Category: NATIONAL

  • Gold Price: सोना की चमक और बड़ी , भाव हुआ 55000 के पार, आगे जारी रहेगी तेजी?

    Gold Price: सोना की चमक और बड़ी , भाव हुआ 55000 के पार, आगे जारी रहेगी तेजी?

     

     

    सोने-चांदी के भाव में लगातार तेजी दिख रही है. बुधवार को कारोबार के दौरान इनके भाव में उछाल देखने को मिला और सोना 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है.

    Gold Price: सोना मार रहा उछाल, भाव हुआ 55000 के पार, आगे जारी रहेगी तेजी?

    सोने की कीमतों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखी गई.

    सोना-चांदी दोनों (Gold Silver Price Today) अपनी चमक लगातार बिखेर रहे हैं. बुधवार को सोना भाव 170 रुपये से ज्यादा चढ़कर 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गया. वहीं चांदी भी करीब 70,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव तक पहुंच गई. क्यों चढ़ रहा है सोने का भाव, क्या आगे भी चढ़ेगा…

    एमसीएक्स (MCX) पर सोना भाव आज ऊपर में (Gold Price High) 55,124 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गया. वहीं नीचे में भी इसका भाव 54,863 रुपये प्रति (Gold Price Low) 10 ग्राम तक मंगा. वहीं रियल टाइम में इसका भाव 55,064 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं इसका बंद भाव 54,898 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.

    इसी तरह चांदी भाव में भी तेजी जबरदस्त रही. इसका भाव नीचे में जहां 69,330 रुपये (Silver Price Low) प्रति किलोग्राम पर मंगा, वहीं ऊपर में ये 69,950 रुपये प्रति किलोग्राम (Silver Price High) तक पहुंच गया. वहीं इसका बंद भाव 69,642 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि रियल टाइम में इसका भाव 69,680 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रहा है.

    सर्राफा बाजार में भी दिखी तेजी

    दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोना-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली. बुधवार को सोना 192 रुपये बढ़कर 55,261 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं चांदी की कीमत भी 433 रुपये की तेजी के साथ 69,962 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.

    सोना भाव में तेजी की वजह बताते हुए एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा कि वैश्विक स्तर से लेकर एशियाई बाजार तक में सोने की कीमत में थोड़ी तेजी आई है. इस वजह से दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,815 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. जबकि चांदी तेजी के साथ 23.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

    आगे जारी रहेगी तेजी ?

    सोना-चांदी भाव में तेजी को लेकर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट नवनीत दमानी का कहना है कि पिछले सत्र में लगभग एक प्रतिशत की तेजी के बाद सोने की कीमतों में स्थिरता रही है. बैंक आफ जापान के नीतियों में बदलाव करने के बाद डॉलर के कमजोर होने से सोने में यह स्थिरता आई है.

    वहीं सोने में आगे तेजी बने रहने को लेकर बाजार एक्सपर्ट का कहना है कि महंगाई को देखते हुए जिस तरह से केंद्रीय बैंक लगातार ब्याज बढ़ा रहे हैं, इससे सोने में चमक आई है. आने वाले साल में भी ये बरकरार रह सकती है. वहीं 2022 में अब तक सोने के भाव में 15 प्रतिशत तक की तेजी देखी जा चुकी है.

  • बड़ी असुविधा; आज रद्द रहेंगी 210 से अधिक ट्रेनें, घर से निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट

     

    भारतीय रेलवे ने आज 216 ट्रेनों को उत्तर भारत में घने कोहरे, पटरियों, पुलों और प्लेटफार्मों पर रख-रखाव सहित कई कारणों से रद्द कर दिया है.

    Indian Railway : आज रद्द हैं 200 से अधिक ट्रेनें, घर से निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट

    Indian Railway

    Image Credit Source: Social Media

    Indian Railway Train Cancelled : भारतीय रेलवे रोज हजारों ट्रेनों का संचालन करता है, लेकिन कभी-कभी किन्हीं कारणों से कई ट्रेनों को रद्द भी कर दिया जाता है. भारतीय रेलवे ने 22 दिसंबर को 216 ट्रेनों को उत्तर भारत में घने कोहरे, पटरियों, पुलों और प्लेटफार्मों पर रख-रखाव सहित कई कारणों से रद्द कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश क्षेत्रों में घने कोहरे का अनुमान लगाया गया है. ऐसे में यदि आप ने भी कहीं यात्रा का प्लान बनाकर रखा है या पहले से अपना रिजर्वेशन करवा के रखा है तो घर से निकलने से पहले आज रद्द हुई ट्रेन की पूरी लिस्ट यहां जरूर चेक कर लें ताकि किसी परेशानी का सामना करना न करना पड़े.

    गौरतलब है कि रेलवे रोजाना बड़ी संख्या में ट्रेनों को कैंसिल, रीशेड्यूल और डायवर्ट करता है. हर ट्रेन के लिए इसका कारण भी अलग-अलग हो सकता है. कई बार खराब मौसम जैसे बारिश, तूफान, कोहरा आदि हो सकता है. इसके अलावा पटरियों की मरम्मत के कारण कई ट्रेनों को रद्द, पुनर्निर्धारित और डायवर्ट भी किया जाता है. आज ट्रेनों के रद्द होने के पीछे बढ़ती सर्दी में घना कोहरा बड़ा कारण हो सकता है. यहां पर आपको ट्रेनों के गांड़ी संख्या की पूरी लिस्ट दी जा रही है. इस लिस्ट में चेक कर लें कि कहीं इसमें आपकी ट्रेंन का नम्बर तो नहीं हैं.

    ये हैं रद्द की गई गांड़ियों की संख्याएं

    01605, 01606, 01607, 01608, 01609, 01610, 01620, 01623, 01823, 01824, 02101, 02547, 02548, 02549, 02550, 03343, 03344, 03359, 03360, 03592, 04283, 04285, 04286, 04303, 04319, 04350, 04352, 04353, 04354, 04356, 04383, 04384, 04435, 04464, 04469, 04495, 04601, 04602, 04647, 04648, 04987, 04989, 04990, 04997, 05000, 05035, 05036, 05039, 05040, 05091, 05092, 05093, 05094, 05155, 05156, 05258, 05259, 05261, 05262, 05366, 05459, 05460, 05470, 05471, 05517, 05518, 05591, 05592, 06802, 06803, 06882, 06923, 06924, 06925, 06926, 06977, 06980, 07341, 07342, 07343, 07344, 07379, 07380, 07906, 07907, 08407, 08408, 08445, 08446, 09108, 09109, 09110, 09113, 10101, 10102, 11123, 12033, 12034, 12171, 12225, 12241, 12242, 12358, 12367, 12369, 12370, 12561, 12572, 12583, 12584, 12873, 12988, 13257, 13309, 13310, 13343, 13346, 14004, 14005, 14006, 14021, 14029, 14086, 14213, 14214, 14217, 14218, 14229, 14235, 14236, 14265, 14266, 14307, 14308, 14316, 14331, 14332, 14505, 14506, 14523, 14617, 14618, 14673, 14674, 14737, 15035, 15036, 15054, 15081, 15082, 15083, 15125, 15126, 15128, 15129, 15130, 15160, 15203, 15204, 15279, 15621, 15716, 18413, 18414, 18632, 18635, 18636, 19611, 20409, 20410, 20948, 20949, 22405, 22421, 22422, 22441, 22442, 25035, 25036, 31411, 31414, 31423, 31432, 31711, 31712, 36011, 36012, 36031, 36032, 36033, 36034, 36035, 36036, 36037, 36038, 36071, 36072, 36085, 36086, 36827, 36840, 37305, 37306, 37307, 37308, 37319, 37327, 37330, 37338, 37343, 37348, 37411, 37412, 37415, 37416, 52538

    ऐसे चेक करें रद्द की गई ट्रेनों की पूरी लिस्ट

    यदि आप यात्रा पर जा रहें है तो रद्द की गई ट्रेनों की सूची आप enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर क्लिक कर देख सकते हैं. यहां आपको एक्सेप्शनल ट्रेनों का विकल्प दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें. इसके बाद आपको कैंसिल की गई ट्रेनों, री-शेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की सूची पर क्लिक करें. रद्द की गई ट्रेन की सूची को ट्रेन नंबर और नाम दोनों से चेक करें. अगर आपकी ट्रेन का नाम लिस्ट में नहीं है तो सफर के लिए ही घर से निकल सकते हैं.

  • मोदी सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया नया प्लान, एयरपोर्ट पर लैपटॉप, मोबाइल, चार्जर बैग से निकालने का झंझट जल्द होगा खत्म

    मोदी सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया नया प्लान, एयरपोर्ट पर लैपटॉप, मोबाइल, चार्जर बैग से निकालने का झंझट जल्द होगा खत्म

     

     

    New Modern Scanner : अब एयरपोर्ट पर जल्द ही यात्री बैग से लैपटॉप, मोबाइल और चार्जर निकाले बिना एंट्री कर पाएंगे, क्योंकि हवाई अड्डे पर नए मॉडर्न स्कैनर्स लगाए जाएंगे.

     

    सरकार का नया प्लान, एयरपोर्ट पर लैपटॉप, मोबाइल, चार्जर बैग से निकालने का झंझट खत्म

    New Modern Scanner Airport

    New Modern Scanner For Airport : अब आपको देश के हवाईअड्डों पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अपने बैग से निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एयरपोर्ट पर जल्द ही यात्री बैग से लैपटॉप, मोबाइल और चार्जर निकाले बिना एंट्री कर पाएंगे, क्योंकि हवाई अड्डे पर नए मॉडर्न स्कैनर्स लगाए जाएंगे.जिसके बाद यात्री ट्रे में लैपटॉप, मोबाइल और चार्जर रखे बिना एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक (Airport Security Check) से क्लियर कर पाएंगे. इसके बाद एयरपोर्ट पर आपको सिक्योरिटी चेक के लिए लंबी-लंबी लाइन में अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. विमानन सुरक्षा की निगरानी करने वाली संस्था BCASने हवाईअड्डों पर कंप्यूटर टोमोग्राफी तकनीक पर आधारित स्कैनर लगाने की सिफारिश की है. इस तकनीक पर आधारित स्कैनर इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने सामान से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निकालने की जरूरत नहीं होगी.

    बता दें कि मौजूदा वक्त में हवाईअड्डों पर इस्तेमाल किए जाने वाले स्कैनर हैंड बैगेज के अंदर की चीजों की द्वि-आयामी तस्वीर दिखाता है. एविएशन सिक्योरिटी रेगुलेटर ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) एक महीने के अंदर टेक्निकल नॉर्म जारी करेगा, जिसके बाद एयरपोर्ट पर बैग स्क्रीनिंग के लिए नए मॉडर्न स्कैनर्स लगाए जाएंगे.

    पहले इन हवाई अड्डों पर लगेंगे नए मॉडर्न स्कैनर्स

    अमरीका और यूरोप के कई एयरपोर्ट पर पहले से ही इन मॉडर्न स्कैनर्स का इस्तेमाल हो रहा है,जो बिना किसी दिक्कत के यात्रियों की सिक्योरिटी चेक में मदद कर रहा है. हाल ही में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि हमारा उद्देश्य यात्रियों को तेजी से और बेहतर सुरक्षा उपकरणों के साथ निकालना है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नए मॉडर्न स्कैनर्स पहले दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे सभी प्रमुख एयरपोर्ट्स पर लगेंगे. वहीं फिर एक साल के अंदर अन्य एयरपोर्ट पर भी ये स्कैनर लगाए जाएंगे.

    यात्रियों को करना पड़ रहा भीड़ का सामना

    हाल ही में दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के मुख्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टर्मिनलों पर चेक-इन और सिक्योरिटी चेक से गुजरने के लिए यात्रियों की घंटों कतार लग रही थी, जिससे यात्रियों को भारी भीड़ का सामना करना पड़ रहा है. भीड़ के कारण कुछ फ्लाइट भी देरी से रवाना हो रही हैं. इसके बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी एयरपोर्ट का दौरा किया था, जिसके बाद एयरपोर्ट में यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्था में सुधार भी किया गया था.

  • बढ़ते कोरोना केसों ने एक बार फिर लोगों की बढ़ाई टेंशन,प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग- राज्य भी बनाएंगे प्लान

    बढ़ते कोरोना केसों ने एक बार फिर लोगों की बढ़ाई टेंशन,प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग- राज्य भी बनाएंगे प्लान

     

     

    नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना की स्थिति से निपटने के लिए हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग दोपहर में होगी, जिसमें कोरोना के BF-7 वैरिएंट को लकर बात की जाएगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली और उत्तराखंड जैसे राज्यों में भी मीटिंग है। इन बैठकों में कोरोना से निपटने के उपायों पर चर्चा की जाएगी।

    बता दें कि पड़ोसी देश चीन में कोरोना विस्फोट के खतरे के बीच भारत में भी संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है। यहां स्वास्थ्य विभाग पहले ही एक एडवायजरी जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। अब संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। इस दौरान कोरोना और संबंधित पहलुओं पर चर्चा होगी। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी हिस्सा लेंगे।

    बताया जा रहा है कि मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद होंगे। पीएम ने यह मीटिंग तब बुलाई है जब देश में ओमिक्रोन के बीएफ.7 सब-वैरिएंट के चार मामलों की पुष्टि हुई है। संक्रमण के इसी वैरिएंट से चीन में हालात बदतर हो रहे हैं।

  • पैन कार्ड होल्डर्स को लग सकता 10 हजार का जुर्माना, बड़ी कार्रवाई की तैयारी में इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ..

    पैन कार्ड होल्डर्स को लग सकता 10 हजार का जुर्माना, बड़ी कार्रवाई की तैयारी में इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ..

     

     

    नई दिल्ली : इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट विभाग फिर एक बार सक्रिय हो गया है। विभाग ने बताया है कि पैन कार्ड होल्डर्स के 1 अप्रैल से फिर लोगों के पैन कार्ड बंद कर देगा। यानि आपको अपना पैन कार्ड 31 मार्च तक आधार कार्ड के साथ लिंक कराना होगा। अगर आप पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाते तो आपको 10 रुपए तक का जुर्माना लग सकता हैं।

    आप 1000 का चालान जमा कर पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा सकते हैं। आपको बता दें सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) 30 जून, 2022 के बाद से लेट फीस वसूल रहा है। आयकर विभाग ने बताया है कि जो लोग आयकर अधिनियम, 1961 के मुताबिक छूट की श्रेणी में नहीं आते हैं, उनके पैन कार्ड 1 अप्रैल से निष्क्रिय हो जाएंगे।

    अगर आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाता है तो आप म्युचुअल फंड या स्टॉक अकाउंट के लिए इसका इस्‍तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा भी यदि आप इस कार्ड का इस्‍तेमाल कहीं दस्तावेज के रूप में करेंगे, तो आप पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लग सकता है। आपको बता दें इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट आयकर अधिनियम 1961 की धारा 272B के तहत आप से 10 हजार रुपए वसूल सकता है।

  • कोरोना को लेकर हवाईअड्डों पर विदेशी यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग हुई शुरू

    कोरोना को लेकर हवाईअड्डों पर विदेशी यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग हुई शुरू

     

     

    नई दिल्ली – स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया ने कोविड-19 के बढ़ रहे चीन में मामलों पर बैठक की। जिसमें उन्होंने दुनिया भर में कोविड के बढ़ रहे केसों पर कोविड-19 स्थिति और निगरानी, नियंत्रण प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों की समीक्षा की। भारत सरकार भी कोविड के बढ़ रहे केसों को लेकर एक्टिव हो गई है। डा. मंडाविया द्वारा एक बड़ा भारत को लेकर निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो देश के हवाईअड्डों पर आज यानी 21 दिसंबर से कोविड-19 के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग शुरू हो गई है।

    भारत सरकार ने कहा कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई है कि वे सभी कोविड-19 पॉजीटिव मामलों के नमूने INSACOG प्रयोगशालाओं में भेजें ताकि नए वेरिएंट की ट्रैकिंग की सुविधा मिल सके। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि COVID अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधितों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दे दिए है। मैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की कोविड पर बैठक के बाद नीति आयोग के सदस्य-स्वास्थ्य डा. वीके पॉल ने कहा कि अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह, घर के अंदर या बाहर हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें। यह कॉमरेडिटी वाले या अधिक आयु वाले लोगों के लिए और भी महत्वपूर्ण है।

    बैठक में स्वास्थ्य विभाग, औषधि विभाग, जैव प्रौद्योगिकी विभाग और आयुष विभाग के सचिवों के अलावा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक राजीव बहल, पॉल और राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के अध्यक्ष डॉ एन के अरोड़ा भी शामिल हुए। जापान, अमेरिका, कोरिया गणराज्य, ब्राजील और चीन में मामलों में वृद्धि के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया कि वे कोविड के संक्रमित नमूनों के पूरे जीनोम अनुक्रमण को उभरते स्वरूपों पर नजर रखने के लिए तैयार करें।

  • छात्राओं को ले जा रही बस हुई दुर्घटना का शिकार, 7 की मौत; मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा…

    छात्राओं को ले जा रही बस हुई दुर्घटना का शिकार, 7 की मौत; मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा…

     

     

     

    इंफाल : मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को एक स्कूल बस के पलट जाने से कम से कम सात छात्राओं की मौत हो गई और 18 से अधिक घायल हो गए। कई की हालत गंभीर है। छात्राओं को ले जा रही बस जिले के लोंगसाई इलाके के पास ओल्ड कछार रोड पर मोड़ के पास अचानक पलट गई, जिसमें कम से कम पांच छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां दो छात्राओं ने दम तोड़ दिया।

    मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि कई छात्राओं की हालत गंभीर है। दुर्घटनास्थल इंफाल से करीब 55 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने कहा कि थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे दो बसों में नोनी जिले के खौपुम के वार्षिक स्कूल अध्ययन दौरे पर गए थे। जिस बस में छात्राएं सवार थीं, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, आज ओल्ड कछार रोड पर स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। बचाव अभियान में समन्वय के लिए एसडीआरएफ, मेडिकल टीम और विधायक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बस में सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।

  • कोहरे का कहर; परीक्षा देने के लिए जा रहे 3 छात्रों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत..

    कोहरे का कहर; परीक्षा देने के लिए जा रहे 3 छात्रों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत..

     

     

     

    बिहार के सुपौल में सड़क दुर्घटना में तीन छात्रों की मौत हो गई. ये तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर मधेपुरा परीक्षा देने जा रहे थे.

     

    सुपौल में कोहरे का कहर, परीक्षा देने जा रहे 3 छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत

    घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

    बिहार के सुपौल में कोहरे का कहर देखने के लिए मिला. यहां परीक्षा देने जा रहे 3 छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. घटना प्रतापगंज थाना क्षेत्र के NH 57 की है. जहां हाइवा से टक्कर के बाद तीनों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बलुआ निवाशी मो. तोहिद खान, अमन कुमार ठाकुर और मो. अरबाज अपनी मोटरसाइकिल से मधेपुरा परीक्षा देने जा रहा थे. प्रतापगंज थाना के NH 57 पर सामने से आ रही हाइवा ट्रक से इनकी बाइक टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी सभी दूर जाकर गिरे.

    घने कोहरे की वजह से मोटरसाइकिल सवार को सामने से आ रही ट्रक नहीं दिखी जिसके बाद हाइवा और बाइक की सीधी टक्कर हो गई.

    दरभंगा ले जाने के दौरान मौत

    घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापगंज पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने मो तोहिद खान और अमन ठाकुर को मृत घोषित कर दिया. वहीं मो अरबाज की नाजुक स्थिति देखते हुए दरभंगा रेफर किया . लेकिन दरभंगा ले जाने के दौरान रास्ते में अरबाज की भी मौत हो गई. अस्पताल में बलुआ प्रतापगंज और आस पास के लोगों की भीड़ इकठा हो गई. इधर घटना के बादर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही प्रतापगंज थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.

  • सिरसा के गांव तख्तमल- चौटाला में NIA ने मारा छापा 

    सिरसा के गांव तख्तमल- चौटाला में NIA ने मारा छापा

     

     

    सिरसा : सिरसा जिले के डबवाली और कालांवाली क्षेत्र के युवाओं के गैंगस्टरों के साथ संपर्क होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके चलते एनआईए ने कालांवाली के तख्तमल और डबवाली के चौटाला में छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई में काफी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। जिसके पश्चात एनआईए टीम अभी आगे की कार्रवाई कर रही है।

    जानकारी अनुसार मंगलवार देर रात को एनआईए के इंस्पेक्टर अमित चौबे के नेतृत्व में करीब 10 अधिकारियों की टीम सिरसा में पहुंची थी। टीम ने तख्तमल के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि जगसीर सिंह जग्गा के घर छापा मारते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान जगसीर सिंह के घर से 315 बोर राइफल, 12 बोर बंदूक, 315 बोर कट्टा और 127 कारतूस बरामद हुए हैं।

    वहीं टीम ने चौटाला में छोटू भाट के घर पर कार्रवाई करते हुए वहां दो वॉकी टॉकी, 32 बोर रिवॉल्वर और 27 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हालांकि दोनों आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं। एनआईए की टीम कार्रवाई कर रही है।

  • केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग में मास्क की वापसी, दुनियाभर के कई देशों में बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत में कोरोना को लेकर हाई लेवल मीटिंग

    केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग में मास्क की वापसी, दुनियाभर के कई देशों में बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत में कोरोना को लेकर हाई लेवल मीटिंग

     

     

    शायद ही किसी को ये तस्वीर पसंद आएगी मगर हालात कुछ ऐसा ही इशारा कर रहे हैं. चीन और यूरोप के कई देशों में कोरोना संकट देखने के बाद भारत अलर्ट हो गया है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग में मास्क की वापसी, कोरोना को लेकर हाई लेवल मीटिंग

    कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की हाई लेवल मीटिंग.

    दुनियाभर के कई देशों में बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत अलर्ट हो गया है. आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने हाई लेवल मीटिंग बुलाकर चर्चा की. काफी दिनों के बाद किसी बैठक में मास्क दिखा है. इस तस्वीर ने कोरोना काल की याद दिया दी. हालांकि हममे से कोई नहीं चाहेगा कि कभी वो दिन लौटे. लगभग दो साल बाद जीवन पूरी तरह पटरी पर लौट रहा था लेकिन कोरोना की नई आहट परेशान करने वाली है.

    भारत में फिलहाल कोरोना काबू में है लेकिन भविष्य में मामले तेजी से न बढ़े इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बैठक में आईसीएमआर, नीति आयोग और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े तमाम लोगों ने हिस्सा लिया और अपना सुझाव रखा आईसीएमआर की हेड ऑफ वायरोलॉजी निवेदिता गुप्ता ने कहा कि सिर्फ पांच देशों के यात्रियों पर निगरानी से हम कोरोना पर काबू नहीं कर पाएंगे. कई देशों की यात्रा कर लौटने वाले यात्रियों को लेकर प्रोटोकॉल जरूरी है. तकरीबन एक महीने पहले से चीन में कोरोना मामले आ रहे थे.

    मीटिंग में मास्क की वापसी

    चीन में हालात ये है कि श्मशान घाटों में अंतिम संस्कार के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं. इसके अलावा अमेरिका, ब्राजील, जापान, दक्षिण कोरिया में भी कोरोना मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इन सब हालातों को देखते हुए भारत अलर्ट हो गया है. आज स्वास्थ्य मंत्री ने इसके लिए बैठक बुलाई और गाइडलाइंस पर चर्चा हुई. स्वास्थ्य जगत से जुड़े तमाम लोगों ने अपनी-अपनी राय स्वास्थ्य मंत्री के सामने बयां की. आज मीटिंग में जितने लोग भी पहुंचे थे उन सभी ने मास्क लगा रखा था.

    हाई लेवल मीटिंग में हुआ मंथन

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया की अध्यक्षता में बैठक में स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती पवार भी बैठक में मौजूद रहीं. इसके अलावा नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल, डॉ एन के अरोड़ा (NTAGI) आईसीएमआर से निवेदिता गुप्ता, जैव प्रोद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. राजेश गोखले और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कई अधिकारी बैठक में मौजूद रहे. डॉ पॉल ने मीटिंग में कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मास्क, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, बुखार होने पर क्वारंटाइन, सामान्य यात्रियों को क्वारंटाइन करने के दिशानिर्देश जारी होना चाहिए. अभी सी प्रीवेंटिव स्टैप जरूरी हैं. महामारी से संबंधित गाइडलाइंस जैसे दो गज दूरी, मास्क, नियमित हाथ धुलने जैसे बातें एयरपोर्ट्स पर लागू होना चाहिए.

    सोशल मीडिया पर दिल-दहलाने वाले वीडियोज

    चीन सरकार ने जीरो कोविड पॉलिसी को जब से खत्म किया, उसके बाद से ही कोरोना तेजी से फैला. आज यहां के हालात बदहाल हो चुके हैं. अस्पतालों में जगह नहीं बची और मेडिकल स्टोर में दवाइयां. चीनी सरकार लगातार आंकड़े छिपा रही है. जबकि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज की भरमार है जिसमें लोग रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं.