अलकायदा ने दी राम मंदिर को उड़ाने की धमकी…

अलकायदा ने दी राम मंदिर को उड़ाने की धमकी…

 

 

 

लखनऊ : अयोध्या में बन रहे राम मंदिर पर आतंकियों की नजर है। अंतरराष्ट्रीय जिहादी समूह ने अपनी पत्रिका गजवा-ए-हिंद के ताजा अंक में कहा कि अलकायदा राम मंदिर को तोड़कर उसकी जगह एक मस्जिद बनाएगा। इसके अलावा जिहादी फीड की ओर से इस सप्ताह ऑनलाइन जारी पत्रिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी जहर उगला है। साथ ही साथ भारतीय मुसलमानों से जिहाद का समर्थन करने की अपील की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 110 पन्नों के संपादकीय में कहा गया है ‘जिस तरह बाबरी मस्जिद के ढांचे पर राम मंदिर बनाया जा रहा है उसे उड़ा दिया जाएगा और मूर्तियों के स्थान पर अल्लाह के नाम पर बाबरी मस्जिद का निर्माण किया जाएगा। ये सब बलिदान मांगता है।’

अलकायदा ने भारतीय मुसलमानों को संबोधित करते हुए कहा गया है कि उन्हें “इस कारण भौतिक नुकसान से डरना नहीं चाहिए”, क्योंकि वे पहले ही दशकों से जीवन और संपत्ति का नुकसान झेल चुके हैं। अगर यह जान माल जिहाद के लिए इस्तेमाल होता तो इतना नुकसान न होता।

उसने कहा, ‘यह सब सिर्फ बातचीत नहीं है। बाबरी मस्जिद को 30 साल पहले गिरा दिया गया था। गुजरात के अहमदाबाद में 20 साल पहले गर्भवती महिलाओं को उनके बच्चों के साथ पेट काटकर जलाया गया और आज हर जगह बुलडोजर चल रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *