कंझावला कांड के बाद लोगों का बढ़ता आक्रोश देख  गृहमंत्री शाह ने दिल्ली पुलिस से तलब की रिपोर्ट, जांच कमेटी गठित

कंझावला कांड के बाद लोगों का बढ़ता आक्रोश देख  गृहमंत्री शाह ने दिल्ली पुलिस से तलब की रिपोर्ट, जांच कमेटी गठित

 

दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष आयुक्त शालिनी सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया और उनसे जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

 

गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से बाहरी दिल्ली के कंझावला में एक महिला की मौत के मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. वहीं, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ गया है. 20 वर्षीय महिला की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और उसे करीब 10-12 किलोमीटर तक घसीटा गया था. दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष आयुक्त शालिनी सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया और उनसे जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *