कोरोना का खतराः अब इन देशों से आने वाले यात्रियों का होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी.. पढ़ें पूरी खबर
नई दिल्ली: देश में कोरोना के संभावित नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार कड़े कदम उठाने जा रही है। जिसके तहत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश से लौटने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एडवाईजरी के तहत चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए उनकी आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को कहा कि विदेश से आने वाले पैसेंजर्स को किया ट्रैक जाएगा और उनकी टेस्टिंग कराई जाएगी। मांडविया ने कहा कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हॉन्ग कॉन्ग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि अगर इन देशों से आने वाले कोई भी यात्री भी कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। मांडविया ने बताया कि एयरपोर्ट्स पर इन पैसेंजर्स की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विदेश से आने वाले एक-एक पैसेंजर को ट्रैक किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन देशों से आने वाले यात्रियों को एक फॉर्म भरकर अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी देनी होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन और अन्य देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए बृहस्पतिवार को लापरवाही के प्रति आगाह करते हुए कड़ी निगरानी का आह्वान किया था।
देश में कोविड-19 के 201 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,76,879 हो गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,397 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार के अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,30,691 हो गई है।








Leave a Reply