कोहरे का कहर; परीक्षा देने के लिए जा रहे 3 छात्रों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत..

कोहरे का कहर; परीक्षा देने के लिए जा रहे 3 छात्रों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत..

 

 

 

बिहार के सुपौल में सड़क दुर्घटना में तीन छात्रों की मौत हो गई. ये तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर मधेपुरा परीक्षा देने जा रहे थे.

 

सुपौल में कोहरे का कहर, परीक्षा देने जा रहे 3 छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

बिहार के सुपौल में कोहरे का कहर देखने के लिए मिला. यहां परीक्षा देने जा रहे 3 छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. घटना प्रतापगंज थाना क्षेत्र के NH 57 की है. जहां हाइवा से टक्कर के बाद तीनों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बलुआ निवाशी मो. तोहिद खान, अमन कुमार ठाकुर और मो. अरबाज अपनी मोटरसाइकिल से मधेपुरा परीक्षा देने जा रहा थे. प्रतापगंज थाना के NH 57 पर सामने से आ रही हाइवा ट्रक से इनकी बाइक टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी सभी दूर जाकर गिरे.

घने कोहरे की वजह से मोटरसाइकिल सवार को सामने से आ रही ट्रक नहीं दिखी जिसके बाद हाइवा और बाइक की सीधी टक्कर हो गई.

दरभंगा ले जाने के दौरान मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापगंज पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने मो तोहिद खान और अमन ठाकुर को मृत घोषित कर दिया. वहीं मो अरबाज की नाजुक स्थिति देखते हुए दरभंगा रेफर किया . लेकिन दरभंगा ले जाने के दौरान रास्ते में अरबाज की भी मौत हो गई. अस्पताल में बलुआ प्रतापगंज और आस पास के लोगों की भीड़ इकठा हो गई. इधर घटना के बादर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही प्रतापगंज थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *