Category: NATIONAL

  • साधु की बेरहमी से हत्या कर 4 हिस्सों में काटकर फेंका शव,जानिए पूरी खबर…

     साधु की बेरहमी से हत्या कर 4 हिस्सों में काटकर फेंका शव,जानिए पूरी खबर…

     

     

    धौलपुर : राजस्थान के धौलपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नदी किनारे एक साधु का शव 4 टुकड़ों में मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक कंचनपुर थाना इलाके के बामणी के जंगलों में पार्वती नदी के किनारे बुधवार सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई जिसके बाद पता चला कि शव 60 वर्षीय महामुद्दीन खान का है जो एक प्लास्टिक के कट्टे में 4 टुकड़ों में नदी के किनारे पाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक साधु भीमगढ़ गांव का रहने वाला था और पिछले 10 साल से वह टोंटरी गांव के बीहड़ में स्थित माता के मंदिर पर पूजा करता था। घटना की जानकारी मिलते ही कंचनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं घटनास्थल पर एफएसएल की एक टीम को भी बुलाया गया है।

    वहीं जानकारी मिली है कि मृतक साधु ने मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था और पिछले 10 सालों से वह चामुंडा माता के मंदिर में ही रहता था और यहां पूजा पाठ करने के अलावा मंदिर की देखभाल करता था।

  • लव जिहाद-धर्मांतरण के खिलाफ VHP ने छेड़ा विशेष अभियान, आज से 10 दिनों तक लोगों को करेंगे जागरूक…

    लव जिहाद-धर्मांतरण के खिलाफ VHP ने छेड़ा विशेष अभियान, आज से 10 दिनों तक लोगों को करेंगे जागरूक…

     

     

    देश में अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद के बढ़ रहे मामलों के खिलाफ विश्व हिन्दू परिषद् ने अभियान छेड़ने का ऐलान किया है. अवैध धर्मांतरण के खिलाफ वीएचपी आज से 31 दिसंबर तक देशभर में अभियान चलाएगा.

    लव जिहाद-धर्मांतरण के खिलाफ VHP का हल्लाबोल, आज से 10 दिनों तक चलेगा बड़ा अभियान

    देश में अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद के बढ़ रहे मामलों के खिलाफ विश्व हिन्दू परिषद् (VHP) ने अभियान छेड़ने का ऐलान किया है. अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ वीएचपी की ओर से 21 दिसंबर यानि आज से 31 दिसंबर तक देशभर में अभियान चलाया जाएगा. वीएचपी के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने दावा किया है कि अब तक 62 लाख हिंदुओं को धर्मांतरण से बचाया गया है, जबकि 9 लाख लोगों की धर्म में वापसी कराई है. हमने 25 हजार बेटियों को लव जिहाद के चंगुल में फंसने से बचाया है.

    वीएचपी की ओर से यह अभियान उन हिंदुओं की ‘घर वापसी’ के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है, जिन्हें इस्लाम या ईसाई धर्म अपनाने के लिए ‘मजबूर’ किया गया था. सूत्रों के मुताबिक, वीएचपी ने देश भर में एक हजार से ज्यादा संवेदनशील जिलों की पहचान की है, जहां हाल के दिनों में धर्म परिवर्तन और लव जिहाद की घटनाएं सामने आई हैं.

    सरकार का काम मंदिर चलाना नहीं- VHP

    वीएचपी की मांग ये भी है कि सरकार का काम मंदिर चलाना नहीं है, इस बारे में केंद्रीय कानून बने और हिन्दू समाज को वापस मंदिर मिले. जब मस्जिद, जैन मंदिर या गुरुद्वारा सरकार नहीं चलाती है तो मंदिर भी क्यों चलाए? वीएचपी के मुताबिक, देशभर में दो लाख से ज्यादा मंदिर राज्य सरकारों के अधीन हैं.

    तीर्थ स्थानों के विकास के लिए अलग से बने मंत्रालय- VHP

    आलोक कुमार ने बताया है कि तीसरा मुद्दा तीर्थ स्थानों के विकास को लेकर है. इसके लिए एक अलग मंत्रालय बनाने पर सांसदों से बातचीत हुई है. वीएचपी देशभर में सांसद संपर्क अभियान भी चला रहा है. 12 दिसंबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत वो अब तक 286 सांसदों से मुलाकात कर चुकी है. वीएचपी का मानना है कि शादी की उम्र भी धर्मांतरण के लिए काफी जिम्मेदार है, इसलिए एक नीति लाना जरूरी है.

  • कोहरे का हाई अलर्ट; कई ट्रेनें निरस्त और उड़ानें भी डायवर्ट- पंजाब-हरियाणा समेत उतर भारत में शीतलहर शुरू…

    कोहरे का हाई अलर्ट; कई ट्रेनें निरस्त और उड़ानें भी डायवर्ट- पंजाब-हरियाणा समेत उतर भारत में शीतलहर शुरू…

     

     

    नई दिल्ली : उत्तर भारत में भीषण ठंड को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन बुधवार सुबह बी घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के चलते कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

    वहीं कोहरे के कारण उडानों पर असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने बुधवार को सूचित किया कि चंडीगढ़, वाराणसी और लखनऊ में खराब मौसम के कारण उड़ानें डायवर्ट की जा रही हैं या वापस दिल्ली लौट रही हैं। डीआईएएल ने यह भी बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर दृश्यता सामान्य है और उड़ान संचालन सुचारू है।

    देश में 21 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने को अगले पांच दिनों तक हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी।

  • हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मांडविया की राहुल गांधी को चिट्ठी, कहा बंद करें भारत जोड़ो यात्रा,जानें क्या है कारण …

    नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने उन्हें अपनी यात्रा के दौरान कोरोना को लेकर जारी मानदंडों का पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक चिट्ठी लिखी है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए, अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो, भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किया जाए।

    मनसुख मांडविया ने पत्र में कहा, ”राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो, मास्क और सेनीटाइजर का इस्तेमाल कराया जाए। यात्रा में सिर्फ वैक्सीनेटिड लोग ही हिस्सा लें, यह सुनिश्चित किया जाए। यात्रा में जुड़ने से पूर्व और बाद में यात्रियों को आइसोलेट किया जाए।”

    मांडविया ने आगे लिखा, अगर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं है। तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोरोना महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किए जाने का अनुरोध है।

    दरअसल, राजस्थान के सांसद पीपी चौधरी, निहाल चंद, देवजी पटेल ने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा से फैल रही कोरोना महामारी के संबंध में चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा था कि देश में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के लोग हिस्सा ले रहे हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के चलते राजस्थान में कोरोना के फैलने का खतरा बना हुआ है। यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों में कोरोना के लक्षण भी दिख रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी यात्रा से वापस लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में इसे लेकर सचेत होने की जरूरत है।

    कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाए हुई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। उन्होंने पूछा कि क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?

  • सड़क पर घनी धुंध के चलते हुआ हादसा , बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पुलिस कमांडो घायल

    सड़क पर घनी धुंध के चलते हुआ हादसा , बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पुलिस कमांडो घायल

     

     

     

    चंडीगढ़ : हरियाणा के हिसार में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का काफिला हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में उनकी सुरक्षा में लगे एक कमांडों को चोट आई है। ये हादसा सड़क पर घनी धुंध के चलते हुआ। इस हादसे में दुष्यंत चौटाला बाल-बाल बच गए। ये हादसा हिसार से सिरसा जाते वक्त देर रात अग्रोहा के नज़दीक हुआ।

    बताया जा रहा है कि काफिले में चल रही पुलिस की बोलेरो के अचानक ब्रेक लगाने के कारण काफ़िले की गाड़ी टकरा गई। इस हादसे में काफिले में सवार पुलिस के कमांडो को चोट लगी है।

    इससे पहले सोमवार को ही अनिल विज भी सड़क हादसे में बाल-बाल बचे थे। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कहा कि केएमपी एक्सप्रेस-वे पर उनके सरकारी वाहन का शॉक एब्जॉर्बर टूट गया और वह बाल-बाल बच गए। घटना उस समय हुई जब विज पार्टी की एक बैठक में शामिल होने के लिए अंबाला कैंट से गुरुग्राम जा रहे थे।

    विज ने ट्वीट किया, अंबाला कैंट से गुरुग्राम जाने के दौरान चमत्कारिक रूप से बच गया, जब केएमपी रोड पर मेरे सरकारी वाहन मर्सिडीज बेंज इंड ई200 के शॉकर के दो टुकड़े हो गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विज ने कार और टूटे हुए हिस्से की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

    विज ने बताया कि जब कार कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर चल रही थी, तो अचानक शॉक एब्जॉर्बर टूट गया। अंबाला कैंट से विधायक विज ने कहा कि सौभाग्य से घटना के समय कार धीमी गति से चल रही थी।

    विज ने कहा, चालक की तरफ का शॉक एब्जॉर्बर टूट गया। इसके बाद चालक कार को वर्कशॉप ले गया। उन्होंने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। विज ने कहा कि घटना के बाद उन्होंने पार्टी नेता घनश्याम सराफ की कार से यात्रा की।

  • Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चेन्नई में प्रमुख कारोबारियों के साथ की मीटिंग, उद्यमियों को पंजाब में निवेश करने के लिए दिया न्योता

     Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चेन्नई में प्रमुख कारोबारियों के साथ की मीटिंग, उद्यमियों को पंजाब में निवेश करने के लिए दिया न्योता

     

    चेन्नई : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को यहाँ शीर्ष कारोबारियों के साथ बैठकों का दौर चलाया और उनको राज्य में निवेश करने का न्योता दिया, जो देश भर में अग्रणी औद्योगिक हब के तौर पर विकसित हुआ है।

    मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब सरकार के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब को निवेश के लिए पसंदीदा स्थान और आर्थिक विकास के गढ़ के तौर पर दिखाने के लिए चेन्नई में बैठकों की एक श्रृंखला शुरू की। एमडी मुरूगप्पा ग्रुप, चेयरमैन ट्यूब इंडिया इनवैस्टमैंट्स अरुण मुरूगप्पा, सीएफओ एंड बोर्ड मैंबर अशोक लेलैंड गोपाल महादेवन, टैफे ग्रुप के सीईओ सन्दीप सिन्हा, एमडी, लुकास-टीवीएस श्री अरविन्द बालाजी समेत प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ एक-एक कर बातचीत के दौरान विभिन्न क्षेत्रों संबंधी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विचार- विमर्श के दौरान ऑटो कम्पोनेंट्स, वाहन निर्माण, स्वास्थ्य देखभाल, कौशल विकास, कृषि उपकरण, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाऊसिंग, ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत, अनुसंधान एवं विकास और अन्य क्षेत्रों में संभावित सहयोग संबंधी बातचीत हुई।

    मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में पंजाब की क्षमता और पंजाब के विदेशों के साथ-साथ भारतीय कंपनियों के लिए निर्माण का केंद्र बनने के फ़ायदों संबंधी भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंजाब के ही नहीं बल्कि पूरे भारत और दुनिया भर के निवेशकों ने पंजाब की औद्योगिक शक्ति को मान्यता दी है और वह राज्य के विकास में हिस्सेदार बन रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि इस तथ्य से स्पष्ट होता है कि उनकी सरकार के पिछले 9 महीनों के दौरान पंजाब को लगभग 27,000 करोड़ रुपए के प्रस्तावित निवेश प्राप्त हुए हैं, जिससे रोजग़ार के 1.25 लाख अवसर पैदा होने की संभावना है।

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार पंजाब में अपने कारोबार स्थापित करने वाले नए उद्योगों और निवेशकों को अनुकूल माहौल देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम और समयबद्ध रियायतों के लिए प्रक्रियाओं का सरलीकरण उद्यमियों और कॉर्पोरेटों को आकर्षित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। राज्य की औद्योगिक क्षमता को उजागर करते हुए भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में कारोबार की सुविधा और निवेशक हितैषी माहौल सृजन कर पंजाब को प्रमुख औद्योगिक और निर्यात हब में बदलने की उम्मीद कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने सभी प्रसिद्ध उद्योगपतियों को 23-24 फरवरी, 2023 को होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन में शामिल होने के लिए न्योता भी दिया। उन्होंने राज्य द्वारा हर संभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए निवेशकों को कहा कि वह निवेश के लिए संभावित स्थान के तौर पर पंजाब को विचारें।

    इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, प्रमुख सचिव उद्योग दिलीप कुमार, इनवैस्ट पंजाब के सी.ई.ओ. कमल किशोर यादव, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त विशेष प्रमुख सचिव हिमांशु जैन और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • J&K; शोपियां में लश्कर के तीन आतंकी ढेर कर सुरक्षाबलों ने लिया कश्मीरी पंडित की हत्या का बदला..

     J&K; शोपियां में लश्कर के तीन आतंकी ढेर कर सुरक्षाबलों ने लिया कश्मीरी पंडित की हत्या का बदला…

     

     

     

    श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया, जिसमें एक कश्मीरी पंडित का कथित हत्यारा भी शामिल है। संयुक्त बलों को आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में एक गुप्त सूचना मिलने के बाद शोपियां के मुंझ मार्ग इलाके में एक घेराबंदी और तलाशी अभियान के शुरू किया गया। इस दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

    एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, जब इलाके की घेराबंदी की जा रही थी उसी समय वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। इसका सुरक्षा बलों ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया। मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकवादी मारे गए।

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने मारे गए दोनों लोगों की पहचान शोपियां के लतीफ लोन और अनंतनाग के उमैर नजीर के रूप में की है। कुमार ने कहा, लतीफ लोन एक कश्मीरी पंडित पुराण कृष्ण भट की हत्या में शामिल था और उमर नजीर नेपाल के बहादुर थापा की हत्या के पीछे था। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल से एक एके 47 राइफल और दो पिस्तौल बरामद किए गए हैं।

  • उत्तर भारत में कोहरे ने दी दस्तक, दिल्ली एयरपोर्ट ने लॉन्च किया लो विजिबिलिटी प्लान

     उत्तर भारत में कोहरे ने दी दस्तक, दिल्ली एयरपोर्ट ने लॉन्च किया लो विजिबिलिटी प्लान

    नई दिल्ली  : सर्दी ने अपना सितम दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत में भी कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। उत्तर भारत के कई राज्यों जम्मू-कश्मीर,पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से सड़क, रेल, हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुई है। कई जगहों पर विजिबिलिटी 100 मीटर या उससे भी कम दर्ज की गई है। साथ ही तापमान में तेज़ी से गिरावट आई है। आज सुबह कई शहरों में पारा 5 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा मंगलवार सुबह कोहरे की मोटी परत से ढका रहा। विमान में चढ़ते समय एक यात्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हवाई जहाज को घने कोहरे में देखा जा सकता है। वीडियो में दृश्यता केवल कुछ मीटर तक ही दिख रही है।

    दिल्ली हवाईअड्डे की ओर से भी सुबह 4।30 बजे कोहरे को लेकर ट्वीट किया गया, जिसमें यात्रियों को कम दृश्यता प्रक्रियाओं को लागू करने के बारे में बताया गया। ट्वीट में कहा गया है, “दिल्ली हवाईअड्डे पर कम दृश्यता की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल सभी उड़ानें सामान्य हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अद्यतन उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।”

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली के सफदरजंग इलाके में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। सैटेलाइट तस्वीरों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में घना से लेकर बहुत घना कोहरा दिखा।

    राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह सड़कों पर भी कोहरे की चादर छाई हुई दिखाई दी। आईएमडी के अनुसार, दृश्यता 0 और 50 मीटर के बीच ‘बहुत घना’, 51 और 200 ‘घना’, 201 और 500 ‘मध्यम’ और 501 और 1,000 ‘हल्का’ कोहरा होता है। आईएमडी ने कल अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा का पूर्वानुमान किया है।

    मौसम विभाग ने एक बयान में कहा था, ‘‘ सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर नमी और मंद गति की हवाओं के कारण, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रात/सुबह के दौरान कई/कुछ इलाकों में अगले तीन दिन के दौरान घना जबकि चौथे और पांचवें दिन बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। ‘

    आईएमडी ने इस संबंध में एक परामर्श भी जारी किया था, जिसमें कहा गया है कि राजमार्गों पर वाहनों के चालन की कठिन परिस्थितियां, दुर्घटनाएं होने की आशंका और कुछ बिजली लाइन की ट्रिपिंग भी संभव है।

  • इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में  छात्रों और गार्ड के बीच हुई मारपीट, आगजनी और फायरिंग,जानें पूरी खबर…

    इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में  छात्रों और गार्ड के बीच हुई मारपीट, आगजनी और फायरिंग,जानें पूरी खबर…

     

    यूनिवर्सिटी के छात्र नेताओं ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्र नेता और सिक्योरिटी के बीच बवाल हो गया है. मामूली कहासुनी के बाद दोनों के बीच हुई मारपीट हो गई. इस दौरान फायरिंग की भी खबर आई. बवाल बढ़ता देख मौके पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है. यूनिवर्सिटी के छात्र नेताओं ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

    छात्रों और गार्ड के बीच हुई मारपीट की इस घटना में कई छात्र घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई है. वहीं, यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सिक्योरिटी गार्ड्स पर फायरिंग का आरोप लगाया है. झड़प के दौरान आगजनी की खबर है. जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ को बहाल करने को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान गार्ड्स के साथ बवाल हो गया.

    मारपीट के बीच कैंपस में तोड़फोड़ भी की गई और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया. कैंपस में मौजूद गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गए हैं.

    दरअसल, छुट्टी के दिन भी छात्र यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ बिल्डिंग के ताले को खोलने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान वहां मौजूद गार्ड्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने और विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते ये विवाद मारपीट में तबदील हो गया.

    हालांकि, पुलिस ने मामले को संभालते हुए फिलहाल छात्रों को शांत करवा दिया है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है. जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा भी मौके पर पहुंचे हैं.

    क्यों हुआ बवाल?

    पुलिस के मुताबिक इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में फीस वृद्धि को लेकर छात्रों ने विरोध जताया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मोटरसाइकिल जलाई, कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. यूपी एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है. सीपी प्रयागराज समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है.

  • गाड़ियों में लगी नंबर प्लेट में होगा बड़ा बदलाव, टोल पर नहीं पड़ेगी FasTag की जरूरत

    गाड़ियों में लगी नंबर प्लेट में होगा बड़ा बदलाव, टोल पर नहीं पड़ेगी FasTag की जरूरत

     

     

    नई दिल्ली : टोल पर अब फास्टैग की जरूरत नहीं होगी। सरकार लोगों को परेशानियों ने निजात दिलाने के लिए नई टोल संग्रह प्रणाली शुरू करने की योजना बना रही है। सरकार ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर) कैमरा नामक एक नए GPS-आधारित टोल सिस्टम को लागू करने का प्लान बना रही है।

    इस नई तकनीक के जरिए गाड़ियों के नंबर प्लेट को स्कैन किया जाएगा। साथ ही आप जैसे ही टोल प्लाजा क्रॉस करेंगे वैसे ही आपके बैंक खाते से टोल की राशि काट ली जाएगी। इस सिस्टम की जानकारी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बीते वर्ष संसदीय सत्र के दौरान दिया था। इससे टोल वसूली में हो रही धांधलेबाजी को पर भी रोक लगेगी। जीपीएस के माध्यम से आपके बैंक खाते से ठीक उतने ही पैसे काटे जाएंगे जितनी आप दूरी तय करेंगे। प्रवेश और निकास स्थानों पर सिस्टम द्वारा एएनपीआर कैमरे पासिंग वाहनों की लाइसेंस प्लेट की तस्वीरें क्लिक करने के लिए स्थापित किए जाएंगे।

    नंबर प्लेट में होगा बड़ा बदलाव
    आपकी गाड़ियों में लगा नंबर प्लेट सामान्य नहीं होगा बल्कि इसमें जीपीएस सिस्टम होगा। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने नई गाड़ियों में जीपीएस नंबर प्लेट लगाने का आदेश दे दिया है। वहीं पुरानी गाड़ियों में पुरानी नंबर प्लेट को हटाकर नई नंबर प्लेट लगाना होगा। इसमें नंबर प्लेट से जीपीएस सिस्टम अटैच होगा। साथ ही एक सॉफ्टवेयर लगाया जाएगा, जिससे टोल प्लाजा पर पहुंचते ही खुद व खुद टोल कट जाएगा।