पटियाला के स्मार्ट स्कूल में पहुंचे सीएम भगवंत मान और मनीष सिसोदिया, शिक्षकों व बच्चों के अभिभावकों के साथ की मुलाकात
चंडीगढ़ः पंजाब में शिक्षा के स्तर को उंचा उठाने और उसको मजबूत बनाने के लिए इस पैरेंट्स-टीचर मीटिंग के दौरान शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान पटियाला के मॉडल टाउन के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्मार्ट स्कूल पहुंचे। इस मौके उनके साथ दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह भी पहुंचे। स्कूली छात्रों ने सीएम मान और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को फूल देकर उनका स्वागत किया।
मिली जानकारी के अनुसार पैरेंट्स-टीचर मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद पटियाला के सरकारी स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने न केवल शिक्षकों से मुलाकात की बल्कि बच्चों और उनके अभिभावकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्कूल के विद्यार्थियों से बात की और बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई कर आगे बढ़ने की सलाह दी।
वहीं बच्चों के परिजनों के साथ सीएम भगवंत मान और मनीष सिसोदिया को सरकारी स्कूल पर ध्यान देने पर खुशी जताई। परिजनों ने कहा कि किसी सीएम ने शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में पहली बार ऐसा कदम उठाया है। एक बच्चे की मां ने कहा कि तीस वर्ष बाद वह किसी सीएम को अपने सामने देखकर भरोसा नहीं कर पा रही हैं।
वहीं पीटीएम में शामिल होने आए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि स्कूल की दीवार पर थिंक बिग लिखा है, लेकिन थिंक बिग केवल अपने बारे या केवल अपनी क्लास के बारे नहीं, बल्कि सर्वहित में सोचा जाना चाहिए। उन्होंने पंजाब के सभी सरकारी स्कूल अच्छे होने पर खुशी जताई। देश के सभी बच्चों को अच्छी एजुकेशन मिलने पर ही देश के विकसित देश बनने की बात कही।








Leave a Reply