएस अधिकारियों ने एक सप्ताह के लिए सामूहिक छुट्टी पर जाने का ऐलान किया था।

  • जानें किस जगह किसानों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस वाहन फूंके; पावर प्लांट में तोड़फोड़

    जानें किस जगह किसानों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस वाहन फूंके; पावर प्लांट में तोड़फोड़

     

     

     

    बक्सर : बिहार के बक्सर जिले में चौसा थर्मल बिजली संयंत्र के द्वारा अधिग्रहित भूमि के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने बुधवार को पुलिस की गाड़ियों को तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

    पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चौसा थर्मल पावर प्लांट के द्वारा अधिग्रहित भूमि के उचित मुआवजे की मांग को लेकर चल रहे किसानों का प्रदर्शन उग्र हो गया। उग्र लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी। चौसा स्थित पावर प्लांट में किसानों ने घुसकर जमकर तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। प्लांट में खड़े वाहनों को किसानों ने आग के हवाले कर दिया।

    घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हवाई फायरिंग कर उग्र लोगों को शांत करने की कोशिश की। इसके पूर्व मंगलवार को किसानों ने प्लांट के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया था। इस बीच मौके पर पहुचे पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।

  • पुंछ में हिंदुओं के घरों पर हुई फिर से पत्थरबाजी, लोगों में दहशत

    पुंछ में हिंदुओं के घरों पर हुई फिर से पत्थरबाजी, लोगों में दहशत

     

     

    श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी द्वारा हिंदू परिवारों को एक बार फिर टारगेट किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में देर रात हिंदू लोगों के घरों में पत्थर मारे गए। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों द्वारा पुलिस से सहायता मांगी गई है।

    वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने पर एसएचओ रंजीत सिंह राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। इस बीच नगर से हिंदुओं के संगठनों के पदाधिकारियों ने भी वहां पर पहुंचकर अल्पसंख्यकों से मुलाकात की और उन्हें हौसला दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की जानकारी हासिल कर जांच शुरू कर दी है।

    उधर, क्षेत्र के लोगों ने इस घटना की निंदा करने के साथ उनका कहना है कि कुछ शरारती तत्व गांव में सांप्रदायिक तनाव पैदा करना चाहते हैं इसलिए पुलिस को इस मामले की जांच करने के साथ ही गांव में सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए ताकि गांव का माहौल खराब न हो सके।

    बता दें कि सुरक्षा बलों ने 7 जनवरी की रात पुंछ के बालाकोट सेक्टर में घुसपैठ की करने की तैयारी में थे, इस दौरान सेना के जवानों ने आतंकवादियों की कोशिश को नाकाम कर दिया था। आपेरशन दौरान सेना ने 2 आतंकवादी को मार गिराया था, आतंकवादियों के पास से सुरक्षा बलों ने एक-एक एके 47, एके 56 राइफल, एक चीनी पिस्तौल, दो चीनी हथगोले और दो IED बरामद किए थे।

  • जालन्धर में हुआ दर्दनाक हादसा, मशहूर पंजाबी सिंगर के मैनेजर की गाड़ी डिवाईडर से टकराई, मौत

    You are currently viewing जालन्धर में हुआ दर्दनाक हादसा, मशहूर पंजाबी सिंगर के मैनेजर की गाड़ी डिवाईडर से टकराई, मौत

    Tragic accident in Jalandhar, manager of famous Punjabi singer’s car collided with divider, died

    जालन्धर में हुआ दर्दनाक हादसा, मशहूर पंजाबी सिंगर के मैनेजर की गाड़ी डिवाईडर से टकराई, मौत

     

    जालन्धरः महानगर के अंतर्गत आते के लिद्दड़ां पुल पर देर रात एक भयानक हादसा हो गया। जिसमें पंजाब के मशहूर सिंगर व एक्टर रंजीत बावा के मैनेजर डिप्टी वोहरा की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार पुल पर टक्कर के बाद पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

    जनकारी देते हुए जालन्धर देहात पुलिस के एस पी सरबजीत सिंह बहिया ने बताया कि डिप्टी वोहरा जो कि पंजाबी गायक रंजीत बावा के मैनेजर है। यह कल रात को खन्ना से शो खत्म कर अपने घर बटाला कि और जा रहे थे। कि इनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें डिप्टी की मौके पर ही मौत हो गई। जब थाना मकसूदां के प्रभारी ने जा कर देखा तो यह कार साइड पर लगी रेलिंग से टकराई हुई थी। और कार का बहुत ही बुरा हाल था। जब स्पीड मीटर भी चेक किया तो उसमें उसकी स्पीड 140 के करीब थी। यह हादसा तेज रफ्तार होने के चलते हुए है।

    वहीं मैनेजर की मौत के बाद गायक रणजीत बावा ने एक पोस्ट शेयर करके लिखा कि मेरा भाई डिप्टी वोहरा इस दुनिया को छोड़कर चला गया। भाई अभी हमने बहुत काम करने थे, बहुत आगे जाना था। दोस्त हमारी 20 साल की दोस्ती को तोड़ गया। मैं तेरे जैसा ईमानदार, दिलेर और दिल का राजा भाई कहां ढूंढूंगा। अलविदा भाई। मेरा दायां हाथ चला गया। रब ने आज बहुत बुरा किया।

  • कड़ाके की सर्दी में ठिठुरा पंजाब, आदमपुर 2.8 डिग्री तापमान के साथ रहा सबसे ठंडा

    You are currently viewing कड़ाके की सर्दी में ठिठुरा पंजाब, आदमपुर 2.8 डिग्री तापमान के साथ रहा सबसे ठंडा

    Punjab shivers in severe winter, Adampur remains coldest with 2.8 degree temperature

    कड़ाके की सर्दी में ठिठुरा पंजाब, आदमपुर 2.8 डिग्री तापमान के साथ रहा सबसे ठंडा

     

     

    चंडीगढ़: पंजाब में पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही शीतलहर के कारण जहां जनजीवन प्रभावित हआ है। वहीं घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई आवाजाई प्रभावित हुई है। घने कोहरे के कारण कई जगहों पर विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में कोहरे और शीतलहर से छुटकारा नहीं मिलेगा। वहीं पूरे उत्तर भारत में मौसम विभाग की तरफ से रविवार को ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शीत लहर का प्रकोप 10 जनवरी तक जारी रहेगा। उसके बाद इस में कमी आने की संभावना है। वहीं पंजाब का जिला आदमपुर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 2.8 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सैटेलाइट इमेजरी के जरिए बताया है कि कोहरे की परत पंजाब और उससे सटे उत्तर-पश्चिम राजस्थान से हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार तक फैली हुई है।

    बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। कुछ इलाकों में विजिबिलिटी 25 मीटर के आसपास आंकी गई है। घने कोहरे की वजह से लोग पार्किंग लाइट जलाकर सफर करने को मजबूर हैं। पंजाब में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि बठिंडा में विजिबिलिटी ज़ीरो हो गई है। उत्तर रेलवे की ओर से जानकारी मिल रही है कि कोहरे के कारण 29 ट्रेनों देरी से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कई ट्रेन 5-6 घंटे की देरी से भी चल रही हैं।

  • लुधियाना में लगी झुग्गी को आग, 6 बच्चे झुलसे दो की मौत, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

    You are currently viewing लुधियाना में लगी झुग्गी को आग, 6 बच्चे झुलसे दो की मौत, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

    Slum fire in Ludhiana, 6 children burnt to death, PGI referred in critical condition

    लुधियाना में लगी झुग्गी को आग, 6 बच्चे झुलसे दो की मौत, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

     

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते मुल्लांपुर दाखा के गांव मंडियानी में एक झुग्गी में अचानक आग लगने से 6 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। जिनमें दो की मौत हो गई जकि चार बच्चे को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि निवासी भूदन सिंह की झुग्गी थी और व रात को परिजनों के साथ खाना खाकर सो गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

    मिली जानकरी के अनुसार प्रवासी मजदूर भूदन सिंह गांव मंडियाणी में किसी के घर दिहाड़ी-मजदूरी करने गया हुआ था। उसकी पत्नी 6 बच्चों सहित झुग्गी में सो रही थी और अचानक करीब साढ़े 9 बजे झुग्गी में आग लग गई। आग लगने के कारण झुग्गी जलाया दीया बताया जा रहा है जिसके चलते यह हादसा हुआ। इस दौरान 2 बच्चे बिरजू (2 वर्ष), सुखरा (3 वर्ष) की मौके पर ही आगे की चपेट में आ गए जबकि मां ने अपने बाकी बच्चों को बहुत मुश्किल से आग लपटों से बाहर निकाला। आस-पड़ोस की झुग्गी वालों ने पानी डाल कर झुग्गी की आग बुझाई। तब जाकर बच्चों को झुग्गी से बाहर निकाला गया। इस दौरान मां भी झुलस गई। गांव की एंबुलेंस ने झुलसे बच्चों को चंडीगढ़ पी.जी.आई. अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    बता दें कि परिवार को संदेह है कि किसी शरारती व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं इलाका पुलिस को देर तक सूचना नहीं मिली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधर में लगातार 13वें दिन भी शीत लहर जारी, जालंधर का तापमान 5.7 डिग्री तक पहुंचा

    You are currently viewing जालंधर में लगातार 13वें दिन भी शीत लहर जारी, जालंधर का तापमान 5.7 डिग्री तक पहुंचा

    Cold wave continues in Jalandhar for the 13th consecutive day, Jalandhar’s temperature reaches 5.7 degrees

    जालंधर में लगातार 13वें दिन भी शीत लहर जारी, जालंधर का तापमान 5.7 डिग्री तक पहुंचा

     

     

    जालंधरः महानगर में पिछले करीब 13दिनों से पड़ रही शीतल लहर ने जहां लोगों को घरों में दुबने पर मजबूर कर दिया है। वहीं दोपहर धूप निकलने से कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन रात होते ही ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया। शीतलहर के चलते रात के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जालंधर का 5.7 डिग्री, लुधियाना का 6.3 डिग्री और अमृतसर का 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बठिंडा सबसे ठंडा शहर रहा जहां का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

    इसी बीच मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 10 जनवरी तक कोहरा छाया रहेगा। बादल भी छाए रहेंगे। लोहड़ी से पहले 12 जनवरी को बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ की बात करें तो वहां भी कोहरे का कहर जारी है। चंडीगढ़ में शनिवार का दिन सबसे सर्द दिन रहा। दिनभर चली सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुराया। इन दिनों को हवा में प्रदूषण के लिहाज से साफ माना गया। जबकि 2021 में सिर्फ 1 दिन ही साफ हवा का रहा था। इस साल बारिश न अाने से प्रदूषण नहीं धुल सका है। जालंधर में लगातार 13वें दिन खूब ठिठुरन रही है।

    जानकारी के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। इससे कारोबार भी लगातार प्रभावित हो रहा है। ठंड के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है।

  • स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में खाना खाने के बाद बच्चे बीमार, कुछ अभिभावकों की भी तबीयत बिगड़ी

     

    स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में खाना खाने के बाद बच्चे बीमार, कुछ अभिभावकों की भी तबीयत बिगड़ी

     

     

    पुलिस ने कहा कि हम इस घटना की जांच कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी पहुंच गए हैं और उस भोजनालय का निरीक्षण कर रहे हैं, जहां से कार्यक्रम के लिए खाना मंगवाया गया था.

    केरल: स्कूल में खाना खाने के बाद बच्चे बीमार, कुछ अभिभावकों की भी तबीयत बिगड़ी

    जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग. (सांकेतिक तस्वीर)

    केरल के पथानामथिट्टा जिले के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विषाक्त भोजन करने के बाद कुछ छात्र और उनके माता-पिता बीमार हो गए, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. कोडुमन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि छह जनवरी को स्कूल में कार्यक्रम के दौरान चार बच्चों समेत सात-आठ लोगों के खाद्य विषाक्तता से पीड़ित होने की सूचना मिली थी.

    दरअसल, केरल में पिछले दो सप्ताह में विभिन्न जिलों से विषाक्त भोजन से तबीयत खराब होने के कई मामले सामने आए हैं. कोट्टायम और कासरगोड जिलों में भी ऐसी घटनाओं में दो लोगों की मौत भी हो चुकी है.

    घटना की जांच कर रहे स्वास्थ्य अधिकारी

    फिलहाल ताजा मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा पुलिस को नियमित काम के दौरान इस घटना के बारे में पता चला और अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि हम इस घटना की जांच कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी पहुंच गए हैं और उस भोजनालय का निरीक्षण कर रहे हैं, जहां से कार्यक्रम के लिए खाना मंगवाया गया था. जो बीमार हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    भोजनालय का मुख्य रसोइया गिरफ्तार

    केरल के कोट्टयम जिले में हाल ही में एक भोजनालय से मांसाहारी भोजन खाने के बाद एक युवती की मौत हो गई थी. वहीं इस घटना के सिलसिले में रविवार को उस भोजनालय के मुख्य रसोइया को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. कोट्टयम के गांधीनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि कोट्टयम मेडिकल कॉलेज में नर्स के रूप में कार्यरत महिला की खाद्य विषाक्तता के कारण मौत हो गई. इस सिलसिले में भोजनालय के मुख्य रसोइया से पूछताछ करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

  • फगवाड़ा में गाड़ी लूटकर भाग रहे गैंगस्टरो की ताबड़तोड़ फायरिंग में कॉन्स्टेबल शहीद, फायरिंग के बीच तीनों गिरफ्तार; सीएम मान ने किया शहीद के परिवार को 1 करोड़ देने का ऐलान…

    फगवाड़ा में गाड़ी लूटकर भाग रहे गैंगस्टरो की ताबड़तोड़ फायरिंग में कॉन्स्टेबल शहीद, फायरिंग के बीच तीनों गिरफ्तार; सीएम मान ने किया शहीद के परिवार को 1 करोड़ देने का ऐलान…

     

    लुधियाना : पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कपूरथला के फगवाड़ा क्षेत्र में देर रात गैंगस्टरों ने पुलिस के कॉन्स्टेबल को गोलियां मार कर हत्या कर दी। वारदात के वक्त पुलिस थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर का गनमैन कमल बाजवा क्रेटा गाड़ी लूट कर भाग रहे गैंगस्टरों का पीछा कर रहा था। लुटेरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोलियां लगने से कमल बाजवा की मौत हो गई है।

    गाड़ी लूटकर भाग रहे गैंगस्टरो की सूचना फगवाड़ा पुलिस ने फिल्लौर पुलिस को दी। फिल्लौर में नाका लगाकर बैठी पुलिस की गैंगस्टरों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में तीन गैंगस्टरों को गोलियां लगी हैं। गोलियां लगने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चौथा साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया।

    जानकारी के अनुसार पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगस्टरों को टांगों और हाथों पर गोलियां लगी हैं। तीनों घायल गैंगस्टरों की पहचान रणबीर, विष्णु और कुलविंदर के रूप में हुई है। तीनों को लेकर पुलिस पहले सिविल अस्पताल फिल्लौर में लेकर गई। जहां पर दो की हालत गंभीर होने पर और गोलियां लगी होने पर सिविल अस्पताल जालंधर में रेफर कर दिया गया। देर रात पुलिस तीनों को लेकर जालंधर पहुंची। तीनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    बता दें कि लुटेरे फगवाड़ा में किसी की कार को लूट कर भाग रहे थे। इसकी जानकारी एसएचओ के गनमैन कमल बाजवा को लगी तो उन्होंने लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया। बाजवा को लुटेरों के पास पिस्तौल होने की जानकारी नहीं थी। लुटेरों ने जब देखा कि पुलिस वाला उनका पीछा कर रहा है तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान गोलियां कमल बाजवा को लगी। लोगों ने तुरंत प्रभाव से उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां पर उनकी मौत हो गई।

    1 करोड़ रुपए एक्सग्रेशिया राशि देगी पंजाब सरकार
    वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में लुटेरों की गोली से शहीद हुए कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के परिवार को 1 करोड़ रुपए एक्सग्रेशिया ग्रांट देने की घोषणा की है। एक ट्वीट में उन्होंने कुलदीप सिंह बाजवा की शहादत को सलाम किया है। पंजाब सरकार 1 करोड़ रुपए एक्सग्रेशिया राशि देगी और एचडीएफसी बैंक की तरफ से 1 करोड़ रुपए बीमे की राशि दी जाएगी।