सबरीमाला मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 40 फुट गहरी खाई में गिरने से 8 की हुई दर्दनाक मौत

सबरीमाला मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 40 फुट गहरी खाई में गिरने से 8 की हुई दर्दनाक मौत

 

करीब 10 लोग एक कार में सबरीमाला मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, जब ड्राइवर ने वाहन पर अपना कंट्रोल खो दिया. माउंटेन से टकराने के बाद कार 40 फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

सबरीमाला के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 40 फुट गहरी खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत

सबरीमाला के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 40 फुट गहरी खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत

सबरीमाला से लौट रहे आठ श्रद्धालुओं की शुक्रवार को थेनी जिले के कुमिली माउंटेन पास पर एक कार के 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई. वाहन में सवार सभी यात्री तमिलनाडु के थेनी-एंडिपेट्टी के रहने वाले थे. जिला कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने बताया करीब 10 लोग एक कार में सबरीमाला मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, जब ड्राइवर ने वाहन पर अपना कंट्रोल खो दिया. माउंटेन से टकराने के बाद कार 40 फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को बचाने के लिए केरल और तमिलनाडु के पुलिसकर्मियों को सेवा में लगाया गया. पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार 10 यात्रियों में से सात की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. बाकी दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में एक 3 साल का बच्चा भी शामिल है. पुलिस ने बताया कि अंदीपट्टी के पास संमुगसुंदरपुरम गांव के रहने वाले दस अयप्पा भक्त सबरीमाला के दर्शन करने के बाद घर जा रहे थे, तभी उनकी कार शुक्रवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

भारी धुंध से एक्सीडेंट की आशंका

पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच के मुताबिक, पुलिस को संदेह है कि भारी धुंध दुर्घटना का कारण हो सकती है. एक न्यूज एजेंसी ने बताया कि बचाए गए दोनों लोगों में एक 9 साल का बच्चा भी शामिल है. वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे फर्स्ट एड दिया गया. मौजूदा समय में, हजारों तीर्थयात्री प्रतिदिन केरल में भगवान सबरीमाला मंदिर में दर्शन कर रहे हैं. सबरीमाला मंदिर वार्षिक मंडलम-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा के मौसम के साथ अपने चरम समय पर है. पीक सीजन के दौरान हर साल सबरीमाला में 10 से 15 मिलियन दर्शन होते हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *