Category: NATIONAL

  • जानिए ; किस जगह भू-धंसाव का बना है खतरा, कई परिवार हुए शिफ्ट; एशिया की सबसे लंबी रोपवे बंद

     

    जोशीमठ : उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव ने अब विकराल रूप ले लिया है। अब स्थिति यह है कि भू-धंसाव ने अब सभी वार्डों को चपेट में ले लिया है। सोमवार रात को अचानक मकानों में दरारें आने लगीं जिससे पूरे नगर में दहशत फैल गई।

    इसी के चलते जोशीमठ में एशिया की सबसे लंबी रोपवे सेवा पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई। रोपवे के टावर नंबर 1 पर जमीन धंसने की वजह से ये फैसला लिया गया। चमोली जिले के जोशीमठ में कुछ दिनों से जमीन धंसने और जमीन के नीचे से पानी रिसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके चलते यहां कई इलाकों में लोगों के मकान जमीन के अंदर धंस रहे हैं। दीवारों पर बड़ी-बड़ी दरारें आ रही हैं। इसे लेकर लोग दहशत में हैं। इसे लेकर पिछले कई दिनों से जोशीमठ में लोग प्रदर्शन भी कर रहे हैं। वहीं बुधवार को जेपी कॉलोनी के 50 प्रभावितों को कंपनी ने और अलग-अलग वार्डों से 16 प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया।

    जोशीमठ में जमीन धंसने के विरोध में लोगों ने बंद बुलाया है। व्यापार सभा और टैक्सी यूनियन ने भी इस बंद का समर्थन किया है। लोग लगातार सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में चमोली देहरादून की तरफ जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। पर्यटकों की गाड़ियों भी इस जाम में फंस गईं।

    जोशीमठ को बद्रीनाथ का द्वार माना जाता है। यहां पिछले कुछ दिनों से जमीन धंस रही है। जोशीमठ में 9 वार्डों के 513 मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। घरों के अलावा दुकानों और होटलों की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। लोगों का कहना है कि यहां बनने वाली तपोवन विष्णुगढ़ जल विद्युत परियोजना की टनल यानी सुरंग के कारण जोशीमठ में जमीन धंस रही है।

    जोशीमठ सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों ने बुधवार रात मशाल जुलूस निकालकर NTPC जल विद्युत परियोजना का विरोध किया। लोगों का कहना है कि जमीन के नीचे से रिस रहे पानी का बहाव भी तेज हो गया है। जगह जगह से पानी निकल रहा है। घरों में बड़ी बड़ी दरारें पड़ रही हैं। जोशीमठ मारवाड़ी वार्ड में पानी के रिसाव से लोग दहशत में हैं। यहां जेपी कंपनी के 35 भवन खाली कर दिए गए हैं । यहां पानी का जलस्तर दोगुना हो गया है। छह से सात जगहों पर जमीन के अंदर से पानी निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

    उत्तराखंड के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने इस मामले में चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में जिस तरह के हालात पैदा हो रहे हैं, उस पर जल्दी ही अगर संज्ञान नहीं लिया गया, तो एक बड़ी आपदा हो सकती है।

    जोशीमठ में पिछले कुछ दिनों बहुत तेजी से नुकसान में इजाफा हुआ है। इस पर त्वरित करवाई करने की जरूरत है। वहा के स्थानीय लोग भी लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं। यह इलाका समुद्र तल से करीब छह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है और सिस्मिक जोन 5 में आता है। यानी प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से काफी संवेदनशील है। यहां पिछले कुछ दिनों में भूधंसाव में काफी तेजी आई है।

  • पेरिस जा रहे एयर इंडिया के एक विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग,210 यात्रियों की जान, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    पेरिस जा रहे एयर इंडिया के एक विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग,210 यात्रियों की जान, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

     

     

     

    नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमान में हवा में खराबी का पता चलने पर उसे वापस लाया गया. मामले की जांच के लिए आदेश दिए गए है.

    22 मिनट तक हलक में रही 210 यात्रियों की जान, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है.

    पेरिस जा रहे एयर इंडिया के एक विमान की आज यानी बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने पड़ी. जानकारी के अनुसार विमान में हवा में खराबी का पता चलने के बाद दिल्ली में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. आपकों बता दें इस फ्लाइट में 210 यात्री सवार थे, जिन्हें हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया.

    अधिकारियों के अनुसार, उड़ान- AI-143 ने दोपहर 1:28 बजे उड़ान भरी और दोपहर 2:03 बजे आपात स्थिति घोषित की गई और सुरक्षित रूप से उसे एयरपोर्ट पर उतार लिया गया. आपात स्थिति घोषित होने पर इसमें 210 यात्री सवार थे. सभी यात्री सुरक्षित हैं.

     

    डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए

    नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमान में हवा में खराबी का पता चलने पर उसे वापस लाया गया. मामले की जांच के लिए आदेश दिए गए है. उन्होंने बताया कि फ्लैप में दिक्कत आने के कारण दोपहर 2:25 बजे आपात लैंडिंग हुई. उड़ान ने दोपहर 1:28 बजे उड़ान भरी और दोपहर 2:03 बजे पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई और फ्लाइट सुरक्षित रूप से उतरी.

    कई फ्लाइट्स की गई डायवर्ट

    आपकों बता दें कि रायपुर में खराब विजुअल्टी के कारण इंडिगो की उड़ान आईजीओ 6687 अहमदाबाद-रायपुर को दोपहर 12.37 बजे भुवनेश्वर की ओर मोड़ दिया गया. मुंबई-रायपुर को सुबह 11 बजकर 53 मिनट पर खराब दृश्यता के कारण नागपुर की ओर डायवर्ट किया गया था.

  • कंझावला केस में FSL रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा, कार के आगे के बाएं पहिए में फंसी थी लड़की

     कंझावला केस में FSL रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा, कार के आगे के बाएं पहिए में फंसी थी लड़की

     

     

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के कंझावला केस में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) ने बुधवार को कहा कि महिला वाहन के अगले बाएं पहिए में फंसी हुई थी। एफएसएल सूत्रों ने कहा, अभी तक यह पता चला है कि महिला वाहन के अगले बाएं पहिए में फंसी हुई थी। टीम को पहिये के आसपास और कार के नीचे के अन्य हिस्सों पर भी खून के धब्बे मिले हैं।

    एफएसएल ने पांचों आरोपियों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट, घटना स्थल से लिए गए ब्लड सैंपल और क्राइम सीन के रीक्रिएशन के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है। बुधवार को क्राइम सीन रिपोर्ट पुलिस को सौंपे जाने की संभावना है।
    स्कूटी चला रही अंजलि को आरोपी सुल्तानपुरी से कंझावला तक घसीटते हुए ले गए। बताया जा रहा है कि पीड़िता के कपड़े कार के पहिए में अटक गए थे।

    पुलिस ने घटना के समय कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठू और मनोज मित्तल के रूप में हुई है। 25 वर्षीय अमित उत्तम नगर में एसबीआई कार्ड के साथ काम करता है। वहीं 27 वर्षीय कृष्ण स्पेनिश कल्चर सेंटर में काम करता है, जबकि 26 वर्षीय मिथुन हेयरड्रेसर है, इसके अलावा 27 वर्षीय मनोज मित्तल सुल्तानपुरी में राशन डीलर का काम करता है। वह खुद को बीजेपी का कार्यकर्ता भी बताता है।

  • सांस लेने में शिकायत के बाद सोनिया गांधी गंगा राम अस्पताल में भर्ती

    सांस लेने में शिकायत के बाद सोनिया गांधी गंगा राम अस्पताल में भर्ती

     

     

     

    नई दिल्ली : यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार को सर गंगा राम अस्पताल में श्वास संबंधी संक्रमण की निगरानी और इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी को चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया है। उनकी देखभाल डॉ. अरुप बासू और उनकी टीम कर रही है।

    अस्पताल के एक बुलेटिन के अनुसार, गांधी को वायरल रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की शिकायत है। जिसका इलाज किया जा रहा है। पूर्व कांग्रेस प्रमुख को आखिरी बार 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस पर सार्वजनिक रूप से देखा गया था। इससे पहले, उन्होंने 24 दिसंबर को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया था।

  • अमृतसर में फिर चली गोली, सरेबाजार युवक की गोलियां मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

    You are currently viewing अमृतसर में फिर चली गोली, सरेबाजार युवक की गोलियां मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

    Firing again in Amritsar, Sarebazar youth shot dead, panic spread in the area

    अमृतसर में फिर चली गोली, सरेबाजार युवक की गोलियां मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

     

    अमृतसरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और आए दिन लूटपाट और हत्याओं जैसे जघन्न अपराध को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला महानर के अंतर्गत आते गेट हकीमां में देखने को मिला जहां एक पुरानी रंजिश के चलते एक बाप-बेटे ने युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार थाना गेट हकीमा अधीन इलाके अमन एवेन्यू में मंगलवार रात करीब 11.30 बजे एक युवक की पैसों के लेन-देन के चलते एक पिता-पुत्र ने बेरहमी से गोलियां मारकर हत्या कर दी। इससे पहले पहले उक्त व्यक्तियों ने नौजवान की पिटाई की फिर गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सोनू भट्टी और उसके लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • कंझावला केस: सामने आई  पोस्टमार्टम रिपोर्ट तीन डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा बनाई गई पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट; ‘नहीं हुआ कोई दुष्कर्म’

     कंझावला केस: सामने आई  पोस्टमार्टम रिपोर्ट तीन डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा बनाई गई पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट; ‘नहीं हुआ कोई दुष्कर्म’

     

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के कंझावला इलाके में स्कूटी सवार 20 वर्षीय लड़की को 12 किलोमीटर तक घसीटने के चलते हुई मौत के मामले में शुरूआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। इसमें कहा गया है कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट तीन डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा बनाई गई थी। सूत्रों ने यह भी कहा कि पीड़िता के निजी अंगों पर चोट के कोई निशान नहीं है।

    सोमवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। दिल्ली के बाहरी इलाके में शनिवार देर रात एक भीषण हादसे में महिला की मौत कार के नीचे सुल्तानपुरी से कंझावला तक 10 से 12 किमी तक घसीटने के कारण हुई। सोमवार शाम मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया।

    इस बीच, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की, कि 20 वर्षीय लड़की की स्कूटी के पीछे वाली सीट पर उसकी दोस्त सवार थी।
    विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि घटना के समय पीड़िता के साथ एक और महिला थी। हुड्डा ने कहा, उसे कोई चोट नहीं आई और घटनाके बाद वह अपने घर चली गई। अब हमारे पास एक चश्मदीद गवाह है और उसका बयान 164 दंड संहिता के तहत दर्ज किया जा रहा है। इससे हमारा मामला मजबूत होता है और हम बहुत जल्द जांच पूरी कर लेंगे।

  • कंझावला कांड के बाद लोगों का बढ़ता आक्रोश देख  गृहमंत्री शाह ने दिल्ली पुलिस से तलब की रिपोर्ट, जांच कमेटी गठित

    कंझावला कांड के बाद लोगों का बढ़ता आक्रोश देख  गृहमंत्री शाह ने दिल्ली पुलिस से तलब की रिपोर्ट, जांच कमेटी गठित

    कंझावला कांड के बाद लोगों का बढ़ता आक्रोश देख  गृहमंत्री शाह ने दिल्ली पुलिस से तलब की रिपोर्ट, जांच कमेटी गठित

     

    दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष आयुक्त शालिनी सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया और उनसे जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

     

    गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से बाहरी दिल्ली के कंझावला में एक महिला की मौत के मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. वहीं, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ गया है. 20 वर्षीय महिला की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और उसे करीब 10-12 किलोमीटर तक घसीटा गया था. दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष आयुक्त शालिनी सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया और उनसे जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

  • कोरोना से बचाव के लिए दूसरे बूस्टर डोज की फिलहाल कोई जरूरत नहीं,  मोदी सरकार ने दी अहम जानकारी

    कोरोना से बचाव के लिए दूसरे बूस्टर डोज की फिलहाल कोई जरूरत नहीं,  मोदी सरकार ने दी अहम जानकारी

     

    नई दिल्ली – कोरोना की वापसी की आशंका ने कई देशों में हलचल तेज कर दी है। वहीं भारत में सेकेंड बूस्टर डोज को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस पर सरकारी सूत्रों ने बताया कि दूसरे बूस्टर डोज की जरूरत नहीं है। पहले हमें इसके पहले डोज को एक-एक नागरिक को लगाना है।

    सूत्रों के अनुसार, कोरोना के नए वैरिएंट से निपटने के लिए किसी दूसरी कोविड-19 बूस्टर खुराक की आवश्यकता नहीं है। सरकारी सूत्रों ने कहा, ‘पहले देश में हमें बूस्टर ड्राइव को पूरा करना होगा।’

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 134 नए मामले दर्ज किए गए हैं। भारत में एक्टिव मामलों की संख्या वर्तमान में 2,582 है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.11 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। दरअसल सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक बूस्टर का पहला शॉट अभी केवल 28 फीसदी आबादी को ही लगाया गया है जो कि चिंता का विषय है। चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना के तेज प्रसार को देखते हुए भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। सरकार द्वारा इसकी रोकथाम के लिए लगातार दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं।

  • कनाडा में भारतीयों को बड़ा झटका, पीएम ट्रूडो ने प्रॉपर्टी खरीदने पर लगाया बैन

    You are currently viewing कनाडा में भारतीयों को बड़ा झटका, पीएम ट्रूडो ने प्रॉपर्टी खरीदने पर लगाया बैन

    Big blow to Indians in Canada, PM Trudeau bans buying property

    कनाडा में भारतीयों को बड़ा झटका, पीएम ट्रूडो ने प्रॉपर्टी खरीदने पर लगाया बैन

     

    टोरंटोः नए साल पर कनाडा सरकार ने भारतीयों को बड़ा झटका दिया है। बता दें कि कनाडा सरकार ने विदेशियों के लिए प्रॉपर्टी खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध नए साल के पहले दिन ही लागू हो गया है, संपति में वृद्धि के कारण यह निर्णय लिया गया है। कनाडा सरकार ने इस नियम को लागू करने के साथ यह भी स्पष्ट किया है कि ये प्रतिबंध सिर्फ शहर के आवासों पर ही लागू होगा। ग्रीष्मकालीन कॉटेज जैसी प्रॉपर्टी पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। गौरतलब है कि कनाडा सरकार इससे पहले स्टडी व पीआर वीजा एप्लाई करने वालों को भी झटका दे चुकी है और बीते साल बड़ी संख्या में वीजा रिजेक्ट किए गए थे।

    जिक्रयोग्य है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 2021 में चुनाव अभियान के दौरान ही लोगों की सुविधा के लिए प्रॉपर्टी को लेकर यह प्रस्ताव रखा था। कनाडा में बढ़ती कीमतों की वजह से कई लोग घर नहीं खरीद पा रहे। स्थानीय लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। कनाडा में घर खरीदने वालों की मांग बीते कुछ समय से काफी अधिक बढ़ी है। लोग कनाडा में प्रॉफिट प्रॉपर्टी खरीदने व बेचने में लगे हैं। सरकार ने साफ किया है कि घर लोगों के लिए हैं, निवेशकों के लिए नहीं। सरकार ने गैर-कनाडाई अधिनियम के तहत रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को खरीदने पर बैन लागू किया है।

  • दरिंदगी : ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर टायर से कुचला मिला लड़की का सिर,कार से 12 किलोमीटर तक घसीटा, हत्या की आशंका…

     दरिंदगी : ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर टायर से कुचला मिला लड़की का सिर,कार से 12 किलोमीटर तक घसीटा, हत्या की आशंका…

     

     

    ग्रेटर नोएडा : दिल्ली में एक लड़की को कार से 12 किलोमीटर तक घसीटे जाने की घटना के बाद ग्रेटर नोएडा में भी सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर एक लड़की का शव मिला है। इस लड़की के सिर को गाड़ी के टायर से कुचला गया है। शुरुआती जांच में हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई गई है। घटना कोट दादरी थाना क्षेत्र की है। फिलहाल दादरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर केस की पड़ताल में जुट गई है।

    पुलिस का यह भी कहना है कि यह एक हादसा भी हो सकता है। हो सकता है कि लड़की गाड़ी के सामने आ गई हो और हादसे का शिकार हो गई हो। पुलिस को सुबह पीसीआर पर कॉल मिली थी। इसके बाद दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया है कि घटना वाली जगह पर कोई भी वाहन लड़की के पास नहीं खड़ा था। लड़की की उम्र करीब 34 साल बताई जा रही है।

    पुलिस ने बताया है कि मृतक लड़की की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके शरीर पर रगड़ के निशान हैं। फिलहाल हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है। हम जल्द से जल्द लड़की की शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटे हुए हैं। फिलहाल लड़की का कोई भी परिजन पुलिस के सामने नहीं आया है।

    इससे पहले दिल्ली में 1 जनवरी सुबह करीब साढ़े तीन बजे नशे में धुत 5 युवकों ने स्कूटी सवार 20 साल की एक लड़की को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद लड़की कार के नीचे फंस गई और आरोपी लड़के उसको 12 किलोमीटर तक घसीटते रहे, जिसके बाद लड़की की मौत हो गई।