Category: NATIONAL

  • रजौरी में आंतकियों ने 4  नागरिकों की हत्या, IED ब्लासट में एक बच्चे की दर्दनाक मौत…

     रजौरी में आंतकियों ने 4  नागरिकों की हत्या, IED ब्लासट में एक बच्चे की दर्दनाक मौत…

     

     

     

    जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को एक बच्चे की मौत हो गई और दो महिलाएं समेत 5 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजौरी जिले के डांगरी गांव में पीड़िता के घर में आईईडी ब्लास्ट हुआ जिसमें बच्चे की दर्दनाक मौत जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट गांव में उस जगह पर हुआ जहां रविवार शाम को आतंकवादियों ने चार नागरिकों की हत्या कर दी थी और छह अन्य को घायल कर दिया था।

     

    इस बीच, राजौरी कस्बे में आतंकी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी ने सोमवार को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। आतंकियों की ओर से लगातार हमलों को देखते हुए डांगरी गांव में सुरक्षा बढ़ाई गई है। सुरक्षा बल क्षेत्र में निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। सुरक्षाकर्मी इन घटनाओं के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

    जम्मू (उत्तम हिन्दू न्यूज): जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को एक बच्चे की मौत हो गई और दो महिलाएं समेत 5 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजौरी जिले के डांगरी गांव में पीड़िता के घर में आईईडी ब्लास्ट हुआ जिसमें बच्चे की दर्दनाक मौत जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट गांव में उस जगह पर हुआ जहां रविवार शाम को आतंकवादियों ने चार नागरिकों की हत्या कर दी थी और छह अन्य को घायल कर दिया था।

    इस बीच, राजौरी कस्बे में आतंकी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी ने सोमवार को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। आतंकियों की ओर से लगातार हमलों को देखते हुए डांगरी गांव में सुरक्षा बढ़ाई गई है। सुरक्षा बल क्षेत्र में निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। सुरक्षाकर्मी इन घटनाओं के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

  • पटियाला के स्मार्ट स्कूल में पहुंचे सीएम भगवंत मान और मनीष सिसोदिया, शिक्षकों व बच्चों के अभिभावकों के साथ की मुलाकात

    You are currently viewing पटियाला के स्मार्ट स्कूल में पहुंचे सीएम भगवंत मान और मनीष सिसोदिया, शिक्षकों व बच्चों के अभिभावकों के साथ की मुलाकात

    CM Bhagwant Mann and Manish Sisodia reached Smart School in Patiala, met teachers and parents of children

    पटियाला के स्मार्ट स्कूल में पहुंचे सीएम भगवंत मान और मनीष सिसोदिया, शिक्षकों व बच्चों के अभिभावकों के साथ की मुलाकात

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में शिक्षा के स्तर को उंचा उठाने और उसको मजबूत बनाने के लिए इस पैरेंट्स-टीचर मीटिंग के दौरान शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान पटियाला के मॉडल टाउन के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्मार्ट स्कूल पहुंचे। इस मौके उनके साथ दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह भी पहुंचे। स्कूली छात्रों ने सीएम मान और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को फूल देकर उनका स्वागत किया।

    मिली जानकारी के अनुसार पैरेंट्स-टीचर मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद पटियाला के सरकारी स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने न केवल शिक्षकों से मुलाकात की बल्कि बच्चों और उनके अभिभावकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्कूल के विद्यार्थियों से बात की और बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई कर आगे बढ़ने की सलाह दी।

    वहीं बच्चों के परिजनों के साथ सीएम भगवंत मान और मनीष सिसोदिया को सरकारी स्कूल पर ध्यान देने पर खुशी जताई। परिजनों ने कहा कि किसी सीएम ने शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में पहली बार ऐसा कदम उठाया है। एक बच्चे की मां ने कहा कि तीस वर्ष बाद वह किसी सीएम को अपने सामने देखकर भरोसा नहीं कर पा रही हैं।

    वहीं पीटीएम में शामिल होने आए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि स्कूल की दीवार पर थिंक बिग लिखा है, लेकिन थिंक बिग केवल अपने बारे या केवल अपनी क्लास के बारे नहीं, बल्कि सर्वहित में सोचा जाना चाहिए। उन्होंने पंजाब के सभी सरकारी स्कूल अच्छे होने पर खुशी जताई। देश के सभी बच्चों को अच्छी एजुकेशन मिलने पर ही देश के विकसित देश बनने की बात कही।

  • भोगपुर में पलटी गन्ने की ट्राली, लगा लंबा जाम… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing भोगपुर में पलटी गन्ने की ट्राली, लगा लंबा जाम… पढ़ें पूरी खबर

    Sugarcane trolley overturned in Bhogpur, there was a long jam… Read full news

    भोगपुर में पलटी गन्ने की ट्राली, लगा लंबा जाम… पढ़ें पूरी खबर

     

     

    भोगपुर : महानगर के अंतर्गत आते भोगपुर नैशनल हाईवे पर उस वक्त लंबा जाम लग लगा, जब हाईवे पर शनिवार कोगन्ने से भरी एक ट्राली पलट गई। जिससे नेशनल हाईवे पर दोनों साइडों पर लंबा जाम लग गया। इस जाम के कारण जहां राहगिरों को भारी परेशानी हुई वहीं, स्कूलों की बसें भी इस जाम में फंसी नजर आईं। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद जाम को सुचारू करवाया गया। बता दें कि आए दिन ओवर लोडेड वाहनों से हादसे होते रहे हैं और प्रशासन इस ओवरलोडेड वाहनों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुआ है।

    मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को नेशनल हाईवे पर आदमपुर टी प्वाइंट पर आज सुबह गन्ने से लदी ट्रॉली के पलट जाने से जी.टी. रोड पर यातायात ठप्प हो गया और राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। गन्ना ट्रॉली के पलटने के बाद पुलिस प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू किया। लेकिन लोगों को इस दौरान पूरा दिन जाम से राहत नहीं मिल सकी। कई एंबुलेंस भी पूरे दिन इस जाम में फंसी रहीं। स्थिति तब और विकट हो गई जब स्कूलों की छुट्टी के बाद स्कूली बसें भी इस जाम में फंस गईं, जिससे स्कूली छात्र-छात्राएं अपने घर देर से पहुंचे। जाम के दौरान कई वाहन आपस में भी टकरा गए और वाहन चालकों के बीच दिनभर कहासुनी होती रही।

  • लुधियाना में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर में 3 लोगों की मौत

    You are currently viewing लुधियाना में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर में 3 लोगों की मौत

    Tragic road accident in Ludhiana, 3 people died in a collision between two motorcycles

    लुधियाना में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर में 3 लोगों की मौत

     

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते लुधियाना-फिरोजपुर मार्ग पर उस वक्त भयानक हादसा हो गया जब दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने घायल युवकों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया है। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे में मारे गए युवकों की पहचान साजन पासवान, लक्ष्मण निवासी गांव विर्क और सूरज के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान परगट सिंह व सुखदीप सिंह के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार साजन पासवान अपने साथी लक्ष्मण के साथ रात करीब 12 बजे अपने घर जाने के लिए रवाना हुए। जैसे ही वह सिद्धवां खुर्द कालेज कट के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तर दूसरी बाईक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि दो बाईकों पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

    हादसे की जानकारी देते थाना चौकीमान के इंचार्ज रणधीर सिंह ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली थी जिसके बाद वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए और घायल युवकों को जगराओं के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया है। वहीं तीनों मृतक युवकों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दी हैं और पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

  • कोरोना का खतराः अब इन देशों से आने वाले यात्रियों का होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी.. पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing कोरोना का खतराः अब इन देशों से आने वाले यात्रियों का होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी.. पढ़ें पूरी खबर

    Corona threat: Now RT-PCR test will be necessary for passengers coming from these countries .. Read full news

    कोरोना का खतराः अब इन देशों से आने वाले यात्रियों का होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी.. पढ़ें पूरी खबर

     

     

    नई दिल्ली: देश में कोरोना के संभावित नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार कड़े कदम उठाने जा रही है। जिसके तहत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश से लौटने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एडवाईजरी के तहत चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए उनकी आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य की जाएगी।

    मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को कहा कि विदेश से आने वाले पैसेंजर्स को किया ट्रैक जाएगा और उनकी टेस्टिंग कराई जाएगी। मांडविया ने कहा कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हॉन्ग कॉन्ग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि अगर इन देशों से आने वाले कोई भी यात्री भी कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। मांडविया ने बताया कि एयरपोर्ट्स पर इन पैसेंजर्स की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि विदेश से आने वाले एक-एक पैसेंजर को ट्रैक किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन देशों से आने वाले यात्रियों को एक फॉर्म भरकर अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी देनी होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन और अन्य देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए बृहस्पतिवार को लापरवाही के प्रति आगाह करते हुए कड़ी निगरानी का आह्वान किया था।

    देश में कोविड-19 के 201 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,76,879 हो गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,397 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार के अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,30,691 हो गई है।

  • सिक्किम मे दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 3 जेसीओ समेत 16 जवान शहीद

    You are currently viewing सिक्किम मे दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 3 जेसीओ समेत 16 जवान शहीद

    Tragic road accident in Sikkim, army truck fell into deep gorge, 16 soldiers including 3 JCOs martyred

    सिक्किम मे दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 3 जेसीओ समेत 16 जवान शहीद

     

     

    सिक्किम: सिक्किम में शुक्रवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब सेना का ट्रक एक गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में सेना के 3 जेसीओ समेत 16 जवान शहीद हो गए जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना उत्तरी सिक्किम के जेमा में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले में शामिल था। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम हेलिकॉप्टर के जरिए शवों और घायल जवानों को बाहर निकाल रही है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह सैनिकों की मृत्यु से बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए अत्यंत कृतज्ञ है। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, घायलों को उत्तरी बंगाल के एक सैन्य अस्पताल में हवाई मार्ग से ले जाया गया है। दुर्घटना राज्य की राजधानी गंगटोक से लगभग 130 किमी की दूरी पर स्थित लाचेन से लगभग 15 किमी दूर ज़ेमा में सुबह लगभग 8 बजे हुई। चुंगथांग उप-विभागीय पुलिस अधिकारी अरुण थाटल ने बताया कि सेना की गाड़ी 20 जवानों के साथ सीमा पर मौजूद चौकियों की ओर जा रही थी। जेमा पहुंचते ही गाड़ी एक मोड़ पर सड़क से उतर गई और सैकड़ों फीट नीचे गिर खाई में गिर गई।

  • तरनतारन में फिर चली गोली, नवविवाहित युवक की पड़ोसी ने गोली मारकर की हत्या, एक माह पहले हुई थी शादी

    You are currently viewing तरनतारन में फिर चली गोली, नवविवाहित युवक की पड़ोसी ने गोली मारकर की हत्या, एक माह पहले हुई थी शादी

    Firing again in Tarn Taran, newly married youth was shot dead by neighbor, married a month ago

    तरनतारन में फिर चली गोली, नवविवाहित युवक की पड़ोसी ने गोली मारकर की हत्या, एक माह पहले हुई थी शादी

     

    पट्‌टीः तरनतारन जिले के अंतर्गत आते पट्टी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक की उसके ही पड़ोसी द्वारा गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर से बाहर निकला ही था कि उसे गोली आ लगी। जिसके बाद परिजनों ने युवक को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पट्‌टी के सिंगल बस्ती निवासी साजन सिंह के तौर पर हुई है।

    घटना की जानकारी देते हुए मृतक के चचेरे भाई विजय ने बताया कि मृतक साजन की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। साजन की उसके पड़ोसियों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। शाम को जब वह घर से बाहर निकला तो आरोपियों ने गोली मार दी, जोकि साजन के दिल के आर-पार हो गई। गोली लगने के बाद मृतक साजन को तुरंत मोटरसाइकिल पर बैठा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे आगे रेफर कर दिया गया। हालत देखते हुए वे साजन को प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मौके पर पहुंचे डीएसपी सतनाम सिंह और इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी ने बताया कि साजन को गोली मारने वाले आरोपी पड़ोसी जर्मन सिंह, करण और बब्बी है। उनकी साजन से पुरानी रंजिश चल रही थी। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

  • सबरीमाला मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 40 फुट गहरी खाई में गिरने से 8 की हुई दर्दनाक मौत

    सबरीमाला मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 40 फुट गहरी खाई में गिरने से 8 की हुई दर्दनाक मौत

     

    करीब 10 लोग एक कार में सबरीमाला मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, जब ड्राइवर ने वाहन पर अपना कंट्रोल खो दिया. माउंटेन से टकराने के बाद कार 40 फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

    सबरीमाला के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 40 फुट गहरी खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत

    सबरीमाला के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 40 फुट गहरी खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत

    सबरीमाला से लौट रहे आठ श्रद्धालुओं की शुक्रवार को थेनी जिले के कुमिली माउंटेन पास पर एक कार के 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई. वाहन में सवार सभी यात्री तमिलनाडु के थेनी-एंडिपेट्टी के रहने वाले थे. जिला कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने बताया करीब 10 लोग एक कार में सबरीमाला मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, जब ड्राइवर ने वाहन पर अपना कंट्रोल खो दिया. माउंटेन से टकराने के बाद कार 40 फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को बचाने के लिए केरल और तमिलनाडु के पुलिसकर्मियों को सेवा में लगाया गया. पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार 10 यात्रियों में से सात की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. बाकी दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में एक 3 साल का बच्चा भी शामिल है. पुलिस ने बताया कि अंदीपट्टी के पास संमुगसुंदरपुरम गांव के रहने वाले दस अयप्पा भक्त सबरीमाला के दर्शन करने के बाद घर जा रहे थे, तभी उनकी कार शुक्रवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

    भारी धुंध से एक्सीडेंट की आशंका

    पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच के मुताबिक, पुलिस को संदेह है कि भारी धुंध दुर्घटना का कारण हो सकती है. एक न्यूज एजेंसी ने बताया कि बचाए गए दोनों लोगों में एक 9 साल का बच्चा भी शामिल है. वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे फर्स्ट एड दिया गया. मौजूदा समय में, हजारों तीर्थयात्री प्रतिदिन केरल में भगवान सबरीमाला मंदिर में दर्शन कर रहे हैं. सबरीमाला मंदिर वार्षिक मंडलम-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा के मौसम के साथ अपने चरम समय पर है. पीक सीजन के दौरान हर साल सबरीमाला में 10 से 15 मिलियन दर्शन होते हैं.

  • भारत में lockdown जैसे कड़े प्रतिबंध लगाने पर क्या बोली केंद्र सरकार, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर…

    भारत में lockdown जैसे कड़े प्रतिबंध लगाने पर क्या बोली केंद्र सरकार?, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर…

     

    नई दिल्ली : कोरोना की नई लहर के कारण चीन की लगातार खराब हो रही स्थिति को देखते हुए भारत भी हरकत में आ गया है। केंद्र सरकार ने राज्यों से अलर्ट रहने के लिए कहा है। इसके लिए टेस्टिंग और ट्रेसिंग का मंत्र दिया है। वहीं, लोगों के मन में कोरोना को लेकर लगाए जाने वाले पाबंदियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने साफ कर दिया है कि देश में कोरोना की स्थिति अभी ऐसी नहीं है कि लॉकडाऊन जैसे कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है, सतर्क रहें।

    मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की। इस दौरान राज्यों को क्रिसमस और नए साल को लेकर मनाए जाने वाले जश्न को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि देश के हालात अभी वैसे नहीं हैं कि कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं। हम बहुत बेहतर कर रहे हैं। समय के साथ लोगों ने भी इस महामारी की गंभीरता को समझा है। वह अपने स्तर पर भी सतर्कता बरत रहे हैं। घबराने की कोई आवश्यक्ता नहीं है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ऑक्सीजन संयंत्रों, वेंटिलेटर, रसद और मानव संसाधन पर विशेष ध्यान देने के साथ बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए 27 दिसंबर को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मॉक ड्रिल आयिजत करने की सलाह दी। दुनिया के कुछ हिस्सों में कोरोनो वायरस के मामलों में हालिया तेजी के मद्देनजर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक डिजिटल बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों को मिलकर और सहयोगात्मक भावना से काम करने की जरूरत है, जैसा कि कोविड की रोकथाम व प्रबंधन के लिए पिछले उछाल के दौरान किया गया था।

  • कोरोना से बचाव के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को बताए 6 मंत्र,जानें क्या है उपाये…

    कोरोना से बचाव के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को बताए 6 मंत्र,जानें क्या है उपाये…

     

    नई दिल्ली : चीन में कोरोना से मचे हाहाकार के बीच केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए 6 मंत्र बताए हैं। दरअसल, भारत में तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य सरकारों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान सावधानी बरतने, अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था पर फोकस करने की बात कही गई। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की ओर से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र लिखा गया है, जिसमें कोरोना से निपटने के लिए 6 जरूरी उपाय बताए गए हैं।

    1. केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को सलाह दी गई है कि वे जिला स्तर पर कोरोना टेस्टिंग में इजाफा कर दें। आरटी-पीसीआर और एंटीजन टेस्ट की संख्या बढ़ाने को कहा गया है।

    2. इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों के मामलों पर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। ऐसे लोगों का डेटा भी केंद्र सरकार से शेयर करने को कहा गया है। सरकार का कहना है कि ऐसे मरीजों का भी कोरोना टेस्ट किया जाना चाहिए।

    3. सरकार की सलाह है कि पॉजिटिव कोरोना केसों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए जरूर भेजा जाए। इससे यह पता चल सकेगा कि भारत में किसी नए वैरिएंट ने तो दस्तक नहीं दे दी है। ऐसा होने पर उससे निपटने के उपाय किए जा सकेंगे।

    4. अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाओं आदि की उपलब्धता का पता लगाने को कहा गया है। सरकार का कहना है कि इसकी सही और तत्काल जानकारी के लिए सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल कर सकते हैं।

    5. सरकार ने फिलहाल किसी तरह की पाबंदी की बात नहीं कही है, लेकिन कोरोना की बूस्टर डोज लेने के लिए लोगों को जागरूक करने की सलाह दी गई है।

    6. राज्यों सरकार को मशविरा दिया गया है कि वे मार्केट यूनियन, रेजिडेंशियल सोसयटी और नागरिक संगठनों के साथ मिलकर लोगों को जागरूक करें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी जाए।