Category: NATIONAL

  • दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को कुचला- 3 की हुई मौत,2 घायल…

     दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को कुचला- 3 की हुई मौत,2 घायल…

     

     

     

    श्री मुक्तसर साहिब : श्री मुक्तसर साहिब-बठिंडा मार्ग पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार महल में वेटर का काम करने वाले पांच प्रवासी मजदूर पैदल महल की ओर आ रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया। इस दौरान तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खलिहान से जा टकराई। इस दौरान कार चालक व एक कार सवार भी घायल हो गए।

    पुलिस ने उन्हें मुक्तसर साहिब के अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, मजदूर नेपाल के थे जो अर्जन पैलेस भुल्लर में काम करने आ रहे थे। वे श्री मुक्तसर साहिब की तरफ से पैदल सड़क पर आ रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर शर्मनाक मामला आया सामने, युवक ने किया महिला के कंबल पर पेशाब

    You are currently viewing एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर शर्मनाक मामला आया सामने, युवक ने किया महिला के कंबल पर पेशाब

    Embarrassing case surfaced again in Air India flight, youth urinated on woman’s blanket

    एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर शर्मनाक मामला आया सामने, युवक ने किया महिला के कंबल पर पेशाब

     

    नई दिल्लीः एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में महिला सहयात्री पर पेशाब करने का मामला सामने आने के करीब 10 दिन बाद एक और इसी तरह का मामला सामने आया है। इस घटना में भी एक नशे में धुत पैसेंजर ने महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दी. पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पेरिस-दिल्ली सेक्टर में दर्ज कराई. हालांकि आरोपी यात्री ने इस मामले में लिखित माफीनामा दिया जिसके बाद उस पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई। बता दें कि यह चौंकाने वाली घटना पेरिस से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में वीरवार को हुई।

    मिली जानकारी के अनुसार यह दूसरा मामला एयर इंडिया फ्लाइट का है। जब 6 दिसंबर को एयर इंडिया फ्लाइट नंबर 142 के पायलट ने भी इस घटना की जानकारी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दी थी. इसके बाद आरोपी पुरुष यात्रा को हिरासत में लिया गया था। फ्रांस की राजधानी पेरिस से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में नशे में धुत्त एक शख्स ने महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया। हालांकि, मामले में आरोपी शख्स के लिखित माफीनामे के बाद उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई।

    जिक्रयोग्य है कि इस घटना के बाद विमान के पायलट ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आरोपी यात्री को पकड़ लिया गया हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह यात्री कि क्लास में सफर कर रहा था। उधर, एयर इंडिया की फ्लाइट में 26 नवंबर को नशे में महिला यात्री पर पेशाब करने के मामले में डीजीसीए ने एयर इंडिया से जवाब मांगा है।

  • MP के रीवा में मंदिर के गुंबद से टकराया ट्रेनी प्लेन , हादसे में पायलट की मौत

    MP के रीवा में मंदिर के गुंबद से टकराया ट्रेनी प्लेन , हादसे में पायलट की मौत

     

     

    रीवा : मध्यप्रदेश के रीवा में बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रेनी प्लेन मंदिर के गुंबद से टकरा कर क्रैश हो गया। इस हादसे में प्लेन में मौजूद पायलट और प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें संजय गांधी अस्पताल में कराया गया। यहां सीनियर पायलट की मौत हो गई। पायलट प्रशिक्षण कंपनी का प्लेन देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इलाज के लिए उन्हें संजय गांधी अस्पताल में कराया गया। यहां सीनियर पायलट की मौत हो गई। पायलट प्रशिक्षण कंपनी का प्लेन देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    यह घटना देर रात 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की चोरहटा हवाई पट्टी से यह प्लेन उड़ा था जिसके बाद घने कोहरे के चलते यह प्लेन नीचे ही रह गया और एक आम के पेड़ में टकराने के बाद मंदिर के गुंबद से जा टकराया और क्रैश हो गया प्लेन के टकराने से मंदिर का गुंबद भी टूटकर नीचे गिर गया।

    अगर यह प्लेन मंदिर से न टकराकर किसी घर से टकराता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास कई घर भी हैं। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को लगी वैसे ही बचाव कार्य के लिए पुलिस की टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों की काफी भीड़ भी मौके पर इकट्ठा हो गई। प्लेन मंदिर के गुंबज से इतनी जोर से भिड़ा की उसके परखच्चे उड़ गए।

    दोनो घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया था जहां पर उपचार के दौरान सीनियर पायलट की मौत हो गई जबकि प्रशिक्षु पायलट की हालत गंभीर बनी हुई है।मृतक का नाम विमल कुमार (60) है जो बिहार के रहने वाले थे। घायल प्रशिक्षु का नाम सोनू कुमार (24) जयपुर राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है।

    फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के पीछे की वजह घना कोहरा था यह फिर किसी और कारण से यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर जिला कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी नवनीत भसीन भी मौके पर पहुंचे।

  • जोशीमठ में  भू-धंसान को देख सभी बड़े प्रोजेक्टों पर रोक- सरकार ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

     जोशीमठ में  भू-धंसान को देख सभी बड़े प्रोजेक्टों पर रोक- सरकार ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

     

     

     

    चमोली : जोशीमठ में हो रहे भूस्खलन और उससे प्रभावित लोगों के लिए धामी सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए एनटीपीसी की जल विद्युत परियोजना, हेलंग मारवाड़ी बाईपास समेत अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री के इस फैसले को सही बताते हुए स्थानीय लोगों का कहना है कि जो फैसला अभी लिया गया है अगर वह पहले हो जाता तो जोशीमठ आज इस तरीके से भूस्खलन की जद में नहीं आता।

    जोशीमठ में हो रहे भू-धंसान को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में आ गए हैं। जहां एक और जोशीमठ में सभी बड़े प्रोजेक्ट्स पर रोक लगा दी गई है तो वहीं मुख्यमंत्री ने आज एक हाई लेवल मीटिंग भी बुलाई है। इसके साथ ही जोशीमठ में भू-धंसाव की समस्या को लेकर प्रशासन प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने में जुटा है. प्रभावित परिवारों को नगरपालिका, ब्लॉक, बीकेटीसी गेस्ट हाउस, जीआईसी, गुरुद्वारा, इंटर कॉलेज, आईटीआई तपोवन सहित अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। नगर क्षेत्र से 43 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है जिसमें से 38 परिवार को प्रशासन ने शिफ्ट किया है, जबकि पांच परिवार स्वयं सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत और बचाव कार्य में कोई कमी ना हो। मुख्यमंत्री के इस आदेश का भी असर देखा जा रहा है. आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा जोशीमठ पहुंच चुके हैं। गुरुवार देर रात उन्होंने कई इलाकों का भ्रमण किया। साथ ही प्रशासन की टीम दिनभर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही है, जो लोग प्रभावित हैं, उन्हें आवश्यक चीजें पहुंचाई जा रही है। साथ ही खाने पीने की व्यवस्थाएं की जा रही है।

  • अलकायदा ने दी राम मंदिर को उड़ाने की धमकी…

    अलकायदा ने दी राम मंदिर को उड़ाने की धमकी…

     

     

     

    लखनऊ : अयोध्या में बन रहे राम मंदिर पर आतंकियों की नजर है। अंतरराष्ट्रीय जिहादी समूह ने अपनी पत्रिका गजवा-ए-हिंद के ताजा अंक में कहा कि अलकायदा राम मंदिर को तोड़कर उसकी जगह एक मस्जिद बनाएगा। इसके अलावा जिहादी फीड की ओर से इस सप्ताह ऑनलाइन जारी पत्रिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी जहर उगला है। साथ ही साथ भारतीय मुसलमानों से जिहाद का समर्थन करने की अपील की गई है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 110 पन्नों के संपादकीय में कहा गया है ‘जिस तरह बाबरी मस्जिद के ढांचे पर राम मंदिर बनाया जा रहा है उसे उड़ा दिया जाएगा और मूर्तियों के स्थान पर अल्लाह के नाम पर बाबरी मस्जिद का निर्माण किया जाएगा। ये सब बलिदान मांगता है।’

    अलकायदा ने भारतीय मुसलमानों को संबोधित करते हुए कहा गया है कि उन्हें “इस कारण भौतिक नुकसान से डरना नहीं चाहिए”, क्योंकि वे पहले ही दशकों से जीवन और संपत्ति का नुकसान झेल चुके हैं। अगर यह जान माल जिहाद के लिए इस्तेमाल होता तो इतना नुकसान न होता।

    उसने कहा, ‘यह सब सिर्फ बातचीत नहीं है। बाबरी मस्जिद को 30 साल पहले गिरा दिया गया था। गुजरात के अहमदाबाद में 20 साल पहले गर्भवती महिलाओं को उनके बच्चों के साथ पेट काटकर जलाया गया और आज हर जगह बुलडोजर चल रहे हैं।

  • भूकंप के झटकों से कांप उठी दिल्ली-NCR की धरती, रिक्टर स्केल पर 5.9 रही तीव्रता

    भूकंप के झटकों से कांप उठी दिल्ली-NCR की धरती, रिक्टर स्केल पर 5.9 रही तीव्रता

     

    नई दिल्ली : दिल्ली-NCR में गुरुवार को 7 बजकर 57 मिनट पर यहां भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दिल्ली एनसीआर के अलावा जम्मू-कश्मीर में भी धरती हिली है। यहां भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भारत के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में रहा।

    इससे पहले न्यू ईयर वाले दिन भी देश में अलग-अलग समय पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 1 जनवरी को देर रात 11:28 बजे मेघालय के नोंगपोह में रिक्टर स्केल पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था। तब भूकंप का केंद्र नोंगपोह में जमीन से 10 किमी. भीतर था। इससे पहले उत्तराखंड के उत्तरकाशी से लेकर नेपाल तक 27-28 दिसंबर की रात ढाई घंटे के भीतर कई भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

  • फिरोजपुर में मिली करोड़ों की हेरोइन- धुंध की आड़ में तस्करों ने आलू के खेत में छिपाई थी, BSF जवानों ने सर्च को बड़ी सफलता..

     फिरोजपुर में मिली करोड़ों की हेरोइन- धुंध की आड़ में तस्करों ने आलू के खेत में छिपाई थी, BSF जवानों ने सर्च को बड़ी सफलता..

     

     

     

     

    फिरोजपुर : फिरोजपुर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने सरहद के पास खेतों से 8 करोड़ रुपए की हेरोइन की खेप को बरामद किया है। पाकिस्तानी तस्करों ने धुंध का फायदा उठाते हुए उसे तारों के पार खेतों में छिपाया था, लेकिन जवानों की सूझबूझ से पाकिस्तानी तस्करों के इस प्रयास को विफल कर दिया गया।

    पाकिस्तानी तस्करों की तरफ से यह खेप फिरोजपुर के अंतर्गत आते गांव पीर इस्माइल खान में तारों के पार आलू के खेतों में छिपाई गई थी। गुरुवार दोपहर बाद जब BSF के जवान गश्त पर थे तो उन्होंने फैंसिंग के पास पैरों के निशान देखे। जिसके बाद उन्हें शक हुआ और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

  • श्रद्धालुओं को रेणुका यल्लम्मा मंदिर लेकर जा रही गाड़ी पेड़ से टकराई, तीन महिलाओं सहित 6 की दर्दनाक मौत

    श्रद्धालुओं को रेणुका यल्लम्मा मंदिर लेकर जा रही गाड़ी पेड़ से टकराई, तीन महिलाओं सहित 6 की दर्दनाक मौत

    श्रद्धालुओं को रेणुका यल्लम्मा मंदिर लेकर जा रही गाड़ी पेड़ से टकराई, तीन महिलाओं सहित 6 की दर्दनाक मौत

     

    पुलिस के अनुसार, जिले के रामदुर्ग तालुक में हुल्कुंद गांव से कुछ लोग सावदत्ती स्थित रेणुका यल्लम्मा मंदिर जा रहे थे, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क के किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गया.

    कर्नाटक के बेलगावी जिले के चिंचनूर में बृहस्पतिवार को तड़के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक गाड़ी पेड़ से टकरा गई, जिससे तीन महिलाओं समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छठे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार, जिले के रामदुर्ग तालुक में हुल्कुंद गांव से कुछ लोग सावदत्ती स्थित रेणुका यल्लम्मा मंदिर जा रहे थे, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क के किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गया.

    कर्नाटक के सिंचाई मंत्री गोविंद कारजोल ने प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में घायल हुए कुल 16 लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है. हुलकुंडा गांव के करीब 23 श्रद्धालु मंदिर जा रहे थे. घायलों का गोकक और रामदुर्गा के अस्पतालों में इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान हनुमप्पा (25), दीपा (31), कुमारी सविता (11), मारुति (42) और इंद्र (24) के रूप में हुई है. वे कर्नाटक के बेलगावी जिले के हुलकुंडा गांव के रहने वाले थे.

    सीएम ने 5 लाख रुपए मुआवजे का किया ऐलान

    मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. अधिकारियों को घायलों के लिए उचित उपाय करने का निर्देश दिया गया है. इस घटना के बारे में बात करते हुए सीएम बोम्मई ने कहा, “6 लोगों की मौत हो गई है. मैं इस संबंध में अधिकारियों के संपर्क में हूं. मैंने आज सुबह भी बात की. सरकार इलाज का ध्यान रखेगी. मामले में एक जांच भी शुरू की गई है.” एसपी संजीव पाटिल के मुताबिक रामदुर्गा जिले के कड़ाकोल थाने में मामला दर्ज किया गया है.

  • 11 दिन में 124 इंटरनेशनल यात्रियों में मिले 11 वेरिएंट, क्या विदेशियों से भारत में आएगी कोरोना की चौथी लहर?

    11 दिन में 124 इंटरनेशनल यात्रियों में मिले 11 वेरिएंट, क्या विदेशियों से भारत में आएगी कोरोना की चौथी लहर?

     

     

    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 188 नए मामले सामने आने के बाद अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,79,319 करोड़ हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,554 रह गई है.

     

    कोरोनावायरस चीन, जापान, अमेरिका सहित दुनिया के कई शहरों में कहर बरपाए हुए है. यह घातक वायरस अब तक लाखों लोगों की जान ले चुका है. इस बीच आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि भारत में 24 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की टेस्टिंग के दौरान 11 ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट पाए गए और इन सभी वेरिएंट को पहले भारत में रिपोर्ट किया गया. ये टेस्टिंग हवाई अड्डों, बंदरगाहों, भू बंदरगाहों पर की गई. 24 दिसंबर से तीन जनवरी तक 19,227 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच की गई, जिनमें से 124 संक्रमित पाए गए. सभी को आइसोलेशन में रखा गया था.

    सूत्रों ने कहा कि 124 पॉजिटिव सैंपलों में से 40 के जीनोम सीक्वेंसिंग रिजल्ट मिले हैं, जिनमें 15 सैंपल XBB.1 और XBB वेरिएंट के मिले, जबकि एक सैंपल BF 7.4.1 का पाया गया हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने नागरिकों से अनावश्यक रूप से घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहने और सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है.

    पिछले महीने भारत ने किसी भी संभावित नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए हवाई अड्डों पर रेंडम टेस्टिंग शुरू की थी. इसके अलावा, चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई थी.

    पिछले महीने अस्पतालों और स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोविड की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल का दौरा किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 दिसंबर को देश में कोविड की स्थिति के साथ-साथ हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की तैयारी का आकलन करने के लिए एक हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की थी.

    देश में कोरोना वायरस के आंकड़े

    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 188 नए मामले सामने आने के बाद अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,79,319 करोड़ हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,554 रह गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से भारत में अभी तक 5,30,710 लोगों की मौत हो चुकी है. संक्रमण की दैनिक दर 0.10 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत है. कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,554 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 16 मामलों की कमी दर्ज की गई है. वहीं, देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है.

     

  • हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने के हाईकोर्ट के आदेश पर रोक,50 हजार लोगों के आशियाने पर फिलहाल नहीं चलेगा बुल्डोजर

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने के हाईकोर्ट के आदेश पर रोक,50 हजार लोगों के आशियाने पर फिलहाल नहीं चलेगा बुल्डोजर

     

     

     

    नई दिल्ली -उत्तराखंड के हल्द्वानी में रह रहे करीब 50 हजार लोगों को देश की सर्वोच्च अदालत ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने के हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि 7 दिन में अतिक्रमण हटाने का फैसला सही नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि गफूर बस्‍ती में अतिक्रमण हटाने से करीब 50 हजार परिवार प्रभावित होंगे। उन्‍होंने कहा कि सार्वजनिक परिसर एक्‍ट के तहत यह कार्रवाई मान्‍य नहीं है। दूसरी ओर, उत्‍तराखंड सरकार का कहना है कि गफूर बस्‍ती रेलवे की जमीन पर बसी है। यहां रहने वाले लोगों ने रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण किया है। सुनवाई के दौरान जस्टिस कौल ने कहा कि इस मामले को मानवीय नजरिए से देखना चाहिए। हम सात दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का आदेश कैसे दे सकते हैं। लोगों के घरों को ध्‍वस्‍त करने से पहले पुनर्वास का काम कराया जाना चाहिए। कुछ लोगों के पास 1947 के समय के जमीन पट्टे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि गफूर बस्‍ती की कितनी जमीन राज्‍य सरकार की है और कितनी रेलवे की?

    दऱअसल इन लोगों पर आरोप है कि हल्द्वानी में ये लोग परिवार रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करके रहते हैं। इस मामले में हाईकोर्ट ने दिसंबर 2022 में रेलवे को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था।